Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Leviticus 21 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Our Father said to Moses: "Tell the priests, Aaron's sons: No one may make himself unclean for the dead among his people, याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी, “अहरोनवंशी पुरोहितों को यह आज्ञा दो: ‘कोई पुरोहित अपने लोगों के बीच किसी मृतक के लिए स्वयं को अशुद्ध न करे,
2 except for his closest relatives—his mother, his father, his son, his daughter, his brother, केवल उसके निकटतम संबंधियों के अर्थात् माता, पिता, उसके पुत्र, पुत्री, भाई,
3 or his virgin sister, close to him, still unmarried—for her he may become unclean. तथा उसकी कुंवारी बहन, जो उस पर आश्रित है, क्योंकि अब तक उसके कोई पति हुआ ही नहीं; इनके लिए वह पुरोहित स्वयं को अशुद्ध कर सकता है.
4 He must not make himself unclean as a leader among his people and desecrate himself. घर का मालिक होने के कारण वह स्वयं को अशुद्ध न करे; हां, इस प्रकार वह स्वयं को भ्रष्‍ट न करे.
5 They must not shave their heads bald, shave off their beard edges, or gash their bodies. “ ‘वे अपना सिर न मुंडवाएं, न ही अपनी दाढ़ी के किनारे कतरें, न ही अपनी देह में चीरा लगायें.
6 They must be holy to their Father and not desecrate his name; they present our Father's food offerings, his bread, so they must be holy. वे अपने परमेश्वर के प्रति पवित्र रहें और अपने परमेश्वर के नाम को अशुद्ध न करें क्योंकि वे आग के बीच से याहवेह, अपने परमेश्वर का भोजन अर्थात् बलि भेंट कर रहे होते हैं; इसलिये ज़रूरी है कि वे पवित्र रहें.
7 They must not marry a prostitute, one made unclean, or one divorced from her husband; the priest is holy to his Father. “ ‘वे वेश्यावृत्ति से अशुद्ध स्त्री से विवाह न करे, न ही उस स्त्री से जिसका उसके पति से तलाक हो गया है, क्योंकि पुरोहित उसके परमेश्वर के लिए पवित्र है.
8 Treat him as holy—he offers your Father's bread. He is to be holy to you, for I, your Father who makes you holy, your Father who sets you apart, am holy. तुम उसे पवित्र करना, क्योंकि वह तुम्हारे परमेश्वर को भोजन भेंट करता है, वह तुम्हारे लिए पवित्र रहे, क्योंकि मैं याहवेह, जो तुम्हें पवित्र करता हूं, पवित्र हूं.
9 A priest's daughter who desecrates herself by prostitution desecrates her father; she is to be burned with fire. “ ‘पुरोहित की कोई पुत्री, यदि स्वयं को वेश्यावृत्ति से अशुद्ध करती है, तो वह अपने पिता को अशुद्ध करती है; उसे आग में जला दिया जाए.
10 The high priest, greatest among his brothers, with anointing oil poured on his head and ordained to wear the garments, must not let his hair hang loose or tear his clothes. “ ‘वह पुरोहित, जो अपने भाइयों में प्रधान है, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल उंडेला गया है, जिसे पुरोहित वस्त्र धारण करने के लिए पवित्र किया गया है, वह पुरोहित अपने सिर को न उघाड़े, न ही अपने वस्त्र फाड़े;
11 He must not go near a corpse or make himself unclean, even for his father or mother. न ही वह किसी शव के निकट जाए, न ही स्वयं को अपने पिता और अपनी माता के लिए अशुद्ध करे;
12 He must not leave the sanctuary or desecrate his Father's sanctuary; his anointing oil has dedicated him. I am your Father. वह पवित्र स्थान से बाहर न जाए और न अपने परमेश्वर के पवित्र स्थान को अपवित्र करे क्योंकि परमेश्वर के अभिषेक का तेल उस पर है; मैं ही याहवेह हूं.
13 He is to marry only a virgin. “ ‘वह कुंवारी कन्या से ही विवाह करे.
14 He may not marry a widow, divorced woman, or woman made unclean by prostitution—only a virgin from his own people. वह इनमें किसी से विवाह न करे: एक विधवा अथवा जिसका तलाक हो गया हो, अथवा उस कन्या से जो वेश्यावृत्ति द्वारा अशुद्ध हो गई हो, परंतु वह अपने लोगों में से ही किसी कुंवारी से विवाह करे,
15 So he won't desecrate his offspring among his people, for I, your Father, make him holy—his Father who sets him apart." कि वह अपने लोगों में अपनी संतानों को अशुद्ध न कर दे; क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जो उसे पवित्र करता हूं.’ ”
16 And our Father said to Moses: इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,
17 "Speak to Aaron: no descendant of yours, in any generation, who has a defect may approach to offer his Father's food. “अहरोन को यह संदेश दो, ‘तुम्हारी संतानों में से उनकी पीढ़ियों तक कोई भी व्यक्ति, जिसमें कोई अंग खराब पाया जाता है, वह अपने परमेश्वर को भोजन भेंट करने का प्रयास न करे.
18 No man with a defect may approach: blind, lame, disfigured-faced, or deformed-limbed, हां, इनमें से कोई भी व्यक्ति, यह प्रयास न करे: अंधा, लंगड़ा, चपटी नाक वाला, या अधिक अंग वाला हो,
19 or a man who has a broken foot or a broken hand, जिसका पांव अथवा बांह की कोई हड्डी टूटी हो,
20 or a hunchback, a dwarf, an eye defect, festering sores, scabs, or crushed testicles. कुबड़ा, बौना, जिसकी आंख में कोई खराबी हो, जो खुजली से पीड़ित हो अथवा उसकी त्वचा पर चकते हों तथा जिसके अंडकोश कुचले हुए हों.
21 No descendant of Aaron the priest with a defect may approach to offer our Father's food offerings; with a defect, he may not approach to offer his Father's bread. अहरोन की संतानों में से कोई व्यक्ति, जिसमें कोई खराबी हो, वह आग में याहवेह को बलि भेंट करने का प्रयास न करे; इसलिये कि उस व्यक्ति में वह खराबी है, वह अपने परमेश्वर के भोजन को भेंट करने का प्रयास न करे.
22 He may eat the bread of his Father, both the most holy and the holy things. वह परम पवित्र तथा पवित्र स्थान, दोनों ही स्थानों के अपने परमेश्वर के भोजन को खा तो सकता है,
23 He must not go near the veil or approach the altar, having a defect, so he won't desecrate my holy places—for I, your Father, make them holy, their Father who sets them apart." किंतु वह पर्दे के भीतर न जाए और न ही वेदी के निकट, क्योंकि उसके अंगों में खराबी है, और इसके द्वारा वह मेरे पवित्र स्थानों को अशुद्ध न कर बैठे. क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जो उन्हें पवित्र करता हूं.’ ”
24 So Moses spoke this to Aaron and his sons and to all the people of Israel. इस प्रकार मोशेह ने अहरोन, उनके पुत्रों और सारे इस्राएल के घराने को ये आज्ञाएं दीं.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]