Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

2 Samuel 5 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 All the tribes of Israel came to David at Hebron and said, "We are your own flesh and blood. इसके बाद इस्राएल के सारे गोत्र हेब्रोन में दावीद से भेंटकरने आए और उनके समक्ष यह प्रस्ताव रखा, “विचार कीजिए, हम आप ही की अस्थि और मांस हैं.
2 Before, when Saul was our king, you led Israel out and brought them home. And our Father told you, 'You will shepherd my people Israel and be ruler over Israel.'" पिछले सालों में जब राजा तो शाऊल थे किंतु ये आप ही थे, जो हमारा मार्गदर्शन और इस्राएली सेना को चलाते रहे. याहवेह ने आपसे कहा था, ‘तुम मेरी प्रजा इस्राएल के चरवाहे होगे, तुम मेरी प्रजा इस्राएल के शासक होगे.’ ”
3 All Israel's elders came to the king at Hebron, where King David made a covenant with them before our Father, and they anointed David king over Israel. अत: इस्राएल के सारे प्राचीन हेब्रोन नगर में राजा के सामने इकट्ठा हुए. दावीद ने याहवेह के सामने उनसे वाचा बांधी. तत्पश्चात उन्होंने इस्राएल के लिए दावीद का राजाभिषेक किया.
4 David was thirty years old when he became king, and he reigned forty years. शासन प्रारंभ करते समय दावीद की आयु तीस वर्ष की थी, और उन्होंने चालीस वर्ष शासन किया.
5 In Hebron he reigned over Judah seven years and six months, and in Jerusalem thirty-three years over all Israel and Judah. उन्होंने हेब्रोन में रहते हुए यहूदिया पर सात वर्ष छः माह शासन किया और येरूशलेम में उन्होंने संपूर्ण इस्राएल और यहूदिया पर तैंतीस वर्ष शासन किया.
6 Then the king and his men marched on Jerusalem against the Jebusites living there. They taunted David, "You'll never get in here; even the blind and lame can turn you back"—thinking, "David can't get in here." राजा ने अपनी सेना के साथ येरूशलेम जाकर उस देश के निवासी यबूसियों पर आक्रमण किया. यबूसियों ने दावीद को संदेश भेजा, “तुम तो यहां प्रवेश भी न कर सकोगे; तुम्हें तो हमारे अंधे और लंगड़े ही पछाड़ देंगे!” उनका विचार था, “दावीद के लिए यहां प्रवेश करना संभव नहीं है.”
7 Nevertheless David captured the stronghold of Zion, that is, the city of David. फिर भी, दावीद ने ज़ियोन गढ़ पर अधिकार कर लिया. अब यह दावीद के नगर के नाम से प्रख्यात हो गया है.
8 That day David said, "Whoever strikes down a Jebusite must reach the water shaft to strike the lame and blind, hated by David's soul." So they say, "The blind and lame won't enter the house." उस अवसर पर दावीद ने अपने लोगों से कहा, “यदि तुम लोग यबूसियों को हराना चाहते हो तो जल सुरंग से जाओ, और उन ‘अंधों तथा विकलांगों’ पर हमला करो.” यही कारण है कि लोग कहते हैं “अंधों और विकलांग को (राज) निवास में प्रवेश निषेध है.”
9 David settled in the stronghold and named it the City of David. He built up the area all around, from the Millo inward. दावीद ने गढ़ पर अधिकार कर लिया और उसे दावीद-नगर नाम दिया. दावीद ने मिल्लो से प्रारंभ कर इसके चारों ओर भीतर की ओर नगर का निर्माण किया.
10 And David grew greater and greater, for our Father, the God of heaven's armies, was with him. दावीद पर सर्वशक्तिमान याहवेह परमेश्वर की कृपादृष्टि थी, इसलिए दावीद धीरे धीरे मजबूत होते चले गए.
11 Hiram king of Tyre sent David messengers, cedar logs, carpenters, and stonemasons, and they built David a house. इसके बाद सोर के राजा हीराम ने दावीद के पास अपने दूत भेजे, जो दावीद के घर को बनाने के लिए अपने साथ देवदार की लकड़ी, बढ़ई और राजमिस्त्री भी ले आए.
12 David knew our Father had established him as king over Israel and had exalted David's kingdom for the sake of our Father's people Israel. इससे दावीद को यह अहसास हो गया कि याहवेह ने उन्हें इस्राएल के राजा के रूप में प्रतिष्ठित कर दिया है, और यह भी कि याहवेह ने अपनी प्रजा इस्राएल के हित में अपने राज्य को उन्‍नत किया है.
13 After leaving Hebron, David took more concubines and wives from Jerusalem, and more sons and daughters were born to him. हेब्रोन से येरूशलेम आकर बसने पर दावीद और भी उपपत्नियां और पत्नियां ले आए. उनको और भी संतान पैदा हुई.
14 These are the names of the children born to him in Jerusalem: Shammua, Shobab, Nathan, and Solomon, येरूशलेम में पैदा उनकी संतान के नाम ये हैं: शम्मुआ, शोबाब, नाथान, शलोमोन,
15 Ibhar, Elishua, Nepheg, Japhia, इबहार, एलिशुआ, नेफ़ेग, याफिया,
16 Elishama, Eliada, and Eliphelet. एलीशामा, एलियादा और एलिफेलेत.
17 When the Philistines heard David had been anointed king over Israel, they all marched up to look for him. But David heard of it and went down to the stronghold. जब फिलिस्तीनियों को यह मालूम हुआ कि दावीद का राजाभिषेक इस्राएल के राजा के रूप में किया गया है, सभी फिलिस्तीनी दावीद की खोज में निकल पड़े; मगर जैसे ही दावीद ने इसके विषय में सुना, वह गढ़ में चले गए.
18 Now the Philistines had come and spread out across the Valley of Rephaim. इस समय फिलिस्तीनी आकर रेफाइम घाटी में फैल गए.
19 David asked our Father, "Should I attack the Philistines? Will you hand them over to me?" And our Father answered David, "Go ahead—I will surely hand the Philistines over to you." इस पर दावीद ने याहवेह से पूछा, “क्या मैं फिलिस्तीनियों पर आक्रमण करूं? क्या आप उन्हें मेरे अधीन कर देंगे?” याहवेह ने दावीद को उत्तर दिया, “जाओ, क्योंकि मैं फिलिस्तीनियों को निश्चित ही तुम्हारे अधीन कर दूंगा.”
20 So David went to Baal-perazim and defeated them there. He said, "Our Father has burst through my enemies before me like a bursting flood." So he named that place Baal-perazim. दावीद बाल-पेराज़िम नामक स्थान पर पहुंचे और वहां फिलिस्तीनियों को हरा दिया. वहां दावीद ने यह घोषित किया, “याहवेह मेरे पहले ही वहां पहुंचकर मेरे शत्रुओं पर कुछ ऐसे टूट पड़े, जैसे बहुत से जल का बहाव.” इस पर उस स्थान का नाम पड़ गया, बाल-पेराज़िम.
21 The Philistines abandoned their idols there, and David and his men carried them off. फिलिस्तीनी अपनी मूर्तियां वही छोड़कर भागे, जिन्हें दावीद और उनके साथी उठाकर ले गए.
22 Once more the Philistines came up and spread out across the Valley of Rephaim. एक बार फिर फिलिस्तीनी आए और रेफाइम घाटी में फैल गए.
23 When David asked our Father, he answered, "Don't go straight up. Circle behind them and attack them opposite the balsam trees. जब दावीद ने याहवेह से इस विषय में पूछा, याहवेह ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम सीधे जाकर उन पर हमला न करना, बल्कि तुम घूमकर उनके पीछे जाकर मोखा वृक्षों की ओर से हमला करना.
24 As soon as you hear marching in the tops of the balsam trees, move fast, for then your Father will have gone out ahead of you to strike down the Philistine camp." हमला उस समय सही होगा, जब तुम्हें मोखा के पेड़ों के ऊपर से सेना की चहल-कदमी सुनाई देने लगें. तब तुम युद्ध शुरू कर देना, क्योंकि उस समय याहवेह तुम्हारे आगे-आगे फिलिस्तीनी सेना को मारते हुए बढ़ रहे होंगे.”
25 So David did exactly as our Father had commanded, striking down the Philistines from Geba to Gezer. दावीद ने वैसा ही किया, जैसा याहवेह ने आदेश दिया था. उन्होंने गिबयोन से लेकर गेज़ेर तक फिलिस्तीनियों को मार गिराया.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]