Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Mark 6 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 He went out from there and came to his hometown, and his disciples followed him. फिर यीशु वहाँ से निकलकर अपने नगर में आया और उसके शिष्य उसके पीछे-पीछे चले।
2 On the Sabbath he began teaching in the synagogue. Many who heard were amazed: "Where did this man get this? What wisdom is this, given to him? How do such miracles happen through his hands? जब सब्त का दिन आया तो वह आराधनालय में उपदेश देने लगा। बहुत से लोग उसके उपदेश को सुनकर आश्‍चर्यचकित हुए और कहने लगे, “इसको ये बातें कहाँ से आईं? और इसे कौन सा ज्ञान दिया गया है कि उसके हाथों से ऐसे सामर्थ्य के कार्य हो रहे हैं?
3 Isn't this the carpenter, Mary's son, brother of James, Joses, Judas, and Simon? Aren't his sisters here with us?" They were offended by him. क्या यह वही बढ़ई नहीं, जो मरियम का पुत्र और याकूब, योसेस, यहूदा और शमौन का भाई है? क्या इसकी बहनें यहाँ हमारे साथ नहीं?” इस प्रकार उन्हें उससे ठोकर लगी।
4 Jesus said to them, "A prophet lacks honor only in his hometown, among his relatives, and in his own household." तब यीशु ने उनसे कहा,“भविष्यवक्‍ता का अपने नगर, अपने संबंधियों और अपने घर को छोड़ और कहीं निरादर नहीं होता।”
5 He could do no miracle there, except laying hands on a few sick and healing them. अतः कुछ बीमारों पर हाथ रखकर उन्हें स्वस्थ करने के अतिरिक्‍त वह वहाँ कोई और सामर्थ्य का कार्य नहीं कर सका
6 He was amazed at their lack of faith. Then he went around the villages teaching. और उनके अविश्‍वास के कारण उसे आश्‍चर्य हुआ। फिर वह आस-पास के गाँवों में उपदेश देता हुआ घूमता रहा।
7 He called the twelve and began sending them out two by two, giving them authority over unclean spirits. फिर उसने बारहों को अपने पास बुलाया और उन्हें दो-दो करके भेजने लगा, तथा उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया।
8 He ordered them to take only a staff for the road—no bread, no bag, no money in their belts, उसने उन्हें आज्ञा दी कि वे यात्रा के लिए लाठी को छोड़ और कुछ न लें—न रोटी, न थैला और न ही कमरबंद में कोई पैसा;
9 but to wear sandals and not put on two tunics. परंतु चप्पल पहनें और दो कुरते न पहनें।
10 And he said to them, "Wherever you enter a house, stay there until you leave that place. उसने उनसे कहा,“जहाँ कहीं तुम किसी घर में प्रवेश करो, तब तक वहीं रहो जब तक उस स्थान से विदा न हो जाओ;
11 Whatever place refuses to welcome or hear you, leaving there, shake the dust off your feet as testimony against them." और जिस स्थान के लोग तुम्हें ग्रहण न करें और न ही तुम्हारी बातें सुनें, तो वहाँ से निकलते हुए अपने तलवों की धूल झाड़ दो कि उनके विरुद्ध साक्षी हो।”
12 So they went out and proclaimed that people should repent. तब उन्होंने जाकर प्रचार किया कि लोग पश्‍चात्ताप करें;
13 And they drove out many demons and anointed many sick people with oil and healed them. और वे बहुत सी दुष्‍टात्माओं को निकालते और बहुत से बीमारों पर तेल मलकर उन्हें स्वस्थ करते थे।
14 King Herod heard of it, for Jesus's name had become known. Some were saying, "John the Baptist has been raised from the dead; that is why these miraculous powers are at work in him." फिर राजा हेरोदेस ने यीशु के विषय में सुना क्योंकि उसका नाम प्रसिद्ध हो गया था। कुछ लोग कह रहे थे, “यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाला मृतकों में से जिलाया गया है; इसलिए उसके द्वारा ये सामर्थ्य के कार्य हो रहे हैं।”
15 But others said, "He's Elijah." Others said, "He's a prophet, like one of the prophets of old." परंतु कुछ लोग कह रहे थे, “वह एलिय्याह है” और कुछ लोग कह रहे थे, “वह प्राचीन काल के भविष्यवक्‍ताओं के समान एक भविष्यवक्‍ता है।”
16 But when Herod heard of it, he said, "John, whom I beheaded, has been raised." हेरोदेस यह सुनकर कहने लगा, “जिस यूहन्‍ना का सिर मैंने कटवाया था, वही जी उठा है।”
17 Herod had sent and seized John, binding him in prison because of Herodias, his brother Philip's wife, whom he had married. हेरोदेस ने अपने भाई फिलिप्पुस की पत्‍नी हेरोदियास के कारण, जिससे उसने विवाह कर लिया था, स्वयं लोगों को भेजकर यूहन्‍ना को पकड़वाया और उसे बंदीगृह में डाल दिया था।
18 For John kept telling Herod, "It is not lawful for you to have your brother's wife." क्योंकि यूहन्‍ना हेरोदेस से कहता था, “तेरे लिए अपने भाई की पत्‍नी को रखना उचित नहीं।”
19 And Herodias held a grudge against him and wanted to kill him, but she could not, इसलिए हेरोदियास यूहन्‍ना से बैर रखती थी और वह उसे मरवाना चाहती थी, परंतु कुछ कर नहीं सकती थी
20 Herod feared John, knowing him righteous and holy, and protected him. Hearing John left Herod deeply puzzled, yet he gladly listened to him. क्योंकि हेरोदेस यूहन्‍ना को एक धर्मी और पवित्र व्यक्‍ति जानकर उससे डरता और उसकी रक्षा करता था। वह उसकी बातें सुनकर बहुत घबराता था फिर भी आनंद से उसकी सुनता था।
21 Then a fitting day came: Herod's birthday, when he gave a banquet for his nobles, military commanders, and Galilee's leading men. परंतु एक दिन उचित अवसर तब आया जब हेरोदेस ने अपने जन्मदिन के उत्सव पर अपने उच्‍चाधिकारियों, सेनापतियों और गलील के मुख्य लोगों के लिए एक भोज दिया।
22 When Herodias's daughter entered and danced, she delighted Herod and his dinner guests. The king told the girl, "Ask me for anything you want, and I'll give it to you." तब हेरोदियास की बेटी भीतर आई और उसने नाचकर हेरोदेस और उसके साथ बैठनेवालों को प्रसन्‍न किया। राजा ने उस लड़की से कहा, “तू जो चाहे मुझसे माँग और मैं तुझे दूँगा।”
23 He swore to her, "Whatever you ask me, I'll give you—up to half my kingdom." और उसने बार-बार शपथ खाकर उससे कहा, “तू जो भी मुझसे माँगेगी, चाहे वह मेरा आधा राज्य तक भी क्यों न हो, मैं तुझे दे दूँगा।”
24 She went out and said to her mother, "What should I ask?" She said, "The head of John the Baptist." तब उसने बाहर जाकर अपनी माँ से पूछा, “मैं क्या माँगूँ?” उसने कहा, “यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर।”
25 She went in immediately, with urgency, to the king and asked, "I want you to give me this instant the head of John the Baptist on a platter." और तुरंत वह भीतर राजा के पास शीघ्रता से आई और यह कहकर माँग की, “मैं चाहती हूँ कि तू अभी मुझे यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर एक थाल में मँगवा दे।”
26 Deeply grieved, the king still wouldn't refuse her, because of his oaths and his guests. तब राजा बहुत उदास हुआ, परंतु अपनी शपथ और साथ बैठे हुए अतिथियों के कारण वह उसे इनकार नहीं करना चाहता था।
27 The king at once sent an executioner, ordering John's head brought. He went and beheaded him in the prison, अतः राजा ने तुरंत जल्‍लाद को भेजकर उसका सिर लाने का आदेश दिया। उसने जाकर बंदीगृह में उसका सिर काट दिया;
28 and brought his head on a platter, gave it to the girl, and the girl gave it to her mother. और उसके सिर को एक थाल में रखकर लाया और उस लड़की को दिया, और उस लड़की ने उसे अपनी माँ को दे दिया।
29 When John's disciples heard, they came, took his body, and laid it in a tomb. यूहन्‍ना के शिष्य यह सुनकर आए और उसके शव को ले जाकर एक कब्र में रख दिया।
30 The apostles gathered to Jesus and told him all that they had done and taught. प्रेरित यीशु के पास इकट्ठे हुए; और उन्होंने जो कुछ किया और सिखाया था, वह सब उसे बताया।
31 He told them, "Come away by yourselves to a quiet place and rest a while." For many were coming and going, and they had no time to eat. तब उसने उनसे कहा,“आओ, अलग किसी निर्जन स्थान में चलकर थोड़ी देर विश्राम कर लो।” क्योंकि वहाँ बहुत से लोग आ-जा रहे थे और उन्हें भोजन करने का भी अवसर नहीं मिल रहा था।
32 And they went away in the boat to a desolate place by themselves. इसलिए वे नाव में अकेले ही किसी निर्जन स्थान की ओर चल दिए।
33 Many saw them leave and recognized them; they ran on foot from every town and got there ahead of them. बहुतों ने उन्हें जाते हुए देखा और पहचान लिया, और सब नगरों से वहाँ पैदल ही दौड़कर उनसे पहले जा पहुँचे।
34 Stepping ashore, he saw a large crowd and felt compassion for them, for they were like sheep without a shepherd, and began teaching them many things. नाव से उतरकर जब यीशु ने एक बड़ी भीड़ को देखा तो उसे उन पर तरस आया क्योंकि वे बिना चरवाहे की भेड़ों के समान थे, और वह उन्हें बहुत सी बातें सिखाने लगा।
35 When it was already late, his disciples came to him and said, "This is an isolated place, and it's already late. जब बहुत समय बीत गया तो उसके शिष्य उसके पास आकर कहने लगे, “यह स्थान निर्जन है और अब समय भी बहुत हो गया है।
36 Send them away to go into the surrounding countryside and villages and buy themselves something to eat." उन्हें विदा कर कि वे आस-पास की बस्तियों और गाँवों में जाकर अपने खाने के लिए कुछ खरीद लें।”
37 He replied, "You give them something to eat." They said, "Should we go buy 200 denarii of bread and give them it to eat?" इस पर उसने उनसे कहा,“तुम ही उन्हें खाने को दो।” उन्होंने उससे कहा, “क्या हम जाकर दो सौ दीनार की रोटियाँ खरीदें और उन्हें खाने को दें?”
38 He asked them, "How many loaves do you have? Go and see." They found out and said, "Five, and two fish." फिर उसने उनसे पूछा,“तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं? जाकर देखो!” उन्होंने पता लगाकर कहा, “पाँच, और दो मछलियाँ भी।”
39 Then he commanded them all to sit down in groups on the green grass. तब उसने उन्हें आदेश दिया कि सब लोगों को अलग-अलग समूहों में हरी घास पर बैठाएँ।
40 So they sat down in groups, by hundreds and by fifties. अतः वे सौ-सौ और पचास-पचास के समूहों में बैठ गए।
41 Taking the five loaves and two fish, he looked up to heaven, gave thanks and broke the loaves, gave them to the disciples to set before the people, and divided the two fish among them all. उसने पाँच रोटियों और दो मछलियों को लिया और स्वर्ग की ओर देखकर आशिष माँगी। फिर उसने रोटियाँ तोड़ीं और अपने शिष्यों को देता गया कि वे लोगों को परोसें; और उसने दो मछलियाँ भी उन सब में बाँट दीं।
42 And they all ate and were satisfied. सब ने खाया और तृप्‍त हो गए।
43 And they took up twelve baskets full of broken pieces and of the fish. फिर शिष्यों ने रोटियों के टुकड़ों और मछलियों से भरी बारह टोकरियाँ उठाईं।
44 And those who ate the loaves were 5,000 men. जिन्होंने रोटियाँ खाईं, वे पाँच हज़ार पुरुष थे।
45 At once he made his disciples board the boat and go ahead to the other side, toward Bethsaida, while dismissing the crowd. फिर उसने तुरंत अपने शिष्यों को नाव पर चढ़ने और उस पार बैतसैदा को पहले चले जाने के लिए विवश किया; जबकि वह लोगों को विदा करता रहा।
46 And after he had taken leave of them, he went up on the mountain to pray. उन्हें विदा करके वह प्रार्थना करने पहाड़ पर चला गया।
47 When evening came, the boat was out on the sea, and he was alone on the land. जब संध्या हुई, तो नाव झील के बीच में थी, और वह अकेला भूमि पर था।
48 He saw them straining at the oars, for the wind was against them. Around three in the morning he came to them, walking on the sea. He meant to pass by them, यह देखकर कि उन्हें नाव खेने में कठिनाई हो रही है क्योंकि हवा उनके विपरीत थी, वह रात के लगभग तीन बजे झील पर चलकर उनके पास आया। वह उनसे आगे निकल जाना चाहता था।
49 but seeing him walk on the sea, they thought it was a ghost and cried out, परंतु उन्होंने उसे झील पर चलते देखकर समझा कि कोई भूत है, और वे चिल्‍ला उठे;
50 for all saw him and were terrified; but immediately he spoke to them, saying, "Take heart; it is I. Do not be afraid." क्योंकि सब ने उसे देखा और घबरा गए थे। परंतु उसने तुरंत उनसे बातें कीं और कहा,“साहस रखो, मैं हूँ; डरो मत।”
51 He got into the boat with them, and the wind stopped; they were completely amazed among themselves, जब वह नाव पर उनके पास आया तो हवा थम गई। वे मन ही मन में अत्यधिक अचंभित हुए,
52 for they did not understand about the loaves, but their hearts were hardened. क्योंकि वे उन रोटियों की घटना से कुछ नहीं समझे थे, बल्कि उनके मन कठोर हो गए थे।
53 When they had crossed over, they came to land at Gennesaret and moored to the shore. फिर वे पार होकर गन्‍नेसरत पहुँचे और नाव किनारे पर लगा दी।
54 And when they got out of the boat, the people immediately recognized him. जब वे नाव से उतरे तो लोग तुरंत यीशु को पहचान कर
55 They ran through that whole region and began carrying the sick on mats to wherever they heard he was. उस संपूर्ण क्षेत्र में चारों ओर भागते फिरे और जहाँ कहीं उन्होंने सुना कि यीशु है, वे अपने बीमारों को बिछौनों पर रखकर वहीं ले जाने लगे।
56 Wherever he went—villages, towns, countryside—they laid the sick in the marketplaces, begging to touch just the edge of his cloak. All who touched it were healed. वह जिन-जिन गाँवों, नगरों या बस्तियों में प्रवेश करता था, लोग अपने बीमारों को बाज़ारों में लिटा देते और उससे विनती करते थे कि उसके वस्‍त्र का किनारा ही छूने दे; और जितने उसे छूते, वे स्वस्थ हो जाते थे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]