Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Zechariah 1 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 In Darius's second year, eighth month, our Father's word came to Zechariah son of Berechiah, son of Iddo the prophet: राजा दारयावेश के शासनकाल के दूसरे साल के आठवें महीने में याहवेह का यह वचन बेरेखियाह के पुत्र और इद्दो के पोते ज़करयाह भविष्यवक्ता के पास आया:
2 Our Father was very angry with your ancestors. “याहवेह तुम्हारे पूर्वजों से बहुत क्रोधित थे.
3 So tell them: This is what the Father of heaven's armies says: Return to me, declares the Father of heaven's armies, and I will return to you. So says the Father of heaven's armies. इसलिये लोगों को बताओ: सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: ‘मेरे पास लौट आओ,’ सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है, ‘तो मैं भी तुम्हारे पास लौट आऊंगा,’ सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है.
4 Do not be like your ancestors. To them the earlier prophets proclaimed: This is what the Father of heaven's armies says: Turn now from your evil ways and evil deeds. But they would not listen or heed me, declares our Father. अपने पूर्वजों के समान मत बनो, जिन्हें पहले के भविष्यवक्ताओं ने पुकार-पुकारकर कहा था: सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: ‘अपने बुरे चालचलन और अपने बुरे कार्यों को छोड़ो.’ किंतु उन्होंने न तो मेरी बातों को सुना और न ही मेरी ओर ध्यान दिया, याहवेह की घोषणा है.
5 Your ancestors—where are they now? And the prophets, do they live forever? तुम्हारे पूर्वज अब कहां हैं? और भविष्यवक्ता, भविष्यद्वक्ता, क्या वे सदाकाल तक जीवित हैं?
6 But my words and decrees, which I commanded my servants the prophets—did they not overtake your ancestors? Then they turned back and said, 'Just as the Father of heaven's armies planned to do to us, matching our ways and deeds, so he has dealt with us.' पर मेरे वचन और कानून, जो मैंने अपने सेवक भविष्यवक्ताओं को दिये थे, क्या वे तुम्हारे पूर्वजों की मृत्यु के बाद भी बने हुए नहीं हैं? “तब उन्होंने प्रायश्चित किया और कहा, ‘सर्वशक्तिमान याहवेह ने ठीक वही किया है जैसा कि हमारे चालचलन और हमारे कर्मों के कारण हमारे साथ किया जाना चाहिये, जैसा कि उन्होंने करने की ठानी थी.’ ”
7 On the twenty-fourth day of the eleventh month, Shebat, in Darius's second year, the word of our Father came to Zechariah son of Berechiah, son of Iddo the prophet: राजा दारयावेश के शासनकाल के दूसरे साल के ग्यारहवें महीने अर्थात् शबात महीने के चौबीसवें दिन याहवेह का यह वचन बेरेखियाह के पुत्र और इद्दो के पोते ज़करयाह भविष्यवक्ता के पास पहुंचा.
8 During the night I had a vision—and there before me was a man riding a red horse, standing among the myrtle trees in a ravine, and behind him were red, brown, and white horses. रात के समय मैंने एक दर्शन में देखा कि मेरे सामने लाल घोड़े पर सवार एक व्यक्ति था. वह घाटी में मेंहदी के पेड़ों के बीच खड़ा था, और उसके पीछे लाल, भूरे और सफेद रंग के घोड़े थे.
9 I asked, 'What are these, my lord?' The angel talking with me said, 'I will show you what they are.' तब मैंने पूछा, “हे मेरे प्रभु, ये क्या हैं?” जो स्वर्गदूत मुझसे बात कर रहा था, उसने उत्तर दिया, “मैं तुम्हें दिखाऊंगा कि ये क्या हैं.”
10 The man among the myrtle trees answered, 'These are the ones our Father sent to patrol the earth.' तब जो व्यक्ति मेंहदी के पेड़ों के बीच खड़ा था, उसने कहा, “ये वे हैं जिन्हें याहवेह ने पूरे पृथ्वी पर भेजा है.”
11 They reported to the messenger of our Father standing among the myrtle trees, 'We have patrolled the earth; the whole earth sits at rest and peace.' और उन्होंने याहवेह के उस स्वर्गदूत को यह सूचित किया, जो मेंहदी के पेड़ों के बीच खड़ा था, “हम पूरी पृथ्वी में गये और देखा कि सारी पृथ्वी में चैन और शांति है.”
12 Then the messenger of our Father said, 'Father of heaven's armies, how long will you hold back mercy from Jerusalem and Judah's cities, angry with them these seventy years?' तब याहवेह के दूत ने कहा, “हे सर्वशक्तिमान याहवेह, आप जो येरूशलेम तथा यहूदिया के शहरों पर पिछले सत्तर सालों से क्रोधित हैं, कब तक आप इन पर अपनी दया नहीं दिखाएंगे?”
13 So our Father spoke kind and comforting words to the angel who was talking with me. तब याहवेह ने उस स्वर्गदूत से, जो मुझसे बात कर रहा था, दयालु और सांत्वनापूर्ण शब्द कहा.
14 Then the angel talking with me said, 'Proclaim: This is what the Father of heaven's armies says: I am very jealous for Jerusalem and Zion,' फिर वह स्वर्गदूत जो मुझसे बातें कर रहा था, उसने कहा, “इन बातों की घोषणा करो: सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: ‘येरूशलेम तथा ज़ियोन के प्रति मेरी बहुत जलन है,
15 but I am very angry with the secure nations; I was only a little angry, but they added to the harm. और मैं उन जनताओं से बहुत क्रोधित हूं जो आराम में हैं. पहले मैं सिर्फ थोड़ा क्रोधित था, किंतु उन्होंने खुद ही अपनी विपत्तियां बढ़ा ली हैं.’
16 So our Father says: I will return to Jerusalem with mercy; there my house will be rebuilt, declares the Father of heaven's armies, and the measuring line will be stretched over Jerusalem. “इसलिये याहवेह का यह कहना है: ‘मैं कृपा करने के लिये येरूशलेम लौटूंगा, और वहां मेरे भवन को फिर से बनाया जाएगा. और येरूशलेम के ऊपर नापने की लकीर खींची जाएगी,’ सर्वशक्तिमान याहवेह की घोषणा है.
17 Proclaim further: So says the Father of heaven's armies: My cities will again overflow with prosperity; our Father will again comfort Zion and again choose Jerusalem. “आगे और घोषणा करो: सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: ‘मेरे नगर फिर समृद्ध होंगे, और याहवेह फिर ज़ियोन को सांत्वना देंगे तथा येरूशलेम को अपना ठहराएंगे.’ ”
18 Then I looked up, and there before me were four horns. फिर मैंने देखा, और वहां मेरे सामने चार सींग थे.
19 I asked the angel talking with me, 'What are these?' He said, 'These are the horns that scattered Judah, Israel, and Jerusalem.' तो मैंने उस स्वर्गदूत, जो मुझसे बातें कर रहा था, उससे पूछा, “ये क्या हैं?” उसने मुझे उत्तर दिया, “ये वे सींग हैं जिन्होंने यहूदिया, इस्राएल और येरूशलेम को तितर-बितर कर दिया है.”
20 Then our Father showed me four craftsmen. फिर याहवेह ने मुझे चार शिल्पकार दिखाये.
21 I asked, 'What are these coming to do?' He said, 'These horns scattered Judah so no one could lift his head; but these craftsmen came to terrify them and throw down the horns the nations raised against Judah's land to scatter it.' मैंने पूछा, “ये क्या करने के लिये आये हैं?” उन्होंने उत्तर दिया, “ये वे सींग हैं जिन्होंने यहूदिया को तितर-बितर कर दिया है, ताकि कोई अपना सिर न उठा सके, पर ये शिल्पकार उन्हें भयभीत करने उन जनताओं के इन सीगों को काट डालने के लिये आए हैं जो यहूदिया देश के शत्रुओं को भयभीत कर देंगे और उन राष्ट्रों के सींग काट डालेंगे, जिन्होंने यहूदिया के लोगों को तितर-बितर करने के लिये आक्रमण किया है.”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]