Skip to content
The Believer's Library

Urdu Geo Version (Hindi Script)

Mark 1 urdgvh

Show urdgvh only
Verse × ×
1 The beginning of the gospel of Jesus Christ, the Son of our Father. यह अल्लाह के फ़रज़ंद ईसा मसीह के बारे में ख़ुशख़बरी है,
2 As written in Isaiah the prophet: "Look, I send my messenger ahead of you, who will prepare your way. जो यसायाह नबी की पेशगोई के मुताबिक़ यों शुरू हुई : ‘देख, मैं अपने पैग़ंबर को तेरे आगे आगे भेज देता हूँ जो तेरे लिए रास्ता तैयार करेगा।
3 A voice calling out in the wilderness: 'Prepare the way of the Lord, make his paths straight.'" रेगिस्तान में एक आवाज़ पुकार रही है, रब की राह तैयार करो! उसके रास्ते सीधे बनाओ।’
4 John appeared, baptizing in the wilderness and proclaiming a baptism of repentance for the forgiveness of sins. यह पैग़ंबर यहया बपतिस्मा देनेवाला था। रेगिस्तान में रहकर उसने एलान किया कि लोग तौबा करके बपतिस्मा लें ताकि उन्हें अपने गुनाहों की मुआफ़ी मिल जाए।
5 All Judea and everyone in Jerusalem went out to him, and he baptized them in the Jordan River as they confessed their sins. यहूदिया के पूरे इलाक़े के लोग यरूशलम के तमाम बाशिंदों समेत निकलकर उसके पास आए। और अपने गुनाहों को तसलीम करके उन्होंने दरियाए-यरदन में यहया से बपतिस्मा लिया।
6 John was dressed in camel's hair, with a leather belt around his waist, eating locusts and wild honey. यहया ऊँटों के बालों का लिबास पहने और कमर पर चमड़े का पटका बाँधे रहता था। ख़ुराक के तौर पर वह टिड्डियाँ और जंगली शहद खाता था।
7 He announced: "After me comes one stronger than I; I'm not worthy to stoop and untie his sandal strap. उसने एलान किया, “मेरे बाद एक आनेवाला है जो मुझसे बड़ा है। मैं झुककर उसके जूतों के तसमे खोलने के भी लायक़ नहीं।
8 I have baptized you with water, but he will baptize you with the Holy Spirit." मैं तुमको पानी से बपतिस्मा देता हूँ, लेकिन वह तुम्हें रूहुल-क़ुद्स से बपतिस्मा देगा।”
9 In those days Jesus came from Nazareth of Galilee and was baptized by John in the Jordan. उन दिनों में ईसा नासरत से आया और यहया ने उसे दरियाए-यरदन में बपतिस्मा दिया।
10 Immediately, as he came up out of the water, he saw the heavens split open and the Holy Spirit come down on him like a dove. पानी से निकलते ही ईसा ने देखा कि आसमान फट रहा है और रूहुल-क़ुद्स कबूतर की तरह मुझ पर उतर रहा है।
11 And a voice came from heaven: "You are my beloved Son; in you I delight." साथ साथ आसमान से एक आवाज़ सुनाई दी, “तू मेरा प्यारा फ़रज़ंद है, तुझसे मैं ख़ुश हूँ।”
12 And immediately the Holy Spirit drove him out into the wilderness. इसके फ़ौरन बाद रूहुल-क़ुद्स ने उसे रेगिस्तान में भेज दिया।
13 He was in the wilderness forty days, tempted by Satan, with the wild animals, and the angels served him. वहाँ वह चालीस दिन रहा जिसके दौरान इबलीस उस की आज़माइश करता रहा। वह जंगली जानवरों के दरमियान रहता और फ़रिश्ते उस की ख़िदमत करते थे।
14 Now after John was arrested, Jesus came into Galilee, proclaiming the gospel of our Father, जब यहया को जेल में डाल दिया गया तो ईसा गलील के इलाक़े में आया और अल्लाह की ख़ुशख़बरी का एलान करने लगा।
15 and saying, "The time is fulfilled, and our Father's kingdom is near; repent and believe the good news." वह बोला, “मुक़र्ररा वक़्त आ गया है, अल्लाह की बादशाही क़रीब आ गई है। तौबा करो और अल्लाह की ख़ुशख़बरी पर ईमान लाओ।”
16 Passing the Sea of Galilee, he saw Simon and his brother Andrew casting a net in the sea, for they were fishermen. एक दिन जब ईसा गलील की झील के किनारे किनारे चल रहा था तो उसने शमौन और उसके भाई अंदरियास को देखा। वह झील में जाल डाल रहे थे क्योंकि वह माहीगीर थे।
17 And Jesus said to them, "Follow me, and I will make you become fishers of people." उसने कहा, “आओ, मेरे पीछे हो लो, मैं तुमको आदमगीर बनाऊँगा।”
18 And immediately they left their nets and followed him. यह सुनते ही वह अपने जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
19 Going a little farther, he saw James son of Zebedee and John his brother in their boat, mending the nets. थोड़ा-सा आगे जाकर ईसा ने ज़बदी के बेटों याक़ूब और यूहन्ना को देखा। वह कश्ती में बैठे अपने जालों की मरम्मत कर रहे थे।
20 At once he called them; leaving their father Zebedee in the boat with the hired hands, they followed him. उसने उन्हें फ़ौरन बुलाया तो वह अपने बाप को मज़दूरों समेत कश्ती में छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
21 They went to Capernaum. At once, on the Sabbath, he entered the synagogue and began teaching. वह कफ़र्नहूम शहर में दाख़िल हुए। और सबत के दिन ईसा इबादतख़ाने में जाकर लोगों को सिखाने लगा।
22 They were amazed at his teaching, for he taught them with authority, not like the scribes. वह उस की तालीम सुनकर हक्का-बक्का रह गए क्योंकि वह उन्हें शरीअत के आलिमों की तरह नहीं बल्कि इख़्तियार के साथ सिखाता था।
23 And immediately there was in their synagogue a man with an unclean spirit, and he cried out. उनके इबादतख़ाने में एक आदमी था जो किसी नापाक रूह के क़ब्ज़े में था। ईसा को देखते ही वह चीख़ चीख़कर बोलने लगा,
24 Why meddle with us, Jesus of Nazareth? Have you come to destroy us? I know who you are—God's Holy One! “ऐ नासरत के ईसा, हमारा आपके साथ क्या वास्ता है? क्या आप हमें हलाक करने आए हैं? मैं तो जानता हूँ कि आप कौन हैं, आप अल्लाह के क़ुद्दूस हैं।”
25 But Jesus rebuked him, saying, "Be silent, and come out of him!" ईसा ने उसे डाँटकर कहा, “ख़ामोश! आदमी से निकल जा!”
26 And the unclean spirit, convulsing him and crying out with a loud voice, came out of him. इस पर बदरूह आदमी को झँझोड़कर और चीख़ें मार मारकर उसमें से निकल गई।
27 All were amazed, and they questioned each other: "What is this? A new teaching with authority - he commands even the unclean spirits, and they obey him!" तमाम लोग घबरा गए और एक दूसरे से कहने लगे, “यह क्या है? एक नई तालीम जो इख़्तियार के साथ दी जा रही है। और वह बदरूहों को हुक्म देता है तो वह उस की मानती हैं।”
28 And at once his fame spread everywhere throughout all the surrounding region of Galilee. और ईसा के बारे में चर्चा जल्दी से गलील के पूरे इलाक़े में फैल गया।
29 Immediately he left the synagogue and went to Simon and Andrew's house, with James and John. इबादतख़ाने से निकलने के ऐन बाद वह याक़ूब और यूहन्ना के साथ शमौन और अंदरियास के घर गए।
30 Now Simon's mother-in-law lay sick with a fever, and immediately they told him about her. वहाँ शमौन की सास बिस्तर पर पड़ी थी, क्योंकि उसे बुख़ार था। उन्होंने ईसा को बता दिया
31 He came, took her hand, raised her up. The fever left her, and she served them. तो वह उसके नज़दीक गया। उसका हाथ पकड़कर उसने उठने में उस की मदद की। इस पर बुख़ार उतर गया और वह उनकी ख़िदमत करने लगी।
32 That evening, when the sun set, they brought him all who were sick and those oppressed by demons. जब शाम हुई और सूरज ग़ुरूब हुआ तो लोग तमाम मरीज़ों और बदरूह-गिरिफ़्ता अशख़ास को ईसा के पास लाए।
33 And the whole city was gathered together at the door. पूरा शहर दरवाज़े पर जमा हो गया
34 He healed many sick with various diseases and drove out many demons, not letting the demons speak, since they knew him. और ईसा ने बहुत-से मरीज़ों को मुख़्तलिफ़ क़िस्म की बीमारियों से शफ़ा दी। उसने बहुत-सी बदरूहें भी निकाल दीं, लेकिन उसने उन्हें बोलने न दिया, क्योंकि वह जानती थीं कि वह कौन है।
35 Long before dawn, while still dark, he got up, went out to a deserted place, and prayed there. अगले दिन सुबह-सवेरे जब अभी अंधेरा ही था तो ईसा उठकर दुआ करने के लिए किसी वीरान जगह चला गया।
36 And Simon and those who were with him searched for him, बाद में शमौन और उसके साथी उसे ढूँडने निकले।
37 and they found him and said to him, "Everyone is looking for you." जब मालूम हुआ कि वह कहाँ है तो उन्होंने उससे कहा, “तमाम लोग आपको तलाश कर रहे हैं!”
38 He said, "Let us go elsewhere, to the neighboring towns, so I can preach there too, for that is why I came." लेकिन ईसा ने जवाब दिया, “आओ, हम साथवाली आबादियों में जाएँ ताकि मैं वहाँ भी मुनादी करूँ। क्योंकि मैं इसी मक़सद से निकल आया हूँ।”
39 And he went throughout all Galilee, preaching in their synagogues and casting out demons. चुनाँचे वह पूरे गलील में से गुज़रता हुआ इबादतख़ानों में मुनादी करता और बदरूहों को निकालता रहा।
40 A man with leprosy came, knelt, and begged him, "If you're willing, you can make me clean." एक आदमी ईसा के पास आया जो कोढ़ का मरीज़ था। घुटनों के बल झुककर उसने मिन्नत की, “अगर आप चाहें तो मुझे पाक-साफ़ कर सकते हैं।”
41 Moved with deep compassion, he stretched out his hand, touched him, and said to him, "I am willing; be clean." ईसा को तरस आया। उसने अपना हाथ बढ़ाकर उसे छुआ और कहा, “मैं चाहता हूँ, पाक-साफ़ हो जा।”
42 And immediately the leprosy left him, and he was made clean. इस पर बीमारी फ़ौरन दूर हो गई और वह पाक-साफ़ हो गया।
43 Sternly warning him, he sent him away at once, ईसा ने उसे फ़ौरन रुख़सत करके सख़्ती से समझाया,
44 and told him, "Make sure you tell no one—but go, show yourself to the priest, and offer what Moses commanded for your cleansing, as proof to the people." “ख़बरदार! यह बात किसी को न बताना बल्कि बैतुल-मुक़द्दस में इमाम के पास जा ताकि वह तेरा मुआयना करे। अपने साथ वह क़ुरबानी ले जा जिसका तक़ाज़ा मूसा की शरीअत उनसे करती है जिन्हें कोढ़ से शफ़ा मिली हो। यों अलानिया तसदीक़ हो जाएगी कि तू वाक़ई पाक-साफ़ हो गया है।”
45 But he went out, proclaiming it freely and spreading the news, so Jesus could no longer enter a town openly, but stayed in lonely places. Yet people came to him from everywhere. आदमी चला गया, लेकिन वह हर जगह अपनी कहानी सुनाने लगा। उसने यह ख़बर इतनी फैलाई कि ईसा खुले तौर पर किसी भी शहर में दाख़िल न हो सका बल्कि उसे वीरान जगहों में रहना पड़ा। लेकिन वहाँ भी लोग हर जगह से उसके पास पहुँच गए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

urdgvh

Copyright © 2019 Urdu Geo Version. CC-BY-ND-NC
Urdu Geo Version (Hindi Script) · Creative Commons - Attribution-NonCommercial-NoDerivs [CC BY-NC-ND]