Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Ruth 4 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Boaz went up to the town gate and sat. When the family redeemer he'd mentioned came by, Boaz said, "Come sit here, friend." So he came and sat. उसी समय बोअज़ नगर द्वार पर जाकर बैठ गए, और जब वहां वह छुड़ाने वाला आया, जिसका वर्णन बोअज़ रूथ से कर चुके थे, बोअज़ ने उनसे कहा, “मित्र यहां आइए और मेरे पास बैठिए.” सो वह आकर बोअज़ के पास बैठ गया.
2 Then he took ten of the town elders and said, "Sit here." So they sat down. इसके बाद बोअज़ ने नगर के पुरनियों में से दस को भी वहां बुलवा लिया और उनसे विनती की, “कृपया यहां बैठिए,” सो वे सब बैठ गए.
3 He told the family redeemer, "Naomi, back from Moab's country, is selling the parcel of land that belonged to our brother Elimelech. तब बोअज़ ने उस छुड़ानेवाले से कहा, “नावोमी, जो मोआब देश से लौट आई हैं, एलिमेलेख, हमारे रिश्तेदार की भूमि, का एक भाग बेच रही हैं.”
4 So I decided to tell you: buy it before those sitting here and my people's elders. If you'll redeem it, redeem it. If not, tell me so I know, since no one but you can redeem, and I'm after you." He said, "I will redeem it." सो मैं यह सही समझता हूं कि मैं आपको इसकी सूचना इन शब्दों में दे दूं, “इस ज़मीन को इन गवाहों की उपस्थिति में तथा हमारे नागरिकों के पुरनियों की उपस्थिति में खरीद लो. यदि तुम इसको छुड़ाना चाहो, इसको छुड़ा लो. किंतु यदि तुम छुड़ाना न चाहो, मुझसे कह दो, कि मुझे तुम्हारी इच्छा मालूम हो जाए, क्योंकि तुम्हारे अलावा इसका और कोई दूसरा छुड़ाने वाला नहीं है. तुम्हारे बाद मैं छुड़ा सकता हूं.” उस छुड़ानेवाले ने कहा, “मैं इसको छुड़ा लूंगा.”
5 Boaz said, "The day you buy the field from Naomi, you also acquire Ruth the Moabite, the dead man's widow, to raise up his name on his inheritance." इस पर बोअज़ ने कहा, “जिस दिन तुम नावोमी से उस ज़मीन को ख़रीदोगे, तुम्हें मोआबी रूथ को, जो उस मृतक रिश्तेदार की विधवा है, भी मोल लेना पड़ेगा कि मृतक का नाम इस संपत्ति के साथ बना रह सके.”
6 Then the redeemer said, "I can't redeem it myself, or I'd ruin my own inheritance. You take my right of redemption; I cannot redeem it." इस पर उस छुड़ानेवाले ने कहा, “इस स्थिति में मैं इसको छुड़ाने में असमर्थ हूं, क्योंकि ऐसा करने पर अपने ही वंश का नुकसान कर बैठूंगा. छुड़ाने का यह अधिकार अब तुम ले लो. क्योंकि मैं यह छुड़ाने में असमर्थ हूं.”
7 Earlier in Israel, to make any deal for redeeming or exchanging property binding, a man would take off his sandal and give it to the other. This confirmed agreements in Israel. (इस्राएल में पुराने समय से यह प्रथा चली आ रही थी, कि छुड़ाने की प्रक्रिया में लेनदेन को पक्का करने के प्रमाण के रूप में छुड़ाने वाला अपना जूता उतारकर दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया करता था. इस्राएल देश में लेनदेन पक्का करने की यही विधि थी.)
8 So when the family redeemer said to Boaz, "Buy it for yourself," he took off his sandal. सो जब उस छुड़ानेवाले ने बोअज़ से कहा, “तुम स्वयं ही इसको खरीद लो,” उसने अपना जूता उतारकर बोअज़ को दे दिया.
9 Then Boaz told the elders and all the people, "You are witnesses today that I have bought from Naomi all that belonged to Elimelech, Chilion, and Mahlon. तब बोअज़ ने पुरनियों तथा सभी उपस्थित लोगों को यह कहा, “आज आप सभी इस बात के गवाह हैं, कि मैंने नावोमी से वह सब खरीद लिया है, जो एलिमेलेख का तथा किल्‍योन तथा मह्‍लोन का था.
10 I have also taken Ruth the Moabite, Mahlon's widow, as my wife, to preserve the dead man's name with his inheritance, so his name won't vanish from his family or his hometown's records. You are witnesses today." साथ ही मैंने मह्‍लोन की विधवा मोआबी रूथ को अपनी पत्नी होने के लिए स्वीकार कर लिया है, कि मृतक की संपत्ति के उत्तराधिकार के लिए संतान पैदा हो, और उसके जन्मस्थान तथा उनके रिश्तेदारों में से मृतक का नाम मिटने न पाए. आप सभी आज इसके गवाह हैं!”
11 Then all the people at the gate and the elders said, "We are witnesses. May our Father make the woman entering your house like Rachel and Leah, who together built the house of Israel. Prosper in Ephrathah and be famous in Bethlehem. इस पर नगर द्वार की सारी भीड़ तथा नगर के पुरनियों ने उत्तर दिया, “हम इसके गवाह हैं. जो स्त्री तुम्हारे परिवार में प्रवेश कर रही है, याहवेह उसे राहेल तथा लियाह के समान बनाएं, जो दोनों ही इस्राएल के सारे गोत्रों का मूल हैं. तुम एफ़राथा में सम्पन्‍न होते जाओ और बेथलेहेम में तुम्हारा यश फैल जाए.
12 May your house be like Perez's, whom Tamar bore to Judah, through the children our Father gives you by this young woman." याहवेह द्वारा तुम्हें जो संतान इस स्त्री से मिले, वह पेरेज़ के समान हों, जो यहूदाह के तामार द्वारा प्राप्‍त हुए थे.”
13 So Boaz took Ruth as his wife. He slept with her, and our Father let her conceive, and she gave birth to a son. बोअज़ ने रूथ से विवाह कर लिया और जब वह उसके पास गया, याहवेह ने रूथ को गर्भधारण की क्षमता दी, और उसे एक पुत्र पैदा हुआ.
14 Then the women said to Naomi, "Praise our Father, who has not left you today without a family redeemer—may his name become famous in Israel! स्त्रियां आकर नावोमी से कहने लगी, “धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने आज आपको छुड़ानेवाले के बिना नहीं छोड़ा. इस्राएल देश में इस छुड़ानेवाले का बड़ा नाम हो जाए!
15 He will renew your life and sustain your old age, for your daughter-in-law who loves you, worth more to you than seven sons, has borne him." वह आप में जीवन भर देगा और आपके बुढ़ापे में वही आपका सहारा होगा, क्योंकि आपकी बहू ने उसे जन्म दिया है, उसका प्रेम आप पर बहुत ही अपार है, जो आपके लिए सात पुत्रों से कहीं अधिक बढ़कर है.”
16 Then Naomi took the child, held him on her lap, and cared for him. तब नावोमी ने बच्‍चे को अपनी गोद में उठा लिया और धाय के समान उसकी देखभाल करने लगी.
17 The neighbor women named him: "A son is born to Naomi!" They called him Obed, father of Jesse, father of David. पड़ोसी स्त्रियों ने बच्‍चे को एक नाम दिया. उनका कहना था, “नावोमी को एक बेटा हुआ है!” उनके द्वारा बच्‍चे को दिया गया नाम था, ओबेद. यही यिशै का पिता हुआ, जो राजा दावीद के पिता थे. अर्थात् राजा दावीद के दादा.
18 Now these are the generations of Perez: Perez fathered Hezron, पेरेज़ की वंशावली इस प्रकार हुई: पेरेज़ हेज़रोन के,
19 Hezron fathered Ram, Ram fathered Amminadab, हेज़रोन राम के, राम अम्मीनादाब के,
20 Amminadab fathered Nahshon, Nahshon fathered Salmon, अम्मीनादाब नाहशोन के, और नाहशोन सलमोन के,
21 Salmon fathered Boaz, Boaz fathered Obed, सलमोन बोअज़ के, बोअज़ ओबेद के,
22 Obed fathered Jesse, and Jesse fathered David. ओबेद यिशै के और यिशै राजा दावीद के पिता हुए.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]