Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Mark 1 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 The beginning of the gospel of Jesus Christ, the Son of our Father. परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के सुसमाचार का आरम्भ।
2 As written in Isaiah the prophet: "Look, I send my messenger ahead of you, who will prepare your way. जैसे यशायाह भविष्यद्वक्ता की पुस्तक में लिखा है: “देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे भेजता हूँ, जो तेरे लिये मार्ग सुधारेगा। (मत्ती 11:10, मला. 3:1)
3 A voice calling out in the wilderness: 'Prepare the way of the Lord, make his paths straight.'" जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, और उसकी सड़कें सीधी करो।” (यशा. 40:3)
4 John appeared, baptizing in the wilderness and proclaiming a baptism of repentance for the forgiveness of sins. यूहन्ना आया, जो जंगल में बपतिस्मा देता, और पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करता था।
5 All Judea and everyone in Jerusalem went out to him, and he baptized them in the Jordan River as they confessed their sins. सारे यहूदिया के, और यरूशलेम के सब रहनेवाले निकलकर उसके पास गए, और अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लिया।
6 John was dressed in camel's hair, with a leather belt around his waist, eating locusts and wild honey. यूहन्ना ऊँट के रोम का वस्त्र पहने और अपनी कमर में चमड़े का कमरबन्द बाँधे रहता था और टिड्डियाँ और वनमधु खाया करता था। (2 राजा. 1:8, मत्ती 3:4)
7 He announced: "After me comes one stronger than I; I'm not worthy to stoop and untie his sandal strap. और यह प्रचार करता था, “मेरे बाद वह आनेवाला है, जो मुझसे शक्तिशाली है; मैं इस योग्य नहीं कि झुककर उसके जूतों का फीता खोलूँ।
8 I have baptized you with water, but he will baptize you with the Holy Spirit." मैंने तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा दिया है पर वह तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देगा।”
9 In those days Jesus came from Nazareth of Galilee and was baptized by John in the Jordan. उन दिनों में यीशु ने गलील के नासरत से आकर, यरदन में यूहन्ना से बपतिस्मा लिया।
10 Immediately, as he came up out of the water, he saw the heavens split open and the Holy Spirit come down on him like a dove. और जब वह पानी से निकलकर ऊपर आया, तो तुरन्त उसने आकाश को खुलते और आत्मा को कबूतर के रूप में अपने ऊपर उतरते देखा।
11 And a voice came from heaven: "You are my beloved Son; in you I delight." और यह आकाशवाणी हुई, “तू मेरा प्रिय पुत्र है, तुझ से मैं प्रसन्न हूँ।”
12 And immediately the Holy Spirit drove him out into the wilderness. तब आत्मा ने तुरन्त उसको जंगल की ओर भेजा।
13 He was in the wilderness forty days, tempted by Satan, with the wild animals, and the angels served him. और जंगल में चालीस दिन तक शैतान ने उसकी परीक्षा की; और वह वन-पशुओं के साथ रहा; और स्वर्गदूत उसकी सेवा करते रहे।
14 Now after John was arrested, Jesus came into Galilee, proclaiming the gospel of our Father, यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया।
15 and saying, "The time is fulfilled, and our Father's kingdom is near; repent and believe the good news." और कहा, “समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो।”
16 Passing the Sea of Galilee, he saw Simon and his brother Andrew casting a net in the sea, for they were fishermen. गलील की झील के किनारे-किनारे जाते हुए, उसने शमौन और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुए थे।
17 And Jesus said to them, "Follow me, and I will make you become fishers of people." और यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे चले आओ; मैं तुम को मनुष्यों के पकड़नेवाले बनाऊँगा।”
18 And immediately they left their nets and followed him. वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
19 Going a little farther, he saw James son of Zebedee and John his brother in their boat, mending the nets. और कुछ आगे बढ़कर, उसने जब्दी के पुत्र याकूब, और उसके भाई यूहन्ना को, नाव पर जालों को सुधारते देखा।
20 At once he called them; leaving their father Zebedee in the boat with the hired hands, they followed him. उसने तुरन्त उन्हें बुलाया; और वे अपने पिता जब्दी को मजदूरों के साथ नाव पर छोड़कर, उसके पीछे हो लिए।
21 They went to Capernaum. At once, on the Sabbath, he entered the synagogue and began teaching. और वे कफरनहूम में आए, और वह तुरन्त सब्त के दिन आराधनालय में जाकर उपदेश करने लगा।
22 They were amazed at his teaching, for he taught them with authority, not like the scribes. और लोग उसके उपदेश से चकित हुए; क्योंकि वह उन्हें शास्त्रियों की तरह नहीं, परन्तु अधिकार के साथ उपदेश देता था।
23 And immediately there was in their synagogue a man with an unclean spirit, and he cried out. और उसी समय, उनके आराधनालय में एक मनुष्य था, जिसमें एक अशुद्ध आत्मा थी।
24 Why meddle with us, Jesus of Nazareth? Have you come to destroy us? I know who you are—God's Holy One! उसने चिल्लाकर कहा, “हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूँ, तू कौन है? परमेश्वर का पवित्र जन!”
25 But Jesus rebuked him, saying, "Be silent, and come out of him!" यीशु ने उसे डाँटकर कहा, “चुप रह; और उसमें से बाहर निकल जा।”
26 And the unclean spirit, convulsing him and crying out with a loud voice, came out of him. तब अशुद्ध आत्मा उसको मरोड़कर, और बड़े शब्द से चिल्लाकर उसमें से निकल गई।
27 All were amazed, and they questioned each other: "What is this? A new teaching with authority - he commands even the unclean spirits, and they obey him!" इस पर सब लोग आश्चर्य करते हुए आपस में वाद-विवाद करने लगे “यह क्या बात है? यह तो कोई नया उपदेश है! वह अधिकार के साथ अशुद्ध आत्माओं को भी आज्ञा देता है, और वे उसकी आज्ञा मानती हैं।”
28 And at once his fame spread everywhere throughout all the surrounding region of Galilee. और उसका नाम तुरन्त गलील के आस-पास के सारे प्रदेश में फैल गया।
29 Immediately he left the synagogue and went to Simon and Andrew's house, with James and John. और वह तुरन्त आराधनालय में से निकलकर, याकूब और यूहन्ना के साथ शमौन और अन्द्रियास के घर आया।
30 Now Simon's mother-in-law lay sick with a fever, and immediately they told him about her. और शमौन की सास तेज बुखार से पीड़ित थी, और उन्होंने तुरन्त उसके विषय में उससे कहा।
31 He came, took her hand, raised her up. The fever left her, and she served them. तब उसने पास जाकर उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया; और उसका बुखार उस पर से उतर गया, और वह उनकी सेवा-टहल करने लगी।
32 That evening, when the sun set, they brought him all who were sick and those oppressed by demons. संध्या के समय जब सूर्य डूब गया तो लोग सब बीमारों को और उन्हें, जिनमें दुष्टात्माएँ थीं, उसके पास लाए।
33 And the whole city was gathered together at the door. और सारा नगर द्वार पर इकट्ठा हुआ।
34 He healed many sick with various diseases and drove out many demons, not letting the demons speak, since they knew him. और उसने बहुतों को जो नाना प्रकार की बीमारियों से दुःखी थे, चंगा किया; और बहुत से दुष्टात्माओं को निकाला; और दुष्टात्माओं को बोलने न दिया, क्योंकि वे उसे पहचानती थीं।
35 Long before dawn, while still dark, he got up, went out to a deserted place, and prayed there. और भोर को दिन निकलने से बहुत पहले, वह उठकर निकला, और एक जंगली स्थान में गया और वहाँ प्रार्थना करने लगा।
36 And Simon and those who were with him searched for him, तब शमौन और उसके साथी उसकी खोज में गए।
37 and they found him and said to him, "Everyone is looking for you." जब वह मिला, तो उससे कहा; “सब लोग तुझे ढूँढ़ रहे हैं।”
38 He said, "Let us go elsewhere, to the neighboring towns, so I can preach there too, for that is why I came." यीशु ने उनसे कहा, “आओ; हम और कहीं आस-पास की बस्तियों में जाएँ, कि मैं वहाँ भी प्रचार करूँ, क्योंकि मैं इसलिए निकला हूँ।”
39 And he went throughout all Galilee, preaching in their synagogues and casting out demons. और वह सारे गलील में उनके आराधनालयों में जा जाकर प्रचार करता और दुष्टात्माओं को निकालता रहा।
40 A man with leprosy came, knelt, and begged him, "If you're willing, you can make me clean." एक कोढ़ी ने उसके पास आकर, उससे विनती की, और उसके सामने घुटने टेककर, उससे कहा, “यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
41 Moved with deep compassion, he stretched out his hand, touched him, and said to him, "I am willing; be clean." उसने उस पर तरस खाकर हाथ बढ़ाया, और उसे छूकर कहा, “मैं चाहता हूँ, तू शुद्ध हो जा।”
42 And immediately the leprosy left him, and he was made clean. और तुरन्त उसका कोढ़ जाता रहा, और वह शुद्ध हो गया।
43 Sternly warning him, he sent him away at once, तब उसने उसे कड़ी चेतावनी देकर तुरन्त विदा किया,
44 and told him, "Make sure you tell no one—but go, show yourself to the priest, and offer what Moses commanded for your cleansing, as proof to the people." और उससे कहा, “देख, किसी से कुछ मत कहना, परन्तु जाकर अपने आपको याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में जो कुछ मूसा ने ठहराया है उसे भेंट चढ़ा, कि उन पर गवाही हो।” (लैव्य. 14:1-32)
45 But he went out, proclaiming it freely and spreading the news, so Jesus could no longer enter a town openly, but stayed in lonely places. Yet people came to him from everywhere. परन्तु वह बाहर जाकर इस बात को बहुत प्रचार करने और यहाँ तक फैलाने लगा, कि यीशु फिर खुल्लमखुल्ला नगर में न जा सका, परन्तु बाहर जंगली स्थानों में रहा; और चारों ओर से लोग उसके पास आते रहे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]