Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Matthew 14 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 At that time Herod the tetrarch heard the reports about Jesus. उसी समय हेरोदेस ने, जो देश के एक चौथाई भाग का राजा था, येशु के विषय में सुना.
2 He told his attendants, "This is John the Baptist, raised from the dead—that's why these powers are at work in him." उसने अपने सेवकों से कहा, “यह बपतिस्मा देनेवाला योहन है—मरे हुओं में से जी उठा! यही कारण है कि आश्चर्यकर्म करने का सामर्थ्य इसमें मौजूद है.”
3 For Herod had arrested John, chained him, and locked him in prison over Herodias, his brother Philip's wife, उनकी हत्या का कारण थी हेरोदेस के भाई फ़िलिप्पॉस की पत्नी हेरोदिअस. हेरोदेस ने बपतिस्मा देनेवाले योहन को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया था
4 because John had been telling him, "It is not lawful for you to have her." क्योंकि बपतिस्मा देनेवाले योहन उसे यह चेतावनी देते रहते थे, “तुम्हारा हेरोदिअस को अपने पास रखना उचित नहीं है.”
5 Herod wanted to kill him but feared the crowd, since they held John as a prophet. हेरोदेस योहन को समाप्‍त ही कर देना चाहता था किंतु उसे लोगों का भय था क्योंकि लोग उन्हें भविष्यवक्ता मानते थे.
6 But when Herod's birthday came, the daughter of Herodias danced before them and pleased Herod, हेरोदेस के जन्मदिवस समारोह के अवसर पर हेरोदिअस की पुत्री के नृत्य-प्रदर्शन से हेरोदेस इतना प्रसन्‍न हुआ कि
7 so he promised with an oath to give her whatever she asked. उसने उस किशोरी से शपथ खाकर वचन दिया कि वह जो चाहे मांग सकती है.
8 Prompted by her mother, she said, "Give me John the Baptist's head here, on a platter." अपनी माता के संकेत पर उसने कहा, “मुझे एक थाल में, यहीं, बपतिस्मा देनेवाले योहन का सिर चाहिए.”
9 The king was grieved, but because of his oaths and his dinner guests, he gave the order, यद्यपि इस पर हेरोदेस दुःखित अवश्य हुआ किंतु अपनी शपथ और उपस्थित अतिथियों के कारण उसने इसकी पूर्ति की आज्ञा दे दी.
10 and he sent and had John beheaded in the prison. उसने किसी को कारागार में भेजकर योहन का सिर कटवा दिया,
11 His head was brought on a platter, given to the girl, who brought it to her mother. उसे एक थाल में लाकर उस किशोरी को दे दिया गया और उसने उसे ले जाकर अपनी माता को दे दिया.
12 Then John's disciples came, took the body, and buried it; and they went and told Jesus. योहन के शिष्य आए, उनके शव को ले गए, उनका अंतिम संस्कार कर दिया तथा येशु को इसके विषय में सूचित किया.
13 Hearing this, Jesus withdrew by boat to a remote place alone. But the crowds heard and followed him on foot from the towns. इस समाचार को सुन येशु नाव पर सवार होकर वहां से एकांत में चले गए. जब लोगों को यह मालूम हुआ, वे नगरों से निकलकर पैदल ही उनके पीछे चल दिए.
14 When he went ashore, he saw a big crowd, felt compassion for them, and healed their sick. तट पर पहुंचने पर येशु ने इस बड़ी भीड़ को देखा और उनका हृदय करुणा से भर गया. उन्होंने उनमें, जो रोगी थे उनको स्वस्थ किया.
15 When evening came, the disciples said to him, "This is an isolated place, and the hour is already late. Send the crowds away to go into the villages and buy themselves food." संध्याकाल उनके शिष्य उनके पास आकर कहने लगे, “यह निर्जन स्थान है और दिन ढल रहा है इसलिये भीड़ को विदा कर दीजिए कि गांवों में जाकर लोग अपने लिए भोजन-व्यवस्था कर सकें.”
16 But Jesus told them, "They don't need to leave. You feed them." किंतु येशु ने उनसे कहा, “उन्हें विदा करने की कोई ज़रूरत नहीं है—तुम उनके लिए भोजन की व्यवस्था करो!”
17 They said to him, "We have nothing here but five loaves and two fish." उन्होंने येशु को बताया कि यहां उनके पास सिर्फ़ पांच रोटियां और दो मछलियां हैं.
18 He said, "Bring them here to me." येशु ने उन्हें आज्ञा दी, “उन्हें यहां मेरे पास ले आओ.”
19 He told the crowds to sit on the grass. Taking the five loaves and two fish, he looked up to heaven, gave thanks, broke the loaves, and gave them to the disciples, who gave them to the crowds. लोगों को घास पर बैठने की आज्ञा देते हुए येशु ने पांचों रोटियां और दो मछलियां अपने हाथों में लेकर स्वर्ग की ओर आंखें उठाकर भोजन के लिए धन्यवाद देने के बाद रोटियां तोड़-तोड़ कर शिष्यों को देना प्रारंभ किया और शिष्यों ने भीड़ को.
20 They all ate and were satisfied, and they picked up twelve baskets full of the leftover pieces. सभी ने भरपेट खाया. शेष रह गए टुकड़े इकट्ठा करने पर बारह टोकरे भर गए.
21 Those who ate were about 5,000 men, besides women and children. वहां जितनों ने भोजन किया था उनमें स्त्रियों और बालकों को छोड़कर पुरुषों की संख्या ही कोई पांच हज़ार थी.
22 Immediately he made the disciples board the boat and go ahead of him to the other side, while he sent the crowds away. इसके बाद येशु ने शिष्यों को तुरंत ही नाव में सवार होने के लिए इस उद्देश्य से विवश किया कि शिष्य उनके पूर्व ही दूसरी ओर पहुंच जाएं, जबकि वह स्वयं भीड़ को विदा करने लगे.
23 After sending the crowds away, he went up the mountain privately to pray. When evening came, he was there alone. भीड़ को विदा करने के बाद वह अकेले पर्वत पर चले गए कि वहां जाकर वह एकांत में प्रार्थना करें. यह रात का समय था और वह वहां अकेले थे.
24 The boat was already far from land, battered by waves, the wind against them. विपरीत दिशा में हवा तथा लहरों के थपेड़े खाकर नाव तट से बहुत दूर निकल चुकी थी.
25 About three o'clock in the morning he came to them, walking on the sea. रात के अंतिम प्रहर में येशु जल सतह पर चलते हुए उनकी ओर आए.
26 Seeing him walking on the sea, the disciples were terrified, saying, "A ghost!" and cried out in fear. उन्हें जल सतह पर चलते देख शिष्य घबराकर कहने लगे, “दुष्टात्मा है यह!” और वे भयभीत हो चिल्लाने लगे.
27 But Jesus spoke to them at once: "Take courage! It is I; do not be afraid." इस पर येशु ने उनसे कहा, “डरो मत. साहस रखो! मैं हूं!”
28 Peter answered him, "Lord, if it is you, command me to come to you on the water." पेतरॉस ने उनसे कहा, “प्रभु! यदि आप ही हैं तो मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं जल पर चलते हुए आपके पास आ जाऊं.”
29 He said, "Come." Peter got out of the boat, walked on water, and went toward Jesus. “आओ!” येशु ने आज्ञा दी. पेतरॉस नाव से उतरकर जल पर चलते हुए येशु की ओर बढ़ने लगे
30 But seeing the strong wind, he was afraid, and beginning to sink, he cried out, "Lord, save me!" किंतु जब उनका ध्यान हवा की गति की ओर गया तो वह भयभीत हो गए और जल में डूबने लगे. वह चिल्लाए, “प्रभु! मुझे बचाइए!”
31 Jesus immediately reached out his hand, caught him, and said, "You of little faith, why did you doubt?" येशु ने तुरंत हाथ बढ़ाकर उन्हें थाम लिया और कहा, “अरे, अल्प विश्वासी! तुमने संदेह क्यों किया?”
32 And when they got into the boat, the wind died down. तब वे दोनों नाव में चढ़ गए और वायु थम गई.
33 Then those in the boat worshiped him, saying, "Truly you are the Son of our Father." नाव में सवार शिष्यों ने यह कहते हुए येशु की वंदना की, “सचमुच आप ही परमेश्वर-पुत्र हैं.”
34 When they had crossed over, they came to land at Gennesaret. झील पार कर वे गन्‍नेसरत प्रदेश में आ गए.
35 When the men of that place recognized him, they sent word through that whole region and brought him all who were sick. वहां के निवासियों ने उन्हें पहचान लिया और आस-पास के स्थानों में संदेश भेज दिया. लोग बीमार व्यक्तियों को उनके पास लाने लगे.
36 They begged him to let them just touch the fringe of his robe, and all who touched it were healed. वे येशु से विनती करने लगे, कि वह उन्हें मात्र अपने वस्त्र का छोर ही छू लेने दें. अनेकों ने उनका वस्त्र छुआ और स्वस्थ हो गए.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]