Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Genesis 47 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Joseph came and told Pharaoh, "My father and my brothers, with their flocks, herds, and all they own, have come from Canaan. They are now in Goshen." योसेफ़ ने जाकर फ़रोह को बताया, “मेरे पिता तथा मेरे भाई अपने सब भेड़-बकरी, पशु तथा अपनी पूरी संपत्ति लेकर कनान देश से आ चुके हैं तथा वे गोशेन देश में हैं.”
2 From among his brothers he took five men and presented them to Pharaoh. योसेफ़ ने अपने पांच भाइयों को फ़रोह के सामने प्रस्तुत किया.
3 Pharaoh asked Joseph's brothers, "What is your work?" They told Pharaoh, "Your servants tend sheep, we and our fathers alike." फ़रोह ने उनके भाइयों से पूछा, “आप लोग क्या काम करते हैं?” उन्होंने फ़रोह से कहा, “हम हमारे पूर्वजों की ही तरह पशु पालते हैं.
4 They said to Pharaoh, "We came to live in this land as foreigners, since there's no pasture for your servants' flocks—the famine is severe in Canaan. Now please let your servants settle in Goshen." अब इस देश में कुछ समय के लिये रहने आए हैं, क्योंकि कनान में भयंकर अकाल होने के कारण आपके दासों के पशुओं के लिए चारा नहीं है. तब कृपा कर हमें गोशेन में रहने की अनुमति दे दीजिए.”
5 Pharaoh said to Joseph, "Your father and your brothers have come to you. फ़रोह ने योसेफ़ से कहा, “तुम्हारे पिता एवं तुम्हारे भाई तुम्हारे पास आए हैं,
6 Egypt lies before you. Settle your father and brothers in the best of the land—let them live in Goshen. If you know capable men among them, put them in charge of my livestock." पूरा मिस्र देश तुम्हारे लिए खुला है; अपने पिता एवं अपने भाइयों को गोशेन के सबसे अच्छे भाग में रहने की सुविधा दे दो. और भाइयों में से कोई समझदार हो तो उसे मेरे पशुओं की देखभाल की पूरी जवाबदारी दे दो.”
7 Then Joseph brought his father Jacob in and presented him to Pharaoh, and Jacob blessed Pharaoh. फिर योसेफ़ पिता याकोब को भी फ़रोह से मिलाने लाए. याकोब ने फ़रोह को आशीष दी.
8 Pharaoh asked Jacob, "How many years have you lived?" फ़रोह ने याकोब से पूछा, “आपकी उम्र क्या है?”
9 Jacob answered Pharaoh, "My years as a wanderer are 130. Few and hard, they haven't reached my fathers' years of wandering." याकोब ने फ़रोह को बताया “मेरी तीर्थ यात्रा के वर्ष एक सौ तीस रहे हैं. मेरी आयु बहुत छोटी और कष्टभरी रही है और वह मेरे पूर्वजों सी लंबी नहीं रही है!”
10 Then Jacob blessed Pharaoh and went out from his presence. याकोब फ़रोह को आशीष देकर वहां से चले गये.
11 So Joseph settled his father and brothers, giving them land in Egypt's best territory, the region of Rameses, as Pharaoh had ordered. योसेफ़ ने अपने पिता एवं भाइयों को फ़रोह की आज्ञा अनुसार मिस्र में सबसे अच्छी जगह रामेसेस में ज़मीन दी.
12 Joseph fed his father, his brothers, and all his father's household, by the number of their children. योसेफ़ ने अपने पिता, अपने भाइयों तथा पिता के पूरे परिवार को उनके बच्चों की गिनती के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया.
13 No food remained in all the land, for the famine was very severe, and the land of Egypt and land of Canaan wasted from the famine. पूरे देश में अकाल के कारण भोजन की कमी थी. मिस्र देश तथा कनान देश अकाल के कारण भूखा पड़ा था.
14 Joseph gathered all the silver found in the land of Egypt and the land of Canaan for the grain they were buying, and Joseph brought the silver into Pharaoh's house. मिस्र देश तथा कनान देश का सारा धन योसेफ़ ने फ़रोह के राजमहल में अनाज के बदले इकट्ठा कर लिया था.
15 When the silver ran out in the land of Egypt and land of Canaan, all the Egyptians came to Joseph, saying, "Give us food! Why should we die before you? Since silver is gone." जब लोगों के पास अनाज खरीदने के लिए रुपया नहीं था तब वह योसेफ़ के पास आकर बिनती करने लगे, “हमें खाने को भोजन दीजिए. हम आपकी आंखों के सामने क्यों मरें? हमारा रुपया सब खत्म हो गया है.”
16 Joseph answered, "Turn over your livestock; I'll give you food in exchange for your livestock, since your silver's gone." योसेफ़ ने कहा, “यदि तुमारा रुपया खत्म हो गया हैं तो तुम अपने पशु हमें देते जाओ और हम तुम्हें उसके बदले अनाज देंगे.”
17 They brought their livestock to Joseph, and he gave them bread for the horses, flocks, herds, and donkeys. He provided them bread that year for all their livestock. इसलिये वे अपने पशु योसेफ़ को देने लगे; और योसेफ़ उन्हें उनके घोड़े, पशुओं, भेड़-बकरी तथा गधों के बदले में अनाज देने लगे. योसेफ़ ने उस वर्ष उनके समस्त पशुओं के बदले में उनकी भोजन की व्यवस्था की.
18 That year ended, and they came to him the second year and said, "We can't hide from my lord that our silver is gone and the livestock belong to my lord; nothing is left for my lord but our bodies and our land. जब वह वर्ष खत्म हुआ तब अगले वर्ष वह योसेफ़ के पास आए और उनसे कहा, “स्वामी यह सच्चाई आपसे छुपी नहीं रह सकती कि हमारा सारा रुपया खर्च हो गया हैं और पशु भी आपके हो गये है; अब हमारा शरीर और हमारी ज़मीन ही बच गई है.
19 Why die before your eyes—we and our land? Buy us and our land for food; we and our land will serve Pharaoh. Give us seed to live, not die, and keep the land from turning desolate." क्या हम और हमारी ज़मीन आपकी आंखों के सामने नाश हो जायेंगी? अब भोजन के बदले आप हमारी ज़मीन को ही खरीद लीजिए, और हम अपनी ज़मीन के साथ फ़रोह के दास बन जाएंगे. हमें सिर्फ बीज दे दीजिये कि हम नहीं मरें परंतु जीवित रहें कि हमारी भूमि निर्जन न हो.”
20 So Joseph bought all Egypt's land for Pharaoh, because each Egyptian sold his field—the famine was too severe for them. The land became Pharaoh's. इस प्रकार योसेफ़ ने मिस्र देश की पूरी ज़मीन फ़रोह के लिये खरीद ली. सभी मिस्रवासियों ने अपनी भूमि बेच दी क्योंकि अकाल भयंकर था और ज़मीन फ़रोह की हो गई.
21 He moved the people into the cities, from one end of Egypt to the other. योसेफ़ ने मिस्र के एक छोर से दूसरे छोर तक लोगों को, दास बना दिया.
22 Only he did not buy the priests' land, since Pharaoh gave them a fixed portion they lived on; so they did not sell their land. सिर्फ पुरोहितों की भूमि को नहीं खरीदा, क्योंकि उनको फ़रोह की ओर से निर्धारित भोजन मिलता था और वह उनके जीने के लिये पर्याप्‍त था, इसलिये उन्होंने अपनी ज़मीन नहीं बेची.
23 Joseph told the people, "Look, I have bought you and your land for Pharaoh today. Here's seed—sow the land. योसेफ़ ने लोगों से कहा, “मैंने फ़रोह के लिए आपको तथा आपकी भूमि को आज खरीद लिया है, अब आपके लिये यह बीज दिया है कि आप अपनी ज़मीन पर इस बीज को बोना और खेती करना.
24 At harvest, give Pharaoh a fifth; keep four parts as seed for the field and food for you, your households, and your children." और जब उपज आयेगी उसमें से फ़रोह को पांचवां भाग देना होगा और शेष चार भाग आपके होंगे; ज़मीन में बोने के बीज के लिये और आप, आपके परिवार और आपके बच्चों के भोजन के लिये होंगे.”
25 They said, "You saved our lives. May we find favor in my lord's eyes, and we will be Pharaoh's slaves." तब लोगों ने कहा, “आपने हमारा जीवन बचा लिया; यदि हमारे स्वामी की दया हम पर बनी रहे और हम फ़रोह के दास बने रहेंगे.”
26 So Joseph made it law in Egypt—still in force today—that a fifth goes to Pharaoh. Only the priests' land did not become Pharaoh's. योसेफ़ ने जो नियम बनाया था कि उपज का पांचवां भाग फ़रोह को देना ज़रूरी है वह आज भी स्थापित है. सिर्फ पुरोहितों की भूमि फ़रोह की नहीं हुई.
27 Israel lived in Egypt's land, in Goshen's land. They gained property there, and were fruitful and multiplied greatly. इस्राएल मिस्र देश के गोशेन नामक जगह पर रह रहे थे, वहां वे फलते फूलते धन-संपत्ति अर्जित करते गये और संख्या में कई गुणा बढ़ते गये.
28 Jacob lived in Egypt seventeen years; his life totaled 147 years. मिस्र में याकोब को सत्रह साल हो चुके थे, और वे एक सौ सैंतालीस वर्ष तक रहे.
29 When Israel's time to die drew near, he called his son Joseph and said, "If I have found favor with you, please put your hand under my thigh and show me faithful love and loyalty. Please don't bury me in Egypt, जब इस्राएल मरने पर थे, उन्होंने अपने पुत्र योसेफ़ को पास बुलाया और कहा, “यदि तुम मुझसे प्रेम करते हो तो मेरी जांघ के नीचे अपना हाथ रखकर शपथ लो, कि तुम मुझसे करुणा और विश्वास का बर्ताव करोगे और मुझे मिस्र में नहीं दफ़नाओगे,
30 but let me lie with my fathers. Carry me out of Egypt and bury me in their tomb." Joseph said, "I will do as you say." जब मैं चिर-निद्रा में अपने पूर्वजों से जा मिलूं, तब मुझे मिस्र देश से ले जाना और पूर्वजों के साथ उन्हीं के पास मुझे दफ़नाना.” योसेफ़ ने कहा, “मैं ऐसा ही करूंगा जैसा आपने कहा है.”
31 Jacob said, "Swear to me." Joseph swore to him. Then Israel bowed at the head of his bed. याकोब ने कहा, “मुझसे वायदा करो!” योसेफ़ ने उनसे वायदा किया और इस्राएल खाट के सिरहाने की ओर झुक गए.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]