Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Numbers 7 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 When Moses finished setting up the tabernacle, he anointed and dedicated it and all its furnishings, the altar and all its utensils, anointing and dedicating them. फिर जब मूसा ने निवास को खड़ा किया, और सारे सामान समेत उसका अभिषेक करके उसको पवित्र किया, और सारे सामान समेत वेदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र किया,
2 Then Israel's leaders—heads of their fathers' houses, the tribal leaders in charge of the census—brought an offering. तब इस्राएल के प्रधान जो अपने-अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष, और गोत्रों के भी प्रधान होकर गिनती लेने के काम पर नियुक्त थे,
3 They brought their offering before our Father: six covered wagons, twelve oxen—a wagon per two leaders, an ox for each—then presented them before the tabernacle. वे यहोवा के सामने भेंट ले आए, और उनकी भेंट छः भरी हुई गाड़ियाँ और बारह बैल थे, अर्थात् दो-दो प्रधान की ओर से एक-एक गाड़ी, और एक-एक प्रधान की ओर से एक-एक बैल; इन्हें वे निवास के सामने यहोवा के समीप ले गए।
4 And our Father said to Moses, तब यहोवा ने मूसा से कहा,
5 "Take these from them for the tent of meeting's service; give them to the Levites, each according to his service." “उन वस्तुओं को तू उनसे ले ले, कि मिलापवाले तम्बू की सेवकाई में काम आएँ, तू उन्हें लेवियों के एक-एक कुल की विशेष सेवकाई के अनुसार उनको बाँट दे।”
6 So Moses took the wagons and the oxen and gave them to the Levites. अतः मूसा ने वे सब गाड़ियाँ और बैल लेकर लेवियों को दे दिये।
7 Two wagons and four oxen he gave to the sons of Gershon, according to their service. गेर्शोनियों को उनकी सेवकाई के अनुसार उसने दो गाड़ियाँ और चार बैल दिए;
8 He gave four wagons and eight oxen to Merari's sons, for their service, under Ithamar son of Aaron the priest. और मरारियों को उनकी सेवकाई के अनुसार उसने चार गाड़ियाँ और आठ बैल दिए; ये सब हारून याजक के पुत्र ईतामार के अधिकार में किए गए।
9 To the sons of Kohath he gave none, since the holy things' service was theirs—carried on the shoulder. परन्तु कहातियों को उसने कुछ न दिया, क्योंकि उनके लिये पवित्र वस्तुओं की यह सेवकाई थी कि वह उसे अपने कंधों पर उठा लिया करें।
10 On the day the altar was anointed, the leaders brought its dedication offering; the leaders brought their offering before the altar. फिर जब वेदी का अभिषेक हुआ तब प्रधान उसके संस्कार की भेंट वेदी के समीप ले जाने लगे।
11 And our Father said to Moses, "Each day one leader is to bring his offering for the altar's dedication." तब यहोवा ने मूसा से कहा, “वेदी के संस्कार के लिये प्रधान लोग अपनी-अपनी भेंट अपने-अपने नियत दिन पर चढ़ाएँ।”
12 Nahshon son of Amminadab, of Judah's tribe, presented his offering on the first day. इसलिए जो पुरुष पहले दिन अपनी भेंट ले गया वह यहूदा गोत्रवाले अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन था;
13 His offering: one silver plate, about three and a quarter pounds, and one silver basin, about one and three-quarter pounds, both filled with fine flour mixed with oil for a grain offering. उसकी भेंट यह थी, अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
14 One gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
15 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
16 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
17 for the peace offering: two oxen, five rams, five male goats, five year-old male lambs. This was Nahshon son of Amminadab's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। अम्मीनादाब के पुत्र नहशोन की यही भेंट थी।
18 On the second day Nethanel son of Zuar, the leader of Issachar, presented an offering. दूसरे दिन इस्साकार का प्रधान सूआर का पुत्र नतनेल भेंट ले आया;
19 His offering: one silver plate weighing about three and a quarter pounds, one silver bowl weighing about one and three-quarter pounds, both filled with fine flour mixed with oil for a grain offering. वह यह थी, अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
20 One gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
21 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
22 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
23 for the peace offering: two oxen, five rams, five male goats, five year-old male lambs. This was Nethanel son of Zuar's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। सूआर के पुत्र नतनेल की यही भेंट थी।
24 On the third day it was Eliab son of Helon, the leader of the sons of Zebulun. और तीसरे दिन जबूलूनियों का प्रधान हेलोन का पुत्र एलीआब यह भेंट ले आया,
25 His offering: one silver plate weighing about three and a quarter pounds, one silver basin weighing about one and three-quarter pounds, both full of fine flour mixed with oil for a grain offering; अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
26 one gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
27 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
28 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
29 for the peace offering sacrifice: two oxen, five rams, five male goats, five male lambs a year old. This was Eliab son of Helon's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। हेलोन के पुत्र एलीआब की यही भेंट थी।
30 On the fourth day it was Elizur son of Shedeur, the leader of the sons of Reuben. और चौथे दिन रूबेनियों का प्रधान शदेऊर का पुत्र एलीसूर यह भेंट ले आया,
31 His offering: one silver plate, about three and a quarter pounds, and one silver basin, about one and three-quarter pounds—both full of fine flour mixed with oil for a grain offering. अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
32 One gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
33 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
34 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
35 and for the peace offering sacrifice: two oxen, five rams, five male goats, five male lambs a year old. This was Elizur son of Shedeur's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। शदेऊर के पुत्र एलीसूर की यही भेंट थी।
36 On the fifth day it was Shelumiel son of Zurishaddai, the leader of the sons of Simeon. पाँचवें दिन शिमोनियों का प्रधान सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल यह भेंट ले आया,
37 His offering: one silver plate, about three and a quarter pounds, one silver basin, about one and three-quarter pounds, both full of fine flour mixed with oil for a grain offering. अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
38 One gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
39 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
40 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
41 for the sacrifice of peace offerings: two oxen, five rams, five male goats, five year-old male lambs. This was Shelumiel son of Zurishaddai's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। सूरीशद्दै के पुत्र शलूमीएल की यही भेंट थी।
42 On the sixth day it was Eliasaph son of Deuel, the leader of the sons of Gad. और छठवें दिन गादियों का प्रधान दूएल का पुत्र एल्यासाप यह भेंट ले आया,
43 His offering was one silver plate, about three and a quarter pounds, and one silver basin, about one and three-quarter pounds, both filled with fine flour mixed with oil for a grain offering. अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
44 One gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
45 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
46 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
47 for the peace offering: two oxen, five rams, five male goats, five male yearling lambs. This was Eliasaph son of Deuel's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। दूएल के पुत्र एल्यासाप की यही भेंट थी।
48 On the seventh day it was Elishama son of Ammihud, the leader of the sons of Ephraim. सातवें दिन एप्रैमियों का प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा यह भेंट ले आया,
49 His offering: one silver plate, about three and a quarter pounds, and one silver basin, about one and three-quarter pounds, both filled with fine flour mixed with oil for a grain offering; अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
50 one gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
51 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
52 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
53 for the sacrifice of peace offerings: two oxen, five rams, five male goats, five male lambs a year old. This was Elishama son of Ammihud's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। अम्मीहूद के पुत्र एलीशामा की यही भेंट थी।
54 On the eighth day it was Gamaliel son of Pedahzur, the leader of the sons of Manasseh. आठवें दिन मनश्शेइयों का प्रधान पदासूर का पुत्र गम्लीएल यह भेंट ले आया,
55 His offering: one silver plate, about three and a quarter pounds, and one silver basin, about one and three-quarter pounds, both full of fine flour mixed with oil for a grain offering. अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
56 One gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
57 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
58 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
59 for the peace offering: two oxen, five rams, five male goats, five year-old male lambs. Offering of Gamaliel son of Pedahzur. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। पदासूर के पुत्र गम्लीएल की यही भेंट थी।
60 On the ninth day it was Abidan son of Gideoni, the leader of the sons of Benjamin. नवें दिन बिन्यामीनियों का प्रधान गिदोनी का पुत्र अबीदान यह भेंट ले आया,
61 His offering: one silver plate, about three and a quarter pounds, one silver basin, about one and three-quarter pounds, both full of fine flour mixed with oil for a grain offering. अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
62 One gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
63 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
64 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
65 for the peace-offering sacrifice: two oxen, five rams, five male goats, five yearling male lambs. This was Abidan son of Gideoni's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। गिदोनी के पुत्र अबीदान की यही भेंट थी।
66 On the tenth day it was Ahiezer son of Ammishaddai, the leader of the sons of Dan. दसवें दिन दानियों का प्रधान अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर यह भेंट ले आया,
67 His offering: one silver plate weighing about three and a quarter pounds, one silver basin weighing about one and three-quarter pounds, both full of fine flour mixed with oil for a grain offering. अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
68 One gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
69 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
70 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
71 for the peace-offering sacrifice: two oxen, five rams, five male goats, five male year-old lambs. This was Ahiezer son of Ammishaddai's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। अम्मीशद्दै के पुत्र अहीएजेर की यही भेंट थी।
72 On the eleventh day it was Pagiel son of Ochran, the leader of the sons of Asher. ग्यारहवें दिन आशेरियों का प्रधान ओक्रान का पुत्र पगीएल यह भेंट ले आया।
73 He offered a silver plate, about three and a quarter pounds, and a silver basin, about one and three-quarter pounds, both filled with fine flour mixed with oil for a grain offering; अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
74 one gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
75 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
76 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
77 and for the sacrifice of peace offerings: two oxen, five rams, five male goats, five male lambs a year old. The offering of Pagiel son of Ochran. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। ओक्रान के पुत्र पगीएल की यही भेंट थी।
78 On the twelfth day it was Ahira son of Enan, the leader of the sons of Naphtali. बारहवें दिन नप्तालियों का प्रधान एनान का पुत्र अहीरा यह भेंट ले आया,
79 His offering: one silver plate, about three and a quarter pounds, and one silver basin, about one and three-quarter pounds, both filled with fine flour mixed with oil for a grain offering. अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
80 One gold dish weighing about four ounces, full of incense; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
81 one young bull, one ram, and one male lamb a year old, for a burnt offering; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
82 one male goat for a sin offering; पापबलि के लिये एक बकरा;
83 and for the peace-offering sacrifice: two oxen, five rams, five male goats, five male lambs a year old. Ahira son of Enan's offering. और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। एनान के पुत्र अहीरा की यही भेंट थी।
84 This was the altar's dedication offering when it was anointed, from Israel's leaders: twelve silver plates, twelve silver basins, twelve gold dishes. वेदी के अभिषेक के समय इस्राएल के प्रधानों की ओर से उसके संस्कार की भेंट यही हुई, अर्थात् चाँदी के बारह परात, चाँदी के बारह कटोरे, और सोने के बारह धूपदान।
85 Each silver plate weighed about three and a quarter pounds, each basin about one and three-quarter pounds; all the silver of the vessels totaled about sixty pounds. एक-एक चाँदी का परात एक सौ तीस शेकेल का, और एक-एक चाँदी का कटोरा सत्तर शेकेल का था; और पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से ये सब चाँदी के पात्र दो हजार चार सौ शेकेल के थे।
86 The twelve gold dishes full of incense weighed about four ounces each; all the gold totaled about three pounds. फिर धूप से भरे हुए सोने के बारह धूपदान जो पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से दस-दस शेकेल के थे, वे सब धूपदान एक सौ बीस शेकेल सोने के थे।
87 All the cattle for the burnt offering: twelve bulls, twelve rams, twelve year-old male lambs, with their grain offering; and twelve male goats for the sin offering. फिर होमबलि के लिये सब मिलाकर बारह बछड़े, बारह मेढ़े, और एक-एक वर्ष के बारह भेड़ी के बच्चे, अपने-अपने अन्नबलि सहित थे; फिर पापबलि के सब बकरे बारह थे;
88 All the cattle for the peace offering sacrifices: twenty-four bulls, sixty rams, sixty male goats, sixty male year-old lambs. This was the altar's dedication offering, after it was anointed. और मेलबलि के लिये सब मिलाकर चौबीस बैल, और साठ मेढ़े, और साठ बकरे, और एक-एक वर्ष के साठ भेड़ी के बच्चे थे। वेदी के अभिषेक होने के बाद उसके संस्कार की भेंट यही हुई।
89 When Moses entered the tent of meeting to speak with our Father, he heard the voice speaking to him from above the mercy seat on the ark of the testimony, between the two cherubim—so our Father spoke with him. और जब मूसा यहोवा से बातें करने को मिलापवाले तम्बू में गया, तब उसने प्रायश्चित के ढकने पर से, जो साक्षीपत्र के सन्दूक के ऊपर था, दोनों करूबों के मध्य में से उसकी आवाज सुनी जो उससे बातें कर रहा था; और उसने (यहोवा) उससे बातें की।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]