Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Peter and John were going up to the temple at around three in the afternoon, the hour of prayer. पतरस और यूहन्‍ना दिन के तीन बजे, जब प्रार्थना का समय था, मंदिर में जा रहे थे।
2 A man lame from birth was carried and placed daily at the temple gate called Beautiful, to beg from those entering the temple. लोग जन्म से लंगड़े एक मनुष्य को लाकर प्रतिदिन मंदिर-परिसर के सुंदर नामक द्वार के पास बैठा देते थे कि वह मंदिर-परिसर में प्रवेश करनेवालों से भीख माँगे।
3 Seeing Peter and John about to go into the temple, he asked them for money. जब उसने देखा कि पतरस और यूहन्‍ना मंदिर-परिसर में प्रवेश करने पर हैं, तो वह उनसे भीख माँगने लगा।
4 And Peter, gazing at him with John, said, "Look at us." पतरस ने यूहन्‍ना के साथ उसकी ओर एकटक देखकर कहा, “हमारी ओर देख।”
5 And he fixed his attention on them, expecting to receive something from them. वह उनसे कुछ पाने की आशा रखते हुए उनकी ओर ताकने लगा।
6 Peter said, "I own no silver or gold, but I give you what I have: in the name of Jesus Christ of Nazareth, rise and walk." तब पतरस ने कहा, “चाँदी और सोना तो मेरे पास नहीं है, परंतु जो मेरे पास है वह मैं तुझे देता हूँ; यीशु मसीह नासरी के नाम से उठ और चल फिर।”
7 Taking his right hand, he raised him up; instantly his feet and ankles grew strong. उसने उसका दाहिना हाथ पकड़कर उसे उठाया; और तुरंत उसके पैरों और टखनों में बल आ गया।
8 Jumping up, he stood, began walking, and entered the temple with them, walking, jumping, and praising our Father. वह उछलकर खड़ा हो गया और चलने-फिरने लगा, और उसने चलते और कूदते और परमेश्‍वर की स्तुति करते हुए उनके साथ मंदिर-परिसर में प्रवेश किया।
9 And all the people saw him walking and praising our Father. सब लोगों ने उसे चलते-फिरते और परमेश्‍वर की स्तुति करते हुए देखा,
10 They recognized him as the beggar who sat at the temple's Beautiful Gate, and were filled with wonder and amazement at what had happened to him. और पहचान लिया कि यह वही है जो मंदिर-परिसर के सुंदर-फाटक के पास भीख माँगने के लिए बैठता था; और जो उसके साथ हुआ उससे वे आश्‍चर्य और घबराहट से भर गए।
11 As he held on to Peter and John, all the people ran to them at the portico called Solomon's, utterly astonished. जब वह पतरस और यूहन्‍ना को पकड़े हुए था तो सब लोग अत्यंत आश्‍चर्यचकित होकर उस ओसारे में जो सुलैमान का कहलाता है, उनके पास दौड़े आए।
12 Seeing this, Peter said to the people, "Israelites, why does this amaze you? Why stare at us, as if by our own power or godliness we made him walk? यह देखकर पतरस ने लोगों से कहा, “हे इस्राएलियो, तुम इस बात पर क्यों आश्‍चर्य कर रहे हो, या हमें ऐसे एकटक क्यों देख रहे हो, मानो हमने अपनी शक्‍ति या भक्‍ति से उसे चलने योग्य बना दिया?
13 The God of Abraham, Isaac, and Jacob, the God of our fathers, glorified his servant Jesus, whom you handed over and denied before Pilate, when Pilate decided to release him. अब्राहम के परमेश्‍वर और इसहाक के परमेश्‍वर और याकूब के परमेश्‍वर, अर्थात् हमारे पूर्वजों के परमेश्‍वर ने अपने सेवक यीशु को महिमा दी, जिसे तुमने पकड़वाया और जब पिलातुस ने उसे छोड़ देने का निर्णय किया, तो उसके सामने उसका इनकार किया।
14 But you denied the Holy and Righteous One, asking that a murderer be given to you. तुमने उस पवित्र और धर्मी का इनकार किया और अपने लिए एक हत्यारे को छोड़ने की माँग की,
15 You killed the Author of life; our Father raised him from the dead. To this we are witnesses. और जीवन के कर्ता को मार डाला; पर परमेश्‍वर ने उसे मृतकों में से जिला दिया, जिसके हम साक्षी हैं।
16 His name, through faith in his name, has made this man strong—the very man you see and know. And faith in Jesus has given him this complete health right before your eyes. यीशु के नाम ने—उस विश्‍वास के द्वारा जो उसके नाम पर है—इस मनुष्य को जिसे तुम देखते और जानते हो, बल दिया है; और उसी विश्‍वास ने जो यीशु के द्वारा है, इस मनुष्य को तुम सब के सामने बिलकुल अच्छा कर दिया है।
17 "And now, brothers, I know that you acted in ignorance, as did also your rulers. “अब हे भाइयो, मैं जानता हूँ कि तुमने यह अज्ञानता में किया, वैसे ही तुम्हारे अधिकारियों ने भी किया;
18 But our Father fulfilled what he predicted through all the prophets: his Christ would suffer. परंतु जिन बातों को परमेश्‍वर ने सब भविष्यवक्‍ताओं के मुँह से पहले से बता दिया था कि उसका मसीह दुःख उठाएगा, उन्हें उसने इसी प्रकार पूरा किया।
19 Repent, then, and turn back, so your sins are wiped out, इसलिए पश्‍चात्ताप करो और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएँ,
20 that times of refreshing may come from our Father's presence, and that he may send the Christ appointed for you, Jesus, ताकि प्रभु की उपस्थिति से सुख-शांति का समय आए और वह तुम्हारे लिए पहले से ठहराए गए मसीह अर्थात् यीशु को भेजे।
21 whom heaven must receive until all things are restored, about which our Father spoke through his holy prophets long ago. यह अवश्य है कि वह स्वर्ग में तब तक रहे जब तक कि उन सब वस्तुओं की पुनर्स्थापना का समय न आ जाए जिनके विषय में परमेश्‍वर ने प्राचीन काल से अपने पवित्र भविष्यवक्‍ताओं के मुँह से बताया है।
22 Moses said, 'Your Father will raise up a prophet like me for you, from your brothers. Listen to him in everything he tells you.' मूसा ने कहा : प्रभु तुम्हारा परमेश्‍वर तुम्हारे भाइयों में से मेरे समान एक भविष्यवक्‍ता को तुम्हारे लिए खड़ा करेगा; जो भी वह तुमसे कहे, उसकी सुनना।
23 Anyone who does not listen to that prophet will be utterly destroyed from among the people.' और ऐसा होगा कि प्रत्येक व्यक्‍ति जो उस भविष्यवक्‍ता की नहीं सुनेगा, उसे लोगों में से पूर्ण रूप से नाश किया जाएगा।
24 All the prophets who spoke, from Samuel onward, also announced these days. शमूएल से लेकर उसके बाद के जितने भी भविष्यवक्‍ताओं ने भविष्यवाणी की, सब ने इन दिनों की घोषणा की।
25 You are the sons of the prophets and of the covenant our Father made with your fathers, telling Abraham, 'By your offspring all the families of the earth will be blessed.' तुम भविष्यवक्‍ताओं और उस वाचा की संतान हो जिसे परमेश्‍वर ने अब्राहम से यह कहते हुए तुम्हारे पूर्वजों के साथ बाँधी : तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे कुल आशिष पाएँगे।
26 Our Father raised up his servant and sent him to you first, to bless you by turning each of you from your evil." परमेश्‍वर ने अपने सेवक को उठाकर पहले तुम्हारे पास भेजा कि तुममें से हर एक को उसकी बुराइयों से फेरकर आशिष दे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]