Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Leviticus 14 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Our Father said to Moses: याहवेह ने मोशेह को यह आदेश दिया,
2 "This is the law for someone with a skin disease on the day of his cleansing: he must be brought to the priest. “किसी कोढ़ी के शुद्ध हो जाने की पुष्टि की विधि यह है: जब उसे पुरोहित के सामने लाया जाए,
3 The priest is to go outside the camp and examine him; if his skin disease has healed, पुरोहित छावनी के बाहर जाकर इसकी जांच करे और यदि उस कोढ़ी की व्याधि स्वस्थ हो गयी है,
4 the priest must order two live clean birds, cedar wood, scarlet yarn, and hyssop taken for the one being cleansed. तब पुरोहित उस व्यक्ति के लिए, जिसको शुद्ध किया जाना है, दो जीवित शुद्ध पक्षी, देवदार की लकड़ी, जूफ़ा और लाल डोरी लाने का आदेश दे.
5 The priest is to command that one bird be slaughtered over a clay pot of fresh water. फिर पुरोहित बहते हुए जल पर मिट्टी के एक पात्र में एक पक्षी को बलि करने का आदेश भी दे.
6 He must take the live bird, the cedar wood, the scarlet yarn, and the hyssop, and dip them with the live bird in the blood of the bird slaughtered over the fresh water. इसके बाद वह उस जीवित पक्षी को देवदार की लकड़ी, लाल डोरी और जूफ़ा के साथ लेकर उन्हें, तथा उस जीवित पक्षी को उस पक्षी के लहू में डूबा दे, जिसे बहते हुए जल पर बलि किया गया था.
7 He sprinkles the blood seven times on the one being cleansed of the skin disease, pronounces him clean, then releases the live bird over the open field. पुरोहित इसे सात बार उस व्यक्ति पर छिड़क दे, जिसे कोढ़ से शुद्ध किया जा रहा है. फिर पुरोहित उस व्यक्ति को शुद्ध घोषित कर दे और उस जीवित पक्षी को खुले मैदान में छोड़ दे.
8 "The one being cleansed must wash his clothes, shave off all his hair, and bathe in water—then he is clean. Afterward he may enter the camp, but stay outside his tent seven days. “फिर वह व्यक्ति जिसे शुद्ध किया जा रहा है, अपने वस्त्रों को धो डाले, अपने सारे बाल मुंडवा ले और स्‍नान करके शुद्ध हो जाए. इसके बाद वह छावनी में तो प्रवेश कर सकता है किंतु सात दिन तक वह अपने घर से बाहर ही निवास करे.
9 On the seventh day he must shave off all his hair—head, beard, eyebrows—shaving off all his hair. Then he must wash his clothes and bathe his body in water, and he is clean. सातवें दिन वह अपने सिर के बाल, दाढ़ी तथा भौंहें, और हां, अपने समस्त बाल मुंडवा ले; अपने वस्त्रों को धो डाले और स्‍नान कर स्वच्छ हो जाए.
10 "On the eighth day he must take two male lambs without defect, a year-old ewe lamb without defect, three quarts fine flour mixed with oil for a grain offering, and a cup of oil. “आठवें दिन वह एक वर्षीय दो निर्दोष नर मेमने, एक वर्षीय निर्दोष मादा भेड़, अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा और एक तिहाई लीटर तेल ले;
11 The cleansing priest is to present the one being cleansed, with these offerings, before our Father at the tent of meeting's entrance. फिर जो पुरोहित उस व्यक्ति को शुद्ध घोषित कर रहा है, वह मिलनवाले तंबू के प्रवेश स्थल पर उस व्यक्ति और इन वस्तुओं को याहवेह के सामने भेंट करे.
12 "The priest takes one male lamb and offers it as a guilt offering, with the oil, waving them as a wave offering before our Father. “फिर पुरोहित एक नर मेमने और एक तिहाई लीटर तेल को दोष बलि स्वरूप लेकर लहराने की बलि के रूप में याहवेह के सामने भेंट करे.
13 He must slaughter the lamb where the sin offering and burnt offering are slaughtered, in the holy place—since the guilt offering, like the sin offering, belongs to the priest; it is most holy. इसके बाद पुरोहित उस नर मेमने का पवित्र स्थान के उस स्थान में वध करे, जहां पापबलि और होमबलि वध की जाती हैं; क्योंकि दोष बलि, पापबलि के समान पुरोहित का निर्धारित अंश है; यह परम पवित्र है.
14 The priest is to take some blood of the guilt offering and put it on the right earlobe of the one being cleansed, on his right thumb, and on his right big toe. पुरोहित उस दोष बलि के रक्त का कुछ भाग लेकर उसे उस व्यक्ति के दाएं कान के सिरे पर, दाएं हाथ के अंगूठे और दाएं पांव के अंगूठे पर लगा दे, जिसको शुद्ध किया जा रहा है.
15 The priest is to take some of the oil and pour it into his own left palm. इसके बाद पुरोहित उस एक तिहाई तेल में से कुछ भाग लेकर उसे अपने बायीं हथेली पर उंडेल दे;
16 He must dip his right finger in the oil in his left palm and sprinkle some with his finger seven times before our Father. फिर पुरोहित अपनी बायीं हथेली में रखे बचे हुए तेल में अपने दाएं हाथ की उंगली डुबाकर याहवेह के सामने उस तेल में से कुछ तेल को सात बार छिड़क दे.
17 With the oil remaining on his palm, the priest puts some on the right earlobe of the one being made clean, on his right thumb, and his right big toe, over the blood of the guilt offering. अब जो तेल उसकी हथेली में बचा रह गया है, पुरोहित शुद्ध होनेवाले व्यक्ति के दाएं कान के सिरे पर, दाएं हाथ के अंगूठे और दाएं पांव के अंगूठे पर लगा दे, जिन पर दोष बलि का रक्त लगा हुआ है;
18 The priest is to put the oil left in his palm on the head of the one made clean, making atonement for him before our Father. जबकि पुरोहित की हथेली में रखे बचे हुए तेल को पुरोहित उस व्यक्ति के सिर पर भी लगा दे, जिसे शुद्ध किया जा रहा है. फिर पुरोहित उस व्यक्ति की ओर से याहवेह के सामने प्रायश्चित करे.
19 The priest is to offer the sin offering and atone for the one made clean from his impurity; afterward he slaughters the burnt offering. “इसके बाद पुरोहित पापबलि भेंट करे, और उस व्यक्ति के लिए प्रायश्चित करे, जिसे उसकी अशुद्धता से परिशोधन किया जा रहा है. यह सब करने के बाद वह होमबलि पशु का वध कर दे.
20 The priest will offer the burnt and grain offerings on the altar, atone for him, and he will be clean. पुरोहित उस होमबलि एवं अन्‍नबलि को वेदी पर भेंट कर दे. इस प्रकार पुरोहित उस व्यक्ति के लिए प्रायश्चित करे, और वह व्यक्ति शुद्ध हो जाएगा.
21 "But if he is poor and lacks the means, he is to take one male lamb as a guilt offering, to be waved for atonement for him, with about two quarts of fine flour mixed with oil, for a grain offering, and about a cup of oil, “किंतु यदि वह व्यक्ति दरिद्र और लाने के लायक न हो, तो वह अपने लिए प्रायश्चित के लिए, हिलाने की बलि के रूप में भेंट दोष बलि के लिए एक नर मेमना और अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा और एक तिहाई लीटर तेल,
22 and two turtledoves or two young pigeons—whichever he can afford, one as a sin offering, the other as a burnt offering. दो कबूतर अथवा दो कबूतर के बच्‍चे; एक पापबलि के लिए तथा एक होमबलि के लिए, इनमें से वह जो कुछ भी देने में समर्थ हो, ले लें.
23 "On the eighth day he must bring them for his cleansing to the priest, to the entrance of the tent of meeting, before our Father. “आठवें दिन अपने शुद्ध होने के लिए वह इन्हें मिलनवाले तंबू के द्वार पर याहवेह के सामने पुरोहित के पास लेकर आए.
24 The priest takes the guilt-offering lamb and the log of oil, waving them as a wave offering before our Father. पुरोहित दोष बलि के इस मेमने और एक तिहाई लीटर तेल को ले और याहवेह के सामने लहराने की बलि के रूप में भेंट करे.
25 He must slaughter the guilt offering's lamb, take some of its blood, and put it on the right ear lobe, right thumb, and right big toe of the one being cleansed. फिर पुरोहित दोष बलि के इस मेमने का वध करे; पुरोहित इस दोष बलि के लहू में से कुछ लहू को लेकर उस व्यक्ति के दाएं कान के सिरे पर, दाएं हाथ के अंगूठे और दाएं पांव के अंगूठे पर लगा दे, जिसको शुद्ध किया जाना है.
26 The priest is to pour some of the oil into his own left palm, पुरोहित अपनी बायीं हथेली में कुछ तेल उण्डेले;
27 and with his right finger sprinkle some oil from his left palm seven times before our Father. और अपनी दाएं हाथ की उंगली से अपनी बायीं हथेली में रखे तेल में से कुछ तेल को सात बार याहवेह के सामने छिड़के.
28 The priest puts oil from his palm on the right earlobe of the one being made clean, his right thumb, and right big toe, over the place of the guilt offering's blood. अब पुरोहित जो तेल उसकी हथेली में बचा रह गया है, उससे कुछ तेल जिस व्यक्ति को शुद्ध किया जा रहा है उसके दाएं कान के सिरे पर लगाएगा, कुछ तेल व्यक्ति के दाएं हाथ के अंगूठे और उसके दाएं पैर के अंगूठे पर लगाएगा. दोष बलि के खून लगे स्थान पर ही पुरोहित तेल लगाएगा.
29 The priest is to put the rest of the oil from his palm on the head of the one being cleansed, to atone for him before our Father. पुरोहित की हथेली में रखे बचे हुए तेल को पुरोहित उस व्यक्ति के सिर पर लगा दे, जिसको शुद्ध किया जा रहा है कि पुरोहित उस व्यक्ति की ओर से याहवेह के सामने प्रायश्चित करे.
30 Then he is to offer one of the turtledoves or young pigeons, whichever he can afford. इसके बाद पुरोहित एक कबूतर अथवा एक युवा कबूतर, जो भी वह व्यक्ति देने में समर्थ हो, भेंट करे;
31 Whichever he can afford—one as a sin offering, the other as a burnt offering, with the grain offering. The priest will make atonement before our Father for the one made clean. अन्‍नबलि के साथ, पापबलि के लिए एक तथा होमबलि के लिए एक. फिर पुरोहित उस व्यक्ति की ओर से याहवेह के सामने प्रायश्चित करे, जिसको शुद्ध किया जाना है.
32 "This is the law for one with a skin disease who cannot afford the offerings for his cleansing." “यह उस व्यक्ति के लिए एक विधि है, जिसमें कोढ़ रोग का संक्रमण है और जिसके अपने शुद्ध होने की आवश्यकताओं के लिए साधन सीमित हैं.”
33 Our Father said to Moses and Aaron: फिर याहवेह ने मोशेह और अहरोन को यह आदेश दिया
34 "When you enter the land of Canaan, which I give you as a possession, and I put a spreading mildew in a house in the land you possess, “जब तुम कनान देश में प्रवेश करो, जिसका अधिकारी मैंने तुम्हें बनाया है, तुम्हारे आधिपत्य देश के एक आवास में कोढ़ रोग की फफूंदी मैं लगा दूंगा,
35 the owner must come tell the priest: 'Something like a disease has appeared in my house.' तब वह गृहस्वामी पुरोहित के पास आकर यह सूचना देगा, ‘मुझे अपने घर में कोढ़ रोग के समान एक चिन्ह दिखाई दिया है.’
36 The priest must order the house emptied before he enters to examine the disease, so nothing in it is declared unclean; then he may enter to examine the house. इससे पहले कि पुरोहित उस घर में जाकर उस चिन्ह की जांच करे, वह यह आदेश दे कि वे उस घर को खाली कर दें, ऐसा न हो कि उस आवास में मौजूद सारी वस्तुएं अशुद्ध हो जाएं. उसके बाद पुरोहित उस आवास में प्रवेश कर उसकी जांच करे.
37 He examines the disease, and if it is in the house's walls—greenish or reddish depressions that appear deeper than the surface. वह उस चिन्ह की जांच करे और यदि घर की दीवारों पर यह चिन्ह हरी अथवा लाल सतह से नीचे दबी हुई प्रतीत हो,
38 The priest must leave the house through its doorway and shut it up seven days. तो पुरोहित उस घर से बाहर निकलकर प्रवेश द्वार पर आकर उस घर को सात दिन के लिए उसे बंद कर दे.
39 On the seventh day the priest returns to examine it. If the disease has spread on the house walls, सातवें दिन पुरोहित उसको दोबारा जांचे. यदि वास्तव में वह चिन्ह घर की दीवारों में फैल गया है,
40 he must order the diseased stones torn out and thrown outside the city, to an unclean place. तो पुरोहित उन्हें यह आदेश दे कि वे उन चिन्हयुक्त पत्थरों को निकालकर नगर से बाहर कूड़े के ढेर पर फेंक दें.
41 He must scrape the house's inside all around, and dump the scraped-off plaster outside the city in an unclean place. इसके बाद पुरोहित उस संपूर्ण घर को भीतर से खुरचवा दे और वे उस खुरचन को नगर के बाहर अशुद्ध स्थान पर फेंक दें.
42 Other stones are to replace the old ones, and new plaster is to cover the house. फिर वे दूसरे पत्थर लेकर उन्हें निकाले गए पत्थरों के स्थान पर लगा दें और गारा लेकर उस आवास की पुनः लीपाई-पोताई कर दें.
43 "If the infection returns in the house after the stones are torn out, the house scraped, and plastered, “किंतु यदि उसके द्वारा पत्थरों को निकालवाए जाने, घर को खुरचे जाने तथा पुनः पलस्तर लीपे पोते जाने के बाद उस घर में वह फफूंदी फूट पड़ती है,
44 the priest must enter and examine; if the disease has spread in the house, it is a destructive mildew in the house—it is unclean. तो पुरोहित उसमें प्रवेश कर उसकी जांच करे. यदि उसे यह प्रतीत होता है कि वास्तव में वह चिन्ह आवास में फैल गया है, तो यह उस आवास में एक असाध्य रोग है; यह अशुद्ध है.
45 He must tear down the house—stones, timbers, and all its plaster—and haul it outside the city to an unclean place. इसलिये उस आवास को ढाह दिया जाए, वह उसके पत्थर, लकड़ी और संपूर्ण पलस्तर को नगर के बाहर अशुद्ध स्थान पर ले जाए.
46 Anyone who enters the house while it is closed is unclean until evening. “इसके अतिरिक्त, यदि कोई व्यक्ति उस समय में उस घर में प्रवेश कर ले, जिसे पुरोहित ने बंद कर दिया था, तो वह व्यक्ति शाम तक अशुद्ध रहेगा.
47 Whoever lies or eats in the house must wash his clothes. इसी प्रकार जो कोई व्यक्ति उस घर में विश्राम करता है, या भोजन कर लेता है, वह भी अपने वस्त्रों को शुद्ध करे.
48 "If the priest comes, examines it, and the disease has not spread in the house after it was plastered, he is to declare it clean—the disease is healed. “यदि इसके विपरीत, पुरोहित उस आवास में प्रवेश कर निरीक्षण करे, और यह पाए कि उस घर की पुनः पलस्तर करने के बाद वह फफूंदी वास्तव में नहीं फैली है, तो पुरोहित उस आवास को शुद्ध घोषित कर दे, क्योंकि यह रोग उसमें पुनः प्रकट नहीं हुआ है.
49 To cleanse the house he is to take two birds, with cedar wood, scarlet yarn, and hyssop, तब पुरोहित उस आवास को शुद्ध करने के लिए दो पक्षी, देवदार की लकड़ी, जूफ़ा और लाल डोरी लेकर,
50 and he is to slaughter one of the birds into a clay pot over fresh water. एक पक्षी को बहते हुए जल पर मिट्टी के एक पात्र में बलि करे.
51 He must take the cedar wood, hyssop, scarlet yarn, and the live bird, dip them in the slaughtered bird's blood and the fresh water, and sprinkle the house seven times. इसके बाद वह उस जीवित पक्षी के साथ देवदार की लकड़ी, जूफ़ा और लाल डोरी को उस बलि किए हुए पक्षी के रक्त तथा बहते हुए जल में डुबाकर उस घर पर सात बार छिड़के.
52 Then he must purify the house with the bird's blood, fresh water, the live bird, cedar wood, hyssop, and scarlet yarn. इस प्रकार वह उस घर का शुद्धीकरण उस पक्षी के लहू तथा बहते हुए जल के साथ साथ देवदार की लकड़ी, जूफ़ा तथा लाल डोरी के साथ करे.
53 He is to release the live bird outside the city into the open field, make atonement for the house, and it will be clean." फिर वह उस जीवित पक्षी को नगर के बाहर खुले मैदान में छोड़ दे. इस प्रकार वह उस घर के लिए प्रायश्चित पूरा करे और वह आवास शुद्ध हो जाएगा.”
54 This is the law for any skin disease, for an itch, किसी भी प्रकार के कोढ़ के रोग के लिए यही विधि है; सेहुंआ के लिए,
55 for mildew in a garment or a house, कोढ़ से संक्रमित वस्त्र अथवा घर के लिए,
56 and for a swelling, a scab, or a bright spot, सूजन के लिए, पपड़ी के लिए अथवा किसी भी प्रकार के चमकदार धब्बे के लिए;
57 to teach when something is unclean and when clean. This is the law of skin disease and mildew. उन पर यह प्रकट हो जाए कि क्या अशुद्ध है अथवा क्या शुद्ध. कोढ़ रोग के लिए यही विधि है.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]