Skip to content
The Believer's Library

Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India

1 Chronicles 1 hinirv

Side by side with the Father's Heart Bible™

आदम से अब्राहम तक की वंशावली

1आदम, शेत, एनोश; 2केनान, महललेल, येरेद; 3हनोक, मतूशेलह, लेमेक; 4नूह, शेम, हाम और येपेत। (लूका 3:36-38) 5येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास। 6गोमेर के पुत्र: अश्कनज, दीपत और तोगर्मा 7यावान के पुत्र: एलीशा, तर्शीश, और कित्ती और रोदानी लोग। 8हाम के पुत्र: कूश, मिस्र पूत और कनान थे। 9कूश के पुत्र: सबा, हवीला, सबता, रामाह और सब्तका थे। और रामाह के पुत्र: शेबा और ददान थे। 10और कूश से निम्रोद उत्‍पन्‍न हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ। 11और मिस्र से लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही, 12पत्रूसी, कसलूही (जिनसे पलिश्ती उत्‍पन्‍न हुए) और कप्तोरी उत्‍पन्‍न हुए। 13कनान से उसका जेठा सीदोन और हित्त, 14और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी, 15हिव्वी, अर्की, सीनी, 16अर्वदी, समारी और हमाती उत्‍पन्‍न हुए। 17शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक थे। 18और अर्पक्षद से शेलह और शेलह से एबेर उत्‍पन्‍न हुआ। 19एबेर के दो पुत्र उत्‍पन्‍न हुए: एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बाँटी गई; और उसके भाई का नाम योक्तान था। 20और योक्तान से अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह, 21हदोराम, ऊजाल, दिक्ला, 22एबाल, अबीमाएल, शेबा, 23ओपीर, हवीला और योबाब उत्‍पन्‍न हुए; ये ही सब योक्तान के पुत्र थे। 24शेम, अर्पक्षद, शेलह, 25एबेर, पेलेग, रू, 26सरूग, नाहोर, तेरह, 27अब्राम, वह अब्राहम भी कहलाता है। 28अब्राहम के पुत्र इसहाक और इश्माएल*।

इश्माएल की वंशावली

29इनकी वंशावलियाँ ये हैं। इश्माएल का जेठा नबायोत, फिर केदार, अदबएल, मिबसाम, 30मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा, 31यतूर, नापीश, केदमा। ये इश्माएल के पुत्र हुए।

कतूरा के सन्तान

32फिर कतूरा जो अब्राहम की रखैल थी, उसके ये पुत्र उत्‍पन्‍न हुए, अर्थात् उससे जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह उत्‍पन्‍न हुए। योक्षान के पुत्र: शेबा और ददान। 33और मिद्यान के पुत्र: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एल्दा, ये सब कतूरा के वंशज हैं।

इसहाक की वंशावली

34अब्राहम से इसहाक उत्‍पन्‍न हुआ। इसहाक के पुत्र: एसाव और इस्राएल। (मत्ती 1:2) 35एसाव के पुत्र: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह थे। 36एलीपज के ये पुत्र हुए: तेमान, ओमार, सपी, गाताम, कनज, तिम्ना और अमालेक। 37रूएल के पुत्र: नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा।

सेईर की वंशावली

38फिर सेईर के पुत्र: लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान हुए। 39और लोतान के पुत्र: होरी और होमाम, और लोतान की बहन तिम्ना थीं। 40शोबाल के पुत्र: अल्यान, मानहत, एबाल, शपी और ओनाम। और सिबोन के पुत्र: अय्या, और अना। 41अना का पुत्र: दीशोन। और दीशोन के पुत्र: हम्रान, एशबान, यित्रान और करान। 42एसेर के पुत्र: बिल्हान, जावान और याकान। और दीशान के पुत्र: ऊस और अरान।

एदोमियों के राजा

43जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए अर्थात् बोर का पुत्र बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था। 44बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्र योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ। 45और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ। 46फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिस ने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार दिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था। 47और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ। 48फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ। 49और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ। 50और बाल्हानान के मरने पर, हदद उसके स्थान पर राजा हुआ; और उसकी राजधानी का नाम पाऊ हुआ, उसकी पत्‍नी का नाम महेतबेल था जो मेज़ाहाब की नातिनी और मत्रेद की बेटी थी। 51और हदद मर गया। फिर एदोम के अधिपति ये थे: अर्थात् अधिपति तिम्ना, अधिपति अल्वा, अधिपति यतेत, 52अधिपति ओहोलीबामा, अधिपति एला, अधिपति पीनोन, 53अधिपति कनज, अधिपति तेमान, अधिपति मिबसार, 54अधिपति मग्दीएल, अधिपति ईराम। एदोम के ये अधिपति हुए।

copyright © 2017, 2018 Bridge Connectivity Solutions Status of the project: Stage 1 - Initial Drafting by Mother Tongue Translators -- Completed Stage 2 - Community Checking by Church -- Completed Stage 3 - Local Consultant (Theologian/Linguist) Checking -- Completed Stage 4 - Church Network Leaders Checking -- Completed Stage 5 - Further Quality Checking -- In Progress This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]