Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Genesis 34 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Dinah, the daughter Leah bore to Jacob, went out to see the young women of the land. लियाह की पुत्री दीनाह उस देश की लड़कियों के साथ स्त्रियों को देखने के लिए बाहर गई.
2 Shechem son of Hamor the Hivite, prince of the land, saw her, seized her, lay with her, and abused her. उस देश के शासक हिव्वी हामोर के पुत्र शेकेम ने उसे देखा, वह उसे अपने साथ ले गया उसने उसे पकड़ लिया और उसने उसके साथ बलात्कार किया.
3 His heart clung to Dinah, daughter of Jacob—he loved the girl and spoke to her heart. याकोब की पुत्री दीनाह से उसे प्रेम था और उसके प्रति उसका व्यवहार अच्छा था.
4 So Shechem said to his father Hamor, "Get me this girl as a wife." शेकेम ने अपने पिता हामोर से कहा, “मेरा विवाह इस युवती से कर दीजिए.”
5 Jacob heard that Shechem had made his daughter Dinah unclean, but his sons were with his livestock in the field, so Jacob said nothing until they came. जब याकोब को पता चला कि शेकेम ने उनकी पुत्री को दूषित कर दिया है, उस समय उनके पुत्र पशुओं के साथ मैदान में थे; इसलिये याकोब उनके लौटने तक शांत रहे.
6 Then Hamor, Shechem's father, went out to Jacob to speak with him. इसी समय शेकेम का पिता हामोर याकोब से मिलने आये.
7 Jacob's sons came in from the field. When they heard, the men were deeply pained and furious—for Shechem had done a disgraceful thing in Israel, sleeping with Jacob's daughter, a thing not to be done. जब याकोब के पुत्र लौटे और उन्हें सब बात पता चली तब वे बहुत उदास और नाराज हुए, क्योंकि उसने याकोब की पुत्री से संभोग द्वारा इस्राएल में मूर्खता का काम कर डाला था, एक ऐसा काम, जो अनुचित था.
8 Hamor spoke with them: "My son Shechem longs for your daughter. Please give her to him as wife. किंतु हामोर ने उनसे कहा, “मेरा पुत्र शेकेम आपकी पुत्री को चाहता है. कृपया उसका विवाह मेरे पुत्र से कर दीजिए.
9 Intermarry with us—give your daughters to us, and take our daughters for yourselves. हमारे साथ वैवाहिक संबंध बना लीजिए आप हमें अपनी पुत्रियां दीजिए और आप हमारी पुत्रियां लीजिए.
10 Live with us; the land lies open to you—settle, trade, and acquire property in it." इस प्रकार आप हमारे साथ इस देश में मिलकर रह पायेंगे. आप इस देश में रहिये, व्यवसाय कीजिए तथा संपत्ति प्राप्‍त करते जाइए.”
11 Shechem said to her father and brothers, "Let me find favor in your eyes; whatever you say to me, I will give. शेकेम ने दीनाह के पिता तथा उसके भाइयों से यह भी कहा, “यदि मैंने आपकी कृपादृष्टि प्राप्‍त कर ली है, तो आप अपने मन की बात कह दीजिए कि मैं उसे पूरा कर सकूं.
12 Ask me any bride-price and gift, however great—I'll pay it. Just give me the girl as my wife." आप वधू के लिए जो भी मांगेंगे उसे मैं पूरा करूंगा. किंतु मेरा विवाह उसी युवती से कीजिए.”
13 Jacob's sons answered Shechem and his father Hamor dishonestly, because Shechem had defiled their sister Dinah. तब याकोब के पुत्रों ने शेकेम को तथा उसके पिता हामोर को छलपूर्ण उत्तर दिया, क्योंकि शेकेम ने उनकी बहन दीनाह को दूषित कर दिया था.
14 They said to them, "We can't do this—give our sister to an uncircumcised man; that would disgrace us. उन्होंने उन्हें उत्तर दिया, “यह हमारे लिए संभव नहीं है कि हम किसी ख़तना रहित को अपनी बहन दे सकें. क्योंकि यह हमारे लिए शर्मनाक है.
15 We agree to this alone: if you become like us, every male of you circumcised. एक ही शर्त पर यह बात हो सकती है: आपके देश के हर एक पुरुष का ख़तना किया जाए, ताकि आप हमारे समान हो जाएं.
16 We'll give you our daughters and take yours for ourselves; we'll live with you and become one people. तब हममें पुत्रियों का लेना देना हो सकेगा और हम आपके बीच रह सकेंगे, और हम एक ही लोग बन जाएंगे.
17 But if you will not listen and be circumcised, we will take our daughter and leave." यदि आपको हमारी बात सही नहीं लगी, तो हम अपनी पुत्री को लेकर यहां से चले जाएंगे.”
18 Their words pleased Hamor and his son Shechem. उनकी यह बात हामोर तथा उसके पुत्र शेकेम को पसंद आई.
19 The young man didn't delay, since he delighted in Jacob's daughter—he was the most honored in his father's house. याकोब की पुत्री शेकेम को बहुत पसंद थी कि उसने इस काम को करने में देरी नहीं की. अपने पिता के परिवार में वह सम्मानित व्यक्ति था.
20 Hamor and his son Shechem came to the gate of their city and spoke to the men of their city: इसलिये हामोर एवं उसके पुत्र शेकेम ने नगर में जाकर नगर के सब लोगों से कहा,
21 "These men are peaceful with us. Let them live in the land and trade in it—the land is wide enough for them. We'll take their daughters as wives and give them ours. “ये लोग हमारे साथ हैं, इसलिये हम इन्हें इस देश में रहने देंगे, इनके साथ व्यापार करेंगे, क्योंकि हमारा देश इनके लिए पर्याप्‍त है. हम इनकी कन्याएं लें तथा अपनी कन्याएं इन्हें दे.
22 Only on this condition will the men agree to live with us as one people: that every male among us be circumcised, as they are circumcised. ये एक ही शर्त पर हमारे साथ रहने के लिए सहमत हुए हैं, कि हम सभी पुरुषों का ख़तना किया जाए, जैसा उनका किया जाता है कि हम सभी एक हो जाएं.
23 Won't their livestock, property, and all their animals be ours? Just let us agree with them, and they'll live with us." तब इनका पशु धन, इनकी संपत्ति तथा इनके समस्त पशु हमारे ही तो हो जाएंगे न? बस, हम उनसे यहां सहमत हो जाएं, कि वे हमारे साथ ही निवास करने लगें.”
24 All who went out through his city's gate listened to Hamor and his son Shechem, and every male was circumcised—all who went out through his city's gate. उन सभी ने, जो नगर से निकल रहे थे, हामोर तथा उसके पुत्र शेकेम की बात मान ली. उस नगर द्वार से बाहर निकलते हुए हर एक पुरुष का ख़तना कर दिया गया.
25 On the third day, while they were still in pain, two of Jacob's sons, Simeon and Levi, Dinah's brothers, each took his sword, came against the unsuspecting city, and killed every male. तीन दिन बाद, जब नगर का हर एक पुरुष पीड़ा में था, याकोब के दोनों बेटे शिमओन और लेवी ने, जो दीनाह के भाई थे, अचानक हमला कर दिया तथा हर एक पुरुष की हत्या कर दी.
26 They killed Hamor and his son Shechem with the sword, took Dinah from Shechem's house, and left. उन्होंने तलवार से हामोर तथा उसके पुत्र शेकेम की हत्या की और शेकेम के घर से दीनाह को लेकर आये.
27 Jacob's sons came upon the slain and plundered the city, because the men there had defiled their sister. और याकोब के अन्य पुत्रों ने नगर को लूट लिया, क्योंकि उन्होंने उनकी बहन को दूषित कर दिया था.
28 They took their flocks, their herds, their donkeys, and everything in the city and in the field. उन्होंने नगर के लोग भेड़-बकरी, उनके पशु, गधे, नगर में जो कुछ उनका था जो कुछ खेतों में था, सभी कुछ ले लिया.
29 They took all their wealth, all their children, and their wives captive, plundering everything in the houses. उन्होंने उनकी पूरी संपत्ति पर अधिकार करके उसे लूट लिया, यहां तक कि उन्होंने उनकी पत्नियों एवं उनके बालकों को बंदी बनाकर सभी कुछ, जो उनके घरों में था, लूट लिया.
30 Jacob said to Simeon and Levi, "You've brought trouble on me—making me stink to those living here, the Canaanites and Perizzites. My men are few; if they band together against me, they'll attack, and I'll be destroyed, I and my household." यह सब देख याकोब ने शिमओन तथा लेवी से कहा, “तुमने तो मुझे इन देशवासियों के लिए दुश्मन बनाकर कनानियों एवं परिज्ज़ियों के बीच विपत्ति में डाल दिया है. यदि वे सब एकजुट होकर मुझ पर आक्रमण कर देंगे, तो मैं नष्ट हो जाऊंगा, मैं और मेरा संपूर्ण परिवार, क्योंकि हम गिनती में कम हैं.”
31 But they said, "Should he treat our sister like a prostitute?" उन्होंने कहा, “क्या हमारी बहन से उन्होंने जो एक वेश्या के समान बर्ताव किया; क्या वह सही था?”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]