Skip to content
The Believer's Library

Urdu Geo Version (Hindi Script)

John 4 urdgvh

Show urdgvh only
Verse × ×
1 So when Jesus knew the Pharisees heard he was making and baptizing more disciples than John. फ़रीसियों को इत्तला मिली कि ईसा यहया की निसबत ज़्यादा शागिर्द बना रहा और लोगों को बपतिस्मा दे रहा है,
2 (though Jesus himself was not baptizing, but his disciples were), हालाँकि वह ख़ुद बपतिस्मा नहीं देता था बल्कि उसके शागिर्द।
3 he left Judea and went back to Galilee. जब ख़ुदावंद ईसा को यह बात मालूम हुई तो वह यहूदिया को छोड़कर गलील को वापस चला गया।
4 And he had to pass through Samaria. वहाँ पहुँचने के लिए उसे सामरिया में से गुज़रना था।
5 So he came to a town of Samaria called Sychar, near the field Jacob gave his son Joseph. चलते चलते वह एक शहर के पास पहुँच गया जिसका नाम सूख़ार था। यह उस ज़मीन के क़रीब था जो याक़ूब ने अपने बेटे यूसुफ़ को दी थी।
6 Jacob's well was there. Jesus, tired from the trip, sat down at the well—about noon. वहाँ याक़ूब का कुआँ था। ईसा सफ़र से थक गया था, इसलिए वह कुएँ पर बैठ गया। दोपहर के तक़रीबन बारह बज गए थे।
7 A woman of Samaria came to draw water. Jesus said to her, "Give me a drink." एक सामरी औरत पानी भरने आई। ईसा ने उससे कहा, “मुझे ज़रा पानी पिला।”
8 (For his disciples had gone into the town to buy food.). (उसके शागिर्द खाना ख़रीदने के लिए शहर गए हुए थे।)
9 The Samaritan woman said, "You're a Jew; why ask me, a Samaritan woman, for a drink?" (Jews don't associate with Samaritans.). सामरी औरत ने ताज्जुब किया, क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ ताल्लुक़ रखने से इनकार करते हैं। उसने कहा, “आप तो यहूदी हैं, और मैं सामरी औरत हूँ। आप किस तरह मुझसे पानी पिलाने की दरख़ास्त कर सकते हैं?”
10 Jesus answered her, "If you knew our Father's gift, and who asks you, 'Give me a drink,' you'd have asked him, and he'd have given you living water." ईसा ने जवाब दिया, “अगर तू उस बख़्शिश से वाक़िफ़ होती जो अल्लाह तुझको देना चाहता है और तू उसे जानती जो तुझसे पानी माँग रहा है तो तू उससे माँगती और वह तुझे ज़िंदगी का पानी देता।”
11 The woman said to him, "Sir, you have nothing to draw with, and the well is deep. Where then do you get this living water? ख़ातून ने कहा, “ख़ुदावंद, आपके पास तो बालटी नहीं है और यह कुआँ गहरा है। आपको ज़िंदगी का यह पानी कहाँ से मिला?
12 Are you greater than our father Jacob, who gave us the well, drank from it himself, with his sons and livestock?" क्या आप हमारे बाप याक़ूब से बड़े हैं जिसने हमें यह कुआँ दिया और जो ख़ुद भी अपने बेटों और रेवड़ों समेत उसके पानी से लुत्फ़अंदोज़ हुआ?”
13 Jesus said to her, "Everyone who drinks of this water will be thirsty again, ईसा ने जवाब दिया, “जो भी इस पानी में से पिए उसे दुबारा प्यास लगेगी।
14 but whoever drinks the water I give him will never thirst again; that water will become in him a spring of water welling up to eternal life." लेकिन जिसे मैं पानी पिला दूँ उसे बाद में कभी भी प्यास नहीं लगेगी। बल्कि जो पानी मैं उसे दूँगा वह उसमें एक चश्मा बन जाएगा जिससे पानी फूटकर अबदी ज़िंदगी मुहैया करेगा।”
15 The woman said to him, "Sir, give me this water, so I won't get thirsty or come here to draw water." औरत ने उससे कहा, “ख़ुदावंद, मुझे यह पानी पिला दें। फिर मुझे कभी भी प्यास नहीं लगेगी और मुझे बार बार यहाँ आकर पानी भरना नहीं पड़ेगा।”
16 Jesus said to her, "Go, call your husband, and come back here." ईसा ने कहा, “जा, अपने ख़ाविंद को बुला ला।”
17 The woman answered, "I have no husband." Jesus told her, "You're right to say you have no husband. औरत ने जवाब दिया, “मेरा कोई ख़ाविंद नहीं है।” ईसा ने कहा, “तूने सहीह कहा कि मेरा ख़ाविंद नहीं है,
18 For you've had five husbands, and the man you have now isn't your husband. You've spoken the truth." क्योंकि तेरी शादी पाँच मर्दों से हो चुकी है और जिस आदमी के साथ तू अब रह रही है वह तेरा शौहर नहीं है। तेरी बात बिलकुल दुरुस्त है।”
19 The woman said to him, "Sir, I see that you are a prophet. औरत ने कहा, “ख़ुदावंद, मैं देखती हूँ कि आप नबी हैं।
20 Our fathers worshiped on this mountain, but you say Jerusalem is where people must worship." हमारे बापदादा तो इसी पहाड़ पर इबादत करते थे जबकि आप यहूदी लोग इसरार करते हैं कि यरूशलम वह मरकज़ है जहाँ हमें इबादत करनी है।”
21 Jesus told her, "Woman, believe me: an hour is coming when you'll worship the Father neither on this mountain nor in Jerusalem. ईसा ने जवाब दिया, “ऐ ख़ातून, यक़ीन जान कि वह वक़्त आएगा जब तुम न तो इस पहाड़ पर बाप की इबादत करोगे, न यरूशलम में।
22 You worship what you don't know; we worship what we know—salvation comes from the Jews. तुम सामरी उस की परस्तिश करते हो जिसे नहीं जानते। इसके मुक़ाबले में हम उस की परस्तिश करते हैं जिसे जानते हैं, क्योंकि नजात यहूदियों में से है।
23 But a time is coming, and now is, when true worshipers worship the Father in spirit and truth—for the Father seeks such worshipers. लेकिन वह वक़्त आ रहा है बल्कि पहुँच चुका है जब हक़ीक़ी परस्तार रूह और सच्चाई से बाप की परस्तिश करेंगे, क्योंकि बाप ऐसे ही परस्तार चाहता है।
24 The Father is spirit, and those who worship him must worship in spirit and truth." अल्लाह रूह है, इसलिए लाज़िम है कि उसके परस्तार रूह और सच्चाई से उस की परस्तिश करें।”
25 The woman said to him, "I know Messiah—the one called Christ—is coming. When he comes, he will tell us everything." औरत ने उससे कहा, “मुझे मालूम है कि मसीह यानी मसह किया हुआ शख़्स आ रहा है। जब वह आएगा तो हमें सब कुछ बता देगा।”
26 Jesus said to her, "I am he—the one speaking to you." इस पर ईसा ने उसे बताया, “मैं ही मसीह हूँ जो तेरे साथ बात कर रहा हूँ।”
27 Just then his disciples returned, amazed he was talking with a woman. Yet no one said, "What do you want?" or, "Why talk with her?" उसी लमहे शागिर्द पहुँच गए। उन्होंने जब देखा कि ईसा एक औरत से बात कर रहा है तो ताज्जुब किया। लेकिन किसी ने पूछने की जुर्रत न की कि “आप क्या चाहते हैं?” या “आप इस औरत से क्यों बातें कर रहे हैं?”
28 So the woman left her water jar and went back to town and said to the people, औरत अपना घड़ा छोड़कर शहर में चली गई और वहाँ लोगों से कहने लगी,
29 "Come, see a man who told me everything I ever did. Could this be the Christ?" “आओ, एक आदमी को देखो जिसने मुझे सब कुछ बता दिया है जो मैंने किया है। वह मसीह तो नहीं है?”
30 They left the town and were coming to him. चुनाँचे वह शहर से निकलकर ईसा के पास आए।
31 Meanwhile the disciples were urging him, "Rabbi, eat." इतने में शागिर्द ज़ोर देकर ईसा से कहने लगे, “उस्ताद, कुछ खाना खा लें।”
32 But he said to them, "I have food to eat that you know nothing about." लेकिन उसने जवाब दिया, “मेरे पास खाने की ऐसी चीज़ है जिससे तुम वाक़िफ़ नहीं हो।”
33 So the disciples said to one another, "Has anyone brought him something to eat?" शागिर्द आपस में कहने लगे, “क्या कोई उसके पास खाना लेकर आया?”
34 Jesus said to them, "My food is doing the will of the one who sent me and finishing his work. लेकिन ईसा ने उनसे कहा, “मेरा खाना यह है कि उस की मरज़ी पूरी करूँ जिसने मुझे भेजा है और उसका काम तकमील तक पहुँचाऊँ।
35 Don't you say, 'Four months more, then harvest comes'? Look, I tell you: raise your eyes, see the fields—white for harvest. तुम तो ख़ुद कहते हो, ‘मज़ीद चार महीने तक फ़सल पक जाएगी।’ लेकिन मैं तुमको बताता हूँ, अपनी नज़र उठाकर खेतों पर ग़ौर करो। फ़सल पक गई है और कटाई के लिए तैयार है।
36 Already the harvester earns wages, gathering fruit for eternal life, so that planter and harvester may rejoice together. फ़सल की कटाई शुरू हो चुकी है। कटाई करनेवाले को मज़दूरी मिल रही है और वह फ़सल को अबदी ज़िंदगी के लिए जमा कर रहा है ताकि बीज बोनेवाला और कटाई करनेवाला दोनों मिलकर ख़ुशी मना सकें।
37 For here the saying holds true: 'One plants and another harvests.' यों यह कहावत दुरुस्त साबित हो जाती है कि ‘एक बीज बोता और दूसरा फ़सल काटता है।’
38 I sent you to reap what you didn't work for. Others worked, and you have entered into their labor." मैंने तुमको उस फ़सल की कटाई करने के लिए भेज दिया है जिसे तैयार करने के लिए तुमने मेहनत नहीं की। औरों ने ख़ूब मेहनत की है और तुम इससे फ़ायदा उठाकर फ़सल जमा कर सकते हो।”
39 Many Samaritans from that town believed in him because of the woman's testimony: "He told me everything I ever did." उस शहर के बहुत-से सामरी ईसा पर ईमान लाए। वजह यह थी कि उस औरत ने उसके बारे में यह गवाही दी थी, “उसने मुझे सब कुछ बता दिया जो मैंने किया है।”
40 When the Samaritans came to him, they asked him to stay with them; he stayed two days. जब वह उसके पास आए तो उन्होंने मिन्नत की, “हमारे पास ठहरें।” चुनाँचे वह दो दिन वहाँ रहा।
41 And many more believed because of his word. और उस की बातें सुनकर मज़ीद बहुत-से लोग ईमान लाए।
42 They told the woman, "It is no longer because of what you said that we believe—we've heard for ourselves, and we know this man truly is the Savior of the world." उन्होंने औरत से कहा, “अब हम तेरी बातों की बिना पर ईमान नहीं रखते बल्कि इसलिए कि हमने ख़ुद सुन और जान लिया है कि वाक़ई दुनिया का नजातदहिंदा यही है।”
43 After the two days he departed from there for Galilee. वहाँ दो दिन गुज़ारने के बाद ईसा गलील को चला गया।
44 (For Jesus himself had testified that a prophet has no honor in his own hometown.). उसने ख़ुद गवाही देकर कहा था कि नबी की उसके अपने वतन में इज़्ज़त नहीं होती।
45 When he arrived in Galilee, the Galileans welcomed him, having seen all he did in Jerusalem at the feast—they too had gone to the feast. अब जब वह गलील पहुँचा तो मक़ामी लोगों ने उसे ख़ुशआमदीद कहा, क्योंकि वह फ़सह की ईद मनाने के लिए यरूशलम आए थे और उन्होंने सब कुछ देखा जो ईसा ने वहाँ किया था।
46 He went again to Cana in Galilee, where he had turned water to wine. A royal official's son was sick at Capernaum. फिर वह दुबारा क़ाना में आया जहाँ उसने पानी को मै में बदल दिया था। उस इलाक़े में एक शाही अफ़सर था जिसका बेटा कफ़र्नहूम में बीमार पड़ा था।
47 Hearing that Jesus had come from Judea to Galilee, he went to him and begged him to come down and heal his son, who was about to die. जब उसे इत्तला मिली कि ईसा यहूदिया से गलील पहुँच गया है तो वह उसके पास गया और गुज़ारिश की, “क़ाना से मेरे पास उतर आएँ और मेरे बेटे को शफ़ा दें। क्योंकि वह मरने को है।”
48 So Jesus said to him, "Unless you people see signs and wonders, you will never believe." ईसा ने उससे कहा, “जब तक तुम लोग इलाही निशान और मोजिज़े नहीं देखते ईमान नहीं लाते।”
49 The royal official said to him, "Sir, come down before my child dies." शाही अफ़सर ने कहा, “ख़ुदावंद आएँ, इससे पहले कि मेरा लड़का मर जाए।”
50 Jesus said to him, "Go; your son will live." The man believed what Jesus told him and left. ईसा ने जवाब दिया, “जा, तेरा बेटा ज़िंदा रहेगा।” आदमी ईसा की बात पर ईमान लाया और अपने घर चला गया।
51 As he was going down, his servants met him and told him that his boy was living. वह अभी उतर रहा था कि उसके नौकर उससे मिले। उन्होंने उसे इत्तला दी कि बेटा ज़िंदा है।
52 So he asked them the hour he improved, and they said, "Yesterday at the seventh hour, the fever left him." उसने उनसे पूछ-गछ की कि उस की तबियत किस वक़्त से बेहतर होने लगी थी। उन्होंने जवाब दिया, “बुख़ार कल दोपहर एक बजे उतर गया।”
53 So the father knew this was the hour when Jesus told him, "Your son will live." He and his whole household believed. फिर बाप ने जान लिया कि उसी वक़्त ईसा ने उसे बताया था, “तुम्हारा बेटा ज़िंदा रहेगा।” और वह अपने पूरे घराने समेत उस पर ईमान लाया।
54 This was now the second sign that Jesus did when he had come from Judea to Galilee. यों ईसा ने अपना दूसरा इलाही निशान उस वक़्त दिखाया जब वह यहूदिया से गलील में आया था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

urdgvh

Copyright © 2019 Urdu Geo Version. CC-BY-ND-NC
Urdu Geo Version (Hindi Script) · Creative Commons - Attribution-NonCommercial-NoDerivs [CC BY-NC-ND]