Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 16 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Paul went on to Derbe and Lystra. A disciple was there named Timothy, son of a believing Jewish woman, but his father was a Greek. फिर पौलुस दिरबे और लुस्‍त्रा में भी गया। और देखो, वहाँ तीमुथियुस नामक एक शिष्य था, जो एक विश्‍वासी यहूदी स्‍त्री का पुत्र था, परंतु उसका पिता यूनानी था।
2 He was well thought of by the brothers at Lystra and Iconium. वह लुस्‍त्रा और इकुनियुम के भाइयों में सुनाम था।
3 Paul wanted him to travel with him, so he took and circumcised him, because of the Jews in those places, for they all knew his father was Greek. पौलुस उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, इसलिए उसने उन स्थानों में रहनेवाले यहूदियों के कारण उसे ले जाकर उसका ख़तना किया, क्योंकि वे सब जानते थे कि उसका पिता यूनानी था।
4 Traveling through the towns, they delivered the decisions the apostles and elders in Jerusalem had made, for them to keep. जब वे नगर-नगर होकर जा रहे थे तो लोगों को पालन करने के लिए वे आदेशों को सौंपते गए जो यरूशलेम में प्रेरितों और प्रवरों के द्वारा ठहराई गई थीं।
5 So the churches were strengthened in the faith and grew in numbers daily. इस प्रकार कलीसियाएँ विश्‍वास में दृढ़ होती गईं और प्रतिदिन संख्या में बढ़ती गईं।
6 They crossed the Phrygian and Galatian region, since the Holy Spirit had stopped them from speaking the word in Asia. वे फ्रूगिया और गलातिया के क्षेत्र से होकर गए, क्योंकि पवित्र आत्मा ने उन्हें आसिया में वचन सुनाने से मना किया था।
7 Reaching Mysia, they tried entering Bithynia, but the Spirit of Jesus wouldn't let them. जब वे मूसिया में पहुँचे तो उन्होंने बिथूनिया में जाने का प्रयत्‍न किया, परंतु यीशु के आत्मा ने उन्हें जाने न दिया;
8 So passing by Mysia, they went down to Troas. तब वे मूसिया से होकर त्रोआस में आए।
9 Paul saw a vision in the night: a Macedonian man stood pleading with him, "Cross over to Macedonia and help us." रात में पौलुस को एक दर्शन दिखाई दिया : एक मकिदुनियावासी पुरुष खड़ा हुआ उससे विनती कर रहा है, “मकिदुनिया में आकर हमारी सहायता कर।”
10 When he had seen the vision, we tried at once to leave for Macedonia, concluding our Father had called us to tell them the good news. जब उसने यह दर्शन देखा, तो हमने यह समझकर तुरंत मकिदुनिया जाना चाहा कि परमेश्‍वर ने हमें उन लोगों को सुसमाचार सुनाने के लिए बुलाया है।
11 So we set sail from Troas and sailed straight to Samothrace, and the next day to Neapolis, इसलिए हम त्रोआस से जहाज़ द्वारा रवाना होकर सीधे सुमात्राके पहुँचे, और दूसरे दिन नियापुलिस को,
12 and from there to Philippi, a leading city of that district of Macedonia, a Roman colony. We stayed there several days. और वहाँ से फिलिप्पी पहुँचे, जो मकिदुनिया प्रांत का प्रमुख नगर तथा रोमी उपनिवेश है। उस नगर में हम कुछ दिन तक रहे।
13 On the Sabbath we went outside the gate to a river, supposing there was a place of prayer. We sat and spoke with the women gathered there. फिर सब्त के दिन हम फाटक के बाहर नदी के किनारे यह सोचकर गए कि वहाँ प्रार्थना का स्थान होगा, और बैठकर उन स्‍त्रियों से बातें करने लगे जो वहाँ एकत्रित थीं।
14 A woman named Lydia, from Thyatira, who sold purple cloth and worshiped our Father, was listening. The Lord opened her heart to Paul's words. थुआतीरा नगर की लुदिया नामक एक स्‍त्री सुन रही थी जो बैंजनी वस्‍त्र की व्यापारी और परमेश्‍वर की भक्‍त थी। प्रभु ने उसका मन खोला कि वह पौलुस की बातों पर ध्यान लगाए।
15 When she and her household were baptized, she urged us: "If you judge me faithful to the Lord, come to my house and stay." And she persuaded us. जब उसने और उसके घराने ने बपतिस्मा लिया तो उसने यह कहकर विनती की, “यदि तुम मुझे प्रभु की विश्‍वासिनी मानते हो, तो आकर मेरे घर में ठहरो।” और उसने हमें विवश कर दिया।
16 As we went to the place of prayer, we met a slave girl possessed by a spirit of divination; she earned her owners great profit through fortune-telling. फिर ऐसा हुआ कि जब हम प्रार्थना के स्थान की ओर जा रहे थे तो हमें एक दासी मिली जिसमें भविष्य बतानेवाली आत्मा थी; वह भविष्य बताकर अपने स्वामियों के लिए बहुत धन कमा लाती थी।
17 She followed Paul and us, shouting, "These men are servants of the Most High God, announcing to you the way of salvation." वह पौलुस और हमारे पीछे आकर चिल्‍लाने लगी, “ये लोग परमप्रधान परमेश्‍वर के दास हैं, जो तुम्हें उद्धार का मार्ग बताते हैं।”
18 She did this for many days. Paul, deeply annoyed, turned and told the spirit, "I command you in the name of Jesus Christ to come out of her." It came out instantly. ऐसा वह बहुत दिन तक करती रही। तब पौलुस दुःखी होकर मुड़ा और उस आत्मा से कहा, “मैं तुझे यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देता हूँ, उसमें से निकल जा!” और वह उसी घड़ी निकल गई।
19 When her owners saw their hope of profit was gone, they seized Paul and Silas, dragged them to the marketplace before the rulers. परंतु जब उसके स्वामियों ने देखा कि उनकी कमाई की आशा समाप्‍त हो गई, तो वे पौलुस और सीलास को पकड़कर अधिकारियों के पास चौक पर खींचते हुए ले गए,
20 Bringing them to the magistrates, they said, "These men are Jews, disturbing our city. और उन्हें मुख्य न्यायाधीशों के सामने लाकर कहा, “ये लोग यहूदी हैं और हमारे नगर में बड़ी गड़बड़ी फैला रहे हैं,
21 They advocate customs that are not lawful for us as Romans to accept or practice." और वे ऐसी रीतियों का प्रचार कर रहे हैं जिन्हें मानना या जिन पर चलना हम रोमियों के लिए उचित नहीं।”
22 The crowd joined the attack, and the magistrates ripped off Paul and Silas's clothes and ordered them beaten with rods. तब भीड़ इकट्ठी होकर उन पर चढ़ आई, और मुख्य न्यायाधीशों ने उनके वस्‍त्र फाड़कर उतरवाए और आदेश दिया कि उन्हें बेंत लगाए जाएँ।
23 After beating them severely, they threw them into prison, ordering the jailer to guard them securely. बहुत बेंत लगाने के बाद उन्होंने उन्हें बंदीगृह में डाल दिया, और बंदीगृह के अधिकारी को आज्ञा दी कि उन्हें कड़े पहरे में रखे।
24 Given that order, he locked them in the inner cell and clamped their feet in stocks. उसने ऐसी आज्ञा पाकर उन्हें बंदीगृह के भीतरी भाग में डाल दिया और उनके पैर काठ में जकड़ दिए।
25 About midnight Paul and Silas prayed and sang hymns to our Father while the prisoners listened to them. आधी रात के लगभग पौलुस और सीलास प्रार्थना कर रहे थे और परमेश्‍वर के भजन गा रहे थे, और बंदी उनकी सुन रहे थे।
26 Suddenly a violent earthquake shook the prison's foundations; instantly all doors opened and everyone's chains loosened. तभी अचानक एक बड़ा भूकंप आया जिससे बंदीगृह की नींवें हिल गईं और तुरंत सब द्वार खुल गए और सब के बंधन खुल गए।
27 The jailer woke, saw the prison doors open, drew his sword meaning to kill himself, thinking the prisoners had escaped. बंदीगृह का अधिकारी जाग उठा और बंदीगृह के द्वारों को खुले देखकर उसने सोचा कि बंदी भाग गए हैं, और वह तलवार खींचकर अपने आपको मारने ही वाला था,
28 But Paul shouted, "Don't harm yourself, for we are all here!" कि पौलुस ने ऊँची आवाज़ से पुकारकर कहा, “अपने आपको हानि न पहुँचा, क्योंकि हम सब यहीं हैं।”
29 The jailer called for lights, rushed in, and fell trembling before Paul and Silas. तब वह दीपक मँगवाकर भीतर दौड़ा, और काँपता हुआ पौलुस और सीलास के सामने गिर पड़ा;
30 Then he brought them outside and said, "Sirs, what must I do to be saved?" और उन्हें बाहर लाकर कहने लगा, “सज्‍जनो, मुझे उद्धार पाने के लिए क्या करना चाहिए?”
31 And they said, "Believe in the Lord Jesus, and you will be saved, you and your household." उन्होंने कहा, “प्रभु यीशु पर विश्‍वास कर, तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा।”
32 They spoke the Lord's word to him and everyone in his house. तब उन्होंने उसे और उसके घर के सब लोगों को प्रभु का वचन सुनाया।
33 In that hour of the night, he took them and washed their wounds; then he and his whole household were baptized at once. फिर रात को उसी घड़ी उसने उन्हें ले जाकर उनके घाव धोए, और तुरंत उसने और उसके सारे घराने ने बपतिस्मा लिया।
34 He brought them up into his house, set food before them, and was overjoyed with his whole household at believing in our Father. तब उसने उन्हें अपने घर में लाकर उनके सामने भोजन परोसा, और सारे घराने समेत परमेश्‍वर पर विश्‍वास करके आनंद मनाया।
35 But when morning came, the magistrates sent the police, saying, "Release those men." जब दिन हुआ तो मुख्य न्यायाधीशों ने सिपाहियों के द्वारा यह कहला भेजा, “उन मनुष्यों को छोड़ दो।”
36 The jailer told Paul, "The magistrates sent orders to release you. Come out now and go in peace." तब बंदीगृह के अधिकारी ने पौलुस को ये बातें बताईं, “मुख्य न्यायाधीशों ने यह कहला भेजा है कि तुम्हें छोड़ दिया जाए; इसलिए अब बाहर निकलकर शांति से चले जाओ।”
37 But Paul said to them, "They beat us publicly, without trial, Roman citizens that we are, and threw us into prison. Now they want to send us off secretly? No! Let them come themselves and lead us out." परंतु पौलुस ने उनसे कहा, “उन्होंने हम रोमी मनुष्यों को बिना मुकदमे के सब के सामने पिटवाकर बंदीगृह में डाल दिया, और अब चुपके से हमें बाहर निकाल रहे हैं? ऐसा नहीं होगा, वे स्वयं आकर हमें यहाँ से बाहर निकालें।”
38 The officers reported these words to the magistrates, who were afraid to hear they were Roman citizens. सिपाहियों ने ये बातें मुख्य न्यायाधीशों को बताईं। जब उन्होंने सुना कि वे रोमी हैं तो डर गए;
39 They came, apologized, led them out, and asked them to leave the city. और उन्होंने आकर उन्हें मनाया, और बाहर ले जाकर विनती की कि वे नगर से चले जाएँ।
40 So they left the prison and went to Lydia's house. There they saw the brothers, encouraged them, and left. तब वे बंदीगृह से निकलकर लुदिया के घर गए, और भाइयों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया और वहाँ से चल दिए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]