Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Mark 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 A few days later, when Jesus came back to Capernaum, word spread that he was home. कुछ दिनों के बाद जब यीशु कफरनहूम में वापस आया तो यह सुना गया कि वह घर में है।
2 So many gathered that there was no room left, not even at the door, and he was speaking the word to them. फिर इतने लोग इकट्ठे हो गए कि द्वार पर भी कोई स्थान नहीं रहा और वह उन्हें वचन सुना रहा था।
3 Then some men came, bringing to him a paralyzed man carried by four of them. तभी लोग एक लकवे के रोगी को चार लोगों से उठवाकर उसके पास ले आए।
4 Unable to bring him to Jesus because of the crowd, they removed the roof over him, dug through it, and lowered the mat the paralyzed man lay on. परंतु जब वे भीड़ के कारण उसे यीशु के पास नहीं पहुँचा सके तो उन्होंने उस छत को, जिसके नीचे यीशु था, खोल दिया और खुली जगह बनाकर उस बिछौने को, जिस पर वह लकवे का रोगी पड़ा था, नीचे उतार दिया।
5 When Jesus saw their faith, he said to the paralyzed man, "Son, your sins are forgiven." तब यीशु ने उनके विश्‍वास को देखकर उस लकवे के रोगी से कहा,“पुत्र, तेरे पाप क्षमा हुए।”
6 Now some of the scribes were sitting there, reasoning in their hearts, परंतु वहाँ कुछ शास्‍त्री बैठे हुए थे और वे अपने-अपने मन में विचार करने लगे,
7 "Why does this man speak this way? He is blaspheming! Who can forgive sins but God alone?" “यह ऐसा क्यों बोल रहा है? यह तो परमेश्‍वर की निंदा कर रहा है! परमेश्‍वर को छोड़ और कौन पाप क्षमा कर सकता है?”
8 Immediately Jesus knew in his spirit they were reasoning this way within themselves, and said to them, "Why are you reasoning these things in your hearts? तब यीशु ने तुरंत अपने आत्मा में जानकर कि वे अपने मन में इस प्रकार विचार कर रहे हैं, उनसे कहा,“तुम अपने-अपने मन में क्यों यह विचार कर रहे हो?
9 Which is easier—telling the paralyzed man, 'Your sins are forgiven,' or, 'Get up, take your mat, and walk'? सहज क्या है? लकवे के रोगी से यह कहना, ‘तेरे पाप क्षमा हुए’ या यह कहना, ‘उठ, अपना बिछौना उठा और चल फिर’?
10 But so you'll know the Son of Man has authority on earth to forgive sins"—he told the paralyzed man, अब इससे तुम जान जाओ कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है,” उसने उस लकवे के रोगी से कहा,
11 "I say to you, get up, take your mat, and go home." “मैं तुझसे कहता हूँ, उठ, अपना बिछौना उठा और अपने घर चला जा!”
12 He got up, immediately took his mat, and went out before them all, so that everyone was amazed and praised our Father, saying, "We've never seen anything like this." वह उठा और तुरंत बिछौना उठाकर सब के सामने से बाहर निकल गया। इससे वे सब चकित हुए और परमेश्‍वर की महिमा करते हुए कहने लगे, “हमने ऐसा कभी नहीं देखा।”
13 Jesus went out beside the sea again; the whole crowd came to him, and he taught them. फिर यीशु निकलकर झील के किनारे गया। सारी भीड़ उसके पास आ गई और वह उन्हें उपदेश देने लगा।
14 Passing by, he saw Levi son of Alphaeus sitting at the tax booth and said, "Follow me." He got up and followed him. जाते समय उसने हलफई के पुत्र लेवी को कर-चौकी पर बैठे देखा और उससे कहा,“मेरे पीछे हो ले।” वह उठकर उसके पीछे हो लिया।
15 While Jesus reclined at the table in Levi's house, many tax collectors and sinners reclined with Jesus and his disciples, since many were following him. फिर ऐसा हुआ कि यीशु उसके घर भोजन करने बैठा, और बहुत से कर वसूलनेवाले और पापी भी यीशु और उसके शिष्यों के साथ भोजन करने लगे; क्योंकि वे बहुत थे जो उसके पीछे चल रहे थे।
16 Seeing him eat with sinners and tax collectors, the Pharisees' scribes asked his disciples, "Why does he eat with tax collectors and sinners?" जब उन फरीसियों ने जो शास्‍त्री थे देखा कि वह पापियों और कर वसूलनेवालों के साथ भोजन कर रहा है तो उसके शिष्यों से कहने लगे, “वह कर वसूलनेवालों और पापियों के साथ क्यों खाता-पीता है?”
17 Hearing this, Jesus said to them, "The healthy don't need a doctor, but the sick do. I didn't come to call the righteous, but sinners." यह सुनकर यीशु ने उनसे कहा,“वैद्य की आवश्यकता स्वस्थ लोगों को नहीं बल्कि बीमारों को है। मैं धर्मियों को नहीं बल्कि पापियों को बुलाने आया हूँ।”
18 John's disciples and the Pharisees were fasting. They came and asked him, "Why do John's disciples and the Pharisees' disciples fast, but yours don't?" यूहन्‍ना के शिष्य और फरीसी उपवास करते थे। अतः वे आकर यीशु से पूछने लगे, “यूहन्‍ना के शिष्य और फरीसियों के शिष्य तो उपवास करते हैं, परंतु तेरे शिष्य उपवास क्यों नहीं करते?”
19 Jesus said to them, "Can wedding guests fast while the bridegroom is with them? As long as they have the bridegroom with them, they cannot fast. तब यीशु ने उनसे कहा,“जब दूल्हा बरातियों के साथ है, तो क्या वे उपवास कर सकते हैं? जब तक दूल्हा उनके साथ है, वे उपवास नहीं कर सकते।
20 But days will come when the bridegroom is taken from them; then, on that day, they will fast. परंतु वे दिन आएँगे जब दूल्हा उनसे अलग कर दिया जाएगा, तब उस समय वे उपवास करेंगे।
21 No one sews unshrunk cloth on an old garment; otherwise the new patch tears away from the old, and the tear worsens. “पुराने वस्‍त्र पर कोई नए कपड़े का पैवंद नहीं लगाता, नहीं तो वह नया पैवंद पुराने वस्‍त्र में से कुछ खींच लेगा और वह पहले से भी अधिक फट जाएगा।
22 No one puts new wine into old wineskins; the wine bursts the skins, and both are ruined. New wine goes into new wineskins." फिर कोई पुरानी मशकों में नया दाखरस भरकर नहीं रखता, नहीं तोदाखरस मशकों को फाड़देगा और दाखरस और मशकें दोनों नष्‍ट हो जाएँगी। इसलिए नया दाखरस नई मशकों में रखा जाता है।”
23 One Sabbath, he walked through the grainfields, and as they went, his disciples began picking heads of grain. फिर ऐसा हुआ कि सब्त के दिन यीशु खेतों में से होकर जा रहा था तो मार्ग में चलते हुए उसके शिष्य बालें तोड़ने लगे।
24 The Pharisees said to him, "Look, why are they doing what's not lawful on the Sabbath?" तब फरीसियों ने उससे कहा, “देख, जो कार्य सब्त के दिन करना उचित नहीं, उसे वे क्यों करते हैं?”
25 And he said to them, "Have you never read what David did when he was in need and hungry, he and those with him, उसने उनसे कहा,“क्या तुमने कभी नहीं पढ़ा कि जब दाऊद अपने साथियों के साथ था और उसे आवश्यकता पड़ी और भूख लगी तो उसने क्या किया?
26 how he entered the house of our Father in the days of Abiathar the high priest, ate the bread of the Presence—which only priests may eat—and gave some to those with him?" महायाजक अबियातार के दिनों में वह किस प्रकार परमेश्‍वर के भवन में गया और भेंट की रोटियाँ खाईं जिन्हें खाना याजकों को छोड़ और किसी के लिए उचित नहीं था और उसने अपने साथियों को भी दीं?”
27 And he said to them, "The Sabbath was made for people, not man for the Sabbath. फिर उसने उनसे कहा,“सब्त का दिन मनुष्य के लिए बना है, न कि मनुष्य सब्त के दिन के लिए।
28 So the Son of Man is Lord even of the Sabbath." इसलिए मनुष्य का पुत्र सब्त के दिन का भी प्रभु है।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]