Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

2 Chronicles 4 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 He made a bronze altar thirty feet long, thirty feet wide, and fifteen feet high. इसके बाद शलोमोन ने एक कांसे की वेदी बनवाई, इसकी लंबाई और चैड़ाई एक समान, नौ मीटर थी और इसकी ऊंचाई थी साढ़े चार मीटर.
2 He made the cast-metal Sea, round: fifteen feet across, seven and a half high, forty-five around. शलोमोन ने ढली हुई धातु का एक पानी का हौद बनाया, जो गोल था और उसका व्यास साढ़े चार मीटर और उसकी ऊंचाई थी सवा दो मीटर इसका कुल घेर था साढ़े तेरह मीटर
3 Below the rim, figures of oxen encircled it, about seven to every foot around the Sea, cast in two rows as one piece with it. इसके जल में और इसके चारों ओर बछड़ों की आकृति बनाई गई थी—पूरे साढ़े चार मीटर में. ये आकृतियां पूरे हौद को घेरे हुए थी. बछड़ों की आकृतियां दो पंक्तियों में ढाली गई थी जिससे पूरा हौद एक ही था, बिना जोड़ के.
4 The Sea stood on twelve oxen, three facing north, three west, three south, three east, resting on them, their hindquarters all inward. यह हौद बारह बछड़ों पर रखा, गया था; तीन उत्तर दिशा की ओर मुख किए हुए थे, तीन पश्चिम दिशा की ओर. यह हौद इन्हीं पर रखा गया था और इन सभी के पिछले पैर अंदर की ओर थे.
5 About three inches thick, its rim like a cup's, like a lily's flower, holding about 17,000 gallons. हौद की मोटाई लगभग आठ सेंटीमीटर थी, इसकी किनारी कटोरे की किनारी के समान सोसन फूल के आकार में ढाली गई थी. इसकी क्षमता थी एक लाख पैंतीस हज़ार लीटर.
6 He made ten washing basins, five south, five north, to rinse what was used for the burnt offerings; the Sea was for the priests to wash in. धोने की प्रक्रिया के लिए उन्होंने दस चिलमचियों को बनाया. उन्होंने पांच चिलमचियां दायीं ओर और पांच बायीं ओर. इनका इस्तेमाल होमबलि के लिए प्रयोग की जानेवाली वस्तुओं को धोना, मगर हौद का प्रयोग पुरोहितों के नहाने के लिए किया जाता था.
7 He made ten gold lampstands as specified, five for the temple's south side, five for the north. तब शलोमोन ने निर्देश के अनुसार दस सोने की दीवटों का निर्माण किया और उन्हें मंदिर में प्रतिष्ठित कर दिया; पांच दायीं ओर और पांच बायीं ओर.
8 He made ten tables, placed them in the temple—five south, five north—and one hundred gold basins. उन्होंने दस मेजों को बनाकर उन्हें मंदिर में प्रतिष्ठित किया, पांच दायीं ओर और पांच बायीं ओर. तब उन्होंने सौ सोने के कटोरों का निर्माण किया.
9 He made the priests' court, the great court, its doors, and plated their doors with bronze. इसके बाद शलोमोन ने पुरोहितों के लिए आंगन बनवाया. उन्होंने साथ ही एक बहुत बड़ा आंगन और उसके लिए दरवाजों को भी बनवाया. इन दरवाजों को उन्होंने कांसे से मढ़ दिया.
10 He placed the Sea on the south side, at the southeast corner. शलोमोन ने हौद को भवन के दक्षिण पूर्व कोने में स्थापित कर दिया.
11 Huram made the pots, shovels, and basins. So Huram finished the work he did for King Solomon in the house of our Father: हूराम-आबी ने चिमचियां, बेलचे और कटोरियां भी बनाईं. हीराम ने राजा शलोमोन के लिए परमेश्वर के भवन से संबंधित सारा काम खत्म कर दिया.
12 the two pillars; the two bowl-shaped capitals atop the pillars; the two networks covering those capitals; दो मीनार, इन मीनारों के ऊपर लगाए गए दो गोलाकार कंगनियां; खंभे के सिरों के गोलाकार भागों के ऊपर लटकाई गई जाली;
13 400 pomegranates for the two networks, two rows each, covering the two capital bowls on the pillars; दोनों मीनारों के सिरों पर लगाए गए चार सौ अनार (हर एक के लिए दो-दो सौ अनार; जो खंभों के सिरों पर लगाए गए थे);
14 the stands and the basins on the stands; उसने कुर्सियां बनवाई और उन पर रखने के लिए चिलमचियां भी;
15 the one Sea and the twelve oxen beneath it. और वह एक हौद और उसके नीचे स्थापित किए गए वे बारह बछड़े भी;
16 Pots, shovels, meat forks, and all their utensils—Huram-abi made these for King Solomon, for our Father's house, of polished bronze. वे कलश, फावड़े, कांटे और इन सबके साथ इनसे संबंधित सारी चीज़ें. सारे बर्तन हुराम-आबी ने राजा शलोमोन के आदेश से याहवेह के भवन के लिए चमकाए गए कांसे के बनाए थे.
17 The king had them cast in clay molds in the Jordan plain between Succoth and Zeredah. राजा ने इनकी ढलाई यरदन घाटी में, जो सुक्कोथ और ज़ेरेदाह में है, मिट्टी के सांचों में ढाल कर की थी.
18 Solomon made all these items in such quantity that the bronze weight could not be determined. इस प्रकार शलोमोन ने ये सभी बर्तन बहुत अधिक मात्रा में बनवाए थे. मात्रा इतनी ज्यादा थी कि कांसे का भार मापना संभव न रहा.
19 Solomon made all the furnishings for our Father's house: the golden altar and tables with the bread of the Presence. शलोमोन ने परमेश्वर के भवन के लिए ये सभी वस्तुएं भी बनवाई थी: सोने की वेदी; मेल की रोटी के लिए ज़रूरी मेज़;
20 The pure gold lampstands with their lamps, to burn before the inner sanctuary as prescribed; शुद्ध सोने की दीवटें और उनके ऊपर रखे जाने के दीप, जिन्हें ठहराई गई रीति से अंदर के मंदिर के सामने जलाया जाना था;
21 the gold flowers, lamps, and tongs (these were of the purest gold). सोने के, हां, विशुद्ध स्वर्ण के फूल दीप और चिमटियां;
22 Pure gold: the wick trimmers, sprinkling bowls, dishes, censers, and the temple's doorways—inner doors to the Most Holy Place, and the main hall's doors. दीप की बाती काटने की कैंचियां, चिलमचियां, धूप के पात्र, अग्नि रखने के पात्र शुद्ध सोने के थे. मंदिर के द्वारों के कब्जे, परम पवित्र स्थान के आन्तरिक द्वारों के कब्जे और मंदिर के बीच के भाग के दरवाजे भी सोने के ही थे.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]