Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Leviticus 12 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses, saying: याहवेह ने मोशेह को कहा,
2 "Tell the Israelites: when a woman conceives and bears a son, she is unclean seven days—unclean as during her monthly period. “इस्राएल की प्रजा को यह आदेश दो: ‘जब कोई स्त्री पुत्र को जन्म दे, तो वह सात दिन के लिए अशुद्ध रहेगी, जैसे ऋतुस्राव में अशुद्ध रहती है.
3 And on the eighth day the flesh of his foreskin will be circumcised. आठवें दिन उस बालक के खाल का ख़तना कर दिया जाए.
4 For thirty-three days she remains in the blood of her purification. She must not touch anything holy or enter the sanctuary until her days of purification are complete. वह स्त्री रक्तस्राव के नियत तैंतीस दिन तक शुद्ध होने की क्रिया में रहेगी, जब तक उसके शुद्ध होने के दिन पूरे न हो जाएं, वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छुएगी और न ही पवित्र स्थान में प्रवेश करेगी.
5 If she bears a daughter, she is unclean two weeks, as during her period, then continues sixty-six days in the blood of her purification. किंतु यदि वह पुत्री को जन्म दे, तो वह दो सप्‍ताह तक अशुद्ध रहेगी, जैसे वह ऋतुस्राव में होती है. वह स्त्री रक्तस्राव के नियत छियासठ दिन तक शुद्ध होने की क्रिया में रहेगी.
6 "When her days of purification for a son or daughter are complete, she must bring the priest at the tent of meeting's entrance a year-old lamb as a burnt offering, and a young pigeon or turtledove as a sin offering. “ ‘जब उस स्त्री की शुद्ध होने की क्रिया पूर्ण हो जाए, चाहे वह पुत्र के लिए हो अथवा पुत्री के लिए, वह मिलनवाले तंबू के द्वार पर पुरोहित के सामने होमबलि के लिए एक वर्ष का मेमना तथा पापबलि के लिए एक कबूतर का बच्चा अथवा एक कपोत का बच्चा लेकर आए.
7 He will offer it before our Father and atone for her; she'll be clean from her blood flow. This is the law for the woman who gives birth, to a son or daughter. तब पुरोहित इसे उस स्त्री के प्रायश्चित्त पूरा करने के लिए याहवेह को भेंट करे. और वह अपने रक्तस्राव से शुद्ध हो जाएगी. “ ‘यह विधि हर एक प्रसूता के लिए है, चाहे वह पुत्र को जन्मे अथवा पुत्री को.
8 "If she can't afford a lamb, she may take two turtledoves or two young pigeons—one for a burnt offering, one for a sin offering. The priest will atone for her, and she will be clean." किंतु यदि वह स्त्री एक मेमना खरीदने में असमर्थ है, तो वह दो कपोत अथवा दो कबूतर के बच्‍चे लेकर आए; एक होमबलि के लिए और अन्य पापबलि के लिए. इस प्रकार पुरोहित उस स्त्री के लिए प्रायश्चित्त पूरा करे और वह स्त्री पवित्र हो जाएगी.’ ”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]