Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Numbers 31 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Our Father said to Moses, फिर मोशेह के लिए याहवेह का आज्ञा थी,
2 "Avenge the Israelites against the Midianites; afterward you will be gathered to your people." “मिदियानियों से इस्राएलियों का पूरा बदला ले डालो, इसके बाद तुम अपने पूर्वजों में मिला लिए जाओगे.”
3 So Moses told the people, "Arm men from among you for war, to go against Midian and carry out our Father's justice on Midian. मोशेह ने लोगों को आज्ञा दी, “अपने बीच लोगों को युद्ध के लिए तैयार करो, कि वे मिदियान पर आक्रमण कर मिदियान पर याहवेह का बदला पूरा करें.
4 You are to send 1,000 from each of the tribes of Israel to the war." इस्राएल के सारे गोत्रों से हर एक कुल में से एक-एक हज़ार को तुम युद्ध के लिए भेजोगे.”
5 So from Israel's thousands, 1,000 per tribe were supplied—12,000 armed for war. इसलिये सारी इस्राएली प्रजा में से हर एक गोत्र से एक-एक हज़ार योद्धा भर्ती किए गए; बारह हज़ार युद्ध के लिए तैयार योद्धा.
6 Moses sent them to war, 1,000 from each tribe, with Phinehas son of Eleazar the priest, carrying the holy articles of the sanctuary and the signal trumpets in his hand. मोशेह ने इन्हें हर एक गोत्र से एक-एक हज़ार योद्धा को युद्ध के लिए भेज दिया. पुरोहित एलिएज़र का पुत्र फिनिहास युद्ध के लिए इनके साथ था. वह अपने हाथ में पवित्र पात्र एवं तुरहियां लिए हुए था कि इनसे चेतावनी नाद किया जा सके.
7 They waged war against Midian, as our Father had commanded Moses, and they killed every male. उन्होंने याहवेह द्वारा मोशेह को दिखाए गए आदेश के अनुसार मिदियान पर आक्रमण कर दिया तथा हर एक पुरुष की हत्या कर दी.
8 They killed the kings of Midian among the slain—Evi, Rekem, Zur, Hur, and Reba, Midian's five kings—and killed Balaam son of Beor with the sword. उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिदियान के इन पांच राजाओं का भी वध कर दिया: एवी, रेकेम, ज़ुर, हूर, तथा रेबा. इनके अलावा इस्राएलियों ने बेओर के पुत्र बिलआम का वध भी तलवार से कर दिया.
9 The people of Israel captured Midian's women and children, and plundered all their livestock, flocks, and goods. इस्राएलियों ने मिदियानी स्त्रियों एवं बालकों को तथा पशुओं एवं भेड़ों को बंदी बनाकर उनकी सारी सामग्री लूट ली.
10 They burned with fire all the cities where they lived and all their camps, इसके बाद उन्होंने उनके द्वारा बसाए गए सभी नगरों को जला दिया तथा उनके शिविरों को आग में झोंक दिया.
11 and they took all the spoil and all the plunder, both people and animals. तब उन्होंने लूट की सारी सामग्री, सारे बंदी मनुष्यों तथा पशुओं को ले जाकर
12 They brought the captives, plunder, and spoil to Moses, Eleazar the priest, and Israel's whole assembly, at the camp on Moab's plains by the Jordan, across from Jericho. मोशेह, पुरोहित एलिएज़र तथा इस्राएलियों की सारी सभा के सामने इन बंदियों, पशुओं तथा लूट की सामग्री को प्रस्तुत कर दिया. वे इस अवसर पर मोआब के मैदानों में डेरे डाले हुए थे, जो येरीख़ो के सामने यरदन नदी के तट पर हैं.
13 Moses, Eleazar the priest, and all the assembly's leaders went to meet them outside the camp. उनसे भेंट करने के उद्देश्य से मोशेह, पुरोहित एलिएज़र तथा सभा के सारे प्रधान शिविर के बाहर निकल आए.
14 But Moses was angry with the army's officers, commanders of thousands and commanders of hundreds, who returned from the battle. मोशेह सैन्य अधिकारियों से अप्रसन्‍न थे—वे जो हज़ारों पर तथा सैकड़ों पर नियुक्त किए गए थे—जो युद्ध से लौट रहे थे.
15 Moses said to them, "Have you let all the women live? मोशेह ने उनसे प्रश्न किया, “क्या तुमने सभी स्त्रियों को जीवित छोड़ दिया है?
16 Look, these women, on Balaam's advice, led Israel to betray our Father in the Peor incident, bringing the plague on the congregation of our Father. ये ही तो थीं वे, जिन्होंने पेओर में बिलआम की सलाह पर इस्राएलियों को याहवेह के विरुद्ध बलवा के लिए उकसाया था, जिसके कारण याहवेह की सभा में महामारी फैल गई थीं.
17 Now kill every male child, and kill every woman who has slept with a man. इसलिये अब हर एक बालक का वध कर डालो तथा हर एक विवाहित स्त्री का भी.
18 But keep alive for yourselves every young girl who has not slept with a man. हां, उन कन्याओं को अपने लिए जीवित छोड़ देना, जिनका किसी पुरुष से यौन संपर्क नहीं हुआ है.
19 Stay outside the camp seven days. Anyone who killed someone or touched a corpse must purify themselves on the third day and the seventh—you and your captives. “सात दिन शिविर के बाहर डेरा डालना ज़रूरी है. जिस किसी ने किसी व्यक्ति का वध किया है, जिस किसी ने किसी मरे हुए व्यक्ति को छुआ है, स्वयं को तथा अपने बंदियों को तीसरे एवं सातवें दिन पवित्र करे.
20 Purify every garment, every leather article, everything made of goats' hair, and every wood article." तुम स्वयं को, हर एक वस्त्र को, हर एक चमड़े की वस्तु को, बकरे के रोम से बनी वस्तुओं को तथा लकड़ी की सभी वस्तुओं को पवित्र करोगे.”
21 Eleazar the priest told the soldiers who had gone to war, "This is the statute of the law our Father commanded Moses: फिर पुरोहित एलिएज़र ने उन्हें जो युद्ध कर लौटे थे, संबोधित करते हुए कहा, “याहवेह द्वारा मोशेह को दी गई आज्ञा यह है:
22 only the gold, the silver, the bronze, the iron, the tin, and the lead. सिर्फ सोना, चांदी, कांसा, लोहा, रांगा तथा सीसा,
23 Everything that can withstand fire, pass through the fire—it becomes clean. But it must also be purified with water of purification. Whatever can't withstand fire, pass through the water. हर एक वस्तु, जिसे आग में से होकर निकाला जा सकता है, तुम आग में से निकालोगे कि वह शुद्ध हो जाए, किंतु जो वस्तु आग में से निकाली नहीं जा सकती, उनको पवित्र करने के लिए तुम इन्हें जल से शुद्ध करोगे.
24 Wash your clothes on the seventh day, and you'll be clean; then you may enter the camp." पवित्र करने के लिए तुम सातवें दिन अपने वस्त्रों को धोओगे, इसके बाद तुम शिविरों में प्रवेश कर सकते हो.”
25 Our Father said to Moses, याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,
26 "You, Eleazar the priest, and the family heads of the community, count the plunder taken, people and animals. “तुम, पुरोहित एलिएज़र तथा प्रजा में गोत्रों के प्रधान सारे लूट के सामान की गिनती करें, चाहे ये मनुष्य हों अथवा पशु.
27 Divide the plunder into two: between the fighters who went to battle and the whole congregation. तब सारी लूट की सामग्री का बंटवारा युद्ध में गए योद्धाओं तथा सारी सभा के बीच कर दिया जाए.
28 From the soldiers who went out to battle, take a tax for me: one in 500—people, cattle, donkeys, and flocks. योद्धाओं पर याहवेह के लिए कर ठहराया जाए, जो युद्ध में गए थे, पांच सौ व्यक्तियों तथा पशुओं, गधों तथा भेड़ों के लिए एक-एक प्राणी अलग रखते जाना.
29 Take it from their half and give it to Eleazar the priest as a contribution to me. इसे उनके आधे भाग के दसवें अंश से लेकर याहवेह को चढ़ाने के उद्देश्य से पुरोहित एलिएज़र को दे देना.
30 From the Israelites' half, take one in fifty—from the people, cattle, donkeys, flocks, and all the animals—and give them to the Levites who keep charge of my tabernacle." इस्राएलियों के आधे भाग के दसवें अंश से हर एक पचास व्यक्तियों, पशुओं, गधों, भेड़ों, सभी पशुओं में से एक-एक लेकर उन लेवियों को सौंप देना, जो याहवेह के साक्षी तंबू के अधिकारी हैं.”
31 Moses and Eleazar the priest did as our Father had commanded Moses. मोशेह तथा पुरोहित एलिएज़र ने मोशेह को दी गई याहवेह की आज्ञा का पूरा-पूरा पालन किया.
32 The plunder remaining from the spoil that the army had taken was 675,000 sheep, सैनिकों द्वारा लूटी गई सामग्री में से शेष यह था: 6,75,000 भेड़ें,
33 72,000 cattle, 72,000 पशु,
34 61,000 donkeys, 61,000 गधे
35 and 32,000 persons in all—the women who had not slept with a man. तथा 32,000 स्त्रियां जिनका किसी पुरुष से यौन संपर्क नहीं हुआ था.
36 The half belonging to those who had gone out to war numbered 337,500 sheep, वे, जो युद्ध पर गए थे, उनके आधे का दसवां अंश इस प्रकार था: भेड़ों की संख्या 3,37,500,
37 and the tribute to our Father from the sheep was 675. इनमें से याहवेह के लिए निकाली भेड़ें 675;
38 The cattle were 36,000, of which the tribute to our Father was 72. पशुओं की संख्या 36,000 जिनमें से याहवेह का भाग था 72;
39 The donkeys were 30,500, of which the tribute to our Father was 61. गधों की संख्या 30,500 थी, जिनमें याहवेह का भाग था 61;
40 The persons were 16,000, of which the tribute to our Father was 32. इनमें मनुष्य प्राणी थे 16,000, जिनमें याहवेह का ठहराया गया भाग था 32.
41 Moses gave the tribute, our Father's contribution, to Eleazar the priest, as our Father commanded him. मोशेह ने पुरोहित एलिएज़र को याहवेह के लिए ठहराया भाग सौंप दिया, ठीक जैसी याहवेह की आज्ञा थी.
42 As for the Israelites' half, which Moses had set apart from that of the men who fought, मोशेह ने जिन इस्राएलियों को, जो युद्ध से लौटे थे, उनके आधे भाग के दसवें अंश के संबंध में:
43 the congregation's half was 337,500 sheep, सारी इस्राएली सभा के आधे भाग का दसवां अंश था 3,37,500 भेड़ें,
44 36,000 cattle, 36,000 पशु,
45 30,500 donkeys, 30,500 गधे
46 and 16,000 persons. तथा मानव प्राणी थे 16,000.
47 From the Israelites' half, Moses took one of every fifty—people and animals—and gave them to the Levites in charge of our Father's tabernacle, as our Father had commanded Moses. तथा इस्राएलियों के आधे भाग के दसवें अंश में से, मोशेह ने हर एक पचास में से, चाहे मनुष्य हों अथवा पशु, लेकर उन लेवियों को सौंप दिया, जो याहवेह के साक्षी तंबू के अधिकारी थे, ठीक जैसा मोशेह को याहवेह ने आज्ञा दी थी.
48 The officers over the army's units, the commanders of thousands and hundreds, came to Moses, फिर वे अधिकारी—हज़ारों के सेनापति, सैकड़ों के प्रधान—मोशेह के पास आए.
49 and said to him, "Your servants counted the fighting men under our command; not one of us is missing. उन्होंने मोशेह से विनती की, “आपके सेवकों ने हमें सौंपे गए योद्धाओं की गिनती कर ली है. कोई भी व्यक्ति छूट नहीं रहा.
50 So we've brought our Father an offering—each man's find: gold articles, armlets, bracelets, signet rings, earrings, beads—to atone for ourselves before our Father." इसलिये हममें से हर एक व्यक्ति याहवेह को भेंट करने के लिए सोने के गहने-बाजूबंद, कंगन, अंगूठियां, कर्णफूल, गले के हार लेकर आया है, जैसा जैसा जिसे प्राप्‍त हुआ है कि हम याहवेह के सामने अपने लिए प्रायश्चित कर सकें.”
51 Moses and Eleazar the priest received from them the gold, all the crafted articles. मोशेह तथा पुरोहित एलिएज़र ने उनसे ये सोने के गहने इकट्‍ठे कर लिए, जो उनके द्वारा लाए गए थे.
52 All the gold of the contribution that they presented to our Father, from the commanders of thousands and the commanders of hundreds, came to about 420 pounds. भेंट में दिए गए सारे गहनों का तौल, जो उन्होंने याहवेह को चढ़ाया था, जो हज़ारों तथा सैकड़ों के अधिकारियों द्वारा प्राप्‍त हुआ था, 16,750 शेकेल हुआ.
53 The men of war had each taken plunder for himself. योद्धाओं ने अपने लिए लूट सामग्री इकट्ठी कर ली थी.
54 Moses and Eleazar the priest took the gold from the commanders of thousands and hundreds and brought it into the tent of meeting as a reminder for the Israelites before our Father. मोशेह तथा पुरोहित एलिएज़र ने, हज़ारों एवं सैंकड़ों पर चुने हुए अधिकारियों से सोने के गहने स्वीकार कर लिए तथा इन्हें मिलनवाले तंबू पर ले गए, कि यह याहवेह के सामने इस्राएलियों के लिए चिन्ह हो जाए.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]