Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 John 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 See what kind of love our Father has given us, that we should be called children of our Father! And we are. The world doesn't know us because it didn't know him. देखो, पिता ने हमसे कैसा प्रेम किया है कि हम परमेश्‍वर की संतान कहलाएँ, और हम हैं भी। इस कारण संसार हमें नहीं जानता क्योंकि संसार ने उसे भी नहीं जाना।
2 Beloved, we are our Father's children now; what we will become has not yet been shown. But we know that when he appears, we will be like him, since we will see him as he is. प्रियो, हम अब परमेश्‍वर की संतान हैं, परंतु अभी तक यह प्रकट नहीं हुआ कि हम क्या होंगे। हम यह जानते हैं कि जब वह प्रकट होगा तो हम उसके समान हो जाएँगे, क्योंकि हम उसे वैसा ही देखेंगे जैसा वह है।
3 And everyone who has this hope in him purifies himself, just as he is pure. प्रत्येक जो उस पर यह आशा रखता है, अपने आपको वैसा ही पवित्र करता है, जैसा वह पवित्र है।
4 Everyone who keeps committing sin also commits lawlessness; sin is lawlessness. प्रत्येक जो पाप करता है वह व्यवस्था का उल्‍लंघन करता है, क्योंकि पाप तो व्यवस्था का उल्‍लंघन है।
5 You know he appeared to take away our sins, and in him is no sin. तुम जानते हो कि वह इसलिए प्रकट हुआ कि हमारे पापों को उठा ले; और उसमें कोई पाप नहीं।
6 Whoever remains in him doesn't go on sinning; whoever goes on sinning hasn't seen or known him. प्रत्येक जो उसमें बना रहता है, वह पाप में नहीं चलता। प्रत्येक जो पाप में चलता है, उसने न तो उसे देखा है और न उसे जाना है।
7 Little children, let no one deceive you. Whoever practices righteousness is righteous, just as he is righteous. बच्‍चो, कोई तुम्हें भरमा न दे। जो धार्मिकता के कार्य करता है वह वैसा ही धर्मी है, जैसा वह धर्मी है।
8 Whoever keeps on sinning is of the devil, for the devil has been sinning from the beginning. The reason the Son of our Father appeared was to destroy the works of the devil. जो पाप करता है वह शैतान से है क्योंकि शैतान आरंभ ही से पाप करता आया है। परमेश्‍वर का पुत्र इसलिए प्रकट हुआ कि वह शैतान के कार्यों का नाश करे।
9 No one born of our Father keeps on sinning, because his seed abides in him; and he cannot keep on sinning, because he has been born of our Father. प्रत्येक जो परमेश्‍वर से उत्पन्‍न‍ हुआ है वह पाप नहीं करता, क्योंकि परमेश्‍वर का बीज उसमें बना रहता है; और वह पाप में नहीं चल सकता, क्योंकि वह परमेश्‍वर से उत्पन्‍न‍ हुआ है।
10 This shows who our Father's children are, and who the devil's children are: whoever doesn't do what's right isn't from our Father, nor is anyone who doesn't love their brother or sister. इसी से परमेश्‍वर की संतान और शैतान की संतान की पहचान होती है; प्रत्येक जो धार्मिकता पर नहीं चलता, वह परमेश्‍वर से नहीं, और न ही वह जो अपने भाई से प्रेम नहीं रखता।
11 For this is the message you have heard from the beginning: that we should love one another. जो संदेश तुमने आरंभ से सुना वह यह है कि हम एक दूसरे से प्रेम रखें।
12 Not like Cain, who belonged to the evil one and killed his brother. Why did he kill him? Because his own deeds were evil and his brother's were righteous. कैन के समान न हों जो उस दुष्‍ट से था और जिसने अपने भाई का वध किया। उसने किस लिए उसका वध किया? इसलिए कि उसके कार्य बुरे, और उसके भाई के कार्य धार्मिकता के थे।
13 Do not be surprised, brothers and sisters, if the world hates you. भाइयो, यदि यह संसार तुमसे घृणा करता है तो आश्‍चर्य न करना।
14 We know we've passed from death to life, because we love each other. Whoever doesn't love remains in death. हम जानते हैं कि हम मृत्यु में से निकलकर जीवन में प्रवेश कर चुके हैं क्योंकि हम भाइयों से प्रेम रखते हैं। जो प्रेम नहीं रखता वह मृत्यु में बना रहता है।
15 Everyone who hates his brother or sister is a murderer, and you know no murderer has eternal life remaining in him. प्रत्येक जो अपने भाई से घृणा करता है, वह हत्यारा है और तुम जानते हो कि किसी भी हत्यारे में अनंत जीवन वास नहीं करता।
16 This is how we know love: Christ laid down his life for us; we too should lay down our lives for one another. हमने प्रेम को इसी से जाना है, कि उसने हमारे लिए अपना प्राण दे दिया; अतः हमें भी भाइयों के लिए अपना प्राण देना चाहिए।
17 But if anyone has the world's goods and sees his brother or sister in need, yet closes his heart to them, how does our Father's love remain in him? परंतु जिसके पास सांसारिक धन-संपत्ति है और अपने भाई को आवश्यकता में देखकर उसके प्रति अपना हृदय कठोर कर लेता है, तो परमेश्‍वर का प्रेम उसमें कैसे बना रहेगा?
18 Little children, let us not love with words or talk, but in deed and in truth. बच्‍चो, हम अपने शब्द या जीभ से ही नहीं, बल्कि कार्य और सच्‍चाई के द्वारा भी प्रेम रखें।
19 By this we'll know we come from the truth, and settle our heart before him, इसी से हम जानेंगे कि हम सत्य के हैं और यदि हमारा मन हमें दोषी ठहराएगा तो हम उसके सामने अपने-अपने मन को आश्‍वस्त कर सकेंगे,
20 whenever our heart condemns us; for our Father is greater than our heart, and he knows everything. क्योंकि परमेश्‍वर हमारे मन से कहीं अधिक महान है और वह सब कुछ जानता है।
21 Beloved, if our heart does not condemn us, we have confidence before our Father; प्रियो, यदि हमारा मन हमें दोषी न ठहराए, तो परमेश्‍वर के सामने हमें साहस होता है,
22 whatever we ask, we receive from him, because we keep his commands and do what pleases him. और जो कुछ हम माँगते हैं, वह उससे पाते हैं, क्योंकि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं और वही कार्य करते हैं जिससे वह प्रसन्‍न होता है।
23 This is his command: believe in his Son Jesus Christ's name, and love one another as he commanded us. उसकी आज्ञा यह है कि हम उसके पुत्र यीशु मसीह के नाम पर विश्‍वास करें और जैसे उसने हमें आज्ञा दी, हम एक दूसरे से प्रेम रखें।
24 Whoever keeps his commands remains in our Father, and our Father in them. This is how we know he remains in us: by the Holy Spirit he gave us. जो उसकी आज्ञाओं का पालन करता है वह परमेश्‍वर में बना रहता है और परमेश्‍वर उसमें; और जो आत्मा उसने हमें दिया है उसी के द्वारा हम जान जाते हैं कि वह हममें बना रहता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]