Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 Peter 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So put away all malice and all deceit and hypocrisy and envy and all slander. इसलिए हर प्रकार की बुराई, और हर प्रकार के छल और कपट और ईर्ष्या, और हर प्रकार की निंदा को छोड़कर,
2 Like newborn babies, crave pure milk of the word, so you grow into salvation, नवजात शिशुओं के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा तुम उद्धार में बढ़ते जाओ;
3 now that you have tasted that the Lord is good. क्योंकि तुमने चख लिया है कि प्रभु भला है।
4 As you come to him, the living stone rejected by people but chosen, precious to our Father. उस जीवित पत्थर के पास आकर—जिसे मनुष्यों ने तो ठुकरा दिया था परंतु परमेश्‍वर के लिए वह चुना हुआ और बहुमूल्य है—
5 You too are being built, like living stones, into a spiritual house and a holy priesthood, offering spiritual sacrifices our Father accepts through Jesus Christ. तुम भी स्वयं जीवित पत्थरों के समान आत्मिक घर बनते जाते हो कि याजकों का पवित्र समाज बनकर ऐसे आत्मिक बलिदानों को चढ़ाओ जो यीशु मसीह के द्वारा परमेश्‍वर को ग्रहणयोग्य हों।
6 Scripture says: "See, I set in Zion a chosen, precious cornerstone; whoever believes in him will never be put to shame." इसी कारण पवित्रशास्‍त्र में लिखा है : देख, मैं सिय्योन में एक चुना हुआ पत्थर, अर्थात् कोने का बहुमूल्य पत्थर रखता हूँ, और जो उस पर विश्‍वास करेगा, वह कभी लज्‍जित न होगा।
7 This honor, then, is for you who believe. For those who don't, the stone the builders rejected has become the cornerstone, अतः तुम विश्‍वास करनेवालों के लिए यह बहुमूल्य है, परंतु जो विश्‍वास नहीं करते उनके लिए, “जिस पत्थर को राजमिस्‍त्रियों ने ठुकरा दिया, वही कोने का प्रमुख पत्थर बन गया,”
8 and a stumbling stone, a rock that trips them. They trip because they disobey the word—exactly what they were appointed for. और “ठोकर का पत्थर और ठेस की चट्टान हो गया।” वे ठोकर खाते हैं क्योंकि वे वचन को नहीं मानते, जिसके लिए वे ठहराए भी गए थे।
9 But you are a chosen people, a royal priesthood, a holy nation, a people belonging to our Father, to proclaim the praises of the one who called you from darkness into his amazing light. परंतु तुम एक चुना हुआ वंश, राजकीय याजकों का समाज, पवित्र लोग, और परमेश्‍वर की निज प्रजा हो, ताकि तुम उसके सद्गुणों को प्रकट करो, जिसने तुम्हें अंधकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है।
10 Once you were not a people, now you are our Father's people; once you had not received mercy, now you have received mercy. पहले तो तुम प्रजा नहीं थे परंतु अब परमेश्‍वर की प्रजा हो; तुम पर दया नहीं हुई थी, परंतु अब दया हुई है।
11 Dear friends, I urge you—foreigners and exiles—to avoid fleshly desires that war against your soul. हे प्रियो, मैं तुमसे आग्रह करता हूँ कि तुम अपने आपको परदेशी और यात्री जानकर शारीरिक वासनाओं से दूर रहो, जो आत्मा के विरुद्ध युद्ध करती हैं।
12 Live good lives among the nations, so that when they slander you as wrongdoers, they may see your good deeds and glorify our Father on the day he visits us. अन्य लोगों के बीच तुम्हारा आचरण भला रहे, ताकि वे जिस विषय में तुम्हें कुकर्मी कहकर तुम्हारी निंदा करते हैं, वे कृपादृष्‍टि के दिन तुम्हारे भले कार्यों को देखकर परमेश्‍वर की महिमा करें।
13 Submit to every human authority for the Lord's sake—whether the emperor, as supreme, प्रभु के लिए प्रत्येक मानवीय शासन-प्रबंध के अधीन रहो : चाहे राजा के जो प्रधान है,
14 or to governors, sent by the emperor to punish wrongdoers and praise those who do good. या राज्यपालों के, जो कुकर्मियों को दंड देने और भले कार्य करनेवालों की सराहना के लिए उसके द्वारा भेजे हुए हैं।
15 For this is our Father's will: that by doing good you silence the ignorant talk of foolish people. क्योंकि परमेश्‍वर की इच्छा यह है कि तुम भले कार्य करने के द्वारा अज्ञानता की बातें बोलनेवाले मूर्ख मनुष्यों का मुँह बंद कर दो।
16 Live as free people—not using freedom to cover evil—but as servants of our Father. स्वतंत्र लोगों के समान रहो, पर अपनी स्वतंत्रता का प्रयोग बुराई पर परदा डालने के लिए मत करो, बल्कि परमेश्‍वर के दासों के समान रहो।
17 Respect everyone, love the family of believers, fear our Father, honor the emperor. सब का आदर करो, भाइयों से प्रेम रखो, परमेश्‍वर का भय मानो, और राजा का सम्मान करो।
18 Servants, submit to your masters with full respect—not only the good and gentle, but also the harsh. हे सेवको, पूरे भय के साथ अपने-अपने स्वामियों के अधीन रहो, न केवल उनके जो भले और विनम्र हैं, बल्कि उनके भी जो कुटिल हैं।
19 For it is commendable if someone bears up under the pain of unjust suffering, mindful of our Father. क्योंकि यदि कोई परमेश्‍वर के प्रति सचेत रहकर दुःख उठाते हुए अन्याय को सहता है तो यह प्रशंसनीय है।
20 What credit is it to endure a beating for doing wrong? But enduring suffering for doing good—this is commendable before our Father. यदि तुम पाप करके मार खाते और फिर उसे सह लेते हो तो इसमें क्या बड़ाई? परंतु यदि तुम भले कार्य करके दुःख उठाते और उसे सह लेते हो, तो यह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में प्रशंसनीय है।
21 You were called to this, since Christ suffered for you too, leaving an example for you to follow in his steps. तुम इसी लिए बुलाए गए हो, क्योंकि मसीह ने भी तुम्हारे लिए दुःख उठाया, और तुम्हारे लिए एक आदर्श छोड़ गया कि तुम उसके पद-चिह्‍नों पर चलो।
22 "He committed no sin, and no deceit was found in his mouth." उसने कोई पाप नहीं किया और न ही उसके मुँह से छल की कोई बात निकली।
23 When they hurled their insults at him, he did not retaliate; when he suffered, he made no threats, but entrusted himself to the one who judges justly. वह गाली सुनकर गाली नहीं देता था, और न दुःख उठाकर धमकी देता था, पर अपने आपको सच्‍चे न्यायी के हाथ में सौंप देता था।
24 He himself bore our sins in his body on the tree, so that we might die to sin and live for righteousness; by his wounds you have been healed. उसने स्वयं हमारे पापों को अपनी देह में क्रूस पर उठा लिया, ताकि हम पापों के लिए मरकर धार्मिकता के लिए जीवन बिताएँ। उसके मार खाने से तुम स्वस्थ हुए हो।
25 For you were straying like sheep, but now have returned to the Shepherd and Guardian of your souls. तुम तो भटकी हुई भेड़ों के समान थे, परंतु अब तुम अपने प्राणों के चरवाहे और अध्यक्ष के पास लौट आए हो।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]