Skip to content
The Believer's Library

Urdu Geo Version (Hindi Script)

John 6 urdgvh

Show urdgvh only
Verse × ×
1 After this, Jesus crossed the Sea of Galilee, also called the Sea of Tiberias. इसके बाद ईसा ने गलील की झील को पार किया। (झील का दूसरा नाम तिबरियास था।)
2 A large crowd followed him, because they saw the signs he performed on the sick. एक बड़ा हुजूम उसके पीछे लग गया था, क्योंकि उसने इलाही निशान दिखाकर मरीज़ों को शफ़ा दी थी और लोगों ने इसका मुशाहदा किया था।
3 Jesus went up on the mountainside and sat down there with his disciples. फिर ईसा पहाड़ पर चढ़कर अपने शागिर्दों के साथ बैठ गया।
4 Now the Passover, the feast of the Jews, was near. (यहूदी ईदे-फ़सह क़रीब आ गई थी।)
5 Looking up, Jesus saw a large crowd approaching and asked Philip, "Where can we buy bread for these people to eat?" वहाँ बैठे ईसा ने अपनी नज़र उठाई तो देखा कि एक बड़ा हुजूम पहुँच रहा है। उसने फ़िलिप्पुस से पूछा, “हम कहाँ से खाना ख़रीदें ताकि उन्हें खिलाएँ?”
6 He said this to test Philip, for he himself already knew what he was going to do. (यह उसने फ़िलिप्पुस को आज़माने के लिए कहा। ख़ुद तो वह जानता था कि क्या करेगा।)
7 Philip answered him, "200 days' wages of bread isn't enough for each of them to get a little." फ़िलिप्पुस ने जवाब दिया, “अगर हर एक को सिर्फ़ थोड़ा-सा मिले तो भी चाँदी के 200 सिक्के काफ़ी नहीं होंगे।”
8 One of his disciples, Andrew, Simon Peter's brother, said to him, फिर शमौन पतरस का भाई अंदरियास बोल उठा,
9 "A boy here has five barley loaves and two fish—but what's that for so many?" “यहाँ एक लड़का है जिसके पास जौ की पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ हैं। मगर इतने लोगों में यह क्या हैं!”
10 Jesus said, "Have the people sit down." Much grass grew there, so about 5,000 men sat down. ईसा ने कहा, “लोगों को बिठा दो।” उस जगह बहुत घास थी। चुनाँचे सब बैठ गए। (सिर्फ़ मर्दों की तादाद 5,000 थी।)
11 Jesus then took the loaves, gave thanks, and distributed them to those seated; likewise with the fish, as much as they wanted. ईसा ने रोटियाँ लेकर शुक्रगुज़ारी की दुआ की और उन्हें बैठे हुए लोगों में तक़सीम करवाया। यही कुछ उसने मछलियों के साथ भी किया। और सबने जी भरकर रोटी खाई।
12 When they were full, he told his disciples, "Gather the leftover pieces, so nothing is lost." जब सब सेर हो गए तो ईसा ने शागिर्दों को बताया, “अब बचे हुए टुकड़े जमा करो ताकि कुछ ज़ाया न हो जाए।”
13 So they gathered the fragments left over from the five barley loaves after the people ate, filling twelve baskets. जब उन्होंने बचा हुआ खाना इकट्ठा किया तो जौ की पाँच रोटियों के टुकड़ों से बारह टोकरे भर गए।
14 So when the people saw the sign he did, they said, "This really is the Prophet coming into the world!" जब लोगों ने ईसा को यह इलाही निशान दिखाते देखा तो उन्होंने कहा, “यक़ीनन यह वही नबी है जिसे दुनिया में आना था।”
15 Knowing they meant to come and seize him to make him king, Jesus withdrew again to the mountain alone. ईसा को मालूम हुआ कि वह आकर उसे ज़बरदस्ती बादशाह बनाना चाहते हैं, इसलिए वह दुबारा उनसे अलग होकर अकेला ही किसी पहाड़ पर चढ़ गया।
16 When evening came, his disciples went down to the sea, शाम को शागिर्द झील के पास गए
17 got in a boat and headed across the sea to Capernaum. It was already dark, and Jesus had not yet reached them. और कश्ती पर सवार होकर झील के पार शहर कफ़र्नहूम के लिए रवाना हुए। अंधेरा हो चुका था और ईसा अब तक उनके पास वापस नहीं आया था।
18 A strong wind was blowing, and the sea grew rough. तेज़ हवा के बाइस झील में लहरें उठने लगीं।
19 After rowing three or four miles, they saw Jesus walking on the water, approaching the boat, and were afraid. कश्ती को खेते खेते शागिर्द चार या पाँच किलोमीटर का सफ़र तय कर चुके थे कि अचानक ईसा नज़र आया। वह पानी पर चलता हुआ कश्ती की तरफ़ बढ़ रहा था। शागिर्द दहशतज़दा हो गए।
20 But he said to them, "It is I; do not be afraid." लेकिन उसने उनसे कहा, “मैं ही हूँ। ख़ौफ़ न करो।”
21 So they were glad to take him into the boat, and instantly it reached the shore they were heading toward. वह उसे कश्ती में बिठाने पर आमादा हुए। और कश्ती उसी लमहे उस जगह पहुँच गई जहाँ वह जाना चाहते थे।
22 The next day, the crowd remaining on the far shore saw that only one boat had been there, that Jesus had not boarded it with his disciples, but that his disciples had gone off alone. हुजूम तो झील के पार रह गया था। अगले दिन लोगों को पता चला कि शागिर्द एक ही कश्ती लेकर चले गए हैं और कि उस वक़्त ईसा कश्ती में नहीं था।
23 Other boats came from Tiberias near the place where they ate bread after the Lord gave thanks. फिर कुछ कश्तियाँ तिबरियास से उस मक़ाम के क़रीब पहुँचीं जहाँ ख़ुदावंद ईसा ने रोटी के लिए शुक्रगुज़ारी की दुआ करके उसे लोगों को खिलाया था।
24 So when the crowd saw Jesus and his disciples weren't there, they got in boats and went to Capernaum to look for Jesus. जब लोगों ने देखा कि न ईसा और न उसके शागिर्द वहाँ हैं तो वह कश्तियों पर सवार होकर ईसा को ढूँडते ढूँडते कफ़र्नहूम पहुँचे।
25 Finding him across the sea, they asked, "Rabbi, when did you get here?" जब उन्होंने उसे झील के पार पाया तो पूछा, “उस्ताद, आप किस तरह यहाँ पहुँच गए?”
26 Jesus answered them, "Truly, truly, I tell you: you seek me not because you saw signs, but because you ate the loaves and were filled. ईसा ने जवाब दिया, “मैं तुमको सच बताता हूँ, तुम मुझे इसलिए नहीं ढूँड रहे कि इलाही निशान देखे हैं बल्कि इसलिए कि तुमने जी भरकर रोटी खाई है।
27 Don't work for food that spoils, but for food that lasts to eternal life, which the Son of Man will give you. For on him our Father has set his seal." ऐसी ख़ुराक के लिए जिद्दो-जहद न करो जो गल-सड़ जाती है, बल्कि ऐसी के लिए जो अबदी ज़िंदगी तक क़ायम रहती है और जो इब्ने-आदम तुमको देगा, क्योंकि ख़ुदा बाप ने उस पर अपनी तसदीक़ की मुहर लगाई है।”
28 Then they said to him, "What must we do to be doing the works of our Father?" इस पर उन्होंने पूछा, “हमें क्या करना चाहिए ताकि अल्लाह का मतलूबा काम करें?”
29 Jesus answered them, "This is our Father's work: that you believe in the one he sent." ईसा ने जवाब दिया, “अल्लाह का काम यह है कि तुम उस पर ईमान लाओ जिसे उसने भेजा है।”
30 So they asked him, "What sign will you give, so we may see and believe you? What work will you do? उन्होंने कहा, “तो फिर आप क्या इलाही निशान दिखाएँगे जिसे देखकर हम आप पर ईमान लाएँ? आप क्या काम सरंजाम देंगे?
31 Our ancestors ate manna in the wilderness, as it is written: 'He gave them bread from heaven to eat.'" हमारे बापदादा ने तो रेगिस्तान में मन खाया। चुनाँचे कलामे-मुक़द्दस में लिखा है कि मूसा ने उन्हें आसमान से रोटी खिलाई।”
32 Jesus told them, "Truly, truly, I tell you: Moses didn't give you the bread from heaven—my Father gives you the true bread from heaven. ईसा ने जवाब दिया, “मैं तुमको सच बताता हूँ कि ख़ुद मूसा ने तुमको आसमान से रोटी नहीं खिलाई बल्कि मेरे बाप ने। वही तुमको आसमान से हक़ीक़ी रोटी देता है।
33 For the bread of our Father is he who comes down from heaven and gives the world life." क्योंकि अल्लाह की रोटी वह शख़्स है जो आसमान पर से उतरकर दुनिया को ज़िंदगी बख़्शता है।”
34 So they said to him, "Lord, give us this bread always." उन्होंने कहा, “ख़ुदावंद, हमें यह रोटी हर वक़्त दिया करें।”
35 Jesus told them, "I am the bread of life. Whoever comes to me will never hunger; whoever believes in me will never thirst. जवाब में ईसा ने कहा, “मैं ही ज़िंदगी की रोटी हूँ। जो मेरे पास आए उसे फिर कभी भूक नहीं लगेगी। और जो मुझ पर ईमान लाए उसे फिर कभी प्यास नहीं लगेगी।
36 But as I told you, you have seen me and still do not believe. लेकिन जिस तरह मैं तुमको बता चुका हूँ, तुमने मुझे देखा और फिर भी ईमान नहीं लाए।
37 All the Father gives me will come to me, and the one who comes to me I will never drive away. जितने भी बाप ने मुझे दिए हैं वह मेरे पास आएँगे और जो भी मेरे पास आएगा उसे मैं हरगिज़ निकाल न दूँगा।
38 For I came down from heaven not to do my own will, but the will of him who sent me. क्योंकि मैं अपनी मरज़ी पूरी करने के लिए आसमान से नहीं उतरा बल्कि उस की जिसने मुझे भेजा है।
39 This is the will of him who sent me: that I lose none of all he has given me, but raise them up on the last day. और जिसने मुझे भेजा उस की मरज़ी यह है कि जितने भी उसने मुझे दिए हैं उनमें से मैं एक को भी खो न दूँ बल्कि सबको क़ियामत के दिन मुरदों में से फिर ज़िंदा करूँ।
40 For this is the will of my Father: that everyone who looks to the Son and believes in him should have eternal life, and I will raise them up on the last day." क्योंकि मेरे बाप की मरज़ी यही है कि जो भी फ़रज़ंद को देखकर उस पर ईमान लाए उसे अबदी ज़िंदगी हासिल हो। ऐसे शख़्स को मैं क़ियामत के दिन मुरदों में से फिर ज़िंदा करूँगा।”
41 So the Jews grumbled about him because he said, "I am the bread that came down from heaven." यह सुनकर यहूदी इसलिए बुड़बुड़ाने लगे कि उसने कहा था, “मैं ही वह रोटी हूँ जो आसमान पर से उतर आई है।”
42 They said, "Isn't this Jesus, Joseph's son, whose father and mother we know? How can he now say, 'I have come down from heaven'?" उन्होंने एतराज़ किया, “क्या यह ईसा बिन यूसुफ़ नहीं, जिसके बाप और माँ से हम वाक़िफ़ हैं? वह क्योंकर कह सकता है कि ‘मैं आसमान से उतरा हूँ’?”
43 Jesus answered them, "Stop grumbling among yourselves. ईसा ने जवाब में कहा, “आपस में मत बुड़बुड़ाओ।
44 "No one can come to me unless the Father who sent me draws him, and I will raise him on the last day. सिर्फ़ वह शख़्स मेरे पास आ सकता है जिसे बाप जिसने मुझे भेजा है मेरे पास खींच लाया है। ऐसे शख़्स को मैं क़ियामत के दिन मुरदों में से फिर ज़िंदा करूँगा।
45 It is written in the Prophets: 'And they will all be taught by our Father.' Everyone who has heard and learned from the Father comes to me. नबियों के सहीफ़ों में लिखा है, ‘सब अल्लाह से तालीम पाएँगे।’ जो भी अल्लाह की सुनकर उससे सीखता है वह मेरे पास आ जाता है।
46 Not that anyone has seen the Father except the one from him; he has seen the Father. इसका मतलब यह नहीं कि किसी ने कभी बाप को देखा। सिर्फ़ एक ही ने बाप को देखा है, वही जो अल्लाह की तरफ़ से है।
47 Truly, truly, I tell you, whoever believes has eternal life. मैं तुमको सच बताता हूँ कि जो ईमान रखता है उसे अबदी ज़िंदगी हासिल है।
48 I am the bread of life. ज़िंदगी की रोटी मैं हूँ।
49 Your ancestors ate the manna in the wilderness, yet they died. तुम्हारे बापदादा रेगिस्तान में मन खाते रहे, तो भी वह मर गए।
50 This is the bread that comes down from heaven, so anyone may eat it and not die. लेकिन यहाँ आसमान से उतरनेवाली ऐसी रोटी है जिसे खाकर इनसान नहीं मरता।
51 I am the living bread come down from heaven. Whoever eats this bread will live forever. The bread I will give is my flesh, for the life of the world." मैं ही ज़िंदगी की वह रोटी हूँ जो आसमान से उतर आई है। जो इस रोटी से खाए वह अबद तक ज़िंदा रहेगा। और यह रोटी मेरा गोश्त है जो मैं दुनिया को ज़िंदगी मुहैया करने की ख़ातिर पेश करूँगा।”
52 Then the Jews argued sharply among themselves, "How can this man give us his flesh to eat?" यहूदी बड़ी सरगरमी से एक दूसरे से बहस करने लगे, “यह आदमी हमें किस तरह अपना गोश्त खिला सकता है?”
53 Jesus told them, "Truly, truly, I tell you, unless you eat the flesh of the Son of Man and drink his blood, you have no life in yourselves. ईसा ने उनसे कहा, “मैं तुमको सच बताता हूँ कि सिर्फ़ इब्ने-आदम का गोश्त खाने और उसका ख़ून पीने ही से तुममें ज़िंदगी होगी।
54 Whoever feeds on my flesh and drinks my blood has eternal life, and I will raise him on the last day. जो मेरा गोश्त खाए और मेरा ख़ून पिए अबदी ज़िंदगी उस की है और मैं उसे क़ियामत के दिन मुरदों में से फिर ज़िंदा करूँगा।
55 For my flesh is true food, and my blood is true drink. क्योंकि मेरा गोश्त हक़ीक़ी ख़ुराक और मेरा ख़ून हक़ीक़ी पीने की चीज़ है।
56 Whoever feeds on my flesh and drinks my blood remains in me, and I in him. जो मेरा गोश्त खाता और मेरा ख़ून पीता है वह मुझमें क़ायम रहता है और मैं उसमें।
57 As the living Father sent me and I live because of the Father, so whoever feeds on me will live because of me. मैं उस ज़िंदा बाप की वजह से ज़िंदा हूँ जिसने मुझे भेजा। इसी तरह जो मुझे खाता है वह मेरी ही वजह से ज़िंदा रहेगा।
58 This is the bread that came down from heaven. It is not like the bread your ancestors ate and still died. Whoever feeds on this bread will live forever." यही वह रोटी है जो आसमान से उतरी है। तुम्हारे बापदादा मन खाने के बावुजूद मर गए, लेकिन जो यह रोटी खाएगा वह अबद तक ज़िंदा रहेगा।”
59 He said these things while teaching in the synagogue at Capernaum. ईसा ने यह बातें उस वक़्त कीं जब वह कफ़र्नहूम में यहूदी इबादतख़ाने में तालीम दे रहा था।
60 On hearing it, many of his disciples said, "This is a hard teaching. Who can accept it?" यह सुनकर उसके बहुत-से शागिर्दों ने कहा, “यह बातें ना-गवार हैं। कौन इन्हें सुन सकता है!”
61 Aware that his disciples were grumbling about this, Jesus said to them, "Does this offend you? ईसा को मालूम था कि मेरे शागिर्द मेरे बारे में बुड़बुड़ा रहे हैं, इसलिए उसने कहा, “क्या तुमको इन बातों से ठेस लगी है?
62 "Then what if you see the Son of Man ascending to where he was before? तो फिर तुम क्या सोचोगे जब इब्ने-आदम को ऊपर जाते देखोगे जहाँ वह पहले था?
63 The Spirit gives life; the flesh helps nothing. The words I have spoken to you are spirit and life. अल्लाह का रूह ही ज़िंदा करता है जबकि जिस्मानी ताक़त का कोई फ़ायदा नहीं होता। जो बातें मैंने तुमको बताई हैं वह रूह और ज़िंदगी हैं।
64 But some of you don't believe." For Jesus knew from the start who didn't believe, and who would betray him. लेकिन तुममें से कुछ हैं जो ईमान नहीं रखते।” (ईसा तो शुरू से ही जानता था कि कौन कौन ईमान नहीं रखते और कौन मुझे दुश्मन के हवाले करेगा।)
65 And he said, "This is why I told you: no one can come to me unless the Father enables him." फिर उसने कहा, “इसलिए मैंने तुमको बताया कि सिर्फ़ वह शख़्स मेरे पास आ सकता है जिसे बाप की तरफ़ से यह तौफ़ीक़ मिले।”
66 From this time many of his disciples turned back and no longer walked with him. उस वक़्त से उसके बहुत-से शागिर्द उलटे पाँव फिर गए और आइंदा को उसके साथ न चले।
67 So Jesus asked the Twelve, "Do you want to leave too?" तब ईसा ने बारह शागिर्दों से पूछा, “क्या तुम भी चले जाना चाहते हो?”
68 Simon Peter answered him, "Lord, to whom should we go? You have the words of eternal life. शमौन पतरस ने जवाब दिया, “ख़ुदावंद, हम किसके पास जाएँ? अबदी ज़िंदगी की बातें तो आप ही के पास हैं।
69 We have believed and known you are the Holy One of our Father." और हमने ईमान लाकर जान लिया है कि आप अल्लाह के क़ुद्दूस हैं।”
70 Jesus answered them, "Have I not chosen you, the Twelve? Yet one of you is a devil." जवाब में ईसा ने कहा, “क्या मैंने तुम बारह को नहीं चुना? तो भी तुममें से एक शख़्स शैतान है।”
71 He meant Judas, son of Simon Iscariot, one of the Twelve, who was about to betray him. (वह शमौन इस्करियोती के बेटे यहूदाह की तरफ़ इशारा कर रहा था जो बारह शागिर्दों में से एक था और जिसने बाद में उसे दुश्मन के हवाले कर दिया।)
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

urdgvh

Copyright © 2019 Urdu Geo Version. CC-BY-ND-NC
Urdu Geo Version (Hindi Script) · Creative Commons - Attribution-NonCommercial-NoDerivs [CC BY-NC-ND]