Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 25 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then our Father spoke to Moses, saying: यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Tell Israel's people to collect an offering for me. Take my offering from everyone whose heart prompts them. “इस्राएलियों से कह कि मेरे लिए भेंट लाएँ। तुम प्रत्येक उस व्यक्‍ति से मेरे लिए भेंट लेना जो अपनी इच्छा से देना चाहे।
3 And this is the contribution that you are to receive from them: gold, silver, and bronze, जिन वस्तुओं की भेंट तुम्हें उनसे लेनी हैं वे ये हैं : सोना, चाँदी, पीतल,
4 blue, purple, and scarlet yarn, fine linen, goats' hair, और नीले, बैंजनी तथा लाल रंग का कपड़ा, और महीन मलमल, बकरी के बाल,
5 tanned rams' skins, fine leather, and acacia wood, लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालें, सुइसों की खालें, बबूल की लकड़ी,
6 oil for the light, spices for the anointing oil and for the fragrant incense, प्रकाश के लिए तेल, अभिषेक के तेल और सुगंधित धूप के लिए सुगंधित द्रव्य,
7 onyx stones, and stones for setting in the ephod and the breastpiece. एपोद और सीनाबंद में जड़ने के लिए सुलैमानी पत्थर और मणियाँ।
8 And let them make me a sanctuary, so that I may live among them. “वे मेरे लिए एक पवित्रस्थान बनाएँ कि मैं उनके बीच निवास करूँ।
9 Make the tabernacle and all its furnishings exactly according to the pattern I show you. निवासस्थान और उसके सब सामान का नमूना जो मैं तुझे दिखाऊँगा, उसी के अनुसार तुम इसे बनाना।
10 "They are to make an ark of acacia wood: forty-five inches long, twenty-seven wide, and twenty-seven high. “बबूल की लकड़ी का एक संदूक बनवाना; उसकी लंबाई ढाई हाथ, चौड़ाई डेढ़ हाथ और ऊँचाई भी डेढ़ हाथ की हो।
11 Overlay it with pure gold, inside and out overlay it, and make a gold molding around it. उसे भीतर और बाहर शुद्ध सोने से मढ़वाना, तथा उसके चारों ओर सोने की किनारी लगवाना।
12 Cast four gold rings for it and put them on its four feet: two rings on one side, two rings on the other. सोने के चार कड़े ढलवाकर उसके चारों पायों पर लगवाना, उसके एक ओर दो कड़े और दूसरी ओर भी दो कड़े लगवाना।
13 You are to make poles of acacia wood and overlay them with gold. फिर बबूल की लकड़ी के डंडे बनवाना, और उन्हें भी सोने से मढ़वाना।
14 Insert the poles into the rings on the ark's sides to carry the ark by them. संदूक के दोनों ओर के कड़ों में उन डंडों को डालना, जिनसे संदूक को उठाकर ले जाया जा सके।
15 The poles are to remain in the rings of the ark; they are not to be taken from it. वे डंडे संदूक के कड़ों में लगे रहें, और उससे अलग न किए जाएँ।
16 And you are to put into the ark the testimony that I will give you. जो साक्षीपत्र मैं तुझे दूँगा उसे उसी संदूक में रखना।
17 "Make a cover of atonement from pure gold—forty-five inches long and twenty-seven inches wide. “फिर शुद्ध सोने का एक प्रायश्‍चित्त का ढक्‍‍कना बनवाना; उसकी लंबाई ढाई हाथ, और चौड़ाई डेढ़ हाथ की हो।
18 Make two cherubim of hammered gold at the two ends of the mercy seat. तू सोने के दो करूब गढ़कर बनवाना, और उन्हें प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के दोनों सिरों पर लगवाना।
19 Make one cherub on one end and one cherub on the other end, of one piece with the mercy seat, on its two ends. एक करूब को एक सिरे पर और दूसरे करूब को दूसरे सिरे पर लगवाना; तथा प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने को और करूबों को एक ही टुकड़े से बनवाना कि वे उसके दोनों सिरों पर हों।
20 The cherubim are to spread their wings upward, covering the mercy seat with their wings, faces toward each other, toward the mercy seat. उन करूबों के पंख ऊपर से ऐसे फैले हुए हों कि प्रायश्‍चित्त का ढक्‍‍कना उनसे ढका रहे, और उनके मुँह आमने-सामने और प्रायश्‍चित्त के ढकने की ओर हों।
21 Put the mercy seat on top of the ark, and in the ark put the testimony I will give you. प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने को संदूक के ऊपर लगवाना; और जो साक्षीपत्र मैं तुझे दूँगा उसे संदूक में रखना।
22 I will meet you there and speak with you above the mercy seat, between the two cherubim on the ark of the testimony—all I command for Israel's people. वहाँ मैं तुझसे मिला करूँगा, और प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के ऊपर से तथा साक्षीपत्र के संदूक के ऊपर बने दोनों करूबों के बीच में से तुझे वह सब बता दूँगा जिसकी आज्ञा मैं तुझे इस्राएलियों के विषय में देने पर हूँ।
23 "Make a table of acacia wood: three feet long, eighteen inches wide, twenty-seven inches high. “फिर बबूल की लकड़ी की एक मेज़ बनवाना; उसकी लंबाई दो हाथ, चौड़ाई एक हाथ और ऊँचाई डेढ़ हाथ की हो।
24 You are to overlay it with pure gold and make a molding of gold around it. उसे शुद्ध सोने से मढ़वाना, और उसके चारों ओर सोने की किनारी लगवाना।
25 Make a rim around it, three inches wide, and a gold molding around the rim. उसके चारों ओर चार अंगुल चौड़ी एक पटरी बनवाना, और उस पटरी के चारों ओर सोने की किनारी लगवाना।
26 Make four gold rings for it, and put them on the four corners at its four legs. सोने के चार कड़े बनवाना और उन्हें मेज़ के चारों पायों पर चारों कोनों में लगवाना।
27 The rings are to be close to the rim, to hold the poles used to carry the table. वे कड़े पटरी के पास ही हों, जो मेज़ को उठाकर ले जाने के लिए डंडों के आँकड़ों का काम करें।
28 Make the poles of acacia wood and overlay them with gold; the table will be carried by them. डंडे बबूल की लकड़ी के बनवाना और उन्हें सोने से मढ़वाना, ताकि मेज़ उन्हीं से उठाई जाए।
29 Make its plates, incense pans, jars, and bowls for pouring drink offerings—all of pure gold. उसकी थालियाँ, चम्मच, घड़े और उंडेलने के कटोरे सब शुद्ध सोने के बनवाना।
30 And you are to set the bread of the Presence on the table before me always. मेरे सामने मेज़ पर भेंट की रोटियाँ सदा रखा करना।
31 "Make a lampstand of pure gold, hammered out—its base, shaft, cups, buds, and blossoms one piece with it. “फिर तू शुद्ध सोने की एक दीवट बनवाना। वह दीवट सोने से ढलवाकर बनाई जाए; उसके पाये, उसकी डंडी, उसके पुष्पकोष, उसकी गाँठ और उसके फूल, सब एक ही टुकड़े के बने हों।
32 Six branches will extend from its sides—three lampstand branches from one side, three lampstand branches from the other. उसके किनारों से छः डालियाँ निकलें, तीन डालियाँ तो दीवट के एक ओर से तथा तीन डालियाँ उसके दूसरी ओर से निकलें।
33 Three almond-shaped cups, each with bud and flower, on one branch, and three more, each with bud and flower, on the other—so for the six branches extending from the lampstand. एक डाली में बादाम के फूल के समान तीन पुष्पकोष, एक गाँठ, और एक फूल हो। दूसरी डाली में भी बादाम के फूल के समान तीन पुष्पकोष, एक गाँठ, और एक फूल हो। इसी प्रकार दीवट से छः डालियाँ निकलती हों।
34 On the lampstand itself: four almond-blossom cups, with their buds and flowers, दीवट की डंडी में बादाम के फूल के समान चार पुष्पकोष उसकी गाँठों और फूलों सहित हों।
35 and a bud of one piece from it under each pair of the six branches extending from the lampstand. दीवट से निकली छ: डालियों में से पहली दो डालियों के नीचे एक गाँठ, दूसरी दो डालियों के नीचे एक गाँठ, और तीसरी दो डालियों के नीचे एक गाँठ हो।
36 Its buds and branches are to be one piece with it, all of it one hammered piece of pure gold. उनकी गाँठें और डालियाँ एक ही टुकड़े की हों; दीवट का सब कुछ शुद्ध सोना ढलवाकर एक ही टुकड़े का बनवाना।
37 Make seven lamps for it, and light them to shine in front of it. “तू उसके लिए सात दीपक बनवाना, और वे दीपक इस प्रकार जलाए जाएँ कि उनका प्रकाश दीवट के सामने की ओर पड़े।
38 Its tongs and their trays are to be of pure gold. उसकी चिमटियाँ और उसके थाल सब शुद्ध सोने के हों।
39 It is to be made, with all these utensils, out of about seventy-five pounds of pure gold. वह अपने सब पात्रों सहित किक्‍कार भर शुद्ध सोने का बनाया जाए।
40 Make sure you make everything according to the pattern being shown to you on the mountain." ध्यान रख कि तू उन्हें उस नमूने के अनुसार बनवाए, जो तुझे पर्वत पर दिखाया गया था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]