Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Lamentations 3 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 I am the man who has seen affliction under the rod of his wrath. मैं वह व्यक्ति हूं, जिसने याहवेह के कोप-दण्ड में पीड़ा का साक्षात अनुभव किया है.
2 He has driven me away and made me walk in darkness without any light. उन्होंने हकालते हुए मुझे घोर अंधकार में डाल दिया है कहीं थोड़ा भी प्रकाश दिखाई नहीं देता;
3 Surely against me he turns his hand again and again, all day long. निश्चयतः बार-बार, सारे दिन उनका कठोर हाथ मेरे विरुद्ध सक्रिय बना रहता है.
4 He has worn away my flesh and my skin; he has broken my bones. मेरा मांस तथा मेरी त्वचा गलते जा रहे हैं और उन्होंने मेरी अस्थियों को तोड़ दिया है.
5 He has besieged me and surrounded me with bitterness and hardship. उन्होंने मुझे पकड़कर कष्ट एवं कड़वाहट में लपेट डाला है.
6 He has made me dwell in darkness like those long dead. उन्होंने मुझे इस प्रकार अंधकार में रहने के लिए छोड़ दिया है मानो मैं दीर्घ काल से मृत हूं.
7 He has walled me in so I cannot escape; he has weighed down my chains. उन्होंने मेरे आस-पास दीवार खड़ी कर दी है, कि मैं बचकर पलायन न कर सकूं; उन्होंने मुझे भारी बेड़ियों में बांध रखा है.
8 Even when I call out and cry for help, he shuts out my prayer. मैं सहायता की दोहाई अवश्य देता हूं, किंतु वह मेरी पुकार को अवरुद्ध कर देते हैं.
9 He has blocked my ways with cut stones; he has made my paths crooked. उन्होंने मेरे मार्गों को पत्थर लगाकर बाधित कर दिया है; उन्होंने मेरे मार्गों को विकृत बना दिया है.
10 He is a bear lying in wait for me, a lion in hiding. वह एक ऐसा रीछ है, ऐसा सिंह है, जो मेरे लिए घात लगाए हुए बैठा है,
11 He drove me off my path and tore me to pieces; he has made me desolate. मुझे भटका कर मुझे टुकड़े-टुकड़े कर डाला और उसने मुझे निस्सहाय बना छोड़ा है.
12 He bent his bow and set me as the target for his arrow. उन्होंने अपना धनुष चढ़ाया तथा मुझे अपने बाणों का लक्ष्य बना लिया.
13 He drove the arrows of his quiver into my vitals. अपने तरकश से बाण लेकर उन्होंने उन बाणों से मेरा हृदय बेध दिया.
14 I have become the laughingstock of all my people, their mocking song all day long. सभी के लिए अब तो मैं उपहास पात्र हूं; सारे दिन उनके व्यंग्य-बाण मुझ पर छोड़े जाते हैं.
15 He has filled me with bitterness; he has sated me with bitterness. उन्होंने मुझे कड़वाहट से भर दिया है उन्होंने मुझे नागदौने से सन्तृप्‍त कर रखा है.
16 He has made my teeth grind on gravel, and made me cower in the dust. उन्होंने मुझे कंकड़ों पर दांत चलाने के लिए विवश कर दिया है; मुझे भस्म के ढेर में जा छिपने के लिए विवश कर दिया है.
17 My soul has lost all peace; I have forgotten what happiness is. शांति ने मेरी आत्मा का साथ छोड़ दिया है; मुझे तो स्मरण ही नहीं रहा कि सुख-आनन्द क्या होता है.
18 So I say, "My endurance has perished, and so has my hope from our Father." इसलिये मुझे यही कहना पड़ रहा है, “न मुझमें धैर्य शेष रहा है और न ही याहवेह से कोई आशा.”
19 Remember my affliction and my wandering, the bitterness and the gall! स्मरण कीजिए मेरी पीड़ा और मेरी भटकन, वह नागदौन तथा वह कड़वाहट.
20 My soul continually remembers it and is bowed down within me. मेरी आत्मा को इसका स्मरण आता रहता है, मेरा मनोबल शून्य हुआ जा रहा है.
21 But this I call to mind, and therefore I have hope: मेरी आशा मात्र इस स्मृति के आधार पर जीवित है:
22 The covenant love of our Father never ceases; his mercies never come to an end; याहवेह का करुणा-प्रेम, के ही कारण हम भस्म नही होते! कभी भी उनकी कृपा का ह्रास नहीं होता.
23 they are new every morning; great is your faithfulness. प्रति प्रातः वे नए पाए जाते हैं; महान है आपकी विश्वासयोग्यता.
24 "Our Father is all I need," says my soul, "therefore I will hope in him." मेरी आत्मा इस तथ्य की पुष्टि करती है, “याहवेह मेरा अंश हैं; इसलिये उनमें मेरी आशा रखूंगा.”
25 Our Father is good to those who wait for him, to the soul who seeks him. याहवेह के प्रिय पात्र वे हैं, जो उनके आश्रित हैं, वे, जो उनके खोजी हैं;
26 It is good to wait quietly for the salvation of our Father. उपयुक्त यही होता है कि हम धीरतापूर्वक याहवेह द्वारा उद्धार की प्रतीक्षा करें.
27 It is good for a man to bear the yoke in his youth. मनुष्य के लिए हितकर यही है कि वह आरंभ ही से अपना जूआ उठाए.
28 Let him sit alone in silence when it is laid on him; वह एकाकी हो शांतिपूर्वक इसे स्वीकार कर ले, जब कभी यह उस पर आ पड़ता है.
29 let him put his mouth in the dust—there may yet be hope; वह अपना मुख धूलि पर ही रहने दे— आशा कभी मृत नहीं होती.
30 let him give his cheek to the one who strikes, and be filled with insults. वह अपना गाल उसे प्रस्तुत कर दे, जो उस प्रहार के लिए तैयार है, वह समस्त अपमान स्वीकार कर ले.
31 For the Sovereign Father will not abandon forever. प्रभु का परित्याग चिरस्थायी नहीं हुआ करता.
32 Though he causes grief, he will have compassion according to the abundance of his covenant love; यद्यपि वह पीड़ा के कारण तो हो जाते हैं, किंतु करुणा का सागर भी तो वही हैं, क्योंकि अथाह होता है उनका करुणा-प्रेम.
33 for he does not willingly afflict or grieve people. पीड़ा देना उनका सुख नहीं होता न ही मनुष्यों को यातना देना उनका आनंद होता है.
34 To crush underfoot all the prisoners of the earth, पृथ्वी के समस्त बंदियों का दमन,
35 to deny a man justice in the sight of the Most High, परम प्रधान की उपस्थिति में न्याय-वंचना,
36 to deprive a man of justice in his case—the Sovereign Father does not approve. किसी की न्याय-दोहाई में की गई विकृति में याहवेह का समर्थन कदापि नहीं होता?
37 Who has spoken and it came to pass, unless the Sovereign Father has commanded it? यदि स्वयं प्रभु ने कोई घोषणा न की हो, तो किसमें यह सामर्थ्य है, कि जो कुछ उसने कहा है, वह पूरा होगा?
38 Is it not from the mouth of the Most High that both calamity and good come? क्या यह तथ्य नहीं कि अनुकूल अथवा प्रतिकूल, जो कुछ घटित होता है, वह परम प्रधान के बोलने के द्वारा ही होता है?
39 Why should a living man complain about the punishment for his sins? भला कोई जीवित मनुष्य अपने पापों के दंड के लिए परिवाद कैसे कर सकता है?
40 Let us examine and test our ways, and return to our Father! आइए हम अपनी नीतियों का परीक्षण करें तथा अपने याहवेह की ओर लौट चलें:
41 Let us lift up our hearts and our hands to our Father in heaven: आइए हम अपने हृदय एवं अपनी बांहें परमेश्वर की ओर उन्मुख करें तथा अपने हाथ स्वर्गिक परमेश्वर की ओर उठाएं:
42 "We have sinned and rebelled, and you have not forgiven. “हमने अपराध किए हैं, हम विद्रोही हैं, आपने हमें क्षमा प्रदान नहीं की है.
43 You have wrapped yourself in anger and pursued us, killing without pity; “आपने स्वयं को कोप में भरकर हमारा पीछा किया; निर्दयतापूर्वक हत्यायें की हैं.
44 you have wrapped yourself with a cloud so that no prayer can pass through. आपने स्वयं को एक मेघ में लपेट रखा है, कि कोई भी प्रार्थना इससे होकर आप तक न पहुंच सके.
45 You have made us scum and refuse among the peoples. आपने हमें राष्ट्रों के मध्य कीट तथा कूड़ा बना छोड़ा है.
46 All our enemies open their mouths against us; “हमारे सभी शत्रु बेझिझक हमारे विरुद्ध निंदा के शब्द उच्चार रहे हैं.
47 panic and pitfall have come upon us, devastation and destruction." आतंक, जोखिम, विनाश तथा विध्वंस हम पर आ पड़े हैं.”
48 My eyes flow with streams of water over the destruction of my people. मेरी प्रजा के इस विनाश के कारण मेरे नेत्रों के अश्रुप्रवाह नदी सदृश हो गए हैं.
49 My eyes will flow without ceasing, without respite, बिना किसी विश्रान्ति मेरा अश्रुपात होता रहेगा,
50 until our Father looks down and sees from heaven. जब तक स्वर्ग से याहवेह इस ओर दृष्टिपात न करेंगे.
51 My eyes bring grief to my soul at the fate of all the daughters of my city. अपनी नगरी की समस्त पुत्रियों की नियति ने मेरे नेत्रों को पीड़ित कर रखा है.
52 I have been hunted like a bird by those who were my enemies without cause; उन्होंने, जो अकारण ही मेरे शत्रु हो गए थे, पक्षी सदृश मेरा अहेर किया है.
53 they flung me alive into a pit and cast stones on me; उन्होंने तो मुझे गड्ढे में झोंक मुझ पर पत्थर लुढ़का दिए हैं;
54 water closed over my head; I said, "I am lost." जब जल सतह मेरे सिर तक पहुंचने लगी, मैं विचार करने लगा, अब मैं मिट जाऊंगा.
55 I called on your name, my Father, from the depths of the pit; गड्ढे से मैंने, याहवेह आपकी दोहाई दी.
56 you heard my plea: "Do not turn a deaf ear to my cry for help!" आपने मेरी इस दोहाई सुन ली है: “मेरी विमुक्ति के लिए की गई मेरी पुकार की ओर से, अपने कान बंद न कीजिए.”
57 You came near on the day I called on you; you said, "Do not fear!" जब मैंने आपकी दोहाई दी, आप निकट आ गए; आपने आश्वासन दिया, “डरो मत.”
58 You have taken up my cause, Sovereign Father; you have redeemed my life. प्रभु आपने मेरा पक्ष लेकर; मेरे जीवन को सुरक्षा प्रदान की है.
59 You have seen the wrong done to me, my Father; judge my cause. याहवेह, आपने वह अन्याय देख लिया है, जो मेरे साथ किया गया है. अब आप मेरा न्याय कीजिए!
60 You have seen all their vengeance, all their plots against me. उनके द्वारा लिया गया बदला आपकी दृष्टि में है, उनके द्वारा रचे गए सभी षड़्‍यंत्र आपको ज्ञात हैं.
61 You have heard their taunts, my Father, all their plots against me, याहवेह, आपने उनके द्वारा किए गए व्यंग्य सुने हैं, उनके द्वारा रचे गए सभी षड़्‍यंत्र आपको ज्ञात हैं—
62 the lips and thoughts of my assailants against me all day long. मेरे हत्यारों के हृदय में सारे दिन जो विचार उभरते हैं होंठों से निकलते हैं, मेरे विरुद्ध ही होते हैं.
63 Watch their every move; I am the object of their mocking song. आप ही देख लीजिए, उनका उठना-बैठना, मैं ही हूं उनका व्यंग्य-गीत.
64 You will repay them, my Father, according to the work of their hands. याहवेह, उनके कृत्यों के अनुसार, उन्हें प्रतिफल तो आप ही देंगे.
65 You will give them hardness of heart; your curse will be on them. आप उनके हृदय पर आवरण डाल देंगे, उन पर आपका शाप प्रभावी हो जाएगा!
66 You will pursue them in anger and destroy them from under the heavens of our Father. याहवेह, आप अपने स्वर्गलोक से उनका पीछा कर उन्हें नष्ट कर देंगे.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]