Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

2 Chronicles 19 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Jehoshaphat king of Judah returned safely to his house in Jerusalem. यहूदिया का राजा यहोशाफ़ात सुरक्षित येरूशलेम में अपने घर को पहुंचा किंतु येहू, जो दर्शी हनानी का पुत्र था,
2 Jehu son of Hanani the seer met King Jehoshaphat and asked, "Should you help the wicked and love those who hate our Father? For this, wrath from our Father is on you. उससे भेंट करने गया और राजा यहोशाफ़ात से कहा: क्या सही है कि आप दुष्टों की सहायता करें और याहवेह के शत्रुओं से प्रेम करें और याहवेह की ओर से अपने आप पर परमेश्वर का क्रोध ले आएं?
3 Still, good is found in you: you cleared the Asherah poles from the land and set your heart to seek our Father." मगर आप में कुछ अच्छी बातें ज़रूर है आपने देश में से अशेरा के खंभे हटा दिए है और आपने अपना हृदय परमेश्वर की खोज करने की ओर लगाया है.
4 Jehoshaphat lived in Jerusalem, then went out again among the people, from Beersheba to Ephraim's hill country, turning them back to our Father, God of their ancestors. यहोशाफ़ात येरूशलेम में रहता रहा. उसने प्रजा में घूमना शुरू कर दिया. बेअरशेबा से लेकर एफ्राईम के पहाड़ी इलाके तक और उसकी कोशिशों से लोग अपने पूर्वजों के परमेश्वर याहवेह की ओर हो गए.
5 He appointed judges in the land, in all the fortified cities of Judah, city by city. यहूदिया देश के हर एक नगर में उसने न्यायाध्यक्ष ठहरा दिए.
6 He told the judges, "See what you do—you judge not for people but for our Father, and he is with you in every case you decide. न्यायाध्यक्षों से उसने कहा था, सोचो की क्या जवाबदारी है तुम्हारी. क्योंकि जब तुम न्याय करते हो, तुम किसी मनुष्य के लिए नहीं, याहवेह के लिए न्याय करते हो, वो तुम्हारे साथ बने रहते हैं.
7 Now let fear of our Father be on you. Watch and act, for with our Father there is no injustice, no favoritism, no bribery." तुममें याहवेह के प्रति श्रद्धा और भय की भावना बनी रहे. अपने काम के विषय बहुत ही सावधान रहो, क्योंकि कुटिलता में या पक्षपात में या घूस लेने में याहवेह हमारे परमेश्वर का कोई काम नहीं हुआ करता.
8 Also in Jerusalem, Jehoshaphat appointed some Levites, priests, and heads of Israel's ancestral families to render the judgment of our Father and to settle disputes; they returned to Jerusalem. येरूशलेम में भी उसने कुछ लेवियों, पुरोहितों और इस्राएल के पितरों के गोत्रों के कुछ प्रमुखों को याहवेह की ओर से येरूशलेम में विवादों के न्याय देने के लिए चुना.
9 He commanded them: "Act this way, in fear of our Father, faithfully and wholeheartedly. राजा ने उन्हें आदेश दिया, तुम्हारी जवाबदारी याहवेह के प्रति श्रद्धा और भय की भावना में, सच्चाई और पूरे मन से हो.
10 Whenever your brothers in their cities bring you a dispute—over bloodshed, or over law and commandment, statutes and rulings—warn them, so they don't incur guilt before our Father, bringing wrath on you and your brothers. Do this, and you will not incur guilt. जब कभी प्रजाजनों की ओर से तुम्हारे सामने खून खराबा, नियम तोड़ने से संबंधित मुकद्दमा लाया जाए, तब तुम उन्हें निर्देश देना. उन्हें चेतावनी देना है कि वे याहवेह के सामने दोषी साबित न हों और तुम पर और तुम्हारे भाइयों पर परमेश्वर का क्रोध न उतरे. इस तरह की प्रक्रिया से तुम दोषी नहीं पाए जाओगे.
11 Now, Amariah the chief priest oversees you in every matter of our Father; Zebadiah son of Ishmael, leader of Judah's tribe, in every matter of the king. The Levites serve as officials before you. Be strong and act—may our Father be with those who do good." “देखो, याहवेह से संबंधित हर एक विषय में प्रमुख पुरोहित अमरियाह ज़िम्मेदार होगा और राजा से संबंधित विषयों के लिए इशमाएल का पुत्र ज़ेबादिया, जो यहूदाह गोत्र का प्रशासक है. लेवी तुम्हारे लिए निर्णयों के लेने का काम पूरा करेंगे. हिम्मत बांधकर काम में जुट जाओ. भले लोगों के लिए याहवेह का साथ हमेशा रहेगा.”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]