Skip to content
The Believer's Library

Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India

John 11 hinirv

Show hinirv only
Verse × ×
1 A man named Lazarus was sick, from Bethany, the village of Mary and her sister Martha. मरियम और उसकी बहन मार्था के गाँव बैतनिय्याह का लाज़र नाम एक मनुष्य बीमार था।
2 Mary—whose brother Lazarus was sick—anointed the Lord with fragrant oil and dried his feet with her hair. यह वही मरियम थी जिस ने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पाँवों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाज़र बीमार था।
3 So the sisters sent word to him, saying, "Lord, the one you love is sick." तब उसकी बहनों ने उसे कहला भेजा, “हे प्रभु, देख, जिससे तू प्‍यार करता है*, वह बीमार है।”
4 Hearing this, Jesus said, "This sickness won't end in death, but is for the glory of our Father, so the Son of our Father may be glorified through it." यह सुनकर यीशु ने कहा, “यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परन्तु परमेश्‍वर की महिमा के लिये है, कि उसके द्वारा परमेश्‍वर के पुत्र की महिमा हो।”
5 Now Jesus loved Martha and her sister and Lazarus. और यीशु मार्था और उसकी बहन और लाज़र से प्रेम रखता था।
6 So when he heard Lazarus was sick, he stayed two more days where he was. जब उसने सुना, कि वह बीमार है, तो जिस स्थान पर वह था, वहाँ दो दिन और ठहर गया।
7 Then after this he said to the disciples, "Let us go back to Judea." फिर इसके बाद उसने चेलों से कहा, “आओ, हम फिर यहूदिया को चलें।”
8 The disciples said to him, "Rabbi, the Jews just now tried to stone you, and you're going back there?" चेलों ने उससे कहा, “हे रब्बी, अभी तो यहूदी तुझे पत्थराव करना चाहते थे, और क्या तू फिर भी वहीं जाता है?”
9 Jesus answered, "Aren't there twelve hours in the day? Anyone who walks by day won't stumble - he sees the light of this world. यीशु ने उत्तर दिया, “क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते? यदि कोई दिन को चले, तो ठोकर नहीं खाता, क्योंकि इस जगत का उजाला देखता है।
10 But if anyone walks at night, he stumbles, because the light is not in him." परन्तु यदि कोई रात को चले, तो ठोकर खाता है, क्योंकि उसमें प्रकाश नहीं।”
11 After this, he told them, "Our friend Lazarus has fallen asleep, but I'm going to wake him." उसने ये बातें कहीं, और इसके बाद उनसे कहने लगा, “हमारा मित्र लाज़र सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूँ।”
12 So the disciples said to him, "Lord, if he has fallen asleep, he will get better." तब चेलों ने उससे कहा, “हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो बच जाएगा।”
13 Now Jesus had been speaking about his death, but they thought he meant natural sleep. यीशु ने तो उसकी मृत्यु के विषय में कहा था : परन्तु वे समझे कि उसने नींद से सो जाने के विषय में कहा।
14 So then Jesus told them plainly, "Lazarus has died, तब यीशु ने उनसे साफ कह दिया, “लाज़र मर गया है।
15 I'm glad for your sake I wasn't there, so you'll believe. But let's go to him." और मैं तुम्हारे कारण आनन्दित हूँ कि मैं वहाँ न था जिससे तुम विश्वास करो। परन्तु अब आओ, हम उसके पास चलें।”
16 So Thomas, called the Twin, told the other disciples, "Let's go too, and die with him." तब थोमा ने जो दिदुमुस कहलाता है, अपने साथ के चेलों से कहा, “आओ, हम भी उसके साथ मरने को चलें।”
17 So when Jesus arrived, he found that Lazarus had already been in the tomb four days. फिर यीशु को आकर यह मालूम हुआ कि उसे कब्र में रखे चार दिन हो चुके हैं।
18 Bethany was near Jerusalem, about two miles away, बैतनिय्याह यरूशलेम के समीप कोई दो मील की दूरी पर था।
19 and many of the Jews had come to Martha and Mary to console them about their brother. और बहुत से यहूदी मार्था और मरियम के पास उनके भाई के विषय में शान्ति देने के लिये आए थे।
20 When Martha heard Jesus was coming, she went to meet him; Mary stayed sitting in the house. जब मार्था यीशु के आने का समाचार सुनकर उससे भेंट करने को गई, परन्तु मरियम घर में बैठी रही।
21 Martha said to Jesus, "Lord, if you had been here, my brother would not have died. मार्था ने यीशु से कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता, तो मेरा भाई कदापि न मरता।
22 But even now I know that whatever you ask of our Father, he will give you." और अब भी मैं जानती हूँ, कि जो कुछ तू परमेश्‍वर से माँगेगा, परमेश्‍वर तुझे देगा।”
23 Jesus said to her, "Your brother will rise again." यीशु ने उससे कहा, “तेरा भाई जी उठेगा।”
24 Martha said to him, "I know he'll rise again in the resurrection on the last day." मार्था ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ, अन्तिम दिन में पुनरुत्थान के समय वह जी उठेगा।” (प्रेरि. 24:15)
25 Jesus told her, "I am the resurrection and the life. Whoever believes in me will live, even though he dies, यीशु ने उससे कहा, “पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ*, जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तो भी जीएगा।
26 and everyone who lives and believes in me will never die. Do you believe this?" और जो कोई जीवित है, और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा। क्या तू इस बात पर विश्वास करती है?”
27 She said to him, "Yes, Lord; I believe you are the Christ, the Son of our Father, the one coming into the world." उसने उससे कहा, “हाँ, हे प्रभु, मैं विश्वास कर चुकी हूँ, कि परमेश्‍वर का पुत्र मसीह जो जगत में आनेवाला था, वह तू ही है।”
28 After saying this, she went and called her sister Mary privately: "The Teacher is here—he's calling for you." यह कहकर वह चली गई, और अपनी बहन मरियम को चुपके से बुलाकर कहा, “गुरु यहीं है, और तुझे बुलाता है।”
29 When Mary heard this, she rose quickly and went to him. वह सुनते ही तुरन्त उठकर उसके पास आई।
30 Jesus had not yet entered the village; he was still where Martha met him. (यीशु अभी गाँव में नहीं पहुँचा था, परन्तु उसी स्थान में था जहाँ मार्था ने उससे भेंट की थी।)
31 The Jews with her in the house, comforting her, saw Mary rise quickly and leave; they followed, thinking she was going to the tomb to weep there. तब जो यहूदी उसके साथ घर में थे, और उसे शान्ति दे रहे थे, यह देखकर कि मरियम तुरन्त उठके बाहर गई है और यह समझकर कि वह कब्र पर रोने को जाती है, उसके पीछे हो लिये।
32 Mary came to Jesus, saw him, fell at his feet, and said, "Lord, if you had been here, my brother would not have died." जब मरियम वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था, तो उसे देखते ही उसके पाँवों पर गिरके कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई न मरता।”
33 When Jesus saw her weeping, and the Jews who came with her also weeping, he groaned in spirit and was troubled. जब यीशु ने उसको और उन यहूदियों को जो उसके साथ आए थे रोते हुए देखा, तो आत्मा में बहुत ही उदास और व्याकुल हुआ,
34 And he said, "Where have you laid him?" They said to him, "Lord, come and see." और कहा, “तुम ने उसे कहाँ रखा है?” उन्होंने उससे कहा, “हे प्रभु, चलकर देख ले।”
35 Jesus wept. यीशु रोया*।
36 So the Jews said, "See how he loved him!" तब यहूदी कहने लगे, “देखो, वह उससे कैसा प्‍यार करता था।”
37 But some of them said, "Could this man who opened the blind man's eyes not have kept him from dying?" परन्तु उनमें से कितनों ने कहा, “क्या यह जिस ने अंधे की आँखें खोली, यह भी न कर सका कि यह मनुष्य न मरता?”
38 So Jesus, again deeply moved in himself, came to the tomb—a cave with a stone against it. यीशु मन में फिर बहुत ही उदास होकर कब्र पर आया, वह एक गुफा थी, और एक पत्थर उस पर धरा था।
39 Jesus said, "Take away the stone." Martha, the dead man's sister, said to him, "Lord, he must smell by now—he's been dead four days." यीशु ने कहा, “पत्थर को उठाओ।” उस मरे हुए की बहन मार्था उससे कहने लगी, “हे प्रभु, उसमें से अब तो दुर्गन्‍ध आती है, क्योंकि उसे मरे चार दिन हो गए।”
40 Jesus said to her, "Didn't I tell you: if you believe you'll see our Father's glory?" यीशु ने उससे कहा, “क्या मैंने तुझ से न कहा था कि यदि तू विश्वास करेगी, तो परमेश्‍वर की महिमा को देखेगी।”
41 So they removed the stone. Jesus looked up and said, "Father, I thank you that you heard me. तब उन्होंने उस पत्थर को हटाया, फिर यीशु ने आँखें उठाकर कहा, “हे पिता, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि तूने मेरी सुन ली है।
42 I knew you always hear me, but I said this for the crowd standing here, so they may believe you sent me." और मैं जानता था, कि तू सदा मेरी सुनता है, परन्तु जो भीड़ आस-पास खड़ी है, उनके कारण मैंने यह कहा, जिससे कि वे विश्वास करें, कि तूने मुझे भेजा है।”
43 When he had said this, he cried out with a loud voice, "Lazarus, come out!" यह कहकर उसने बड़े शब्द से पुकारा, “हे लाज़र, निकल आ!”
44 The dead man came out, feet and hands bound with strips of linen, and his face wrapped in cloth. Jesus said to them, "Untie him; let him go." जो मर गया था, वह कफन से हाथ पाँव बंधे हुए निकल आया और उसका मुँह अँगोछे से लिपटा हुआ था। यीशु ने उनसे कहा, “उसे खोलकर जाने दो।”
45 So many of the Jews who came to Mary and saw what Jesus did believed in him. तब जो यहूदी मरियम के पास आए थे, और उसका यह काम देखा था, उनमें से बहुतों ने उस पर विश्वास किया।
46 But some of them went to the Pharisees and told them what Jesus had done. परन्तु उनमें से कितनों ने फरीसियों के पास जाकर यीशु के कामों का समाचार दिया।
47 So the chief priests and Pharisees convened the council and said, "What are we doing? For this man performs many signs. इस पर प्रधान याजकों और फरीसियों ने मुख्य सभा के लोगों को इकट्ठा करके कहा, “हम क्या करेंगे? यह मनुष्य तो बहुत चिन्ह दिखाता है।
48 If we leave him alone, everyone will believe in him, and the Romans will come and take away both our place and our nation." यदि हम उसे यों ही छोड़ दे, तो सब उस पर विश्वास ले आएँगे और रोमी आकर हमारी जगह और जाति दोनों पर अधिकार कर लेंगे।”
49 But one of them, Caiaphas, high priest that year, told them, "You know nothing at all. तब उनमें से कैफा नाम एक व्यक्ति ने जो उस वर्ष का महायाजक था, उनसे कहा, “तुम कुछ नहीं जानते;
50 Don't you see it's better for you that one man die for the people than the whole nation perish?" और न यह सोचते हो, कि तुम्हारे लिये यह भला है, कि लोगों के लिये एक मनुष्य मरे, और न यह, कि सारी जाति नाश हो।”
51 He didn't say this on his own; as high priest that year, he prophesied Jesus would die for the nation, यह बात उसने अपनी ओर से न कही, परन्तु उस वर्ष का महायाजक होकर भविष्यद्वाणी की, कि यीशु उस जाति के लिये मरेगा;
52 not only for the nation, but also to gather into one the scattered children of our Father. और न केवल उस जाति के लिये, वरन् इसलिए भी, कि परमेश्‍वर की तितर-बितर सन्तानों को एक कर दे।
53 So from that day on they plotted to put him to death. अतः उसी दिन से वे उसके मार डालने की सम्मति करने लगे।
54 So Jesus no longer moved about openly among the Jews, but withdrew to a town called Ephraim near the wilderness, and stayed there with his disciples. इसलिए यीशु उस समय से यहूदियों में प्रगट होकर न फिरा; परन्तु वहाँ से जंगल के निकटवर्ती प्रदेश के एप्रैम नाम, एक नगर को चला गया; और अपने चेलों के साथ वहीं रहने लगा।
55 The Jews' Passover was near, and many went up from the country to Jerusalem before it to purify themselves. और यहूदियों का फसह निकट था, और बहुत सारे लोग फसह से पहले दिहात से यरूशलेम को गए कि अपने आप को शुद्ध करें। (2 इति. 30:17)
56 So they looked for Jesus, asking each other as they stood in the temple, "What do you think? Surely he won't come to the feast?" वे यीशु को ढूँढ़ने और मन्दिर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, “तुम क्या समझते हो? क्या वह पर्व में नहीं आएगा?”
57 The chief priests and Pharisees had ordered that anyone who knew his whereabouts must report it, so they could arrest him. और प्रधान याजकों और फरीसियों ने भी आज्ञा दे रखी थी, कि यदि कोई यह जाने कि यीशु कहाँ है तो बताए, कि उसे पकड़ लें।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

hinirv

copyright © 2017, 2018 Bridge Connectivity Solutions Status of the project: Stage 1 - Initial Drafting by Mother Tongue Translators -- Completed Stage 2 - Community Checking by Church -- Completed Stage 3 - Local Consultant (Theologian/Linguist) Checking -- Completed Stage 4 - Church Network Leaders Checking -- Completed Stage 5 - Further Quality Checking -- In Progress This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]