Skip to content
The Believer's Library

Urdu Geo Version (Hindi Script)

John 2 urdgvh

Show urdgvh only
Verse × ×
1 On the third day, a wedding took place in Cana of Galilee; Jesus's mother was there. तीसरे दिन गलील के गाँव क़ाना में एक शादी हुई। ईसा की माँ वहाँ थी
2 Jesus and his disciples were also invited to the wedding. और ईसा और उसके शागिर्दों को भी दावत दी गई थी।
3 When the wine ran out, the mother of Jesus said to him, "They have no wine." मै ख़त्म हो गई तो ईसा की माँ ने उससे कहा, “उनके पास मै नहीं रही।”
4 "Woman, why are you bringing me into this?" Jesus replied. "My hour has not yet come." ईसा ने जवाब दिया, “ऐ ख़ातून, मेरा आपसे क्या वास्ता? मेरा वक़्त अभी नहीं आया।”
5 His mother said to the servants, "Do whatever he tells you." लेकिन उस की माँ ने नौकरों को बताया, “जो कुछ वह तुमको बताए वह करो।”
6 Six stone water jars stood there, used for Jewish purification, each holding twenty to thirty gallons. वहाँ पत्थर के छः मटके पड़े थे जिन्हें यहूदी दीनी ग़ुस्ल के लिए इस्तेमाल करते थे। हर एक में तक़रीबन 100 लिटर की गुंजाइश थी।
7 Jesus said to them, "Fill the jars with water," so they filled them to the brim. ईसा ने नौकरों से कहा, “मटकों को पानी से भर दो।” चुनाँचे उन्होंने उन्हें लबालब भर दिया।
8 He told them, "Draw some out now, and take it to the head steward." So they did. फिर उसने कहा, “अब कुछ निकालकर ज़ियाफ़त का इंतज़ाम चलानेवाले के पास ले जाओ।” उन्होंने ऐसा ही किया।
9 The master of the banquet tasted the water now wine, not knowing its source—though the servants who drew it knew. So he called the bridegroom aside, ज्योंही ज़ियाफ़त का इंतज़ाम चलानेवाले ने वह पानी चखा जो मै में बदल गया था तो उसने दूल्हे को बुलाया। (उसे मालूम न था कि यह कहाँ से आई है, अगरचे उन नौकरों को पता था जो उसे निकालकर लाए थे।)
10 and said, "Everyone serves the good wine first, then the lesser once guests are drunk. But you've kept the good wine till now." उसने कहा, “हर मेज़बान पहले अच्छी क़िस्म की मै पीने के लिए पेश करता है। फिर जब लोगों को नशा चढ़ने लगे तो वह निसबतन घटिया क़िस्म की मै पिलाने लगता है। लेकिन आपने अच्छी मै अब तक रख छोड़ी है।”
11 Jesus performed this first sign at Cana in Galilee. He revealed his glory, and his disciples believed in him. यों ईसा ने गलील के क़ाना में यह पहला इलाही निशान दिखाकर अपने जलाल का इज़हार किया। यह देखकर उसके शागिर्द उस पर ईमान लाए।
12 After this he went down to Capernaum with his mother, brothers, and disciples, and stayed there a few days. इसके बाद वह अपनी माँ, अपने भाइयों और अपने शागिर्दों के साथ कफ़र्नहूम को चला गया। वहाँ वह थोड़े दिन रहे।
13 When the Jewish Passover was near, Jesus went up to Jerusalem. जब यहूदी ईदे-फ़सह क़रीब आ गई तो ईसा यरूशलम चला गया।
14 In the temple courts he found sellers of cattle, sheep, and doves, and others sitting at tables exchanging money. बैतुल-मुक़द्दस में जाकर उसने देखा कि कई लोग उसमें गाय-बैल, भेड़ें और कबूतर बेच रहे हैं। दूसरे मेज़ पर बैठे ग़ैरमुल्की सिक्के बैतुल-मुक़द्दस के सिक्कों में बदल रहे हैं।
15 He made a whip of cords and drove them all out of the temple courts, sheep and cattle alike, poured out the money-changers' coins, and overturned their tables. फिर ईसा ने रस्सियों का कोड़ा बनाकर सबको बैतुल-मुक़द्दस से निकाल दिया। उसने भेड़ों और गाय-बैलों को बाहर हाँक दिया, पैसे बदलनेवालों के सिक्के बिखेर दिए और उनकी मेज़ें उलट दीं।
16 To the dove sellers he said, "Take these out of here! Don't make my Father's house a marketplace." कबूतर बेचनेवालों को उसने कहा, “इसे ले जाओ। मेरे बाप के घर को मंडी में मत बदलो।”
17 His disciples remembered that it is written: "Zeal for your house will consume me." यह देखकर ईसा के शागिर्दों को कलामे-मुक़द्दस का यह हवाला याद आया कि “तेरे घर की ग़ैरत मुझे खा जाएगी।”
18 So the Jews asked, "What sign will you show us for doing these things?" यहूदियों ने जवाब में पूछा, “आप हमें क्या इलाही निशान दिखा सकते हैं ताकि हमें यक़ीन आए कि आपको यह करने का इख़्तियार है?”
19 Jesus answered them, "Destroy this temple, and in three days I will raise it up." ईसा ने जवाब दिया, “इस मक़दिस को ढा दो तो मैं इसे तीन दिन के अंदर दुबारा तामीर कर दूँगा।”
20 They replied, "This temple took forty-six years to build, and will you raise it in three days?" यहूदियों ने कहा, “बैतुल-मुक़द्दस को तामीर करने में 46 साल लग गए थे और आप उसे तीन दिन में तामीर करना चाहते हैं?”
21 But the temple he had spoken of was his body. लेकिन जब ईसा ने “इस मक़दिस” के अलफ़ाज़ इस्तेमाल किए तो इसका मतलब उसका अपना बदन था।
22 After he rose from the dead, his disciples remembered he had said this, and believed the Scripture and the word Jesus had spoken. उसके मुरदों में से जी उठने के बाद उसके शागिर्दों को उस की यह बात याद आई। फिर वह कलामे-मुक़द्दस और उन बातों पर ईमान लाए जो ईसा ने की थीं।
23 While he was in Jerusalem at the Passover, many saw the signs he did and trusted in his name. जब ईसा फ़सह की ईद के लिए यरूशलम में था तो बहुत-से लोग उसके पेशकरदा इलाही निशानों को देखकर उसके नाम पर ईमान लाने लगे।
24 But Jesus would not entrust himself to them, for he knew all people. लेकिन उसको उन पर एतमाद नहीं था, क्योंकि वह सबको जानता था।
25 He didn't need anyone's testimony about people—he knew what was in each one. और उसे इनसान के बारे में किसी की गवाही की ज़रूरत नहीं थी, क्योंकि वह जानता था कि इनसान के अंदर क्या कुछ है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

urdgvh

Copyright © 2019 Urdu Geo Version. CC-BY-ND-NC
Urdu Geo Version (Hindi Script) · Creative Commons - Attribution-NonCommercial-NoDerivs [CC BY-NC-ND]