Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 Peter 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So, since Christ suffered in the flesh, arm yourselves too with the same mindset: whoever suffers in the flesh is done with sin. अतः जब मसीह ने शरीर में दुःख उठाया, तो तुम भी उसी अभिप्राय से अपने हथियार बाँध लो—क्योंकि जो शरीर में दुःख उठाता है वह पाप से छूट जाता है—
2 So you no longer spend your remaining time in the flesh for human cravings, but for the will of our Father. ताकि शरीर में अपना शेष जीवन मनुष्यों की लालसाओं के अनुसार नहीं बल्कि परमेश्‍वर की इच्छा के अनुसार बिताओ।
3 You've already spent enough time doing what those who don't know the Father want: living in sensuality, lust, drunkenness, wild parties, drinking bouts, and lawless idol worship. क्योंकि तुमने पहले ही बहुत समय गैरयहूदियों की इच्छा के अनुसार काम करने, कामुकता, लालसाओं, मतवालेपन, रंगरेलियों, पियक्‍कड़पन और घृणित मूर्तिपूजा में पड़कर गँवा दिया है।
4 They're surprised you no longer run with them into the same flood of wild living, so they insult you for it. वे इस बात से चकित होते हैं कि तुम अब ऐसे भारी दुराचार में उनका साथ नहीं देते, और इसलिए वे तुम्हारी निंदा करते हैं;
5 But they will answer to the one ready to judge the living and the dead. वे तो उसे अपना लेखा देंगे, जो जीवितों और मृतकों का न्याय करने को तैयार है।
6 This is why the gospel was preached even to those now dead: judged in the flesh as all people are, but they may live in the spirit as our Father does. क्योंकि मृतकों को भी सुसमाचार इस कारण सुनाया गया, कि शरीर में भले ही उनका न्याय मनुष्यों की रीति पर हुआ, पर आत्मा में वे परमेश्‍वर की रीति पर जीवित रहें।
7 The end of all things is near. Therefore be clear-minded and self-controlled so that you can pray. सब बातों का अंत निकट आ गया है। इसलिए संयमी बनो, और प्रार्थना के लिए सचेत रहो,
8 Above all, keep loving one another deeply, because love covers a multitude of sins. सब से बढ़कर, एक दूसरे के प्रति गहरा प्रेम रखो, क्योंकि प्रेम बहुत से पापों को ढाँप देता है।
9 Show hospitality to one another without grumbling. बिना कुड़कुड़ाए एक दूसरे का अतिथि-सत्कार करो।
10 Each of you, use whatever gift you've received to serve others, as good stewards of our Father's varied grace. जिसको जैसा वरदान मिला है वह उसे परमेश्‍वर के अनुग्रह के विभिन्‍न‍ दानों के भले प्रबंधकों के समान एक दूसरे की सेवा में लगाए।
11 Whoever speaks should speak as one delivering the very words of our Father. Whoever serves should serve by the strength he supplies, so that in everything he may be glorified through Jesus Christ. To him belong the glory and the power forever and ever. Amen. यदि कोई बोले, तो ऐसे बोले जैसे वे परमेश्‍वर के वचन हों; यदि कोई सेवा करे, तो उस सामर्थ्य से करे जो परमेश्‍वर देता है, ताकि सब बातों में यीशु मसीह के द्वारा परमेश्‍वर की महिमा हो, क्योंकि महिमा और पराक्रम युगानुयुग उसी का है। आमीन।
12 Dear friends, don't be surprised at the fiery trial testing you, as if something strange were happening to you. हे प्रियो, यह दुःख रूपी अग्‍नि जो तुम्हें परखने के लिए तुम पर आई है इससे यह समझकर आश्‍चर्यचकित न होना कि तुम्हारे साथ कोई अनोखी बात हो रही है,
13 Instead, rejoice as much as you share Christ's suffering, so you may also rejoice with joy when his glory is revealed. बल्कि जब तुम मसीह के दुःखों में सहभागी होते हो, तो आनंदित रहो, ताकि उसकी महिमा के प्रकट होने के समय भी तुम आनंदित और मगन हो सको।
14 If insulted for Christ's name, you're blessed, for the Spirit of glory and of our Father rests on you. यदि मसीह के नाम के कारण तुम्हारी निंदा की जाती है, तो तुम धन्य हो, क्योंकि महिमा का आत्मा जो परमेश्‍वर का आत्मा है, तुम पर छाया करता है।
15 None of you should suffer as a murderer, thief, criminal, or meddler in others' affairs. तुममें से कोई हत्यारा या चोर या किसी प्रकार का बुरा कार्य करनेवाला या दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करनेवाला होने के कारण दुःख न उठाए;
16 But if you suffer as a Christian, don't be ashamed, but praise our Father that you bear that name. परंतु यदि कोई मसीही होने के कारण दुःख उठाता है, तो वह लज्‍जित न हो, बल्कि इस बात के लिए परमेश्‍वर की महिमा करे।
17 For it is time for judgment to begin with the household of our Father; if it starts with us, what awaits those who disobey the good news of our Father? क्योंकि समय आ पहुँचा है कि परमेश्‍वर के घराने से न्याय का आरंभ हो; और यदि यह हमसे आरंभ होगा, तो उनका परिणाम क्या होगा जो परमेश्‍वर के सुसमाचार को नहीं मानते?
18 And, "If the righteous are barely saved, what will become of the ungodly and sinner?" और यदि धर्मी जन कठिनाई से उद्धार प्राप्‍त करेगा, तो भक्‍तिहीन और पापी का क्या होगा?
19 So then, those who suffer by our Father's will should entrust their souls to their faithful Creator, doing good. इसलिए जो भी परमेश्‍वर की इच्छा के अनुसार दुःख उठाते हैं, वे भलाई करते हुए अपने आपको विश्‍वासयोग्य सृष्‍टिकर्ता के हाथों में सौंप दें।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]