Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Numbers 33 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 These are the stages of the Israelites' journey out of Egypt, by their divisions under Moses and Aaron's hand. यह उस यात्रा का वर्णन है, जो इस्राएलियों द्वारा मिस्र देश से निकलकर उनकी सेना के द्वारा मोशेह तथा अहरोन के नेतृत्व में की गई थी.
2 Moses wrote their starting points by stage, at our Father's command; these are their stages by starting points. याहवेह के आदेश पर मोशेह ने उनकी यात्रा के प्रारंभिक स्थानों का लेखा रखा था. ये यात्राएं उनके प्रारंभिक स्थानों के अनुसार लिख दी गई हैं:
3 They set out from Rameses on the fifteenth day of the first month, the day after Passover—the Israelites marched out boldly, in full view of all the Egyptians, उन्होंने पहले महीने की पन्द्रहवीं तारीख पर रामेसेस से अपनी यात्रा शुरू की. दूसरे दिन, फ़सह उत्सव के बाद इस्राएलियों ने सारे मिस्रवासियों के देखते-देखते बड़ी निडरता से कूच कर दिया.
4 while the Egyptians buried all their firstborn, whom our Father had struck down among them, and on their gods our Father executed judgments. इस समय मिस्रवासी याहवेह द्वारा मारे गए अपने सारे पहलौंठों को मिट्टी देने में व्यस्त थे; याहवेह ने मिस्रवासियों के देवताओं पर भी दंड दिए थे.
5 The children of Israel set out from Rameses and camped at Succoth. इसके बाद इस्राएलियों ने रामेसेस से यात्रा शुरू कर सुक्कोथ में अपने डेरे डाले.
6 They set out from Succoth and camped at Etham, which is on the edge of the wilderness. उन्होंने सुक्कोथ से यात्रा की और एथाम में डेरे डाले, यह स्थान निर्जन प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है.
7 They left Etham, turned back to Pi-hahiroth, east of Baal-zephon, and camped before Migdol. उन्होंने एथाम से यात्रा शुरू की और पी-हाहीरोथ की दिशा में लौटे, जो बाल-जेफोन के सामने है. उन्होंने मिगदोल में डेरे डाले.
8 They set out from before Hahiroth, crossed the sea into the wilderness, traveled three days through the wilderness of Etham, and camped at Marah. उन्होंने पी-हाहीरोथ से यात्रा शुरू की और लाल सागर से होते हुए निर्जन प्रदेश में जा पहुंचे, और उन्होंने एथाम के निर्जन प्रदेश में तीन दिन की यात्रा की और माराह में डेरे डाल दिए.
9 They left Marah and reached Elim, where twelve water springs and seventy palm trees stood; there they camped. माराह से यात्रा शुरू कर वे एलिम पहुंचे. एलिम में बारह जल के सोते तथा सत्तर खजूर के पेड़ थे. उन्होंने वहीं डेरा डाल दिया.
10 They set out from Elim and camped by Yam Suph. एलिम से यात्रा शुरू कर उन्होंने लाल सागर तट पर डेरे डाले.
11 They set out from Yam Suph and camped in the wilderness of Sin. लाल सागर तट से यात्रा शुरू कर उन्होंने सिन के निर्जन प्रदेश में डेरे डाले.
12 They set out from the wilderness of Sin and camped at Dophkah. सिन के निर्जन प्रदेश से कूच कर उन्होंने दोफकाह में डेरे डाले.
13 They set out from Dophkah and camped at Alush. दोफकाह से यात्रा शुरू कर उन्होंने अलूष में डेरे डाले.
14 They left Alush and camped at Rephidim, where the people had no water to drink. अलूष से यात्रा शुरू कर उन्होंने रेफीदीम में डेरे डाले. यही वह स्थान था, जहां उनके लिए पीने का पानी उपलब्ध न था.
15 They set out from Rephidim and camped in the wilderness of Sinai. उन्होंने रेफीदीम से यात्रा शुरू कर सीनायी के निर्जन प्रदेश में डेरे डाले.
16 They set out from the wilderness of Sinai and camped at Kibroth-hattaavah. उन्होंने सीनायी के निर्जन प्रदेश से यात्रा शुरू की और किबरोथ-हत्ताआवह में डेरे डाले.
17 They set out from Kibroth-hattaavah and camped at Hazeroth. उन्होंने किबरोथ-हत्ताआवह से यात्रा शुरू की और हाज़ोरौथ में डेरे डाले.
18 They set out from Hazeroth and camped at Rithmah. उन्होंने हाज़ोरौथ से यात्रा शुरू की तथा रिथमाह में डेरे डाले.
19 They set out from Rithmah and camped at Rimmon-perez. उन्होंने रिथमाह से यात्रा शुरू की और रिम्मोन-पेरेज़ में डेरे डाले.
20 They set out from Rimmon-perez and camped at Libnah. उन्होंने रिम्मोन-पेरेज़ से यात्रा शुरू की और लिबनाह में डेरे डाल दिए.
21 They set out from Libnah and camped at Rissah. लिबनाह से यात्रा शुरू कर उन्होंने रिस्साह पहुंचकर वहां डेरे डाल दिए.
22 They set out from Rissah and camped at Kehelathah. रिस्साह से यात्रा शुरू कर उन्होंने केहेलाथाह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
23 They set out from Kehelathah and camped at Mount Shepher. उन्होंने केहेलाथाह से कूच किया, यात्रा करते हुए शेफर पर्वत पहुंचकर वहां डेरे डाल दिए.
24 They set out from Mount Shepher and camped at Haradah. शेफर पर्वत से यात्रा शुरू कर हारादाह पहुंचे, और वहां उन्होंने डेरे डाल दिए.
25 They set out from Haradah and camped at Makheloth. उन्होंने हारादाह से यात्रा शुरू की, और मखेलौथ पहुंचकर डेरे डाल दिए.
26 They set out from Makheloth and camped at Tahath. उन्होंने मखेलौथ से यात्रा शुरू की और ताहाथ पहुंचकर डेरे डाल दिए.
27 They set out from Tahath and camped at Terah. उन्होंने ताहाथ से यात्रा शुरू की और तेराह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
28 They set out from Terah and camped at Mithkah. उन्होंने तेराह से यात्रा शुरू की और मितखाह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
29 They set out from Mithkah and camped at Hashmonah. उन्होंने मितखाह से यात्रा शुरू की और हाषमोनाथ पहुंचकर डेरे डाल दिए.
30 They set out from Hashmonah and camped at Moseroth. हाषमोनाथ से यात्रा शुरू कर वे मोसेराह पहुंचे, और वहां उन्होंने डेरे डाल दिए.
31 They set out from Moseroth and camped at Bene-jaakan. मोसेराह से यात्रा शुरू कर उन्होंने बेने-जाआकन पहुंचकर डेरे डाल दिए.
32 They set out from Bene-jaakan and camped at Hor-haggidgad. उन्होंने बेने-जाआकन से यात्रा शुरू कर होर-हग्गीदगाद पहुंचकर डेरे डाल दिए.
33 They set out from Hor-haggidgad and camped at Jotbathah. उन्होंने होर-हग्गीदगाद से कूच कर योतबाथाह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
34 They set out from Jotbathah and camped at Abronah. उन्होंने योतबाथाह से यात्रा शुरू की और आबरोनाह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
35 They set out from Abronah and camped at Ezion-geber. उन्होंने आबरोनाह से यात्रा शुरू की और एज़िओन-गेबेर में डेरे डाल दिए.
36 They set out from Ezion-geber and camped in the wilderness of Zin, that is, Kadesh. उन्होंने एज़िओन-गेबेर से यात्रा शुरू की और ज़िन के निर्जन प्रदेश अर्थात् कादेश में पहुंचकर डेरे डाल दिए.
37 They left Kadesh and camped at Mount Hor, on the edge of Edom's land. उन्होंने कादेश से यात्रा शुरू की और होर पर्वत पहुंचकर वहां डेरे डाल दिए. यह स्थान एदोम की सीमा पर है.
38 Aaron the priest climbed Mount Hor at our Father's command and died there in the fortieth year after the children of Israel left the land of Egypt, in the fifth month, on its first day. इसके बाद पुरोहित अहरोन याहवेह के आदेश पर होर पर्वत पर चढ़ गया और वहीं उसकी मृत्यु हो गई. यह इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने का चालीसवां वर्ष था. यह पांचवें महीने की पहली तारीख थी.
39 Aaron was 123 years old when he died on Mount Hor. अहरोन की आयु इस अवसर पर एक सौ तेईस वर्ष थी, जब होर पर्वत पर उसकी मृत्यु हुई.
40 The Canaanite king of Arad, living in the Negev of Canaan, heard the Israelites were coming. इसी समय कनान देश के नेगेव में कनानी राजा अराद को यह मालूम हो चुका था कि इस्राएली इस दिशा में आ रहे हैं.
41 They set out from Mount Hor and camped at Zalmonah. फिर उन्होंने होर पर्वत से प्रस्थान किया, और ज़ालमोनाह में डेरे डाल दिए.
42 They set out from Zalmonah and camped at Punon. उन्होंने ज़ालमोनाह से यात्रा शुरू की और पुनोन में डेरे डाल दिए.
43 They set out from Punon and camped at Oboth. उन्होंने पुनोन से यात्रा शुरू की और ओबोथ में डेरे डाल दिए.
44 They set out from Oboth and camped at Iye-abarim, on the border of Moab. ओबोथ से यात्रा शुरू कर उन्होंने मोआब देश की सीमा पर स्थित स्थान इये-आबारिम पर डेरे डाल दिए.
45 They set out from Iyim and camped at Dibon-gad. इय्यीम-आबारिम से कूच कर उन्होंने दीबोन-गाद में डेरे डाले.
46 They set out from Dibon-gad and camped at Almon-diblathaim. दीबोन-गाद से यात्रा शुरू कर उन्होंने आलमोन-दिबलाथाइम में डेरे डाले.
47 They set out from Almon-diblathaim and camped in the mountains of Abarim, near Nebo. आलमोन-दिबलाथाइम से यात्रा शुरू कर उन्होंने नेबो के पास वाले अबारिम पर्वतों के पास डेरा डाला.
48 They left the mountains of Abarim and camped on the plains of Moab, by the Jordan at Jericho. अबारिम पर्वतों से कूच कर येरीख़ो के सामने मोआब में यरदन के मैदानों में डेरे डाल दिए.
49 They camped along the Jordan, from Beth-jeshimoth to Abel-shittim, on the plains of Moab. मोआब के मैदानों में उन्होंने यरदन तट पर डेरे डाले थे, जिसका फैलाव बेथ-यशिमोथ से लेकर आबेल-शित्तिम तक था.
50 Our Father spoke to Moses in the plains of Moab by the Jordan at Jericho, saying: फिर याहवेह यरदन तट पर येरीख़ो के सामने मोआब के मैदानों में मोशेह के सामने आए और उनसे यह बातें की:
51 "Speak to the Israelites and tell them: When you cross the Jordan into the land of Canaan. “इस्राएलियों पर यह स्पष्ट कर दो, ‘जब तुम यरदन पार कर कनान देश में प्रवेश करोगे,
52 Drive out everyone living in the land before you; destroy all their carved images and metal figures, and tear down all their high places. तुम अपने सामने आए हर एक कनानवासी को खदेड़ दोगे, उनकी ढाली हुई सारी धातु की मूर्तियों को नष्ट कर दोगे तथा उनके सभी पूजा स्थलों को भी.
53 Possess the land and live in it, for I have given you the land to possess. तुम इस देश को अधिकार में करके इसमें बस जाओगे; क्योंकि यह देश मैंने तुम्हें अधिकार करने के लक्ष्य से दिया है.
54 Divide the land by lot among your clans—more land to larger clans, less to smaller ones. Wherever the lot falls for someone, that becomes theirs. You will inherit by your ancestral tribes. तुम अपने-अपने परिवारों के अनुसार पासा फेंक देश को बांट लेना. बड़े गोत्र को भूमि का बड़ा भाग तथा छोटे को भूमि का छोटा भाग. पासा, जो भी दिखाए वही उसका अंश होगा. तुम्हारा उत्तराधिकार तुम्हारे पितरों के कुलों के अनुसार ही होगा.
55 "But if you don't drive out the land's residents before you, those you leave will be barbs in your eyes and thorns in your sides, troubling you in the land where you live. “ ‘किंतु यदि तुम उस देश के निवासियों को वहां से न खदेड़ोगे, तब तो वे, जो वहां रह जाएंगे, तुम्हारी आंखों की किरकिरी तथा तुम्हारे पंजरों में कीलों के समान साबित हो जाएंगे. तब उस देश में, जहां तुम बस जाओगे, वे ही तुम्हारे संकट का कारण साबित होंगे.
56 And then I will do to you what I had planned to do to them." जो कुछ मैंने उनके साथ करने का वचन किया है, मैं वही सब तुम्हारे साथ करूंगा.’ ”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]