Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 17 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 After traveling through Amphipolis and Apollonia, they came to Thessalonica, where there was a Jewish synagogue. फिर वे अम्फिपुलिस और अपुल्‍लोनिया होकर थिस्सलुनीके में आए, जहाँ यहूदियों का एक आराधनालय था।
2 Paul, as usual, went in to them and reasoned with them from the Scriptures on three Sabbaths. पौलुस अपनी रीति के अनुसार उनके पास गया और तीन सब्त के दिन उनके साथ पवित्रशास्‍त्र से वाद-विवाद करता रहा,
3 Opening and explaining the Scriptures that the Christ must suffer and rise from the dead, he said, "This Jesus I proclaim to you is the Christ." और यह समझाता और प्रकट करता रहा कि मसीह का दुःख उठाना और मृतकों में से जी उठना अवश्य था, और “जिस यीशु का प्रचार मैं तुम्हारे बीच करता हूँ, वही मसीह है।”
4 Some of them were persuaded and joined Paul and Silas, along with a great many devout Greeks and quite a few leading women. उनमें से कुछ लोगों ने विश्‍वास किया और पौलुस तथा सीलास के साथ मिल गए, और ऐसा ही बड़ी संख्या में भक्‍त यूनानियों तथा बहुत सी प्रमुख स्‍त्रियों ने भी किया।
5 But the Jews grew jealous, gathered evil men from the marketplace, formed a mob, and threw the city into chaos. They stormed Jason's house, seeking to bring them out to the crowd. परंतु यहूदियों ने ईर्ष्या से भरकर कुछ बाज़ारू गुंडों को लिया और भीड़ इकट्ठी करके नगर में कोलाहल मचाने लगे, और यासोन के घर पर हमला करके उन्हें लोगों के सामने लाने का प्रयत्‍न किया।
6 Not finding them, they dragged Jason and some brothers before the city officials, shouting, "These men who have turned the world upside down have come here too, परंतु जब उन्होंने उन्हें वहाँ नहीं पाया तो वे यासोन और कुछ भाइयों को नगर के अधिकारियों के पास घसीटते हुए लाए, और चिल्‍लाकर कहने लगे, “जिन लोगों ने संसार को उलट-पुलट कर दिया, वे यहाँ भी आ पहुँचे हैं,
7 Jason welcomed them. They all defy Caesar's decrees, claiming there is another king—Jesus. और यासोन ने उन्हें अपने यहाँ ठहराया है; और ये सब कैसर की आज्ञाओं का यह कहते हुए विरोध करते हैं कि यीशु नाम का कोई दूसरा राजा है।”
8 And they stirred up the crowd and the city authorities who heard these things." यह कहकर उन्होंने भीड़ और नगर के अधिकारियों को विचलित कर दिया।
9 And when they had taken bail from Jason and the rest, they let them go. तब उन्होंने यासोन और बाकी लोगों से जमानत लेकर उन्हें छोड़ दिया।
10 The brothers at once sent Paul and Silas off by night to Berea; on arrival they went to the Jewish synagogue. भाइयों ने तुरंत पौलुस और सीलास को रात ही में बिरीया भेज दिया। वहाँ पहुँचकर वे यहूदियों के आराधनालय में जाने लगे।
11 These Jews were more open-minded than those in Thessalonica, receiving the word eagerly and examining Scripture daily to see if these things were true. ये लोग थिस्सलुनीके के लोगों से अधिक सज्‍जन थे, और उन्होंने बड़ी उत्सुकता से वचन को ग्रहण किया तथा प्रतिदिन पवित्रशास्‍त्र में खोजते रहे कि ये बातें ऐसी ही हैं या नहीं।
12 So many of them believed, along with many prominent Greek women and men. अतः उनमें से बहुतों ने और बहुत सी कुलीन यूनानी स्‍त्रियों और पुरुषों ने भी विश्‍वास किया।
13 When Jews from Thessalonica learned Paul proclaimed the word of our Father in Berea too, they went there also, agitating and stirring up the crowds. परंतु जब थिस्सलुनीके के यहूदियों को पता चला कि पौलुस ने बिरीया में भी परमेश्‍वर के वचन का प्रचार किया है, तो वे वहाँ भी आकर लोगों को उकसाने और भड़काने लगे।
14 The brothers immediately sent Paul off to the sea, but Silas and Timothy stayed there. तब भाइयों ने तुरंत पौलुस को समुद्र तट पर जाने के लिए भेज दिया; परंतु सीलास और तीमुथियुस वहीं रहे।
15 Paul's escorts brought him to Athens, then left with orders for Silas and Timothy to join him as soon as possible. पौलुस को पहुँचानेवाले उसे एथेंस तक ले गए; और वहाँ सीलास तथा तीमुथियुस के लिए उससे यह आज्ञा पाकर विदा हुए कि वे उसके पास अति शीघ्र आएँ।
16 While Paul waited for them in Athens, his spirit was provoked within him, seeing the city full of idols. जब पौलुस एथेंस में उनकी प्रतीक्षा कर रहा था, तो नगर को मूर्तियों से भरा हुआ देखकर अपनी आत्मा में जल उठा।
17 So he debated in the synagogue with Jews and worshipers of God, and daily in the marketplace with whoever was there. अतः वह आराधनालय में यहूदियों और भक्‍तों से और प्रतिदिन चौक में मिलनेवालों से वाद-विवाद किया करता था।
18 Some of the Epicurean and Stoic philosophers also debated with him. Some asked, "What's this babbler trying to say?" Others said, "He seems to promote foreign gods"—since he preached the good news of Jesus and the resurrection. तब कुछ इपिकूरी और स्तोईकी दार्शनिक भी उससे तर्क-वितर्क करने लगे; और कुछ कह रहे थे, “यह बकवादी क्या कहना चाहता है?” परंतु दूसरों ने कहा, “वह परदेशी देवताओं का प्रचारक लगता है।” क्योंकि वह यीशु और पुनरुत्थान का सुसमाचार सुना रहा था।
19 They took him and brought him to the Areopagus, asking, "Can we know what this new teaching you're presenting is? तब वे उसे पकड़कर अरियुपगुस की सभा में ले आए और पूछने लगे, “क्या हम जान सकते हैं कि वह नई शिक्षा जो तू देता है, क्या है?
20 For you bring strange things to our ears, so we want to know what they mean." क्योंकि तू कुछ अनोखी बातें हमें सुनाता है; इसलिए हम जानना चाहते हैं कि इन बातों का अर्थ क्या है?”
21 Now all the Athenians and foreigners living there spent their time on nothing but telling or hearing something new. सब एथेंसवासी और वहाँ रहनेवाले परदेशी नई-नई बात कहने या सुनने के अतिरिक्‍त किसी और बात में समय नहीं बिताते थे।
22 Paul stood in the middle of the Areopagus and said, "Athenians, I see that you are extremely religious in every way. तब पौलुस अरियुपगुस की सभा के बीच में खड़ा होकर कहने लगा, “हे एथेंस के लोगो, मैं देखता हूँ कि तुम सब बातों में बड़े धार्मिक हो;
23 For as I passed through and examined your sacred objects, I found an altar inscribed: 'To an unknown god.' What you worship without knowing it, I now proclaim to you. क्योंकि जब मैं घूमते-फिरते तुम्हारी पूजने की वस्तुओं को देख रहा था तो मुझे एक वेदी भी मिली, जिस पर लिखा था : ‘अनजाने ईश्‍वर के लिए।’ इसलिए जिसे तुम न जानते हुए पूजते हो, मैं उसी के विषय में तुम्हें बताता हूँ।
24 Our Father, who made the world and everything in it, being Sovereign of heaven and earth, doesn't live in temples made by hands, जिस परमेश्‍वर ने जगत और उसमें की सब वस्तुओं को बनाया, वह स्वर्ग और पृथ्वी का प्रभु है, और हाथों से बने मंदिरों में वास नहीं करता,
25 nor served by human hands, as if he needed anything—he himself gives everyone life, breath, and everything. और न ही मनुष्यों के हाथों से सेवा लेता है मानो उसे किसी बात की आवश्यकता हो, क्योंकि वह स्वयं सब को जीवन और श्‍वास और सब कुछ देता है।
26 From one man he made every nation of mankind live across the whole earth, fixing their set times and the boundaries of their homelands, उसने एक ही मूल से मनुष्यों की प्रत्येक जाति को बनाया कि सारी पृथ्वी पर बस जाए, और निश्‍चित समयों तथा उनके निवास की सीमाओं को निर्धारित किया,
27 so they might seek our Father, perhaps reach for him and find him—though he is not far from each of us, कि परमेश्‍वर को ढूँढ़ें, हो सकता है कि वे उसे टटोलें और वह मिल जाए; यद्यपि वह हममें से किसी से भी दूर नहीं।
28 for 'In him we live and move and have our being'; as even some of your own poets have said, 'We too are his descendants.' क्योंकि हम उसी में जीवित रहते, चलते-फिरते और अस्तित्व रखते हैं, जैसा तुम्हारे कुछ कवियों ने भी कहा है, ‘हम भी तो उसी की संतान हैं।’
29 So as our Father's children, we shouldn't think the divine is like gold, silver, or stone—an image shaped by human skill and imagination. इसलिए परमेश्‍वर की संतान होकर हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि परमेश्‍वर सोने या चाँदी या पत्थर के समान है जो मनुष्य की कारीगरी और कल्पना से गढ़ा गया हो।
30 The times of ignorance our Father overlooked, but now he commands all people everywhere to repent. इसलिए अब परमेश्‍वर अज्ञानता के समयों को अनदेखा करके हर स्थान पर सब मनुष्यों को पश्‍चात्ताप करने की आज्ञा देता है,
31 He set a day to judge the world justly, through a man he appointed—proving it to all by raising him from the dead." क्योंकि उसने एक दिन निश्‍चित किया है जिसमें वह उस मनुष्य के द्वारा धार्मिकता से इस जगत का न्याय करेगा जिसे उसने नियुक्‍त किया है; और उसने उसे मृतकों में से जिलाकर सब को इसका प्रमाण दिया है।”
32 Hearing of the resurrection of the dead, some mocked; others said, "We'll hear you on this again." मृतकों के पुनरुत्थान की बात सुनकर कुछ लोग ठट्ठा करने लगे, और कुछ ने कहा, “तुझसे हम इस विषय में फिर से सुनेंगे।”
33 So Paul left them. अतः पौलुस उनके बीच में से निकल गया।
34 But some men joined him and believed, including Dionysius the Areopagite, a woman named Damaris, and others. परंतु कुछ लोग उसके साथ हो लिए और उन्होंने विश्‍वास किया, जिनमें अरियुपगुस का सदस्य दियुनुसियुस और दमरिस नामक एक स्‍त्री और उनके साथ अन्य लोग भी थे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]