Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Isaiah 1 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 The vision of Isaiah son of Amoz concerning Judah and Jerusalem in the days of Uzziah, Jotham, Ahaz, and Hezekiah, kings of Judah. यहूदिया तथा येरूशलेम के विषय में आमोज़ के पुत्र यशायाह का दर्शन, जो उन्हें यहूदिया के राजा उज्जियाह, योथाम, आहाज़, और हिज़किय्याह के शासनकाल में प्राप्‍त हुआ.
2 Hear, heavens, and listen, earth, for our Heavenly Father has spoken: "Children I reared and brought up, but they have rebelled against me. हे आकाश! और पृथ्वी सुनो! क्योंकि यह याहवेह की आज्ञा है: “कि मैंने अपने बच्चों का पालन पोषण किया और उन्हें बढ़ाया, किंतु उन्होंने मुझसे नफरत की.
3 "The ox knows its owner, and the donkey its master's manger, but Israel does not know, my people do not understand. बैल अपने स्वामी को जानता है, और गधा अपने स्वामी की चरनी को, किंतु इस्राएल, मेरी प्रजा को इसकी समझ नहीं.”
4 Ah, sinful nation, a people weighed down with guilt, offspring of evildoers, children who act corruptly! They have forsaken our Father, they have spurned the Holy One of Israel—our Father—they have turned their backs and walked away. हाय है तुम लोगों पर, जो पाप और अधर्म से भरे हो, जिनमें सच्चाई नहीं, और जिनका स्वभाव बुरा है! जिसने याहवेह को छोड़ दिया है; और जिसने इस्राएल के पवित्र स्वामी का अपमान किया और जो याहवेह से दूर हो गया है!
5 Why will you be beaten any longer? Why do you keep on rebelling? The whole head is sick, and the whole heart is faint. तुम क्यों बुरा बनना चाहते हो? विद्रोह करते हो? तुम्हारे सिर में घाव है, और तुम्हारा मन दुःखी है.
6 From the sole of the foot to the top of the head there is no healthy spot—only wounds, welts, and open sores, not cleaned or bandaged or soothed with oil. सिर से पांव तक घाव और शरीर में खरोंच चोट है जिन्हें न तो पोंछा गया, न ही पट्टी बांधी गई और कोमल बनाने के लिए न ही उन पर तेल लगाया गया.
7 Your land is desolate, your cities burned with fire; in your very presence foreigners devour your fields—a desolation, overthrown by strangers. तुम्हारा देश उजड़ गया, नगर आग से भस्म कर दिए गए; लोगों ने तुम्हारे खेतों को ले लिया.
8 And the daughter of Zion is left like a shelter in a vineyard, like a hut in a cucumber field, like a city under siege. ज़ियोन की पुत्री अंगूर के बगीचे में छोड़ दी गई, ककड़ी के खेत में आश्रय के जैसे, या पिछड़े हुए नगर में अकेली खड़ी है.
9 If the Father of heaven's armies had not left us a few survivors, we would have become like Sodom, we would have been like Gomorrah. यदि सर्वशक्तिमान याहवेह ने हमें न बचाया होता, तो हम भी सोदोम और अमोराह के समान हो जाते.
10 Hear the word of our Father, you rulers of Sodom! Listen to the instruction of our Father, you people of Gomorrah! सोदोम के शासको, याहवेह का वचन सुनो; अमोराह के लोगों! हमारे परमेश्वर के व्यवस्था-विधान पर ध्यान दो.
11 What are your endless sacrifices to me?" says our Father. "I have had my fill of burnt offerings of rams and the fat of fattened animals; I take no delight in the blood of bulls and lambs and goats. याहवेह कहता है, “तुम्हारे बहुत से मेल बलि मेरे किस काम के? तुम्हारे मेढ़ों की अग्निबलियां और पशुओं की चर्बी; और बैलों, मेमनों और बकरों के रक्त से मैं खुश नहीं होता.
12 When you come to appear before me, who asked this of you—this trampling of my courts? जब तुम मेरे सामने आते हो, तो तुम किस अधिकार से, मेरे आंगनों में चलते हो?
13 Stop bringing meaningless offerings! Your incense is detestable to me. New moons, Sabbaths, the calling of assemblies—I cannot stand wickedness mixed with your solemn gatherings. अब मुझे अन्‍नबलि न चढ़ाना और धूप से नये चांद. विश्राम दिन और सभाओं का आयोजन मुझे अच्छा नहीं लगता.
14 Your new moons and your appointed feasts my soul hates; they have become a burden to me—I am weary of carrying them. नफरत है मुझे तुम्हारे नये चांद पर्वों तथा वार्षिक उत्सवों से. बोझ बन गए हैं ये मेरे लिए; थक गया हूं मैं इन्हें सहते सहते.
15 When you stretch out your hands in prayer, I will hide my eyes from you; even when you offer many prayers, I will not be listening. Your hands are full of blood. तब जब तुम प्रार्थना में मेरी ओर अपने हाथ फैलाओगे, मैं तुमसे अपना मुंह छिपा लूंगा; चाहे तुम कितनी भी प्रार्थनाएं करते रहो, मैं उन्हें नहीं सुनूंगा. “क्योंकि तुम्हारे हाथ खून से भरे हैं!
16 Wash yourselves; make yourselves clean. Take your evil deeds out of my sight; stop doing wrong. “तुम अपने आपको शुद्ध करो. और मेरे सामने से अपने बुरे कामों को हटा दो; बुराई करना छोड़ दो.
17 Learn to do good; seek justice, set the oppressor right. Defend the orphan, stand up for the widow. अच्छा काम करना सीखो; दुखियों की सहायता करो. अनाथों की रक्षा करो; और विधवाओं को न्याय दिलवाओ.”
18 Come now, let us settle this together," says our Father. "Though your sins are like scarlet, they will be as white as snow; though they are red as crimson, they will become like wool. याहवेह यों कहते हैं, “अब आओ, हम मिलकर इसका निष्कर्ष निकालें, चाहे तुम्हारे पाप लाल रंग के हों, वे हिम समान श्वेत हो जाएंगे; चाहे वे बैंगनी रंग के हों, तो भी वे ऊन के समान सफेद हो जाएंगे.
19 If you are willing and obedient, you will eat the good things of the land; यदि सच्चाई से मेरी बात मानोगे, तो इस देश की उत्तम से उत्तम चीज़ें खा पाओगे;
20 but if you refuse and rebel, you will be devoured by the sword. For the mouth of our Father has spoken." और यदि तुम विरोध करो और बात न मानोगे, तो तलवार से मार दिये जाओगे.” यह याहवेह का यही वचन है!
21 How the faithful city has become a prostitute! She was once full of justice; righteousness used to dwell in her—but now murderers. वह नगर जिसमें सत्य, न्याय और धार्मिकता पाई जाती है, उसमें व्यभिचार कैसे बढ़ गया!
22 Your silver has become worthless slag, your choice wine diluted with water. तुम्हारी चांदी में मिलावट है, और तुम्हारे दाखरस में पानी मिला दिया गया है.
23 Your rulers are rebels, partners with thieves; they all love a bribe and chase after gifts. They do not defend the orphan, and the widow gets no hearing from them. राज्य करनेवाले विद्रोही, और चोरों के मित्र हैं; सब घूस लेते हैं और लालची हैं. वे अनाथों की रक्षा नहीं करते; और न विधवाओं को न्याय दिलाते हैं.
24 Therefore this is the declaration of the Sovereign Father, the Father of heaven's armies, the Mighty One of Israel—our Father: Ah, I will get relief from my adversaries and bring justice against my foes. अतः इस्राएल के सर्वशक्तिमान, प्रभु सर्वशक्तिमान याहवेह कहते हैं: “मैं अपने बैरियों से बदला लूंगा.
25 I will turn my hand against you; I will smelt away your slag as with lye and remove all your impurities. मैं तुम्हारे विरुद्ध अपना हाथ उठाऊंगा; मैं तुम्हारे धातु की गंदगी को दूर कर दूंगा और उसमें जो मिलावट है उसे दूर करूंगा.
26 I will restore your judges as in days of old, your counselors as at the beginning. Afterward you will be called the City of Righteousness, the Faithful City. मैं फिर से न्यायी और मंत्री बनाऊंगा और उनको उनका पद दूंगा. फिर इस नगर में कोई कमी नहीं होगी.”
27 Zion will be redeemed by justice, and those in her who repent, by righteousness. ज़ियोन को न्याय से, और जो अपने आपको बदलेगा वे धर्म से छुड़ा लिये जायेंगे.
28 But rebels and sinners will be broken together, and those who forsake our Father will be consumed. लेकिन विद्रोहियों और पापियों को एक साथ नष्ट कर दिया जाएगा, जिन्होंने याहवेह को त्याग दिया है.
29 You will be ashamed of the sacred oaks you delighted in; you will blush over the gardens you have chosen. “वे उन बांज वृक्षों से, जिनकी तुम चाह रखते थे लज्जित हो जाएंगे; और जिन क्यारियों में मेहनत करके खुश होते थे अब उसी से लज्जित होना पड़ेगा.
30 For you will be like an oak whose leaves wither, like a garden without water. तुम उस बांज वृक्ष के समान हो जाओगे जिसके पत्ते सूख गए हैं, और सूखी क्यारियां जिसमें पानी नहीं पिलाया गया हो.
31 The strong man will become tinder and his work a spark; both will burn together, with no one to put them out. बलवान व्यक्ति आग और उसका काम चिंगारी होगा; और वे एक साथ जल जायेंगे, और कोई उन्हें बचा नहीं पाएगा.”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]