Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Genesis 9 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Then our Father blessed Noah and his sons, saying, "Be fruitful and multiply and fill the earth. तब परमेश्वर ने नोहा तथा उनके पुत्रों को यह आशीष दी, “फूलो फलो और पृथ्वी में भर जाओ.
2 Every animal of the earth, every bird of the sky, everything that crawls on the ground, and every fish of the sea will fear and dread you; they are given into your hand. पृथ्वी के हर एक पशु एवं आकाश के हर एक पक्षी पर, भूमि पर रेंगनेवाले जंतु पर तथा समुद्र की समस्त मछलियों पर तुम्हारा भय बना रहेगा—ये सभी तुम्हारे अधिकार में कर दिए गए हैं.
3 Every living, moving thing will be your food. As I gave you the green plants, I now give you everything. सब चलनेवाले जंतु, जो जीवित हैं, तुम्हारा आहार होंगे; इस प्रकार मैं तुम्हें सभी कुछ दे रहा हूं, जिस प्रकार मैंने तुम्हें पेड़ पौधे दिए.
4 But you must not eat meat that still has its lifeblood in it. “एक बात का ध्यान रखना कि मांस को लहू के साथ मत खाना.
5 I will surely demand an accounting for your blood: from every animal I will demand it, and from every person—each for his brother's life—I will demand a human life. मैं तुम्हारे जीवन, अर्थात् लहू, का बदला ज़रूर लूंगा. मैं उस जानवर का जीवन मांगूंगा जो किसी व्यक्ति को मारेगा. प्रत्येक मनुष्य से दूसरे मनुष्य के खून का बदला ज़रूर लूंगा.
6 Whoever sheds human blood, by humans will their blood be shed; for in the image of God, humanity was made. “जो कोई मनुष्य का रक्त बहाएगा, मनुष्य द्वारा ही उसका रक्त बहाया जाएगा; क्योंकि परमेश्वर ने अपने रूप में मनुष्य को बनाया है.
7 As for you, be fruitful and multiply; swarm across the earth and multiply on it." अब तुम पृथ्वी में रहो; फूलो फलो और बढ़ो और बस जाओ.”
8 Then our Father said to Noah and to his sons with him: फिर परमेश्वर ने नोहा तथा उनके पुत्रों से कहा:
9 "As for me, I am now establishing my covenant with you and with your descendants after you, “मैं तुम्हारे वंश के साथ पक्का वायदा करता हूं.
10 and every living creature with you—birds, livestock, every wild animal of the earth—all that came out of the ark with you, every living thing of the earth. यही नहीं किंतु उन सबके साथ जो इस जहाज़ से बाहर आये हैं—पक्षी, पालतू पशु तथा तुम्हारे साथ पृथ्वी के हर एक पशु, से भी वायदा करता हूं.
11 I set my covenant with you: never again will all flesh be cut off by floodwaters; never again a flood to destroy the earth." मैं तुम्हारे साथ अपनी इस वाचा को पूरी करूंगा कि अब मैं जलप्रलय के द्वारा सभी प्राणियों और पृथ्वी को कभी नाश नहीं करूंगा.”
12 Then our Father said, "This is the sign of the covenant I'm making between me and you and every living creature with you, for all generations to come: परमेश्वर ने और कहा, “जो वायदा मैंने तुम्हारे साथ तथा तुम्हारे साथ के जीवित प्राणियों के साथ किया है, यह पीढ़ी से पीढ़ी तक स्थिर रहेगा और
13 I have put my rainbow in the clouds as the sign of the covenant between me and the earth. इस बात का सबूत तुम बादलों में मेघधनुष के रूप में देखोगे, यही मेरे एवं पृथ्वी के बीच में वाचा का चिन्ह होगा.
14 Whenever I bring clouds over the earth and the rainbow appears in the clouds, जब मैं पृथ्वी के ऊपर बादल फैलाऊंगा और बादल में मेघधनुष दिखाई देगा,
15 I will remember my covenant between me and you and every living creature of every kind: never again will floodwaters destroy all life. तब मैं अपने वायदे को याद करूंगा, जो मेरे और तुम्हारे बीच किया गया है कि अब कभी भी दुबारा पृथ्वी को इस तरह जलप्रलय से नाश नहीं करूंगा.
16 When the rainbow is in the clouds, I will see it and remember the everlasting covenant between me and every living creature of every kind on earth." जब भी यह मेघधनुष दिखेगा, मैं परमेश्वर और पृथ्वी पर रहनेवाले प्रत्येक प्राणी के बीच की हुई सनातन वाचा को याद करूंगा.”
17 So our Father told Noah, "This is the sign of the covenant I've established between me and all life on earth." परमेश्वर ने नोहा से कहा, “जो वायदा मैंने अपने तथा पृथ्वी के हर एक जीवधारी के बीच किया है, यही उसका चिन्ह है.”
18 Noah's sons who left the ark: Shem, Ham, and Japheth. (Ham was Canaan's father.). जहाज़ से नोहा के साथ उनके पुत्र शेम, हाम तथा याफेत बाहर आये. (हाम कनान का पिता था.)
19 These three were the sons of Noah, and from them the whole earth was populated. ये नोहा के तीन पुत्र थे तथा इन्हीं के द्वारा फिर से पृथ्वी मनुष्य से भर गई.
20 Noah, a man of the soil, was the first to plant a vineyard. नोहा खेती करना शुरू किए, उन्होंने एक दाख की बारी लगाई.
21 When he drank some of its wine, he became drunk and lay uncovered inside his tent. एक दिन नोहा दाखमधु पीकर नशे में हो गये और अपने तंबू में नंगे पड़े थे.
22 Ham, the father of Canaan, saw his father naked and told his two brothers outside. कनान के पिता हाम ने अपने पिता को इस हालत में देखकर अपने दोनों भाइयों को बुलाया.
23 Shem and Japheth took a cloak, laid it on both their shoulders, walked in backward, and covered their father's nakedness; their faces were backward, so they did not see their father's nakedness. शेम तथा याफेत ने एक वस्त्र लिया, और दोनों ने उल्टे पांव चलते हुए अपने पिता के नंगे देह को ढक दिया. इस समय उनके मुख विपरीत दिशा में थे, इसलिये उन्होंने अपने पिता के नंगेपन को न देखा.
24 When Noah awoke from his wine and learned what his youngest son had done to him, जब नोहा का नशा उतर गया तब उन्हें पता चला कि उनके छोटे बेटे ने उनके साथ क्या किया है.
25 he said, "Cursed be Canaan! He will be the lowest of servants to his brothers." और नोहा ने कहा, “शापित है कनान! वह अपने भाइयों के दासों का भी दास होगा.”
26 He also said, "Blessed be the Father of Shem; may Canaan be Shem's servant. नोहा ने यह भी कहा, “धन्य हैं याहवेह, शेम के परमेश्वर! कनान शेम का ही दास हो जाए.
27 May our Father extend Japheth's territory; may Japheth dwell in the tents of Shem, and may Canaan be Shem's servant." परमेश्वर याफेत के वंश को विस्तृत करे; वह शेम के तंबुओं में रहे, और कनान उसका दास हो जाए.”
28 After the flood Noah lived 350 years. जलप्रलय के बाद नोहा 350 वर्ष और जीवित रहे.
29 Noah lived a total of 950 years, and then he died. जब नोहा कुल 950 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]