Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Genesis 25 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Abraham married another wife, whose name was Keturah. अब्राहाम ने केतुराह नामक एक और स्त्री से विवाह कर लिया था.
2 She gave birth to Zimran, Jokshan, Medan, Midian, Ishbak, and Shuah. उससे अब्राहाम के जो पुत्र हुए, उनका नाम था ज़िमरान, योकशान, मेदान, मिदियान, इशबक और शुआह.
3 Jokshan fathered Sheba and Dedan. The sons of Dedan were the Asshurites, the Letushites, and the Leummites. योकशान शीबा तथा देदान के पिता थे. देदान के वंश में असशुरिम, लेतुशिम तथा लेउम्मिम लोगों का जन्म हुआ.
4 Midian's sons: Ephah, Epher, Hanoch, Abida, and Eldaah—all sons of Keturah. मिदियान के पुत्र: एफाह, एफ़र, हनोख, अविदा तथा एलदाह थे. ये सब केतुराह से पैदा हुए थे.
5 Abraham gave all that he had to Isaac. अब्राहाम ने अपनी पूरी संपत्ति यित्सहाक को सौंप दी थी.
6 Abraham gave gifts to the sons of his concubines, then sent them away from his son Isaac while he was still alive, eastward to the east country. किंतु अब्राहाम ने अपनी रखैलों की संतानों को अपने जीवनकाल में ही उपहार देकर उन्हें अपने पुत्र यित्सहाक से दूर पूर्व के देश में भेज दिया था.
7 Abraham lived 175 years in all. अब्राहाम की उम्र एक सौ पचहत्तर साल की थी.
8 Abraham breathed his last, dying at a good old age, an old man full of years, and joined his people. तब अब्राहाम ने अपनी पूरी वृद्धावस्था में आखिरी सांस ली, एक वृद्ध व्यक्ति के रूप में उनकी पूरी आयु में मृत्यु हुई; और वे अपने लोगों में जा मिले.
9 His sons Isaac and Ishmael buried him in the cave of Machpelah, in Ephron son of Zohar the Hittite's field near Mamre. उनके पुत्र यित्सहाक और इशमाएल ने उन्हें ममरे के पास माखपेलाह के गुफा में मिट्टी दी, जो हित्ती ज़ोहार के पुत्र एफ्रोन के खेत में थी,
10 The field that Abraham had bought from the Hittites. There Abraham was buried, with Sarah his wife. यह वही खेत था, जिसे अब्राहाम ने हित्तियों से खरीदा था. वहां उनकी पत्नी साराह के पास अब्राहाम दफनाया गया.
11 After the death of Abraham, our Father blessed his son Isaac. And Isaac settled near Beer-lahai-roi. अब्राहाम की मृत्यु के बाद, परमेश्वर ने उनके पुत्र यित्सहाक को आशीष दी, जो उस समय बएर-लहाई-रोई में रहता था.
12 This is the family record of Ishmael, Abraham's son, whom Hagar the Egyptian, Sarah's servant, bore to Abraham. अब्राहाम के पुत्र इशमाएल, जो साराह के मिस्र की दासी हागार से पैदा हुआ था, उसकी वंशावली इस प्रकार है.
13 These are the names of Ishmael's sons, by name, in birth order: Nebaioth, Ishmael's firstborn, then Kedar, Adbeel, Mibsam, जन्म के अनुसार इशमाएल के बेटों का नाम इस प्रकार है: इशमाएल का बड़ा बेटा नेबाइयोथ, फिर केदार, अदबील, मिबसाम,
14 Mishma, Dumah, Massa, मिशमा, दूमाह, मास्सा,
15 Hadad, Tema, Jetur, Naphish, and Kedemah. हदद, तेमा, येतुर, नाफिश और केदेमाह.
16 These are Ishmael's sons, these their names by their villages and encampments—twelve princes according to their tribes. ये इशमाएल के पुत्र थे, और ये उन बारह जाति के प्रधानों के नाम हैं जो उनके बंदोबस्त और छावनियों के अनुसार रखे गये.
17 Ishmael lived 137 years, then breathed his last, died, and joined his people. इशमाएल एक सौ सैंतीस वर्ष तक जीवित रहा. तब उसकी मृत्यु हो गई, और वह अपने लोगों में जा मिला.
18 They settled from Havilah to Shur, east of Egypt toward Assyria; Ishmael lived in hostility toward all his relatives. उसके वंशज मिस्र देश के पूर्वी सीमा के नजदीक अश्शूर की दिशा में हाविलाह से लेकर शूर तक के क्षेत्र में बस गए और वे उनसे संबंधित सभी गोत्रों से बैर रखते थे.
19 This is the family line of Isaac, Abraham's son: Abraham fathered Isaac. अब्राहाम के पुत्र यित्सहाक की वंशावली इस प्रकार है: अब्राहाम से यित्सहाक का जन्म हुआ.
20 Isaac was forty years old when he married Rebekah, daughter of Bethuel the Aramean of Paddan-aram, sister of Laban the Aramean. पद्दन-अरामवासी अरामी बेथुएल की पुत्री और अरामी लाबान की बहन रेबेकाह से विवाह करते समय यित्सहाक की आयु चालीस वर्ष थी.
21 Isaac prayed to our Father for his wife, since she was barren; our Father granted it, and his wife Rebekah conceived. यित्सहाक ने अपनी पत्नी की ओर से याहवेह से प्रार्थना की, क्योंकि वह बांझ थी. याहवेह ने उसकी प्रार्थना सुन ली और उसकी पत्नी रेबेकाह गर्भवती हुई.
22 But the children struggled together within her, and she said, "If this is how it is, why is this happening to me?" So she went to ask our Father. बच्‍चे उसके गर्भ में एक दूसरे को धक्का देते रहते थे. तब रेबेकाह ने कहा, “यह क्या हो रहा है मेरे साथ?” और वह याहवेह से पूछने गई.
23 And our Father said to her: "Two nations are in your womb; two peoples from within you will be divided: one will be stronger than the other, and the older will serve the younger." याहवेह ने उससे कहा, “तुम्हारे गर्भ में दो जातियां हैं, तुममें से दो जनता के लोग निकलकर अलग होंगे; एक समूह के लोग दूसरे से अधिक बलवान होंगे, और बड़ा छोटे की सेवा करेगा.”
24 When the time came for her to give birth, there were twins in her womb! जब उसके प्रसव का समय आया. उसके गर्भ में जुड़वां बच्‍चे थे.
25 The first came out red, his whole body like a hairy garment; so they named him Esau. जो पहला बेटा हुआ वह लाल था, और उसका पूरा शरीर बालों से भरा था; इस कारण उसका नाम एसाव रखा गया.
26 Then his brother came out, with his hand grasping Esau's heel, so he was named Jacob. Isaac was sixty years old when she bore them. इसके बाद, उसके भाई का जन्म हुआ, जो अपने हाथ से अपने भाई एसाव की एड़ी पकड़े हुए था; तब उसका नाम याकोब रखा गया. जब रेबेकाह ने बच्चों को जन्म दिया, तब यित्सहाक की उम्र साठ वर्ष थी.
27 The boys grew up. Esau became a skilled hunter, a man of the field; Jacob was quiet, living in tents. दोनों बच्‍चे बड़े होते गये, और एसाव खुले मैदान का एक कुशल शिकारी बन गया, जबकि याकोब घर में तंबुओं के बीच रहकर संतुष्ट रहता था.
28 Isaac loved Esau, because he had a taste for wild game, but Rebekah loved Jacob. एसाव यित्सहाक का प्रिय था क्योंकि यित्सहाक को आखेट का मांस बहुत अच्छा लगता था, पर याकोब रेबेकाह का प्रिय था.
29 Jacob was cooking stew when Esau came in from the field, and he was famished. एक बार जब याकोब धीमी आंच में कुछ पका रहा था, तब एसाव बाहर मैदान से आया और वह बहुत भूखा था.
30 Esau said to Jacob, "Let me gulp down this red stew—I'm famished!" That's why he was named Edom. उसने याकोब से कहा, “मुझे बहुत भूख लगी है; तुम जो पका रहे हो, जल्दी करके उसमें से मुझे कुछ खाने को दो.” (यही कारण है कि उसे एदोम भी कहा गया.)
31 Jacob said, "Sell me your birthright now." किंतु याकोब ने उससे कहा, “पहले आप अपने पहलौठे का अधिकार मुझे दे दो.”
32 Esau said, "Look, I am about to die; what good is a birthright to me?" एसाव ने कहा, “देख, भूख से मेरे प्राण निकल रहे हैं; पहलौठे के अधिकार से मुझे क्या फायदा है?”
33 Jacob said, "Swear to me first." So he swore to him and sold his birthright to Jacob. पर याकोब ने कहा, “तो पहले आप मुझसे शपथ खाईये.” तब एसाव ने शपथ खाकर अपने पहलौठे का अधिकार याकोब के हाथ बेच दिया.
34 Jacob gave Esau bread and lentil stew; he ate, drank, got up, and left—Esau despised his birthright. तब याकोब ने एसाव को कुछ रोटी और पकाई हुई दाल दी. एसाव ने खाया पिया, और उठकर चला गया. इस प्रकार एसाव ने अपने पहलौठे के अधिकार को तुच्छ समझा.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]