Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Genesis 35 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Then our Father told Jacob, "Get up, go to Bethel, stay there, and build an altar to me, who appeared to you when you fled from your brother Esau." परमेश्वर ने याकोब से कहा, “उठो और जाकर बेथेल में बस जाओ. वहां परमेश्वर के लिए एक वेदी बनाओ, जिसने तुझे उस समय दर्शन दिया जब तू अपने भाई एसाव के डर से भाग रहा था.”
2 Jacob said to his household and all with him, "Discard the foreign gods among you, purify yourselves, and change your clothes. इसलिये याकोब ने अपने पूरे घर-परिवार तथा उन सभी व्यक्तियों को, जो उनके साथ थे, कहा, “इस समय तुम्हारे पास जो पराए देवता हैं, उन्हें दूर कर दो और अपने आपको शुद्ध कर अपने वस्त्र बदल दो.
3 Let's go up to Bethel. I'll build an altar there to our Father, who answered me in my day of distress and stayed with me wherever I went." उठो, हम बेथेल को चलें ताकि वहां मैं परमेश्वर के लिए एक वेदी बनाऊं, जिन्होंने संकट की स्थिति में मेरी दोहाई सुनी तथा जहां-जहां मैं गया जिनकी उपस्थिति मेरे साथ साथ रही.”
4 They gave Jacob all the foreign gods in their hands and earrings in their ears; he hid them under Shechem's oak. यह सुन उन्होंने याकोब को सब पराए देवता दे दिए, जो उन्होंने अपने पास रखे थे. इसके अलावा कानों के कुण्डल भी दिये. याकोब ने इन सभी को उस बांज वृक्ष के नीचे दफना दिया, जो शेकेम के पास था.
5 They set out; terror from our Father struck the surrounding cities, so no one pursued Jacob's sons. जब वे वहां से निकले तब पूरे नगर पर परमेश्वर का भय छाया हुआ था. किसी ने भी याकोब के पुत्रों का पीछा नहीं किया.
6 Jacob came to Luz (Bethel) in Canaan, with all his people. इस प्रकार याकोब तथा उनके साथ के सभी लोग कनान देश के लूज़ (अर्थात् बेथेल) नगर पहुंच गए.
7 There he built an altar, naming it El-Bethel—house of our Father—for there he revealed himself to Jacob when he fled from his brother. याकोब ने वहां एक वेदी बनाई और उस स्थान का नाम एल-बेथेल रखा, क्योंकि इसी स्थान पर परमेश्वर ने स्वयं को उन पर प्रकट किया था, जब वह अपने भाई से बचकर भाग रहे थे.
8 Deborah, Rebekah's nurse, died and was buried below Bethel under the oak, named Allon-bacuth, oak of weeping. उसी समय रेबेकाह की धाय दबोरा की मृत्यु हो गई, उसे बेथेल के बाहर बांज वृक्ष के नीचे दफ़ना दिया. उस वृक्ष का नाम अल्लोन-बाकूथ रखा गया (अर्थात् रोने का बांज वृक्ष).
9 Our Father appeared to Jacob again, when he came from Paddan-aram, and blessed him. जब याकोब पद्दन-अराम से आए, परमेश्वर दुबारा याकोब पर प्रकट हुए. परमेश्वर ने उनको आशीष दी.
10 Our Father said to him, "Your name is Jacob, but it will no longer be Jacob—your name is Israel." He named him Israel. और कहा, “तुम्हारा नाम याकोब है, अब से तुम्हारा नाम इस्राएल होगा.” इस प्रकार परमेश्वर ने उन्हें इस्राएल नाम दे दिया.
11 Our Father told him, "I am El Shaddai, your Father Almighty. Be fruitful, multiply. A nation, a company of nations, will come from you; kings will come from your body. परमेश्वर ने उनसे यह भी कहा, “मैं एल शद्दय अर्थात् सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूं; तुम फूलो फलो और बढ़ते जाओ. तुम एक राष्ट्र तथा एक जनता का समूह भी होंगे, तुम्हारे वंश में राजा पैदा होंगे.
12 The land I gave Abraham and Isaac, I will give you; I will give to your offspring after you." जो देश मैंने अब्राहाम तथा यित्सहाक को दिया था, वह मैं तुम्हें भी दूंगा, तथा यही देश तुम्हारे बाद तुम्हारे वंश को दूंगा.”
13 Then our Father went up from him in the place where he had spoken with him. इसके बाद परमेश्वर उस स्थान से ऊपर चढ़ गए, जिस स्थान पर उन्होंने याकोब से बातचीत की थी.
14 Jacob set up a pillar where our Father had spoken with him, a pillar of stone, and he poured out a drink offering on it and poured oil on it. याकोब ने उस स्थान पर, जहां परमेश्वर से उनकी बात हुई थी, वहां खंभा खड़ा किया—यह एक पत्थर था. याकोब ने इस पर पेय बलि चढ़ाई तथा उस पर तेल भी उंडेला.
15 Jacob named the place where our Father had spoken with him: Bethel. जिस स्थान पर परमेश्वर ने उनसे बात की थी, उस स्थान का नाम उन्होंने बेथेल रखा.
16 They left Bethel, and while still some distance from Ephrath, Rachel went into labor—hard labor. फिर वे बेथेल से चलना शुरू करके एफ़राथा नामक जगह के पास थे, कि राहेल की तबियत खराब हो गई.
17 During her hard labor, the midwife told her, "Don't be afraid—this too is a son." जब वह इस प्रसव पीड़ा में ही थी, धाय ने कहा, “डरो मत, अब तो तुम एक और पुत्र को जन्म दे चुकी हो.”
18 As her soul was leaving her—she was dying—she named him Ben-oni, son of my sorrow; but his father called him Benjamin, son of the right hand. जब उसके प्राण निकल ही रहे थे, उसने इस पुत्र का नाम बेन-ओनी रखा. किंतु उसके पिता ने उसे बिन्यामिन कहकर पुकारा.
19 So Rachel died, and she was buried on the way to Ephrath (that is, Bethlehem). और वहां इस प्रकार राहेल की मृत्यु हुई तथा उसे एफ़राथा (अर्थात् बेथलेहेम) में दफ़ना दिया.
20 Jacob set a pillar on her grave—it is Rachel's grave pillar to this day. याकोब ने उसकी कब्र पर एक स्तंभ खड़ा किया, राहेल की कब्र का यह स्तंभ आज तक वहां स्थित है.
21 Israel traveled and camped beyond Migdal-eder, the tower of the flock. फिर इस्राएल ने अपनी यात्रा शुरू की और उन्होंने ऐदेर के स्तंभ से आगे बढ़कर तंबू डाला.
22 While Israel lived in that land, Reuben went and slept with Bilhah, his father's concubine, and Israel heard. Jacob had twelve sons. जब इस्राएल उस देश में रह रहे थे, तब रियूबेन ने अपने पिता की रखेल बिलहाह से संभोग किया, जो इस्राएल से छिपा न रहा. याकोब के पुत्र संख्या में बारह थे.
23 The sons of Leah: Reuben, Jacob's firstborn, then Simeon, Levi, Judah, Issachar, and Zebulun. इनमें लियाह के पुत्र: याकोब का बड़ा बेटा रियूबेन, फिर शिमओन, लेवी, यहूदाह, इस्साखार तथा ज़ेबुलून थे.
24 The sons of Rachel: Joseph and Benjamin. राहेल के पुत्र: योसेफ़ तथा बिन्यामिन.
25 The sons of Bilhah, Rachel's maid: Dan and Naphtali. राहेल की दासी बिलहाह के पुत्र: दान तथा नफताली.
26 Sons of Zilpah, Leah's servant: Gad and Asher. These are Jacob's sons, born to him in Paddan-aram. लियाह की दासी ज़िलपाह के पुत्र: गाद तथा आशेर. पद्दन-अराम में ही याकोब के ये पुत्र पैदा हुए थे.
27 Jacob came to his father Isaac at Mamre, Kiriath-arba (Hebron), where Abraham and Isaac had lived. याकोब अपने पिता यित्सहाक के पास पहुंच गए, जो किरयथ-अरबा (अर्थात् हेब्रोन) के ममरे में रहते थे. अब्राहाम तथा यित्सहाक यहीं रहते थे.
28 Isaac lived 180 years. यित्सहाक की आयु एक सौ अस्सी वर्ष की हुई.
29 Isaac breathed his last, died, and was gathered to his people—old, full of days. His sons Esau and Jacob buried him. तब उनकी मृत्यु हुई. उनके पुत्र एसाव तथा याकोब ने उन्हें वहीं दफनाया जहां उनके पिता को दफनाया गया था.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]