Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 Peter 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Peter, apostle of Jesus Christ, to the chosen exiles scattered through Pontus, Galatia, Cappadocia, Asia, and Bithynia. यीशु मसीह के प्रेरित, पतरस की ओर से, उन चुने हुए परदेशियों के नाम जो पुंतुस, गलातिया, कप्पदुकिया, आसिया और बिथूनिया में तितर-बितर होकर रहते हैं,
2 Chosen by our Father's foreknowledge, made holy by the Holy Spirit, to obey Jesus Christ and be sprinkled with his blood: grace and peace multiplied to you. और परमेश्‍वर पिता के पूर्वज्ञान के अनुसार और आत्मा के द्वारा पवित्र किए जाकर यीशु मसीह की आज्ञाकारिता और उसके लहू के छिड़काव के लिए चुने गए हैं : तुम्हें अनुग्रह और शांति बहुतायत से मिलती रहे।
3 Blessed is our Father, and the Father of our Lord Jesus Christ: by his great mercy he gave us new birth into a living hope through Jesus Christ's resurrection from the dead, धन्य है परमेश्‍वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जिसने यीशु मसीह के मृतकों में से पुनरुत्थान के द्वारा अपनी महान दया के अनुसार हमें जीवित आशा में नया जन्म दिया है,
4 into an inheritance that can never perish, spoil, or fade, kept in heaven for you, कि हम उस उत्तराधिकार को प्राप्‍त करें जो अविनाशी, निष्कलंक और अमिट है और तुम्हारे लिए स्वर्ग में रखा गया है।
5 protected through faith by our Father's power for the salvation ready to be revealed in the last time. तुम्हारी रक्षा विश्‍वास के द्वारा परमेश्‍वर के सामर्थ्य से उस उद्धार के लिए की जाती है जो अंतिम समय में प्रकट होने पर है।
6 You rejoice greatly in this, though now, briefly, you may have had to be distressed by various trials. इसलिए तुम मगन होते हो, भले ही अभी थोड़े समय के लिए तुम्हें भिन्‍न‍-भिन्‍न‍ प्रकार की परीक्षाओं के कारण दुःख उठाना पड़ता है,
7 These have come so that your faith—tested and found genuine, worth more than fire-refined gold that still gets destroyed—may bring praise, glory, and honor when Jesus Christ appears. ताकि तुम्हारा परखा हुआ विश्‍वास, जो आग में ताए गए नाशवान सोने से भी अधिक बहुमूल्य है, यीशु मसीह के प्रकट होने पर प्रशंसा, महिमा और आदर का कारण ठहरे।
8 Though you've never seen him, you love him; though you don't see him now, you trust him, rejoicing with joy beyond words and full of glory, तुमने उसे नहीं देखा, फिर भी तुम उससे प्रेम रखते हो, और अब तो उस पर बिना देखे विश्‍वास करके ऐसे आनंद के साथ मगन होते हो, जो वर्णन से बाहर और महिमा से भरा हुआ है,
9 for you are receiving the goal of your faith, the salvation of your souls. और अपने विश्‍वास का प्रतिफल अर्थात् अपनी आत्माओं का उद्धार प्राप्‍त करते हो।
10 Prophets who spoke of the grace meant for you investigated and searched carefully into this salvation, इसी उद्धार के विषय में उन भविष्यवक्‍ताओं ने खोजबीन और जाँच-पड़ताल की, जिन्होंने उस अनुग्रह के विषय में भविष्यवाणी की थी जो तुम पर होने को था।
11 searching for the time and situation the Spirit of Christ in them pointed to, when he predicted Christ's sufferings and the glories after them. वे इस बात को खोज रहे थे कि मसीह का आत्मा, जो उनमें है और पहले ही से मसीह के दुःखों की और उसके बाद होनेवाली महिमा की गवाही देता है, वह किस व्यक्‍ति और किस समय की ओर संकेत कर रहा था।
12 It was revealed to them: they served not themselves but you, when they spoke of these things now announced to you through those who preached the good news to you by the Holy Spirit sent from heaven. Even angels long to look into these things. उन पर यह प्रकट किया गया था कि वे इन बातों में अपनी नहीं बल्कि तुम्हारी सेवा कर रहे हैं। ये बातें अब तुम्हें उनके द्वारा बताई गईं, जिन्होंने स्वर्ग से भेजे गए पवित्र आत्मा के द्वारा तुम्हें सुसमाचार सुनाया था। स्वर्गदूत भी इन बातों को देखने की लालसा करते हैं।
13 So, minds braced for action and fully sober, hope completely on the grace to be brought to you when Jesus Christ is revealed. इसलिए मानसिक रूप से तैयार और सचेत रहकर, उस अनुग्रह की पूरी आशा रखो जो यीशु मसीह के प्रकट होने के समय तुम्हें मिलने वाला है।
14 As obedient children, don't let yourselves be shaped by the desires you once followed in your ignorance. आज्ञाकारी बच्‍चों के समान, अपनी अज्ञानता के समय की पुरानी अभिलाषाओं के सदृश्य न बनो,
15 But just as the one who called you is holy, so be holy in all you do; परंतु जैसा तुम्हारा बुलानेवाला पवित्र है वैसे ही तुम भी अपने समस्त आचरण में पवित्र बनो,
16 for it is written: "Be holy, because I am holy." क्योंकि लिखा है : पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ।
17 Since you call on a Father who judges every deed without favoritism, spend your exile time here in reverent fear. यदि तुम “हे पिता” कहकर उससे प्रार्थना करते हो, जो बिना पक्षपात प्रत्येक का न्याय उसके कार्य के अनुसार करता है, तो तुम पृथ्वी पर अपने रहने का समय भय सहित बिताओ।
18 You know silver and gold—things that decay—didn't rescue you from the empty life passed down from your ancestors, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा निकम्मा चाल-चलन जो तुम्हारे पूर्वजों से चला आ रहा है, उससे तुम्हारा छुटकारा चाँदी या सोने जैसी नाशवान वस्तुओं से नहीं,
19 but with Christ's precious blood, a lamb without defect or stain. बल्कि निर्दोष और निष्कलंक मेमने अर्थात् मसीह के बहुमूल्य लहू के द्वारा हुआ है।
20 Chosen before the world's foundation, revealed in these last times for your sake. वह तो जगत की उत्पत्ति के पहले ही से जाना गया था, परंतु अब तुम्हारे लिए इन अंतिम समयों में प्रकट हुआ।
21 Through him you believe in our Father, who raised him from the dead and glorified him, so your faith and hope are in our Father. तुम मसीह के द्वारा उस परमेश्‍वर पर विश्‍वास करते हो, जिसने मसीह को मृतकों में से जिलाया और उसे महिमा दी कि तुम्हारा विश्‍वास और आशा परमेश्‍वर पर हो।
22 Having purified your souls by obeying the truth for sincere love of the brothers, love each other deeply from a pure heart. जब तुमने भाईचारे के निष्कपट प्रेम के लिए अपने मनों को सत्य का पालन करके शुद्ध किया है, तो उत्साहपूर्वक शुद्ध मन से आपस में प्रेम रखो।
23 For you have been born again—not of perishable seed but imperishable—through the living, enduring word of our Father. तुमने नाशवान नहीं बल्कि अविनाशी बीज से, अर्थात् परमेश्‍वर के जीवित और अटल रहनेवाले वचन के द्वारा नया जन्म प्राप्‍त किया है;
24 For, "All people are like grass, and all their glory like the flowers of the field; the grass withers and the flowers fall, क्योंकि प्रत्येक प्राणी घास के समान है, और उसका सारा वैभव घास के फूल के समान है। घास सूख जाती, और फूल झड़ जाता है,
25 but the word of our Father endures forever." And this is the word that was preached to you. परंतु प्रभु का वचन सदा के लिए बना रहता है। और यही सुसमाचार का वह वचन है जो तुम्हें सुनाया गया था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]