Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Ezekiel 32 OHCV

Side by side with the Father's Heart Bible™

फ़रोह के लिये एक विलाप

1बारहवें वर्ष के, बारहवें माह के पहले दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया: 2“हे मनुष्य के पुत्र, मिस्र के राजा फ़रोह के बारे में एक विलापगीत लो और उसे सुनाओ:“ ‘जाति-जाति के लोगों के बीच तुम एक सिंह की तरह हो;समुद्र में तुम एक विशाल और विलक्षण प्राणी की तरह हो,तुम अपने सोतों में मजा लेते,पांव से पानी को मथते,और सोतों को कीचड़ से भर देते हो.

3“ ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है:“ ‘लोगों की एक बड़ी भीड़ के साथमैं तुम पर अपना जाल फेंकूंगा,और वे तुम्हें मेरे जाल में ऊपर खींच लेंगे.

4मैं तुम्हें भूमि पर फेंक दूंगा,और खुले मैदान में तुम्हें पटक दूंगा.मैं आकाश के सब पक्षियों को तुम पर बसेरा करने दूंगाऔर बंजर भूमि के सारे पशु तुम्हें भकोसकर खा जाएंगे.

5मैं तुम्हारा मांस पर्वतों पर बिखरा दूंगाऔर घाटियों को तुम्हारे बचे अंगों से भर दूंगा.

6मैं तुम्हारे बहते हुए खून सेपर्वतों तक की भूमि को भीगा दूंगा,और घाटियां तुम्हारे मांस से भर जाएंगी.

7जब मैं तुम्हें सूंघकर निकालूंगा तब मैं आकाश को ढांक दूंगाऔर उसके तारों को अंधेरा कर दूंगा;मैं सूर्य को एक बादल से ढांक दूंगा,और चंद्रमा अपना प्रकाश न देगा.

8आकाश के सब चमकते ज्योतियों कोमैं तुम्हारे लिये अंधेरा कर दूंगा;मैं तुम्हारे देश पर अंधकार ले आऊंगा, प्रभु याहवेह की वाणी है!

9जब जाति-जाति के लोगों के बीच,और उन देशों के बीच जिसे तुम नहीं जानते,मैं तुम्हारे ऊपर विनाश लाऊंगा, तब मैं बहुतों के मन को व्याकुल करूंगा.

10जब मैं उनके सामने अपनी तलवार चलाऊंगा,तब मैं बहुत से लोगों को तुमसे भयभीत कराऊंगा,और उनके राजा तुम्हारे कारण अत्यधिक भय से कांपेंगे.तुम्हारे पतन के दिनउनमें से हर एक अपने जीवन के लियेहर क्षण कांपेगा.

11“ ‘क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है:“ ‘बाबेल के राजा की तलवारतुम्हारे ऊपर चलेगी.

12मैं शक्तिशाली लोगों की तलवार सेतुम्हारे उपद्रवी लोगों को मरवाऊंगा—ये शक्तिशाली लोग सब जातियों में सबसे अधिक निर्दयी हैं.वे मिस्र के अहंकार को चकनाचूर कर देंगे,और उसके सब उपद्रवी लोग नाश कर दिये जाएंगे.

13मैं उसके सब पशुओं कोजलाशयों के किनारे से नष्ट कर दूंगाजिससे पानी मनुष्य के पांव से मथकर गंदा न होया पशुओं के खुर से वहां कीचड़ न हो.

14तब मैं उसके पानी को साफ कर दूंगाऔर उसके सोतों से पानी को तेल की तरह बहाऊंगा,परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.

15जब मैं मिस्र देश को उजाड़ दूंगाऔर देश से सब चीज़ों को छीन लूंगा,जब मैं उन सबको मारूंगा, जो वहां रहते हैं,तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’

16“यह वह विलापगीत है, जिसे वे उसके लिये गाएंगे. जनताओं की बेटियां इसे गाएंगी; मिस्र देश और उसके सब उपद्रवी लोगों के लिये वे इसे गाएंगी, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”

मिस्र का वंशक्रम मृतकों के राज्य में

17बारहवें वर्ष के, पहले माह के पन्द्रहवें दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया: 18“हे मनुष्य के पुत्र, मिस्र देश के उपद्रवी लोगों के लिये शोक मनाओ और उसे तथा शक्तिशाली जाति के बेटियों को उन लोगों के साथ पृथ्वी को सौंप दो, जो नीचे कब्र में जाते हैं. 19उनसे कहो, ‘क्या तुम दूसरों की अपेक्षा ज्यादा कृपापात्र हो? नीचे जाकर खतना-रहितों के बीच लेट जाओ.’ 20वे उन्हीं के बीच गिरेंगे, जो तलवार से घात किए गये हैं. तलवार म्यान से निकाली गई है; उसे उसके सब उपद्रवी लोगों के साथ घसीटकर ले जाया जाए. 21मृतकों के राज्य के भीतर से ही शक्तिशाली अगुए मिस्र और उसके साथ वालों के बारे में कहेंगे, ‘वे नीचे आ गये हैं और वे उन खतना-रहित लोगों के साथ पड़े हैं, जो तलवार से मारे गये हैं.’

22“अश्शूर वहां अपनी पूरी सेना के साथ है; वह अपने सब मारे गये लोगों की कब्रों से घिरी हुई है, वे सब जो तलवार से मारे गये हैं. 23उनकी कब्र गड्ढों के गहराइयों में हैं और उसकी सेना उसकी कब्र के चारों ओर लेटी हुई है. वे सब जिन्होंने जीवितों के देश में आतंक फैलाया था, घात किए गये हैं; वे सब तलवार से मारे गये हैं.

24“एलाम वहां है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों ओर हैं. वे सब तलवार से मारे गये हैं, जिन्होंने जीवितों के देश में आतंक फैलाया था, वे सब नीचे पृथ्वी में खतना-रहित चले गये हैं. वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं. 25मारे गये लोगों के बीच उसके लिये एक बिछौना बनाया गया है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों तरफ हैं. ये सबके सब खतना-रहित लोग हैं और तलवार से मारे गये हैं. क्योंकि जीवितों के देश में उनका आतंक फैला था, इसलिये वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं; उन्हें मारे गये लोगों के बीच रखा गया है.

26“मेशेख और तूबल वहां हैं, और उनके उपद्रवी लोग उनकी कब्रों के चारों तरफ हैं. उनमें से सब खतना-रहित हैं और तलवार से मारे गये हैं क्योंकि उन्होंने जीवितों के देश में अपना आतंक फैलाया था. 27पर वे मरे हुए उन पुराने योद्धाओं के साथ नहीं पड़े हैं, जो अपने युद्ध के हथियारों के साथ मृतकों के राज्य में नीचे गये—उनकी तलवारें उनके सिर के नीचे रखी थी और उनके ढाल उनकी हड्डियों पर पड़े थे—यद्यपि ये योद्धा भी जीवितों के देश को आतंकित किए थे.

28“हे फ़रोह, तुम्हें भी टुकड़े-टुकड़े कर दिया जाएगा और तुम भी उन खतना-रहितों के बीच पड़े रहोगे, जो तलवार से मारे गये हैं.

29“एदोम, उसके राजा और उसके सब राजकुमार वहां हैं; शक्तिशाली होने के बावजूद, वे उनके साथ पड़े हैं, जो तलवार से मारे गये हैं. वे उन खतना-रहितों के साथ पड़े हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.

30“उत्तर दिशा के सारे राजकुमार और सारे सीदोनी भी वहां हैं; अपनी शक्ति से आतंक फैलाने के बावजूद, कलंकित होकर वे मारे गये लोगों के साथ कब्र में चले गये. वे खतना-रहित दशा में उन लोगों के साथ पड़े हुए हैं, जो तलवार से मारे गये हैं और उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.

31“फ़रोह—वह और उसकी सारी सेना—उन्हें देखेगी और उसे अपने उन सारे उपद्रवी लोगों के बारे में सांत्वना मिलेगी, जो तलवार से मारे गये थे, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. 32यद्यपि मैंने जीवितों के देश में फ़रोह का आतंक फैला दिया था, फिर भी वह और उसके सब उपद्रवी लोग उन खतना-रहितों के बीच पड़े रहेंगे, जो तलवार से मारे गये हैं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]