Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Leviticus 16 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses after the death of Aaron's two sons, who died approaching our Father. जब अहरोन के दोनों पुत्रों की मृत्यु के बाद, उनके याहवेह की उपस्थिति में प्रवेश के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी, तब मोशेह को याहवेह का यह संदेश प्राप्‍त हुआ.
2 Our Father told Moses: "Tell Aaron your brother not to enter the Holy Place behind the curtain, before the mercy seat on the ark, whenever he wants, or he'll die—for I appear in the cloud above the mercy seat." याहवेह ने मोशेह से कहा, “अपने भाई अहरोन को चेता दो कि वह पर्दे के भीतर परम पवित्र स्थान में संदूक के ऊपर के करुणासन के सामने कभी भी अपनी इच्छा से प्रवेश न करे; नहीं तो उसकी मृत्यु हो जाएगी; क्योंकि मैं करुणासन पर बादलों में प्रकट हुआ करूंगा.
3 "With this Aaron may enter the Holy Place: a young bull for a sin offering, a ram for a burnt offering. “इन निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने के बाद ही अहरोन परम पवित्र स्थान में प्रवेश करेगा: पापबलि के लिए एक बछड़ा और होमबलि के लिए एक मेढ़ा लाना है.
4 He must wear the holy linen tunic, linen undergarments next to his body, a linen sash tied around him, and a linen turban. These are holy garments; he is to bathe his body in water before putting them on. वह मलमल का पवित्र अंगरखा पहने, अपनी देह पर मलमल की जांघिया पहने, मलमल का कमरबंध कसे और मलमल की पगड़ी बांधे. ये पवित्र वस्त्र हैं. पुरोहित इन्हें पूर्ण स्‍नान के बाद ही पहने.
5 From Israel's community he must take two male goats for a sin offering and one ram for a burnt offering. वह इस्राएली सभा से पापबलि के लिए दो बकरे और होमबलि के लिए एक मेढ़ा ले.
6 Aaron will offer his own sin-offering bull, making atonement for himself and his household. “इसके बाद अहरोन उस बछड़े को पापबलि के लिए भेंट करे, जो उसके स्वयं के लिए तय की गई है कि इसके द्वारा वह स्वयं के लिए तथा अपने परिवार के लिए प्रायश्चित पूरा करे.
7 He must take the two goats and stand them before me at the entrance to the tent of meeting. इसके बाद वह दो बकरे ले, और उन्हें मिलनवाले तंबू के प्रवेश पर याहवेह के सामने प्रस्तुत करे.
8 Aaron will cast lots over the two goats: one for me, one for Azazel. अहरोन उन दोनों बकरों के लिए पासे फेंके, एक पासा तो याहवेह के लिए तथा दूसरा अज़ाज़ेल बकरे के लिए.
9 Aaron is to bring the goat chosen for me by lot and offer it as a sin offering. फिर अहरोन उस बकरे को, जिस पर याहवेह के लिए पासा पड़ा था पापबलि के रूप में भेंट कर दे.
10 But the goat on which the lot fell for Azazel is presented alive before me, to atone over it by sending it into the wilderness to Azazel. किंतु वह बकरा, जिस पर अज़ाज़ेल बकरे के लिए पासा पड़ा, वह याहवेह के सामने जीवित लाया जाए कि उस पर प्रायश्चित पूरा करके उसे निर्जन प्रदेश में अज़ाज़ेल के लिए छोड़ दिया जाए.
11 Aaron is to present his sin offering bull, to atone for himself and his household, then slaughter his sin offering bull. “फिर अहरोन पापबलि के बछड़े को, जो स्वयं उसके लिए तय है, भेंट करे और वह स्वयं के लिए एवं अपने परिवार के लिए प्रायश्चित पूरा करे. वह पापबलि के इस बछड़े का वध करे, जो स्वयं उसके लिए तय है.
12 He is to take a censer full of burning coals from the altar before me, two handfuls of finely ground fragrant incense, and bring them inside the veil. वह याहवेह के सामने वेदी पर से कोयलों से भरा हुआ धूपदान और दो मुट्ठी भर बहुत ही महीन पीसा हुआ सुगंधधूप पर्दे के अंदर लेकर आए.
13 He must put the incense on the fire before me, so its cloud covers the mercy seat over the testimony, and he does not die. वह इस धूप को याहवेह के सामने आग पर डाल दे कि धुएं का बादल करुणासन को ढांक ले, जो साक्षी पट्टिया की संदूक पर है, नहीं तो उसकी मृत्यु हो जाएगी.
14 He must take some of the bull's blood and sprinkle it with his finger on the front of the mercy seat, eastward, then sprinkle some of the blood with his finger seven times before the mercy seat. इसके अलावा वह इस बैल का लहू लेकर उसे पूर्व दिशा की ओर करुणासन के सामने अपनी उंगली से छिड़क दे; हां, करुणासन के समक्ष इसके कुछ रक्त को अपनी उंगली से सात बार छिड़क दे.
15 Then he must slaughter the people's sin-offering goat, bring its blood inside the curtain, and do with it as with the bull's blood—sprinkling it on the mercy seat and before it. “फिर अहरोन पापबलि के उस बकरे की बलि करे, जो प्रजा के लिए है और इसके लहू को पर्दे के भीतर लाकर इसके साथ वैसा ही करे, जैसा उसने बछड़े के लहू के साथ किया था; इसे करुणासन के सामने लाकर करुणासन पर छिड़क दे.
16 This is how he atones for the Holy Place because of Israel's uncleanness, their rebellions, all their sins. He does the same for the tent of meeting, which stays among them in the midst of their uncleanness. वह परम पवित्र स्थान के लिए इस्राएल वंशजों की अशुद्धता तथा उनके सारे पापों के संबंध में किए गए अपराध के लिए प्रायश्चित पूरा करे, और इसी प्रकार वह मिलनवाले तंबू के लिए भी करे, जो उनकी अशुद्धताओं के बीच उनके साथ रहता है.
17 No one may be in the tent of meeting when he enters to make atonement in the Holy Place until he leaves, having atoned for himself, his household, and the whole assembly of Israel. जब वह प्रायश्चित पूरा करने के लिए परम पवित्र स्थान में जाता है, तब तक मिलनवाले तंबू में कोई भी व्यक्ति न रहने पाए, जब तक वह बाहर न आ जाए कि वह अपने लिए, अपने परिवार तथा इस्राएल की सारी सभा के लिए प्रायश्चित पूरा कर सके.
18 He must go out to the altar before me, make atonement for it, take some of the bull's blood and some of the goat's blood, and put it on the altar's horns all around. “फिर वह बाहर उस वेदी के पास जाए, जो याहवेह के सामने है, और इसके लिए प्रायश्चित पूरा करे. वह बछड़े का कुछ लहू और बकरे का कुछ लहू लेकर इसे वेदी के सभी सींगों पर लगा दे,
19 He is to sprinkle blood on it with his finger seven times, to cleanse and dedicate it from the impurity of Israel's people. तथा अपनी उंगली से इस पर सात बार लहू को छिड़क कर इसको पवित्र करे, और इस प्रकार वह इस्राएल वंशजों की अशुद्धियों की स्थिति में से इसे पवित्र करे.
20 When he finishes atoning for the Holy Place, tent of meeting, and altar, he is to present the live goat. “वह परम पवित्र स्थान, मिलनवाले तंबू तथा वेदी के लिए प्रायश्चित पूरा करने के बाद, एक जीवित बकरे को भेंट करे.
21 Aaron is to lay both hands on the live goat's head and confess over it all Israel's guilt, all their rebellions, all their sins, placing them on the goat's head, then send it into the wilderness by a man appointed for the task. अहरोन उस जीवित बकरे के सिर पर अपने दोनों हाथ रखकर इस्राएल वंशजों के सारे अधर्म के कामों और उनके सारे अपराधों, और पापों को स्वीकार करे और इन्हें इस बकरे के सिर पर लादकर इसे इस कार्य के लिए नियुक्त व्यक्ति के द्वारा निर्जन प्रदेश में छोड़ दे.
22 The goat will carry all their sins on itself into a cut-off land; the man will release it in the wilderness. यह बकरा बीहड़ जगह में उनके सारे अधर्म के कामों को उठा लेगा; वह व्यक्ति उस बकरे को निर्जन प्रदेश में छोड़कर आए.
23 Aaron will enter the tent of meeting, take off the linen garments he wore entering the Holy Place, and leave them there. “इसके बाद अहरोन मिलनवाले तंबू में आकर उन मलमल के कपड़ों को उतार दे, जो उसने परम पवित्र स्थान में प्रवेश करने के पहले पहने थे, वह उन वस्त्रों को वहीं छोड़ दे.
24 He must bathe his body in water in a holy place and put on his clothes. Then he comes out, offers his burnt offering and the people's burnt offering, atoning for himself and the people. वह पवित्र स्थान में ही स्‍नान कर अपने वस्त्र पहन ले और पवित्र स्थान से बाहर आकर अपने लिए तय होमबलि और प्रजा के लिए तय होमबलि चढ़ाकर स्वयं के लिए तथा प्रजा के लिए प्रायश्चित पूरा करे.
25 He is to burn the fat of the sin offering on the altar. फिर वह पापबलि की चर्बी को वेदी पर आग में जलाकर भेंट कर दे.
26 He who sent the goat to Azazel must wash his clothes, bathe his body in water, then he may enter the camp. “वह व्यक्ति, जो अज़ाज़ेल को छोड़कर आया था, अपने वस्त्रों को धो डाले, स्‍नान करे; इसके बाद वह छावनी में प्रवेश करे.
27 The bull and goat of the sin offering, whose blood was brought to atone in the Holy Place, are to be taken outside the camp; their hides, flesh, and dung are to be burned in the fire. ज़रूरी है कि पापबलि के बैल को तथा पापबलि के बकरे को, जिनका लहू परम पवित्र स्थान में प्रायश्चित पूरा करने के लिए लाया गया था, छावनी से बाहर ले जाए. वे उनकी खाल, उनके मांस और उनके गोबर को आग में जला दें.
28 Whoever burns them must wash his clothes and bathe his body in water, then he may come into the camp. वह व्यक्ति, जो उनको जलाता है, अपने वस्त्रों को धो डाले, स्‍नान करे; इसके बाद ही छावनी में प्रवेश करे.
29 This is a permanent law for you: on the tenth day of the seventh month, humble yourselves and do no work—neither the native nor the foreigner living among you. “तुम्हारे लिए सदा की विधि यह होगी: सातवें महीने में, उस महीने के दसवें दिन अपने-अपने जीव को दुःख देने के अंतर्गत तुम—स्वदेशी अथवा विदेशी जो तुम्हारे बीच में रहते हैं—कोई भी कार्य न करना;
30 For on this day atonement is made for you, to cleanse you from all your sins; you will be clean before me. क्योंकि यही वह दिन है, जिस दिन तुम्हारे शुद्ध करने के लिए प्रायश्चित पूरा किया जाएगा, और तुम याहवेह के सामने अपने सारे पापों से शुद्ध हो जाओगे.
31 It is a Sabbath of complete rest for you; humble yourselves—a lasting statute. यह तुम्हारे लिए एक विशेष विश्राम शब्बाथ होगा कि तुम अपने-अपने जीव को दुःख दो; यह एक सदा की विधि है.
32 The priest anointed and ordained to serve in his father's place is to make atonement and put on the linen garments—the holy garments, मलमल के पवित्र वस्त्र पहनकर प्रायश्चित प्रक्रिया वह पुरोहित पूरा करेगा, जिसे उसके पिता के स्थान पर पुरोहित सेवा के लिए संस्कृत तथा अभिषिक्त किया गया है.
33 and make atonement for the Most Holy Place, the tent of meeting, the altar, the priests, and all the assembly's people. वह परम पवित्र स्थान के लिए, मिलनवाले तंबू के लिए और वेदी के लिए प्रायश्चित पूरा करेगा. वही पुरोहित, सभी पुरोहितों और सभा की सारी प्रजा के लिए भी प्रायश्चित पूरा करेगा.
34 This is a permanent statute for you: atone for all the Israelites' sins once a year." And it was done, as our Father commanded Moses. “यह तुम्हारे लिए सदा की विधि होगी कि इस्राएली प्रजा के लिए उसके सभी पापों के कारण वर्ष में एक बार प्रायश्चित पूरा किया जाए.” मोशेह ने ठीक वैसा ही किया, जैसा याहवेह ने आदेश दिया था.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]