Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Numbers 8 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses, saying: तब याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,
2 "Say to Aaron: When you mount the lamps, the seven must shine before the lampstand." “अहरोन को यह आज्ञा दो, ‘जब-जब तुम दीपों को दीपदान पर रखो, ये सातों दीप सामने की तरफ़ प्रकाश देंगे.’ ”
3 Aaron did so, lighting its lamps to shine toward the lampstand's front, as our Father commanded Moses. अहरोन ने यही किया. उसने दीपों को दीपदान के सामने की ओर रखा, जैसा याहवेह ने मोशेह द्वारा आज्ञा दी थी.
4 The lampstand's work: hammered gold, hammered from base to blossoms—made exactly as our Father showed Moses. इस दीपदान की बनावट इस प्रकार की गई थी: यह पीटे हुए सोने से बनाया गया था. यह इसके आधार से दीप फूलों तक पीटे हुए सोने से बना था. यह ठीक याहवेह द्वारा मोशेह को दिए गए नमूने के अनुसार था, तब उसने दीपदान को उसी के अनुसार बनाया था.
5 Our Father spoke to Moses, saying: याहवेह ने मोशेह को दोबारा आज्ञा दी:
6 "Take the Levites from among the people of Israel and cleanse them. “सारे इस्राएल के घराने में से लेवियों को अलग करो तथा उन्हें पवित्र करो.
7 To cleanse them, do this: sprinkle purification water on them, run a razor over their whole body, wash their clothes, and be clean. उनके शुद्ध करने की प्रक्रिया यह होगी: उन पर पवित्र जल का छिड़काव करो, तथा वे अपनी पूरी देह पर उस्तरा चलाएं, वस्त्रों को धो डालें और वे स्वच्छ हो जाएंगे.
8 Let them take a young bull from the herd, its grain offering of fine flour mixed with oil, and you are to take a second young bull from the herd for a sin offering. फिर वे एक बछड़ा लेकर तेल से सने मैदे के साथ अन्‍नबलि के रूप में चढ़ाएं तथा एक अन्य बछड़ा तुम पापबलि के रूप में चढ़ाओगे.
9 Bring the Levites before the tent of meeting, and gather the whole community of Israel's people. तुम लेवियों को इस प्रकार मिलनवाले तंबू के सामने प्रस्तुत करोगे. तुम समस्त इस्राएल को इकट्ठा करोगे,
10 When you present the Levites before me, Israelites are to lay hands on the Levites, तथा लेवियों को याहवेह के सामने प्रस्तुत करोगे तथा इस्राएल के घराने लेवियों पर अपने हाथ रखेंगे.
11 Aaron is to wave the Levites before me, an offering from the Israelites, to do my service. अहरोन लेवियों को याहवेह के सामने इस्राएलियों की ओर हिलायी हुई भेंट चढ़ाएगा ताकि वे याहवेह की सेवा के लिए ठहर सकें.
12 The Levites will lay their hands on the bulls' heads; offer one as a sin offering, one as a burnt offering to me, to atone for the Levites. “फिर लेवी अपने हाथ उन बछड़ों पर रखेंगे और एक को याहवेह के लिए पापबलि तथा अन्य को होमबलि के रूप में भेंट कर देंगे ताकि इससे यह लेवियों के लिए प्रायश्चित बलि होगी.
13 Set the Levites before Aaron and his sons, and present them to me as a wave offering. तुम लेवियों को अहरोन तथा उसके पुत्रों के सामने खड़ा होने के लिए कहोगे, कि वे याहवेह के सामने हिलाने की भेंट के लिए अर्पण किए जाएं.
14 Separate the Levites from among Israel's people; the Levites are mine. इस प्रकार तुम लेवियों को इस्राएल के घराने से अलग करोगे. लेवी मेरे रहेंगे.
15 Then the Levites will enter to serve the tent of meeting, once you've cleansed and waved them as a wave offering. “यह सब पूरा हो जाने पर लेवी जाकर मिलनवाले तंबू में अपनी-अपनी ठहराई गई सेवाओं में लग सकते हैं; मगर ज़रूरी है कि तुम उन्हें पवित्र कर उन्हें हिलाने वाली भेंट के रूप में अर्पण करोगे;
16 For they are fully given to me from among Israel's sons, in place of every womb-opener—firstborn of all Israel's sons—I took them for myself. क्योंकि वे इस्राएल के घराने में से पूरी तरह मुझे दे दिए गए हैं. मैंने ही उन्हें इस्राएल के घराने में से हर एक स्त्री के गर्भ के पहलौंठों के स्थान पर अपने लिए ले लिया है.
17 All Israel's firstborn, human or animal, are mine; the day I struck all Egypt's firstborn, I set them apart for myself. क्योंकि इस्राएल के घराने में से हर एक पहलौठा मेरा है; चाहे मनुष्य हो अथवा पशु. जिस दिन मैंने मिस्र देश में हर एक पहलौठे को मारा था, मैंने लेवियों को अपने लिए अलग कर लिया था.
18 And I have taken the Levites in place of all the firstborn among the people of Israel. किंतु मैंने लेवियों को इस्राएल के घराने के हर एक पहिलौठों के स्थान पर ले लिया है.
19 I have given the Levites to Aaron and his sons, a gift from Israel's people, to serve Israel's people at the tent of meeting, atone for Israel's people, so no plague strikes Israel's people nearing the sanctuary." मैंने लेवी वंशजों को इस्राएल के घराने में से अहरोन तथा उसके पुत्रों को भेंट के रूप में दे दिया है कि वे इस्राएल के घराने के लिए मिलनवाले तंबू की सेवा किया करें तथा इस्राएल के घराने के लिए प्रायश्चित करें, कि इस्राएल के घराने पर पवित्र स्थान के निकट आने पर महामारी न आ पड़े.”
20 Moses, Aaron, and Israel's whole assembly did to the Levites all our Father commanded Moses about the Levites; Israel's people did to them. फिर मोशेह, अहरोन तथा इस्राएल के घराने की पूरी सभा ने लेवियों के संबंध में यही किया जैसा आदेश याहवेह ने मोशेह को लेवियों के संबंध में दिया था.
21 The Levites purified themselves from sin, washed their clothes; Aaron offered them as a wave offering before our Father, atoned for them to cleanse them. दूसरी ओर, लेवियों ने भी स्वयं को अपने पापों से पवित्र किया तथा अपने वस्त्र धो डाले. अहरोन ने उन्हें याहवेह के सामने हिलायी हुई भेंट के रूप में चढ़ाया. अहरोन ने उन्हें शुद्ध करने के उद्देश्य से उनके लिए प्रायश्चित भी किया.
22 After that, the Levites came to serve in the tent of meeting before Aaron and his sons; they did to the Levites as our Father commanded Moses. इसके बाद लेवी मिलनवाले तंबू में अहरोन एवं उसके पुत्रों के साथ अपनी-अपनी ठहराई हुई सेवाएं करने के लिए प्रवेश हुए, जैसा कि लेवियों के विषय में मोशेह को याहवेह की आज्ञा थी. यह सब वैसा ही पूरा कर दिया गया.
23 Our Father spoke to Moses, saying: इसके बाद याहवेह ने मोशेह से कहा,
24 "This applies to the Levites: from age twenty-five, they are to come to serve in the work at the tent of meeting. “लेवी सेवा के लिए यह विधि लागू होगी: पच्चीस वर्ष की आयु से ऊपर वे मिलनवाले तंबू में सेवा प्रारंभ किया करेंगे.
25 From age fifty they must retire from service work and serve no longer. पचास वर्ष की अवस्था होने पर वे यह सेवा समाप्‍त कर सेवा निवृत्त हो जाएंगे.
26 They may assist their brothers at the tent of meeting by standing guard, but do no work. This is how you are to assign the Levites' duties." हां, तब मिलनवाले तंबू में अपने भाइयों की सहायता अवश्य कर सकते हैं ताकि सेवा बिना किसी रुकावट के चलती रहे, किंतु वे स्वयं कोई कार्य नहीं करेंगे.”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]