Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Mark 5 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 They came to the other side of the sea, to the region of the Gerasenes. वे झील के पार गिरासेनियों के देश में पहुँचे,
2 As Jesus left the boat, a man with an unclean spirit met him at once, from the tombs. और जब वह नाव पर से उतरा तो तुरन्त एक मनुष्य जिसमें अशुद्ध आत्मा थी, कब्रों से निकलकर उसे मिला।
3 He lived among the tombs, and no one could bind him anymore, not even with a chain. वह कब्रों में रहा करता था और कोई उसे जंजीरों से भी न बाँध सकता था,
4 For he'd often been bound with shackles and chains, but tore the chains apart and shattered the shackles—no one had strength to subdue him. क्योंकि वह बार बार बेड़ियों और जंजीरों से बाँधा गया था, पर उसने जंजीरों को तोड़ दिया, और बेड़ियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था।
5 Night and day, among the tombs and on the mountains, he cried out constantly, cutting himself with stones. वह लगातार रात-दिन कब्रों और पहाड़ों में चिल्लाता, और अपने को पत्थरों से घायल करता था।
6 And when he saw Jesus from a distance, he ran and fell down before him. वह यीशु को दूर ही से देखकर दौड़ा, और उसे प्रणाम किया।
7 Shouting loudly, he said, "What do you want with me, Jesus, Son of the Most High God? I beg you by God, don't torment me!" और ऊँचे शब्द से चिल्लाकर कहा, “हे यीशु, परमप्रधान परमेश्वर के पुत्र, मुझे तुझ से क्या काम? मैं तुझे परमेश्वर की शपथ देता हूँ, कि मुझे पीड़ा न दे।” (मत्ती 8:29, 1 राजा. 17:18)
8 For Jesus had been saying to him, "Come out of the man, you unclean spirit!" क्योंकि उसने उससे कहा था, “हे अशुद्ध आत्मा, इस मनुष्य में से निकल आ।”
9 Jesus asked, "What is your name?" "Legion," he said, "we are many." यीशु ने उससे पूछा, “तेरा क्या नाम है?” उसने उससे कहा, “मेरा नाम सेना है; क्योंकि हम बहुत हैं।”
10 He kept begging him not to send them out of the region. और उसने उससे बहुत विनती की, “हमें इस देश से बाहर न भेज।”
11 Now a great herd of pigs was feeding there on the hillside. वहाँ पहाड़ पर सूअरों का एक बड़ा झुण्ड चर रहा था।
12 And they begged him, "Send us to the pigs; let us enter them." और उन्होंने उससे विनती करके कहा, “हमें उन सूअरों में भेज दे, कि हम उनके भीतर जाएँ।”
13 He gave permission. The unclean spirits came out and entered the pigs; the herd—about 2,000—rushed down the cliff into the sea and drowned in the sea. अतः उसने उन्हें आज्ञा दी और अशुद्ध आत्मा निकलकर सूअरों के भीतर घुस गई और झुण्ड, जो कोई दो हजार का था, कड़ाड़े पर से झपटकर झील में जा पड़ा, और डूब मरा।
14 The herders fled and told it in town and country; people came to see what happened. और उनके चरवाहों ने भागकर नगर और गाँवों में समाचार सुनाया, और जो हुआ था, लोग उसे देखने आए।
15 They came to Jesus and saw the man who had been possessed by the demons, the one who'd had the legion, sitting there, dressed and thinking clearly—and they were afraid. यीशु के पास आकर, वे उसको जिसमें दुष्टात्माएँ समाई थीं, कपड़े पहने और सचेत बैठे देखकर, डर गए।
16 Eyewitnesses told them what had happened to the demon-possessed man, and about the pigs. और देखनेवालों ने उसका जिसमें दुष्टात्माएँ थीं, और सूअरों का पूरा हाल, उनको कह सुनाया।
17 And they began to beg Jesus to leave their region. और वे उससे विनती करके कहने लगे, कि हमारी सीमा से चला जा।
18 As he was getting into the boat, the once-possessed man begged to be with him. और जब वह नाव पर चढ़ने लगा, तो वह जिसमें पहले दुष्टात्माएँ थीं, उससे विनती करने लगा, “मुझे अपने साथ रहने दे।”
19 But Jesus refused, telling him instead, "Go home to your own people and tell them how much our Father has done for you, and how he has had mercy on you." परन्तु उसने उसे आज्ञा न दी, और उससे कहा, “अपने घर जाकर अपने लोगों को बता, कि तुझ पर दया करके प्रभु ने तेरे लिये कैसे बड़े काम किए हैं।”
20 He went and began proclaiming in the Decapolis all Jesus had done for him, and everyone was amazed. वह जाकर दिकापुलिस में इस बात का प्रचार करने लगा, कि यीशु ने मेरे लिये कैसे बड़े काम किए; और सब अचम्भा करते थे।
21 When Jesus crossed again by boat to the other side, a large crowd gathered around him by the sea. जब यीशु फिर नाव से पार गया, तो एक बड़ी भीड़ उसके पास इकट्ठी हो गई; और वह झील के किनारे था।
22 One of the synagogue leaders, named Jairus, came, saw Jesus, and fell at his feet, और याईर नामक आराधनालय के सरदारों में से एक आया, और उसे देखकर, उसके पाँवों पर गिरा।
23 and begged him urgently, "My little daughter is dying. Come, lay your hands on her, so she may be healed and live." और उसने यह कहकर बहुत विनती की, “मेरी छोटी बेटी मरने पर है: तू आकर उस पर हाथ रख, कि वह चंगी होकर जीवित रहे।”
24 So Jesus went with him. And a great crowd followed him and pressed around him. तब वह उसके साथ चला; और बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली, यहाँ तक कि लोग उस पर गिरे पड़ते थे।
25 And there was a woman with a discharge of blood that had gone on for twelve years. और एक स्त्री, जिसको बारह वर्ष से लहू बहने का रोग था।
26 She had suffered much under many doctors, spent all she owned, gained nothing, and only grew worse. और जिसने बहुत वैद्यों से बड़ा दुःख उठाया और अपना सब माल व्यय करने पर भी कुछ लाभ न उठाया था, परन्तु और भी रोगी हो गई थी।
27 Hearing about Jesus, she came up behind him in the crowd and touched his cloak. यीशु की चर्चा सुनकर, भीड़ में उसके पीछे से आई, और उसके वस्त्र को छू लिया,
28 For she kept saying, "If I just touch his garments, I will be made well." क्योंकि वह कहती थी, “यदि मैं उसके वस्त्र ही को छू लूँगी, तो चंगी हो जाऊँगी।”
29 Her flow of blood dried up instantly, and she felt in her body that she was healed of her suffering. और तुरन्त उसका लहू बहना बन्द हो गया; और उसने अपनी देह में जान लिया, कि मैं उस बीमारी से अच्छी हो गई हूँ।
30 At once Jesus, aware that power had left him, turned around in the crowd and asked, "Who touched my clothes?" यीशु ने तुरन्त अपने में जान लिया, कि मुझसे सामर्थ्य निकली है, और भीड़ में पीछे फिरकर पूछा, “मेरा वस्त्र किसने छुआ?”
31 His disciples said to him, "You see the crowd crushing you, yet you ask, 'Who touched me?'" उसके चेलों ने उससे कहा, “तू देखता है, कि भीड़ तुझ पर गिरी पड़ती है, और तू कहता है; किकिसने मुझे छुआ?”
32 And he looked around to see who had done it. तब उसने उसे देखने के लिये जिसने यह काम किया था, चारों ओर दृष्टि की।
33 But the woman, afraid and trembling, knowing what had happened to her, came, fell before him, and told him the whole truth. तब वह स्त्री यह जानकर, कि उसके साथ क्या हुआ है, डरती और काँपती हुई आई, और उसके पाँवों पर गिरकर, उससे सब हाल सच-सच कह दिया।
34 He told her, "Daughter, your faith made you well. Go in peace, healed of your suffering." उसने उससे कहा, “पुत्री, तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है: कुशल से जा, और अपनी इस बीमारी से बची रह।” (लूका 8:48)
35 While he was still speaking, people came from the synagogue leader's house, saying, "Your daughter has died. Why bother the Teacher any longer?" वह यह कह ही रहा था, कि आराधनालय के सरदार के घर से लोगों ने आकर कहा, “तेरी बेटी तो मर गई; अब गुरु को क्यों दुःख देता है?”
36 But Jesus overheard what they said and told the synagogue leader, "Don't fear, only believe." जो बात वे कह रहे थे, उसको यीशु ने अनसुनी करके, आराधनालय के सरदार से कहा, “मत डर; केवल विश्वास रख।”
37 And he allowed no one to follow him except Peter, James, and John the brother of James. और उसने पतरस और याकूब और याकूब के भाई यूहन्ना को छोड़, और किसी को अपने साथ आने न दिया।
38 They came to the synagogue leader's house and Jesus saw chaos—people weeping, wailing loudly. और आराधनालय के सरदार के घर में पहुँचकर, उसने लोगों को बहुत रोते और चिल्लाते देखा।
39 Entering, he said to them, "Why this commotion and crying? The child isn't dead, just asleep." तब उसने भीतर जाकर उनसे कहा, “तुम क्यों हल्ला मचाते और रोते हो? लड़की मरी नहीं, परन्तु सो रही है।”
40 They laughed at him. But he sent them all out, took the child's father and mother and his companions, and entered where the child was. वे उसकी हँसी करने लगे, परन्तु उसने सब को निकालकर लड़की के माता-पिता और अपने साथियों को लेकर, भीतर जहाँ लड़की पड़ी थी, गया।
41 He took her hand and said to her, "Talitha koum," which means, "Little girl, I say to you, get up!" और लड़की का हाथ पकड़कर उससे कहा, “तलीता कूमी”; जिसका अर्थ यह है “हे लड़की, मैं तुझ से कहता हूँ, उठ।”
42 At once the girl got up and walked—for she was twelve—and they were instantly overwhelmed with great amazement. और लड़की तुरन्त उठकर चलने फिरने लगी; क्योंकि वह बारह वर्ष की थी। और इस पर लोग बहुत चकित हो गए।
43 He strictly ordered them to tell no one of this, and said to give her something to eat. फिर उसने उन्हें चेतावनी के साथ आज्ञा दी कि यह बात कोई जानने न पाए और कहा; “इसे कुछ खाने को दो।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]