Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Leviticus 2 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 "When anyone brings a grain offering to our Father, the offering must be fine flour. Pour oil on it, put frankincense on it, “ ‘जब याहवेह के लिए बलि के रूप में कोई अन्‍नबलि लेकर आए, तो यह भेंट महीन आटे की हो. वह इस पर तेल उण्डेले और लोबान रखे.
2 and bring it to Aaron's sons, the priests. The priest will take a handful of its fine flour and oil, with all its frankincense, and burn the memorial portion on the altar—a fire offering, a pleasing aroma to our Father. फिर वह इसे अहरोन के पुत्रों के पास, जो पुरोहित हैं, लाए. वह उसमें से एक मुट्ठी भर महीन आटा, तेल एवं लोबान ले. पुरोहित उसको स्मरण दिलाने वाले भाग के रूप में वेदी पर जलाए. यह अग्निबलि याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी.
3 The rest of the grain offering belongs to Aaron and his sons—most holy, from the fire offerings to our Father. अन्‍नबलि का बचा हुआ भाग अहरोन व उनके पुत्रों के लिए निर्धारित है; यह याहवेह के लिए अग्निबलियों का परम पवित्र भाग है.
4 "When you bring a grain offering baked in an oven: fine flour, either loaves without yeast mixed with oil, or wafers without yeast spread with oil. “ ‘यदि तुम्हारी बलि भट्टी में पकी हुई अन्‍नबलि हो, तो यह सबसे अच्छे आटे से बनी हो. यह तेल में गूंधी हुई, खमीर रहित रोटी या तेल से चुपड़ी हुई खमीर रहित पपड़ी हो.
5 If your offering is a grain offering on a griddle, it must be fine flour mixed with oil, without yeast. यदि तुम्हारी बलि तवे पर पकी हुई अन्‍नबलि है, तो यह तेल में गूंधे हुए खमीर रहित, महीन आटे की हो.
6 Break it into pieces and pour oil on it; it is a grain offering. तुम इसे टुकड़े-टुकड़े कर इस पर तेल उण्डेलना. यह एक अन्‍नबलि है.
7 If your offering is grain cooked in a pan, make it with fine flour and oil. यदि तुम्हारी बलि कड़ाही में पकी हुई अन्‍नबलि है, तो यह तेल में गूंधे हुए महीन आटे की हो.
8 Bring the grain offering made from these to our Father; present it to the priest, who brings it to the altar. जब तुम याहवेह के सामने इन वस्तुओं से बनी अन्‍नबलि लेकर आओ, तो यह पुरोहित के पास लाया जाए और वह इसे वेदी पर लेकर आए.
9 The priest takes the grain offering's memorial portion and burns it on the altar—a fire offering, a pleasing aroma to our Father. फिर पुरोहित इस अन्‍नबलि से इसका स्मरण दिलाने वाला भाग लेकर वेदी पर अग्निबलि के रूप में जलाए. यह याहवेह के लिए सुखद-सुगंध की अग्निबलि होगी.
10 What remains of the grain offering belongs to Aaron and his sons—most holy, from the fire offerings to our Father. अन्‍नबलि का बचा हुआ भाग अहरोन व उनके पुत्रों के लिए निर्धारित है; यह याहवेह के लिए अग्निबलियों का परम पवित्र भाग है.
11 "No grain offering you bring to our Father may contain yeast, for you must not burn any yeast or honey as a fire offering to our Father. “ ‘कोई भी अन्‍नबलि, जो तुम याहवेह के सामने लेकर आओ, वह खमीर के साथ न बनाई जाये, क्योंकि तुम याहवेह को न तो खमीर की और न ही मधु की अग्निबलि भेंट करना.
12 You may bring them to our Father as a firstfruits offering, but do not offer them on the altar as a pleasing aroma. तुम इन्हें याहवेह के सामने पहली उपज की बलि के रूप में भेंट करना. किंतु ये वेदी पर याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए भेंट न की जाएं.
13 Salt every grain offering. Don't leave out your Father's covenant salt; add salt to all your offerings. तुम अपनी सब अन्‍न बलियों में नमक चढ़ाना. तुम्हारी अन्‍नबलि से तुम्हारे परमेश्वर की वाचा का नमक अलग न रहे, अपनी सब बलियों के साथ तुम नमक भेंट करना.
14 "If you bring a firstfruits grain offering to our Father, offer new grain roasted in fire, crushed kernels, as your firstfruits offering. “ ‘यदि तुम याहवेह को पहले फल की बलि भेंट करो, तो अपनी पहले फल बलि में अग्निबलि के लिए अग्नि में भुने गए नए अन्‍न की बालें लेकर आना.
15 Put oil on it and lay frankincense on it; it is a grain offering. तुम इस पर तेल लगाना और लोबान रखना; यह एक अन्‍नबलि है.
16 The priest burns the memorial portion—some of the crushed grain and oil—with all its frankincense, as a fire offering to our Father." पुरोहित इसके स्मरण के लिए निर्धारित अंश, छिलका निकाला गया अन्‍न, तेल और इसके सारे लोबान के साथ जलाकर अग्निबलि के रूप में याहवेह को भेंट कर दे.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]