Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Isaiah 44 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 But now listen, Jacob my servant, Israel whom I have chosen. “परंतु अब हे मेरे दास याकोब, हे मेरे चुने हुए इस्राएल, सुन लो.
2 This is what our Father says—he who made you, who formed you from the womb and will help you: Do not be afraid, Jacob my servant, Jeshurun whom I have chosen. याहवेह, जो तुम्हारे सहायक हैं, जिन्होंने गर्भ में ही तुम्हारी रचना कर दी थी, वे यों कहते हैं: हे मेरे दास याकोब, हे मेरे चुने हुए यशुरून मत डर, तुम भी, जो मेरे मनोनीत हो.
3 For I will pour water on the thirsty land and streams on the dry ground; I will pour out my Spirit on your children and my blessing on your descendants. क्योंकि मैं प्यासी भूमि पर जल, तथा सूखी भूमि पर नदियां बहाऊंगा; मैं अपना आत्मा तथा अपनी आशीषें, तुम्हारी संतान पर उंडेल दूंगा.
4 They will spring up among the grass like willows by flowing streams. वे घास के बीच अंकुरित होने लगेंगे, और बहती जलधारा के किनारे लगाए गए वृक्ष के समान होंगे.
5 This one will say, 'I belong to the Father'; another will call himself by the name of Jacob; still another will write on his hand, 'The Father's,' and take the name of Israel. कोई कहेगा, ‘मैं तो याहवेह का हूं’; और याकोब के नाम की दोहाई देगा; और कोई अपनी हथेली पर, ‘मैं याहवेह का’ लिख लेगा, वह इस्राएल का नाम अपना लेगा.
6 This is what our Father says—the King of Israel and his Redeemer, the Father of heaven's armies: I am the first and I am the last; besides me there is no god. “वह जो याहवेह हैं, सर्वशक्तिमान याहवेह इस्राएल के राजा, अर्थात् उसको छुड़ाने वाला है: वह यों कहता है, मैं ही पहला हूं और मैं ही अंत तक रहूंगा; मेरे सिवाय कोई और परमेश्वर है ही नहीं.
7 Who is like me? Let him proclaim it. Let him declare and lay it out before me, since the day I established an ancient people. Let them foretell what is coming, and what is yet to be. मेरे समान है कौन? जब से मैंने मनुष्यों को ठहराया तब से किसने मेरे समान प्रचार किया? या वह बताये, मेरी बातों को पहले ही से प्रकट करें.
8 Do not tremble, do not be afraid. Did I not tell you long ago and declare it? You are my witnesses. Is there any Father besides me? There is no Rock; I know of none. तुम डरो मत, क्या मैंने बहुत पहले बता न दिया था. क्या मैंने उसकी घोषणा न कर दी थी? याद रखो, तुम मेरे गवाह हो. क्या मेरे सिवाय कोई और परमेश्वर है? या क्या कोई और चट्टान है? नहीं, मैं किसी और को नहीं जानता.”
9 All who make idols are nothing, and the things they treasure are worthless. Their own witnesses see nothing and know nothing, so they are put to shame. वे सभी जो मूर्तियां बनाते हैं वे व्यर्थ हैं, उनसे कोई लाभ नहीं. उनके साक्षी न कुछ देखते न कुछ जानते हैं; उन्हें लज्जित होना पड़ेगा.
10 Who makes a god or casts an idol that does its maker no good? कौन है ऐसा निर्बुद्धि जिसने ऐसे देवता की रचना की या ऐसी मूर्ति बनाई, जो निर्जीव और निष्फल है?
11 Look—all his companions will be put to shame, for the craftsmen are only human. Let them all assemble and take their stand; they will be terrified and put to shame together. देख उसके सभी साथियों को लज्जा का सामना करना पड़ेगा; क्योंकि शिल्पकार स्वयं मनुष्य है. अच्छा होगा कि वे सभी एक साथ खड़े हो जाएं तो डर जाएंगे; वे सभी एक साथ लज्जित किए जाएं.
12 The blacksmith shapes an iron tool, working it over the coals; he forms it with hammers and forges it with his strong arm. Yet he grows hungry and his strength fails; he drinks no water and grows faint. लोहार लोहे को अंगारों से गर्म करके हथौड़ों से मारकर कोई रूप देता है; अपने हाथों के बल से उस मूर्ति को बनाता है, फिर वह भूखा हो जाता है, उसकी ताकत कम हो जाती है; वह थक जाता है, वह पानी नहीं पीता और कमजोर होने लगता है.
13 The carpenter stretches out a measuring line and marks the wood with a stylus; he works it with chisels and marks it with a compass. He shapes it into the figure of a man, with human beauty, to dwell in a shrine. एक और शिल्पकार वह काठ को रूप देता है वह माप का प्रयोग करके काठ पर निशान लगाता है; वह काठ पर रन्दे चलाता है तथा परकार से रेखा खींचता है, तथा उसे एक सुंदर व्यक्ति का रूप देता है.
14 He cuts down cedars, or chooses a cypress or an oak and lets it grow strong among the trees of the forest. He plants a cedar, and the rain makes it grow. वह देवदार वृक्षों को अपने लिए काटता है, वह जंगलों से सनौवर तथा बांज को भी बढ़ाता है. वह देवदार पौधा उगाता है, और बारिश उसे बढ़ाती है.
15 He uses it for fuel. He takes some of it and warms himself; he lights a fire and bakes bread. But he also makes a god and worships it; he makes an idol and bows down to it. फिर इसे मनुष्य आग जलाने के लिए काम में लेता है; आग से वह अपने लिए रोटी भी बनाता है, और उसी से वह अपने लिए एक देवता भी गढ़ लेता है. वह इसके काठ को गढ़ते हुए उसे मूर्ति का रूप देता है; और फिर इसी के समक्ष दंडवत भी करता है.
16 He burns half the wood in the fire; over it he roasts meat, eats his fill, and warms himself. He says, 'Ah, I am warm; I can feel the fire.' इसका आधा तो जला देता है; जिस आधे पर उसने अपना भोजन बनाया, मांस को पकाता, जिससे उसकी भूख मिटाये. “इसी आग से उसने अपने लिए गर्मी भी पायी.”
17 And from what is left he makes a god, his idol; he bows down to it and worships, he prays to it and says, 'Save me, for you are my god!' बचे हुए काठ से वह एक देवता का निर्माण कर लेता है, उस देवता की गढ़ी गई मूर्ति; वह इसी के समक्ष दंडवत करता है. और प्रार्थना करके कहता है, “मेरी रक्षा कीजिए! आप तो मेरे देवता हैं!”
18 They know nothing, they understand nothing; their eyes are plastered over so they cannot see, and their hearts too, so they cannot understand. वे न तो कुछ जानते हैं और न ही कुछ समझते हैं; क्योंकि परमेश्वर ने उनकी आंखों को अंधा कर दिया है, तथा उनके हृदय से समझने की शक्ति छीन ली है.
19 No one stops to think, no one has the knowledge or insight to say, 'Half of it I burned in the fire; I even baked bread over its coals, I roasted meat and ate. Will I make the rest into an abomination? Will I bow down to a block of wood?' उनमें से किसी को भी यह बात उदास नहीं करती, न कोई समझता है, “मैंने आधे वृक्ष को तो जला दिया है; उसी के कोयलों पर मैंने भोजन तैयार किया, अपना मांस को भूंजता, अब उसके बचे हुए से गलत काम किया.”
20 He feeds on ashes; a deluded heart has led him astray. He cannot save himself or say, 'Am I not holding a lie in my right hand?' उसने तो राख को अपना भोजन बना लिया है; उसे एक ऐसे दिल ने बहका दिया है, जो स्वयं भटक चुका है; स्वयं को तो वह मुक्त कर नहीं सकता, “जो वस्तु मैंने अपने दाएं हाथ में पकड़ रखी है, क्या वह सच नहीं?”
21 Remember these things, Jacob, and you, Israel, for you are my servant. I formed you; you are my servant. Israel, I will not forget you. “हे याकोब, हे इस्राएल, इन सब बातों को याद कर, क्योंकि तुम तो मेरे सेवक हो. मैंने तुम्हारी रचना की है; हे इस्राएल, यह हो नहीं सकता कि मैं तुम्हें भूल जाऊं.
22 I have swept away your rebellions like a cloud, your sins like the morning mist. Return to me, for I have redeemed you. तुम्हारे अपराधों को मैंने मिटा दिया है जैसे आकाश से बादल, तथा तुम्हारे पापों को गहरे कोहरे के समान दूर कर दिया है. तुम मेरे पास आ जाओ, क्योंकि मैंने तुम्हें छुड़ा लिया है.”
23 Sing, heavens, for our Father has done it! Shout aloud, depths of the earth. Break into singing, mountains, forest, and every tree in it! For our Father has redeemed Jacob, and he displays his glory in Israel. हे आकाश, आनंदित हो, क्योंकि याहवेह ने यह कर दिखाया है; हे अधोलोक के पाताल भी खुश हो. हे पहाड़ों, आनंद से गाओ, क्योंकि याहवेह ने याकोब को छुड़ा लिया है, तथा इस्राएल में उन्होंने अपनी महिमा प्रकट की है.
24 This is what our Father says—your Redeemer, who formed you from the womb: I am your Father, the Maker of all things, who alone stretched out the heavens, who spread out the earth by myself, “याहवेह तुम्हें उद्धार देनेवाले हैं, जिन्होंने गर्भ में ही तुम्हें रूप दिया था, वह यों कहता है: “मैं ही वह याहवेह हूं, सबको बनानेवाला, मैंने आकाश को बनाया, तथा मैंने ही पृथ्वी को अपनी शक्ति से फैलाया,
25 who frustrates the signs of false prophets and makes fools of diviners, who overturns the learning of the wise and turns their knowledge into foolishness, मैं झूठे लोगों की बात को व्यर्थ कर देता हूं और भविष्य कहने वालों को खोखला कर देता हूं, बुद्धिमान को पीछे हटा देता और पंडितों को मूर्ख बनाता हूं.
26 who confirms the word of his servant and fulfills the counsel of his messengers, who says of Jerusalem, 'She will be inhabited,' and of the cities of Judah, 'They will be rebuilt, and I will restore their ruins,' इस प्रकार याहवेह अपने दास के वचन को पूरा करता हैं, तथा अपने दूतों की युक्ति को सफल करता है वह मैं ही था, “जिसने येरूशलेम के विषय में यह कहा था कि, ‘येरूशलेम नगर फिर बसाया जाएगा,’ तथा यहूदिया के नगरों के लिए, ‘उनका निर्माण फिर किया जाएगा,’ मैं उनके खंडहरों को ठीक करूंगा,
27 who says to the deep, 'Be dry; I will dry up your rivers,' मैं ही हूं, जो सागर की गहराई को आज्ञा देता हूं, ‘सूख जाओ, मैं तुम्हारी नदियों को सूखा दूंगा,’
28 who says of Cyrus, 'He is my shepherd, and he will accomplish all that I please'; who says of Jerusalem, 'She will be rebuilt,' and of the temple, 'Your foundation will be laid.' मैं ही हूं वह, जिसने कोरेश के बारे में कहा था कि, ‘वह मेरा ठहराया हुआ चरवाहा है जो मेरी इच्छा पूरी करेगा; येरूशलेम के बारे में उसने कहा, “उसको फिर से बसाया जायेगा,” मंदिर के बारे में यह आश्वासन देगा, “तुम्हारी नींव डाली जाएगी.” ’ ”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]