Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

2 Corinthians 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So I made up my mind not to make another painful visit to you. मैंने अपने आपमें यह निश्‍चय कर लिया था कि मैं फिर से दुःख देने तुम्हारे पास न आऊँ।
2 For if I hurt you, who is left to cheer me but the one I hurt? क्योंकि यदि मैं तुम्हें दुःख पहुँचाता हूँ, तो उस व्यक्‍ति को छोड़ जिसे मुझसे दुःख पहुँचा है, मुझे आनंद देनेवाला कौन होगा?
3 I wrote this so that when I came those who should make me rejoice would not pain me, confident in all of you that my joy is the joy of you all. और मैंने यह बात इसलिए लिखी है कि जब मैं आऊँ मुझे उनसे दुःख न पहुँचे जिनसे मुझे आनंद मिलना चाहिए, क्योंकि मुझे तुम सब पर भरोसा है कि जो आनंद मेरा है वही तुम सब का भी है।
4 Out of deep distress and anguish of heart I wrote to you with many tears, not to grieve you but to show you the overflowing love I have for you. मैंने बड़े कष्‍ट और हृदय की वेदना के साथ आँसू बहा बहाकर तुम्हें लिखा था, इसलिए नहीं कि तुम्हें दुःख पहुँचे बल्कि इसलिए कि तुम मेरे उस गहरे प्रेम को जान सको जो तुम्हारे प्रति है।
5 But if anyone has caused pain, he has not so much pained me as, in part, all of you—I don't want to be too hard on him. परंतु यदि किसी ने दुःख पहुँचाया है, तो उसने मुझे ही नहीं बल्कि थोड़ा बहुत (कहीं उसके प्रति मैं अधिक कठोर न हो जाऊँ) तुम सब को भी पहुँचाया है।
6 For such a person, this punishment by the majority is enough. ऐसे व्यक्‍ति को बहुमत से जो दंड मिला वही पर्याप्‍त है;
7 So now instead you should forgive and comfort him, or he may be overwhelmed by excessive sorrow. इसलिए अब तुम उसे क्षमा करो और शांति दो, कहीं ऐसा न हो कि वह बहुत अधिक दुःख में डूब जाए।
8 So I urge you to reaffirm your love for him. इसलिए मैं तुमसे आग्रह करता हूँ कि उसको अपने प्रेम का प्रमाण दो।
9 This is also why I wrote: to test you and know whether you are obedient in everything. मैंने तुम्हें इसलिए भी लिखा था कि तुम्हें परखकर जान लूँ कि तुम सब बातों में आज्ञाकारी हो या नहीं।
10 Anyone you forgive, I forgive too. What I have forgiven—if anything—I forgave for your sake before Christ, तुम किसी बात में जिसे क्षमा करते हो, उसे मैं भी क्षमा करता हूँ; क्योंकि मैंने जो कुछ क्षमा किया है, यदि किया है तो उसे मसीह की उपस्थिति में तुम्हारे ही कारण किया है,
11 so that we would not be outwitted by Satan—for we are not unaware of his schemes. कि कहीं ऐसा न हो कि शैतान हमसे कुछ लाभ उठाए, क्योंकि हम उसकी युक्‍तियों से अनजान नहीं हैं।
12 When I came to Troas to preach the gospel of Christ, a door opened for me in the Lord, जब मैं मसीह का सुसमाचार सुनाने के लिए त्रोआस आया, तो मेरे लिए प्रभु में वहाँ एक द्वार खुला था,
13 yet my spirit had no rest, for I did not find my brother Titus there. So I said goodbye and went on to Macedonia. परंतु अपने भाई तीतुस को वहाँ न पाकर मेरी आत्मा को चैन न मिला; इसलिए मैं उनसे विदा होकर मकिदुनिया को चला गया।
14 But thanks to our Father, who always leads us in triumph in Christ and through us spreads everywhere the fragrance of knowing him. परंतु परमेश्‍वर का धन्यवाद हो जो हमें सदैव मसीह में विजय-उत्सव में लिए चलता है और हमारे द्वारा अपने ज्ञान की सुगंध हर जगह फैलाता है;
15 For we are the aroma of Christ to our Father among those being saved and those perishing, क्योंकि उद्धार पानेवालों और नाश होनेवालों के मध्य हम परमेश्‍वर के लिए मसीह की सुगंध हैं,
16 to one, a fragrance from death to death; to the other, a fragrance from life to life. And who is sufficient for this? कुछ के लिए तो मृत्यु की ओर ले जानेवाली मृत्यु की गंध, और कुछ के लिए जीवन की ओर ले जानेवाली जीवन की सुगंध। भला इन बातों के योग्य कौन है?
17 For we're not, like so many, peddlers of our Father's word, but in sincerity, as from him, in his sight, we speak in Christ. क्योंकि हम उन बहुतों के समान नहीं जो परमेश्‍वर के वचन में मिलावट करते हैं, बल्कि हम सच्‍चाई के साथ और परमेश्‍वर के भेजे हुओं के रूप में परमेश्‍वर को उपस्थित जानकर मसीह में बोलते हैं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]