Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 28 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 After the Sabbath, at dawn on the first day of the week, Mary Magdalene and the other Mary came to see the tomb. सब्त के दिन के बाद, सप्‍ताह के पहले दिन भोर होते ही मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम कब्र को देखने आईं।
2 Suddenly a great earthquake struck, for an angel of our Father came down from heaven, rolled back the stone, and sat on it. और देखो, एक बड़ा भूकंप हुआ। क्योंकि प्रभु का एक दूत स्वर्ग से नीचे उतर आया और पास आकर पत्थर को लुढ़का दिया और उस पर बैठ गया।
3 His appearance was like lightning, and his clothing white as snow. उसका रूप बिजली के समान था और उसका वस्‍त्र हिम के समान श्‍वेत था।
4 The guards trembled in fear of him and became like dead men. उसके भय से पहरेदार काँप उठे और मृतकों के समान हो गए।
5 But the angel said to the women, "Don't be afraid, for I know you're looking for Jesus, who was crucified. तब स्वर्गदूत ने स्‍त्रियों से कहा, “डरो मत, मैं जानता हूँ कि तुम यीशु को, जिसे क्रूस पर चढ़ाया गया था, ढूँढ़ रही हो;
6 He isn't here—he's risen, as he said. Come, see the place where he was lying. वह यहाँ नहीं है, क्योंकि जैसा उसने कहा था, वह जी उठा है; आओ! इस स्थान को देखो जहाँ उसे रखा गया था।
7 Go quickly, tell his disciples: He has risen from the dead. Look, he is going ahead of you to Galilee; you will see him there. Listen, I have told you." शीघ्र जाकर उसके शिष्यों को बताओ कि वह मृतकों में से जी उठा है, और देखो, वह तुमसे पहले गलील को जा रहा है, तुम उससे वहीं मिलोगे। देखो, मैंने तुमसे कह दिया है।”
8 So they left the tomb quickly, with fear and great joy, and ran to tell his disciples. तब वे भय और बड़े आनंद के साथ शीघ्र कब्र से लौटीं और उसके शिष्यों को समाचार देने के लिए दौड़ीं।
9 Suddenly Jesus met them, saying, "Greetings!" They came to him, grasped his feet, and worshiped him. और देखो, यीशु उनसे मिला और कहा,“आनंदित रहो।” उन्होंने पास आकर उसके पैर पकड़ लिए और उसे दंडवत् किया।
10 Then Jesus told them, "Don't be afraid. Go, tell my brothers to leave for Galilee—they will see me there." तब यीशु ने उनसे कहा,“डरो मत! जाओ, मेरे भाइयों को बताओ कि वे गलील को चले जाएँ, वहीं वे मुझे देखेंगे।”
11 While on the way, some guards entered the city and reported to the chief priests all that had happened. जब वे जा ही रही थीं कि देखो, कुछ पहरेदारों ने नगर में आकर जो कुछ हुआ था वह सब मुख्य याजकों को बता दिया।
12 After meeting with the elders and forming a plan, they paid the soldiers a large sum, तब उन्होंने धर्मवृद्धों के साथ इकट्ठे होकर सम्मति की और उन सैनिकों को बहुत से रुपए दिए
13 telling them, "Say: His disciples came at night and stole him while we slept. और कहा, “तुम यह कहना कि रात को जब हम सो रहे थे, तो उसके शिष्यों ने आकर उसे चुरा लिया।
14 If this reaches the governor, we'll persuade him and keep you free of trouble." और यदि यह बात राज्यपाल तक पहुँचेगी, तो हम उसे समझाकर तुम्हें संकट से बचा लेंगे।”
15 They took the money and did as they were told; this report spread among the Jews to this day. तब उन्होंने रुपए लेकर वैसा ही किया, जैसा उन्हें सिखाया गया था; और यह बात यहूदियों में आज तक प्रचलित है।
16 Then the eleven disciples went to Galilee, to the mountain where Jesus had directed them. फिर ग्यारह शिष्य गलील के उस पहाड़ पर गए जहाँ आने के लिए यीशु ने उन्हें कहा था,
17 When they saw him, they worshiped him, but some doubted. और उन्होंने उसे देखकर दंडवत् किया, परंतु कुछ लोगों ने संदेह किया।
18 Jesus came and said to them, "All authority in heaven and on earth has been given to me. तब यीशु ने उनके पास आकर कहा,“स्वर्ग में और पृथ्वी पर, सारा अधिकार मुझे दिया गया है।
19 Therefore go and make disciples of all nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit, इसलिए जाओ, और सब जातियों के लोगों को शिष्य बनाओ, और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,
20 teaching them to obey all I've commanded you. Remember, I'm with you always, to the end of the age." और उन्हें उन सब बातों का पालन करना सिखाओ, जिनकी आज्ञा मैंने तुम्हें दी है; और देखो, मैं जगत के अंत तक सदा तुम्हारे साथ हूँ।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]