Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Leviticus 7 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 "This is the law of the guilt offering. It is most holy. “ ‘दोष बलि जो कि परम पवित्र है, उसके लिए तय की गयी विधि यह है:
2 Where they slaughter the burnt offering, they must slaughter the guilt offering; splatter its blood on all sides of the altar. जिस स्थान पर वे होमबलि के लिए निर्धारित पशु का वध करते हैं, उसी स्थान पर दोष बलि के लिए निर्धारित पशु का भी वध किया जाए और वह उसके रक्त को वेदी के चारों ओर छिड़क दे.
3 All its fat is offered: the fat tail and fat covering the inner organs, फिर वह इसकी सारी चर्बी अर्थात् मोटी पूंछ तथा वह चर्बी, जो आंतों को ढकती है,
4 the two kidneys and their fat at the loins, and the liver's long lobe, removed with the kidneys. दोनों गुर्दे चर्बी के साथ, जो कमर पर है, तथा कलेजे की ऊपर की झिल्ली, गुर्दों सहित अलग कर भेंट करें.
5 The priest burns them on the altar as a food offering to our Father; a guilt offering. पुरोहित याहवेह को इसे होमबलि के रूप में वेदी पर अग्नि में जला दे; यह दोष बलि है.
6 Any male priest may eat it, eaten only in a holy place; it is most holy. पुरोहितों में से हर एक पुरुष इसको खा सकता है. इसको पवित्र स्थान में ही खाया जाए; यह परम पवित्र है.
7 "The sin offering and guilt offering share one law: it belongs to the priest who makes atonement with it. “ ‘दोष बलि पापबलि के ही समान है, उनके लिए एक ही विधि है; इसको वही पुरोहित खाए, जो इसके द्वारा प्रायश्चित पूरा करता है.
8 The priest who offers anyone's burnt offering keeps its hide for himself. वह पुरोहित, जो किसी व्यक्ति के लिए होमबलि भेंट करता है, होमबलि के उस पशु की खाल, जो उसने भेंट की है, स्वयं के लिए रख ले.
9 Any grain offering baked in an oven, and all made in a pan or on a griddle, belongs to the priest who offers it. उसी प्रकार हर एक अन्‍नबलि, जो तंदूर या कड़ाही में, अथवा तवे पर पकाया गया है, वे सभी कुछ उसी पुरोहित की होगी, जो उसे भेंट करता है.
10 Every grain offering, mixed with oil or dry, belongs equally to all Aaron's sons. हर एक अन्‍नबलि, चाहे तेल मिली हो, या तेल रहित, अहरोन के सभी पुत्रों को समान मात्रा में मिलेगी.
11 "This is the law of the sacrifice of peace offerings that anyone may bring to our Father. “ ‘उन मेल बलियों के लिए, जो याहवेह के सामने चढ़ाई जाएं, उनके लिए विधि यह है:
12 If he presents it as a thank offering, with it he must offer unleavened cakes mixed with oil, unleavened wafers coated with oil, and cakes of fine flour well kneaded and mixed with oil. “ ‘यदि वह इसे आभार के रूप में भेंट करता है, तो वह आभार-बलि के साथ तेल से सनी हुई खमीर रहित रोटी, तेल से चुपड़ी पपड़ी तथा तेल से सनी हुई मैदे की रोटी भेंट करे.
13 He must bring loaves of leavened bread with his thanksgiving sacrifice of peace offerings. आभार के रूप में भेंट की गई अपनी मेल बलियों के बलि पशु के साथ वह खमीर युक्त रोटी भी भेंट करे.
14 From it he must give one of each as a contribution to our Father; it belongs to the priest who spatters the blood of the peace offerings. वह ऐसी हर एक बलि में से एक-एक रोटी याहवेह को अंशदान के रूप में भेंट करे; यह उसी पुरोहित की होगी, जो मेल बलि के पशु के रक्त को छिड़कता है.
15 The meat of his thanksgiving peace offerings must be eaten the day it's offered; none of it may remain until morning. आभार के रूप में भेंट की गई मेल बलियों की बलि के मांस को उसकी बलि के दिन ही खा लिया जाए. वह प्रातः तक इसमें से कुछ भी बचाकर न रखे.
16 "If his offering is a vow or voluntary sacrifice, it must be eaten the day he offers it; what remains may be eaten the next day. “ ‘किंतु यदि उसकी बलि एक मन्नत अथवा स्वेच्छा बलि है, तो उसको उस दिन खाया जाए जिस दिन उसने इसे अर्पित किया हो, तथा शेष अंश को अगले दिन खाया जा सकता है.
17 But any sacrifice flesh remaining on the third day must be burned in fire. किंतु यदि उस बलि के मांस में से तीसरे दिन कुछ बचा रह गया है, तो अग्नि में उसे जला दिया जाए.
18 If any of his peace offering's meat is eaten on the third day, it won't be accepted, it won't count for the offerer—it's tainted, and whoever eats it bears his guilt. इसलिये यदि वह मेल बलि के पशु के मांस को तीसरे दिन खा लेता है, जिसने उसे भेंट किया है, न तो वह बलि स्वीकार होगी और न ही उसके लिए लाभदायक. यह एक आपत्तिजनक कार्य है, और जो कोई व्यक्ति इसको खाता है, वह स्वयं अपना दोष उठाएगा.
19 "Flesh that touches anything unclean must not be eaten—burn that flesh in fire. But other flesh: anyone clean may eat it. “ ‘जिस मांस का स्पर्श किसी अपवित्र वस्तु से हो जाए, उसको खाया न जाए; इसे अग्नि में जला दिया जाए. हर एक, जो शुद्ध है इसको खा सकता है,
20 Anyone who eats meat of our Father's peace offering while unclean will be cut off from his people. किंतु अपनी अशुद्धता में कोई व्यक्ति मेल बलियों की बलि के उस मांस को खा लेता है, जो याहवेह का है, तो उसे लोगों के मध्य से हटा दिया जाए.
21 Whoever touches anything unclean—human impurity, an unclean animal, or any unclean, detestable thing—then eats meat from our Father's peace offering, that person will be cut off from his people." यदि कोई व्यक्ति किसी अशुद्ध वस्तु का स्पर्श कर लेता है; चाहे वह मानव मलिनता हो अथवा कोई अशुद्ध पशु अथवा कोई अशुद्ध घृणित वस्तु हो, और वह मेल बलियों की बलि के उस मांस को खा लेता है, जो याहवेह को अर्पित है, तो उसे उसके लोगों के मध्य से हटा दिया जाए.’ ”
22 Our Father spoke to Moses: याहवेह ने मोशेह को यह आदेश दिया,
23 "Tell the people of Israel: Do not eat any fat from ox, sheep, or goat. “इस्राएल की प्रजा को यह आदेश दो, ‘तुम किसी बैल, भेड़ अथवा बकरी की चर्बी को न खाना.
24 Fat from a carcass or animal mauled by a predator may serve any purpose, but never eat it. उस पशु की चर्बी को भी, जिसकी स्वाभाविक मृत्यु हो चुकी है, या जो वन-पशुओं द्वारा मार डाला गया है. तुम उसे किसी अन्य उपयोग के लिए तो रख सकते हो, किंतु निश्चयतः उसको खाना मना है.
25 Anyone who eats fat from an animal offered to me by fire will be cut off from his people. जो व्यक्ति उस पशु की चर्बी को खाता है, जिसे याहवेह को अग्निबलि के रूप में भेंट किया गया है, उसे उसके लोगों के मध्य से हटा दिया जाए.
26 You must not eat any blood at all, from bird or animal, wherever you live. तुम अपने घर में किसी पशु अथवा पक्षी के रक्त को न खाना.
27 Anyone who eats any blood will be cut off from his people." जो भी व्यक्ति किसी भी रक्त को खाता है, उसे भी उसके लोगों के मध्य से हटा दिया जाए.’ ”
28 Our Father spoke to Moses: याहवेह ने मोशेह को यह आदेश दिया,
29 "Speak to the Israelites: Whoever presents his peace offering to me must bring his offering to me from that sacrifice. “इस्राएल की प्रजा को यह आदेश दो, ‘वह व्यक्ति, जो याहवेह को अपनी मेल बलियां भेंट करता है, याहवेह को उसी मेल बलि में से एक हिस्सा अपनी भेंट के रूप में चढ़ाए,
30 With his hands he must bring my food offerings; the fat with the breast he must bring, to wave the breast as a wave offering before me. और वह स्वयं अपने हाथों में याहवेह को होमबलि के लिए चर्बी एवं छाती लेकर आए, कि छाती याहवेह के सामने लहराने की बलि के रूप में भेंट की जाए.
31 The priest burns the fat on the altar; the breast belongs to Aaron and his sons. पुरोहित चर्बी को तो वेदी पर अग्नि में जला दे, किंतु छाती अहरोन और उनके पुत्रों की है.
32 You are to give the right thigh to the priest as a contribution from your peace offerings. तुम अपनी मेल बलियों की बलियों में से दाहिनी जांघ पुरोहित को दे देना.
33 Whichever son of Aaron offers the peace offering's blood and fat gets the right thigh as his portion. अहरोन के पुत्रों के मध्य से जो पुत्र मेल बलियों के रक्त और चर्बी को भेंट करता है, दाहिनी जांघ उसके अंशदान के रूप में उसी की होगी.
34 For I have taken the breast of the wave offering and thigh of the contribution from Israel's peace offerings, and given them to Aaron the priest and his sons as a permanent share from Israel." क्योंकि इस्राएल की प्रजा से मैंने उनकी मेल बलियों की बलियों में से लहराने की बलि के रूप में भेंट की गई छाती, और अंशदान की जांघ को लेकर उसे पुरोहित अहरोन और उनके पुत्रों को दिया गया है. यह इस्राएल की प्रजा से सर्वदा के लिए पुरोहित अहरोन और उनके पुत्रों को अधिकार के रूप में दे दिया है.’ ”
35 This is Aaron and his sons' portion from our Father's food offerings, from the day they were presented to serve our Father as priests. यह वह अंश है, जो याहवेह की अग्निबलियों में से अहरोन और उनके पुत्रों के लिए है; जिस दिन से उसने उन्हें याहवेह के सामने पौरोहितिक सेवा के लिए प्रस्तुत किया.
36 Our Father commanded this be given them from the Israelites, the day he anointed them—a permanent share for all their generations. जिस दिन उनका अभिषेक किया गया, उस दिन याहवेह ने इस्राएल की प्रजा से उन्हें यह वस्तुएं देने का आदेश दिया है. पीढ़ियों से पीढ़ियों तक सर्वदा के लिए यह उनका अधिकार है.
37 This is the law for burnt offerings, grain offerings, sin offerings, guilt offerings, ordination offerings, and peace offerings, उपरोक्त विधि; होमबलि, अन्‍नबलि, पापबलि, दोष बलि, संस्कार बलि तथा मेल बलियों के भेंट के लिए है.
38 which our Father commanded Moses on Mount Sinai, the day he commanded the people of Israel to bring their offerings to our Father in the Wilderness of Sinai. इसके विषय में आदेश याहवेह ने मोशेह को सीनायी पर्वत पर उस दिन दिए थे, जिस दिन याहवेह ने इस्राएल की प्रजा को सीनायी की मरुभूमि में याहवेह के लिए अपनी बलियां प्रस्तुत करने का आदेश दिया था.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]