1Now Abraham was old, well advanced in years, and our Father had blessed Abraham in everything.OHCVअब्राहाम बहुत बूढ़े हो गये थे, और याहवेह ने उन्हें सब प्रकार से आशीषित किया था.
2Abraham said to his oldest servant, who managed all he owned, "Please put your hand under my thigh,OHCVअब्राहाम ने अपने पुराने सेवक से, जो घर की और पूरे संपत्ति की देखभाल करता था, कहा, “तुम अपना हाथ मेरी जांघ के नीचे रखो.
3I will have you swear by the Father of heaven and earth, not to take a wife for my son from the Canaanites' daughters, among whom I live,OHCVमैं चाहता हूं कि तुम स्वर्ग एवं पृथ्वी के परमेश्वर याहवेह की शपथ खाओ कि तुम इन कनानियों की पुत्रियों में से, जिनके बीच हम रह रहे हैं, मेरे बेटे की शादी नहीं कराओगे,
4but go to my country and relatives, and get a wife for my son Isaac."OHCVपरंतु तुम मेरे देश में मेरे रिश्तेदारों में से मेरे बेटे यित्सहाक के लिए पत्नी लाओगे.”
5The servant asked him, "What if the woman won't follow me to this land? Must I take your son back to the land you left?"OHCVउस सेवक ने अब्राहाम से पूछा, “उस स्थिति में मैं क्या करूं, जब वह स्त्री इस देश में आना ही न चाहे; क्या मैं आपके पुत्र को उस देश में ले जाऊं, जहां से आप आए हैं?”
6Abraham said to him, "See to it that you do not take my son back there.OHCVइस पर अब्राहाम ने कहा, “तुम मेरे पुत्र को वहां कभी नहीं ले जाना.
7Our Father, the Father of heaven, who took me from my father's house and the land of my relatives, who spoke to me and swore to me, 'I will give this land to your offspring'—he will send his angel ahead of you, and you will take a wife for my son from there.OHCVयाहवेह, जो स्वर्ग के परमेश्वर हैं, जो मुझे मेरे पिता के परिवार और मेरी जन्मभूमि से लाये हैं और जिन्होंने शपथ खाकर मुझसे यह वायदा किया, ‘यह देश मैं तुम्हारे वंश को दूंगा’—वे ही स्वर्गदूत को तुम्हारे आगे-आगे भेजेंगे और तुम मेरे पुत्र के लिए वहां से एक पत्नी लेकर आओगे.
8But if she won't follow you, you're released from this oath of mine; only don't take my son back there."OHCVअगर कन्या तुम्हारे साथ आने के लिए मना करे, तब तुम मेरी इस शपथ से मुक्त हो जाओगे. लेकिन ध्यान रखना कि तुम मेरे पुत्र को वापस वहां न ले जाना.”
9The servant put his hand under Abraham his master's thigh and swore to him about this.OHCVइसलिये उस सेवक ने अपने स्वामी अब्राहाम की जांघ के नीचे अपना हाथ रखा और इस बारे में शपथ खाकर अब्राहाम से वायदा किया.
10The servant took ten of his master's camels, and all his master's good things in hand, and set out for Aram-naharaim, the city of Nahor.OHCVतब उस सेवक ने अपने स्वामी के ऊंट के झुंड में से दस ऊंटों को लिया और उन पर अपने स्वामी की ओर से विभिन्न उपहार लादा और नाहोर के गृहनगर उत्तर-पश्चिम मेसोपोतामिया की ओर प्रस्थान किया.
11He had the camels kneel outside the city by the water well at evening, when women go out to draw water.OHCVनगर के बाहर पहुंचकर उसने ऊंटों को कुएं के पास बैठा दिया; यह शाम का समय था. इसी समय स्त्रियां पानी भरने बाहर आया करती थीं.
12Then he prayed, "Father of my master Abraham, please grant me success today, and show your faithful love to my master Abraham.OHCVतब सेवक ने प्रार्थना की, “याहवेह, मेरे स्वामी अब्राहाम के परमेश्वर, मेरे काम को सफल करें और मेरे स्वामी अब्राहाम पर दया करें.
13Here I stand by the spring of water, and daughters of the town's men are coming out to draw water.OHCVआप देख रहे हैं कि मैं इस पानी के सोते के निकट खड़ा हूं, और इस नगरवासियों की कन्याएं पानी भरने के लिए निकलकर आ रही हैं.
14Let the young woman I say this to—'Please tip your jar so I may drink'—and who answers, 'Drink, and I will water your camels too'—be the one you have appointed for your servant Isaac. That is how I will know you have shown faithful love to my master."OHCVआप कुछ ऐसा कीजिए कि जिस कन्या से मैं यह कहूं, ‘अपना घड़ा झुकाकर कृपया मुझे पानी पिला दे,’ और वह कन्या कहे, ‘आप पानी पी लीजिए, और फिर मैं आपके ऊंटों को भी पानी पिला दूंगी’—यह वही कन्या हो जिसे आपने अपने सेवक यित्सहाक के लिए चुना है. इसके द्वारा मुझे यह विश्वास हो जाएगा कि आपने मेरे स्वामी पर अपनी करुणा दिखाई है.”
15Before he finished speaking, Rebekah came out—daughter of Bethuel, son of Milcah, wife of Nahor, Abraham's brother—her jar on her shoulder.OHCVइसके पूर्व कि उसकी प्रार्थना खत्म होती, रेबेकाह नगर के बाहर अपने कंधे पर घड़ा लेकर पानी भरने आई. वह मिलकाह के पुत्र बेथुएल की पुत्री थी और मिलकाह अब्राहाम के भाई नाहोर की पत्नी थी.
16The girl was very beautiful, a virgin no man had known. She went down to the spring, filled her jar, and came up.OHCVरेबेकाह बहुत सुंदर थी, कुंवारी थी; अब तक किसी पुरुष से उसका संसर्ग नहीं हुआ था. वह नीचे सोते पर गई, अपना घड़ा पानी से भरा और फिर ऊपर आ गई.
17The servant ran to meet her, saying, "Please let me sip a little water from your jar."OHCVसेवक दौड़कर उसके निकट आया और उससे कहा, “कृपया अपने घड़े से मुझे थोड़ा पानी पिला दो.”
18"Drink, my lord," she said, and quickly lowered her jar from her shoulder and gave him a drink.OHCVरेबेकाह ने कहा, “हे मेरे प्रभु लीजिए, पीजिये” और उसने तुरंत घड़े को नीचे करके उसे पानी पिलाया.
19When she finished giving him a drink, she said, "I'll draw water for your camels too, until they finish drinking."OHCVजब वह सेवक को पानी पिला चुकी, तब रेबेकाह ने उससे कहा, “मैं आपके ऊंटों के लिए भी पानी लेकर आती हूं, जब तक वे पूरे तृप्त न हो जाएं.”
20She quickly emptied her jar into the trough, ran again to the well, and drew water for all his camels.OHCVउसने बिना देर किए घड़े का पानी हौदे में उंडेलकर वापस सोते पर और पानी भरने गई, और उसके सारे ऊंटों के लिये पर्याप्त पानी ले आई.
21The man watched her silently, to know if our Father made his journey succeed, or not.OHCVजब यह सब हो रहा था, बिना एक शब्द कहे, उस सेवक ध्यान से रेबेकाह को देखकर सोच रहा था कि याहवेह ने उसकी यात्रा को सफल किया है या नहीं.
22When the camels finished drinking, the man took a gold nose ring weighing about a fifth of an ounce, and two gold bracelets for her wrists weighing about four ounces,OHCVजब ऊंटों ने पानी पी लिया, तब सेवक ने आधा शेकेल सोने की एक नथ और दस शेकेल सोने के दो कंगन निकाला.
23and said, "Whose daughter are you? Please tell me, is there room in your father's house for us to spend the night?"OHCVऔर रेबेकाह को देकर उससे पूछा, “तुम किसकी बेटी हो? कृपया मुझे बताओ, क्या तुम्हारे पिता के घर में इस रात ठहरने के लिए जगह है?”
24She answered him, "I am the daughter of Bethuel, the son Milcah bore to Nahor."OHCVरेबेकाह ने उत्तर दिया, “मैं नाहोर तथा मिलकाह के पुत्र बेथुएल की बेटी हूं.”
25She also said, "We have plenty of both straw and feed, and room to spend the night."OHCVऔर उसने यह भी कहा, “हमारे यहां घास और चारा बहुत है, और रात में ठहरने के लिये जगह भी है.”
26Then the man bowed down and worshiped our Father.OHCVतब उस सेवक ने झुककर और यह कहकर याहवेह की आराधना की,
27He said, "Blessed be our Father, the Father of my master Abraham, who has not abandoned his faithful love and faithfulness toward my master. As for me, he led me on the journey to my master's relatives' house."OHCV“धन्य हैं याहवेह, मेरे स्वामी अब्राहाम के परमेश्वर, जिन्होंने मेरे स्वामी के प्रति अपने प्रेम और करुणा को नहीं हटाया. याहवेह मुझे सही जगह पर लाये जो मेरे स्वामी के रिश्तेदारों का ही घर है.”
28Then the young woman ran and told her mother's household about these things.OHCVवह कन्या दौड़कर अपने घर गई और अपनी माता के घर के लोगों को सब बातें बताई.
29Now Rebekah had a brother named Laban, and Laban ran out to the man at the spring.OHCVरेबेकाह के भाई लाबान दौड़कर कुएं के पास गए जहां सेवक था.
30Seeing the nose ring and bracelets on his sister's wrists, and hearing his sister Rebekah say, "The man told me this," he went out to the man—there he was, standing by the camels at the spring.OHCVजब उसने नथ और अपनी बहन के हाथों में कंगन देखा और जो बात सेवक ने कही थी, उसे सुनी, तब वह उस सेवक के पास गया, और देखा कि वह सेवक सोते के निकट ऊंटों के बाजू में खड़ा है.
31He said, "Come in, blessed of God. Why stand outside? I've prepared the house and a place for the camels."OHCVलाबान ने सेवक से कहा, “हे याहवेह के आशीषित जन, मेरे साथ चलिए! आप यहां बाहर क्यों खड़े हैं? मैंने घर को, और ऊंटों के ठहरने के लिये भी जगह तैयार की है.”
32The man entered the house, and the camels were unloaded. Straw and feed were given to the camels, and water to wash his feet and the feet of the men with him.OHCVवह सेवक लाबान के साथ घर आया और ऊंटों पर से सामान उतारा गया. ऊंटों के लिये पैंरा और चारा लाया गया. सेवक तथा उसके साथ के लोगों के लिये पैर धोने हेतु पानी दिया गया.
33Food was set before him, but he said, "I won't eat until I've said what I have to say." "Go on," said Laban.OHCVतब सेवक को खाना दिया गया, पर उसने कहा, “मैं तब तक भोजन न करूंगा, जब तक कि मैं अपने आने का प्रयोजन न बता दूं.” लाबान ने कहा, “ठीक है, बता दें.”
34So he said, "I am Abraham's servant.OHCVतब उसने कहा, “मैं अब्राहाम का सेवक हूं.
35Our Father has greatly blessed my master and made him wealthy, giving him flocks, herds, silver, gold, male and female servants, camels, and donkeys.OHCVयाहवेह ने मेरे स्वामी को बहुत आशीष दी हैं, जिससे वे धनवान हो गए हैं. याहवेह ने उन्हें बहुत भेड़-बकरी और पशु, सोना और चांदी, सेवक और सेविकाएं तथा ऊंट और गधे दिये हैं.
36Sarah, my master's wife, bore him a son in her old age; Abraham has given Isaac all he owns.OHCVमेरे स्वामी की पत्नी साराह को वृद्धावस्था में एक बेटा पैदा हुआ, और अब्राहाम ने उसे अपना सब कुछ दे दिया है.
37My master made me swear, 'Don't take a wife for my son from the Canaanite women whose land I live in,OHCVऔर मेरे स्वामी ने मुझे शपथ दिलाकर कहा, ‘तुम मेरे पुत्र की पत्नी बनने के लिए कनानियों की किसी बेटी को, जिनके बीच मैं रहता हूं, न लाना,
38but go to my father's house, to my relatives, and take a wife for my son.'OHCVपर तुम मेरे पिता के परिवार, मेरे अपने वंश में जाना, और मेरे पुत्र के लिए एक पत्नी लाना.’
39I said to my master, 'Perhaps the woman will not follow me.'OHCV“तब मैंने अपने स्वामी से पूछा, ‘यदि वह युवती मेरे साथ आना नहीं चाहेगी, तब क्या?’
40But he said to me, 'Our Father, before whom I have walked, will send his angel with you and make your journey succeed, and you will take a wife for my son from my clan and from my father's house.OHCV“मेरे स्वामी ने कहा, ‘याहवेह, जिनके सामने मैं ईमानदारी से चलता आया हूं, वे अपने स्वर्गदूत को तुम्हारे साथ भेजेंगे और तुम्हारी यात्रा को सफल करेंगे, ताकि तुम मेरे पुत्र के लिए मेरे अपने वंश और मेरे पिता के परिवार से एक पत्नी ला सको.
41Then you'll be free of my oath once you reach my family; if they refuse to give her to you, you'll be free of my oath.'OHCVतुम मेरे इस शपथ से तब ही छूट पाओगे, जब तुम मेरे वंश के लोगों के पास जाओगे, और यदि वे उस कन्या को तुम्हारे साथ भेजने के लिए मना करें—तब तुम मेरे शपथ से छूट जाओगे.’
42Today when I came to the spring, I said, 'Father of my master Abraham, if you will make my journey succeed,OHCV“आज जब मैं कुएं के पास पहुंचा, तो मैंने यह प्रार्थना की, ‘याहवेह, मेरे स्वामी अब्राहाम के परमेश्वर, मैं जिस उद्देश्य से यहां आया हूं, वह काम पूरा हो जाये.
43here I am, standing by the spring of water. So when a young woman comes out to draw water and I say to her, "Please give me a little water from your jar to drink,"OHCVदेखिये, मैं इस कुएं के किनारे खड़ा हूं. यदि कोई कन्या निकलकर पानी भरने के लिये आती है और मैं उससे कहता हूं, “कृपा करके मुझे अपने घड़े से थोड़ा पानी पिला दे,”
44and she says to me, "Drink, and I'll draw water for your camels too"—let her be the woman our Father appointed for my master's son.'OHCVऔर यदि वह मुझसे कहती है, “पीजिये, और मैं आपके ऊंटों के लिये भी पानी लेकर आती हूं,” तो वह वही कन्या हो, जिसे याहवेह ने मेरे मालिक के बेटे के लिये चुना है.’
45Before I finished praying in my heart, Rebekah came out, her jar on her shoulder, went down to the spring, and drew water. I said to her, 'Please let me drink.'OHCV“इसके पहले कि मैं अपने मन में यह प्रार्थना खत्म करता, रेबेकाह अपने कंधे पर घड़ा लिये निकलकर आई. वह नीचे सोते के पास जाकर पानी भरने लगी, और मैंने उससे कहा, ‘कृपया मुझे थोड़ा पानी पिला दो.’
46Quickly lowering her jar from her shoulder, she said, 'Drink—I'll water your camels too.' So I drank, and she watered the camels too.OHCV“तब उसने तुरंत अपने कंधे में से घड़े को झुकाकर कहा, ‘पी लीजिये, और फिर मैं आपके ऊंटों को भी पानी पिला दूंगी.’ तब मैंने पानी पिया, और उसने ऊंटों को भी पानी पिलाया.
47I asked, 'Whose daughter are you?' She said, 'Bethuel's daughter, son of Nahor, whom Milcah bore him.' Then I put the ring on her nose and the bracelets on her wrists.OHCV“तब मैंने उससे पूछा, ‘तुम किसकी बेटी हो?’ “उसने कहा, ‘मैं बेथुएल की बेटी हूं, जो नाहोर तथा मिलकाह के पुत्र है.’ “तब मैंने उसके नाक में नथ तथा उसके हाथों में कंगन पहना दिए,
48I bowed and worshiped our Father, and blessed the Father of my master Abraham, who led me on the true path to take the daughter of my master's relative for his son.OHCVऔर मैंने झुककर याहवेह की आराधना की. मैंने याहवेह, अपने मालिक अब्राहाम के परमेश्वर की महिमा की, जिन्होंने मुझे सही मार्ग में अगुवाई की, ताकि मैं अपने मालिक के भाई की नतनिन को अपने मालिक के बेटे के लिये पत्नी के रूप में ले जा सकूं.
49Now, if you will deal in faithful love and truth with my master, tell me; if not, tell me, so I can turn right or left."OHCVइसलिये अब, यदि आप मेरे मालिक के प्रति दया और सच्चाई दिखाना चाहते हैं, तो मुझे बताईये; और यदि नहीं, तो वह भी बताईये, कि किस रास्ते पर मुड़ना है.”
50Laban and Bethuel answered, "This is from God; we can't say good or bad.OHCVयह सब सुनकर लाबान एवं बेथुएल ने कहा, “यह सब याहवेह की ओर से हुआ है; हम तुमसे अच्छा या बुरा कुछ नहीं कह सकते.
51Rebekah is before you; take her and go—let her be your master's son's wife, as our Father has spoken."OHCVरेबेकाह तुम्हारे सामने है; इसे अपने साथ ले जाओ, ताकि वह तुम्हारे स्वामी के पुत्र की पत्नी हो जाए, जैसा कि याहवेह ने निर्देश दिया है.”
52When Abraham's servant heard their words, he bowed down to the ground before our Father.OHCVउनकी बातों को सुनकर अब्राहाम के सेवक ने भूमि पर झुककर याहवेह को दंडवत किया.
53The servant brought out silver and gold objects and clothing, gave them to Rebekah, and gave costly gifts to her brother and mother.OHCVतब सेवक ने सोने और चांदी के गहने तथा वस्त्र निकालकर रेबेकाह को दिए; उसने रेबेकाह के भाई और उसकी माता को भी बहुमूल्य वस्तुएं दी.
54He and the men with him ate, drank, and spent the night there. In the morning they rose, and he said, "Send me to my master."OHCVफिर उसने तथा उसके साथ के लोगों ने खाया पिया और वहां रात बिताई. अगले दिन सुबह जब वे सोकर उठे तो सेवक ने कहा, “मुझे अपने स्वामी के पास वापस जाने के लिए विदा कीजिये.”
55But her brother and her mother said, "Let the young woman stay with us ten days or so; then she may go."OHCVपर रेबेकाह के भाई और उसकी मां ने कहा, “कन्या को हमारे साथ कुछ दिन अर्थात् कम से कम दस दिन रहने दो; तब उसे ले जाना.”
56But he said, "Don't delay me—our Father has made my journey succeed. Send me away, let me go to my master."OHCVपर सेवक ने उनसे कहा, “मुझे मत रोकिए; क्योंकि याहवेह ने मेरी इस यात्रा को सफल किया है. मुझे अपने स्वामी के पास लौट जाने के लिये विदा कीजिए.”
57They said, "Let us call the young woman and ask her about it."OHCVतब उन्होंने कहा, “हम रेबेकाह को बुलाकर इसके बारे में उससे पूछते हैं.”
58They called Rebekah and asked, "Will you go with this man?" "I will go," she said.OHCVतब उन्होंने रेबेकाह को बुलाकर उससे पूछा, “क्या तुम इस व्यक्ति के साथ जाओगी?” उसने कहा, “हां, मैं जाऊंगी.”
59So they sent off their sister Rebekah and her nurse, along with Abraham's servant and his men.OHCVइसलिये उन्होंने अपनी बहन रेबेकाह को उसकी परिचारिका और अब्राहाम के सेवक और उसके लोगों के साथ विदा किया.
60They blessed Rebekah, saying, "Our sister, may you become mother of thousands upon thousands; may your offspring capture the cities of those who hate them."OHCVऔर उन्होंने रेबेकाह को आशीर्वाद देते हुए कहा, “हे हमारी बहन, तुम्हारा वंश हजारों हजार की संख्या में बढ़े; तुम्हारा वंश अपने शत्रुओं के नगर पर अधिकार करने पाये.”
61Rebekah and her attendants got up, mounted the camels, and followed the man. So the servant took Rebekah and went on.OHCVतब रेबेकाह और उसकी परिचारिकाएं तैयार हुईं और ऊंटों पर चढ़कर उस व्यक्ति के साथ गईं और वह सेवक रेबेकाह को लेकर रवाना हो गया.
62Now Isaac had come from Beer-lahai-roi, for he was living in the Negev.OHCVयित्सहाक बएर-लहाई-रोई से आकर अब नेगेव में निवास कर रहे थे.
63Isaac went out to meditate in the field at evening; looking up, he saw camels coming.OHCVएक शाम जब वे चिंतन करने मैदान में गये थे, तब उन्होंने ऊंटों को आते हुए देखा.
64Rebekah also looked up, and when she saw Isaac, she got down from her camel.OHCVरेबेकाह ने भी आंख उठाकर यित्सहाक को देखा और वह अपने ऊंट पर से नीचे उतरी
65She asked the servant, "Who is that man walking across the field to meet us?" "My master," he answered. So she took her veil and covered herself.OHCVऔर सेवक से पूछा, “मैदान में वह कौन व्यक्ति है, जो हमसे मिलने आ रहे हैं?” सेवक ने उत्तर दिया, “वे मेरे स्वामी हैं.” यह सुनकर रेबेकाह ने अपना घूंघट लिया और अपने आपको ढांप लिया.
66Then the servant told Isaac everything he had done.OHCVतब सेवक ने यित्सहाक को वे सब बातें बताई, जो उसने किया था.
67Isaac brought her into his mother Sarah's tent, married Rebekah, and loved her. So Isaac was comforted after his mother's death.OHCVतब यित्सहाक रेबेकाह को अपनी मां साराह के तंबू में ले आया, और उसने रेबेकाह से शादी की. वह उसकी पत्नी हो गई, और उसने उससे प्रेम किया; इस प्रकार यित्सहाक को उसकी माता की मृत्यु के बाद सांत्वना मिली.