Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Genesis 38 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 At that time Judah left his brothers and went to a man from Adullam named Hirah. जब उन्हीं दिनों यहूदाह अपने भाइयों के बीच से निकलकर हीराह नामक अदुल्लामवासी व्यक्ति के साथ रहने चले गये.
2 There Judah saw the daughter of a Canaanite named Shua. He married and slept with her. तब शुआ नामक एक कनानी व्यक्ति की पुत्री से मिले और उन्होंने उससे विवाह कर लिया और उससे प्रेम किया;
3 She became pregnant and gave birth to a son, and Judah named him Er. और उसने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका एर नाम रखा.
4 She became pregnant again and gave birth to a son, and she named him Onan. उसने एक और पुत्र को जन्म दिया और उसका नाम ओनान रखा.
5 She bore yet another son and named him Shelah; she was at Chezib when she bore him. उसने एक और पुत्र को जन्म दिया, जिसका शेलाह नाम रखा. तब यहूदाह केज़ीब में रहते थे.
6 Judah took a wife for his firstborn son Er; her name was Tamar. यहूदाह ने एर, का विवाह तामार नामक स्त्री से किया.
7 But Er, Judah's firstborn, was evil before our Father, and our Father put him to death. यहूदाह का बड़ा बेटा याहवेह के दृष्टि में दुष्ट था; इसलिये याहवेह ने उसे मार डाला.
8 Then Judah told Onan, "Sleep with your brother's wife, do your duty as her brother-in-law, and raise children for your brother." यहूदाह ने ओनान से कहा, “अपने भाई की पत्नी के साथ देवर का कर्तव्य पूरा करके अपने भाई के लिए संतान पैदा करो.”
9 But Onan knew the child would not be his, so whenever he slept with his brother's wife, he spilled his seed on the ground, to give his brother no child. ओनान ने कहा, ये संतान मेरी नहीं होगी; इसलिये जब कभी वह समागम करता, अपना वीर्य भूमि पर गिरा देता था कि उससे उसके भाई के लिए कोई संतान पैदा न हो सके.
10 What he did was evil in our Father's sight, so he put him to death too. उसका यह काम याहवेह को अच्छा नहीं लगा, इसलिये याहवेह ने उसके प्राण ले लिए.
11 Judah told his daughter-in-law Tamar, "Stay a widow in your father's house till my son Shelah grows up"—thinking, "He might die like his brothers." So Tamar lived in her father's house. यह देख यहूदाह ने अपनी बहू तामार से कहा, “जब तक मेरा पुत्र शेलाह, विवाह के योग्य न हो जाए, अपने पिता के घर विधवा बनकर रहना.” यहूदाह को डर था कि इस पुत्र की भी मृत्यु उसके भाइयों के समान हो जाए. इसलिये तामार अपने पिता के घर चली गई.
12 Long afterward, Judah's wife, Shua's daughter, died. When Judah was comforted, he and his friend Hirah the Adullamite went up to his sheepshearers at Timnah. बहुत समय बाद शुआ की पुत्री अर्थात् यहूदाह की पत्नी की मृत्यु हो गई. यहूदाह अपने शोक के समय के बाद अपनी भेड़ों के ऊन कतरने वालों के पास तिमनाह को गया. उसके साथ उसका मित्र अदुल्लामी हीराह भी था.
13 Tamar was told, "Your father-in-law is going up to Timnah to shear his sheep." जब तामार को यह बताया गया, “तुम्हारे ससुर तिमनाह जा रहे हैं,”
14 So she removed her widow's clothes, covered herself with a veil, wrapped up, and sat at the entrance to Enaim on the road to Timnah—for she saw that Shelah had grown up but she was not given to him as his wife. तब तामार ने अपने विधवा के वस्त्र उतार दिए, और अपना मुंह घूंघट से छिपाकर एक चादर लपेट ली तथा तिमनाह के मार्ग पर एनाइम के प्रवेश द्वार पर बैठ गई. यह इसलिये किया क्योंकि उसका देवर शेलाह जवान हो चुका था तथा उससे उसका विवाह नहीं किया गया था.
15 When Judah saw her, he thought she was a prostitute, because she had covered her face. वहां से निकलते हुए उसे देख यहूदाह ने उसे वेश्या समझा, क्योंकि उसने मुंह ढक रखा था.
16 He turned to her by the road and said, "Let me sleep with you"—not knowing she was his daughter-in-law. She said, "What will you give me to sleep with you?" इसलिये यहूदाह उसके पास गया और उससे कहा, “मुझे तुम्हारे साथ संभोग करना है.” यहूदाह को यह मालूम नहीं था कि वह उसकी ही बहू थी. उसने पूछा, “क्या मजदूरी दोगे?”
17 He said, "I'll send you a young goat from the flock." She said, "Will you give me a pledge until you send it?" यहूदाह ने उत्तर दिया, “मैं तुम्हें अपने झुंड में से एक बकरी भिजवा दूंगा.” तब तामार ने कहा, “उसे भिजवाने तक उसके बदले में क्या दोगे?”
18 He said, "What pledge should I give you?" She said, "Your seal, its cord, and the staff in your hand." He gave them to her, slept with her, and she conceived by him. यहूदाह ने पूछा, “क्या चाहती हो?” उसने उत्तर दिया, “तुम्हारी मुद्रामोहर, तुम्हारा बाजूबन्द तथा तुम्हारे हाथ की लाठी.” तब यहूदाह ने उसे ये देकर उससे संभोग किया और चला गया. तामार यहूदाह से गर्भवती हो गई.
19 She got up and left, took off her veil, and put her widow's clothes back on. तामार ने घर जाकर अपना विधवा वस्त्र वापस पहन लिया.
20 Judah sent the young goat by his friend the Adullamite to get the pledge back from the woman, but he couldn't find her. जब यहूदाह ने अपने अदुल्लामी मित्र के हाथ वह शावक बकरी उस स्त्री के लिए भेजी, तो वहां उसे वह स्त्री नहीं मिली.
21 He asked the local men, "Where's the shrine prostitute who was by the road at Enaim?" They said, "No shrine prostitute has been here." उसने आस-पास लोगों से पूछा, “वह वेश्या कहां है, जो एनाइम मार्ग पर बैठा करती है?” उन्होंने कहा, “यहां कोई वेश्या कभी थी ही नहीं.”
22 So he returned to Judah, saying, "I could not find her, and the local men said no shrine prostitute had been there." इसलिये वह यहूदाह के पास लौट गया और उसे बताया, “वह मुझे नहीं मिली. इतना ही नहीं, वहां लोगों ने बताया कि वहां तो कभी कोई वेश्या थी ही नहीं.”
23 Then Judah said, "Let her keep them, or we'll be mocked. I sent her this young goat, but you didn't find her." यह सुन यहूदाह ने उससे कहा, “तब तो उसे वे चीज़ें रख लेने दो अन्यथा तुच्छ हम ही बन जाएंगे. मैंने तो उसके लिए बकरी भिजवा दी थी, किंतु हम उसका पता नहीं लगा सके.”
24 About three months later, Judah was told, "Your daughter-in-law Tamar has prostituted herself, and she's now pregnant from it." Judah said, "Bring her out and burn her!" लगभग तीन माह बाद यहूदाह को बताया गया, “तुम्हारी बहू ने व्यभिचार किया है और वह गर्भवती है.” यहूदाह ने कहा, “उसे बाहर लाओ ताकि उसे जला दें!”
25 As she was brought out, she sent word to her father-in-law: "I am pregnant by the man these belong to. Please identify whose seal, cord, and staff these are." जब उसे बाहर ला रहे थे, तो उसने अपने ससुर को यह संदेश भेजा, “मैं उस व्यक्ति से गर्भवती हूं जिसकी ये वस्तुएं हैं.” तामार ने कहा, “देखो, कि यह मुद्रामोहर, बाजूबन्द तथा लाठी किसकी है?”
26 Judah recognized them and said, "She is more righteous than I, since I didn't give her to my son Shelah." He never slept with her again. यहूदाह ने ये वस्तुएं देखते ही पहचान लीं और कहा, “वह तो मुझसे कम दोषी है, क्योंकि मैंने ही उसे शेलाह की पत्नी होने से रोका था.” यहूदाह ने उससे पुनः संभोग नहीं किया.
27 When the time came for her to give birth, there were twins in her womb. जब प्रसव का समय आया तब पता चला कि उसके गर्भ में जुड़वां बच्‍चे हैं.
28 As she gave birth, one put out a hand. The midwife tied a scarlet thread on it: "This one came out first." जब प्रसव पीड़ा हो रही थी एक ने हाथ बाहर निकाला तो धाय ने उसके हाथ में यह कहते हुए लाल डोरी बांध दी, “कि यह पहले जन्मा है.”
29 As he drew back his hand, his brother came out, and she said, "What a breach you've made for yourself!" So the brother who came out was named Perez. लेकिन उसने अपना हाथ अंदर खींच लिया और उसके भाई का जन्म उससे पहले हुआ. तब धाय ने कहा, “तुम ही पहले बाहर निकलने में समर्थ हुए!” इसलिये उसका नाम पेरेज़ रखा.
30 Then his brother came out with the scarlet thread on his hand, and was named Zerah. फिर उसके भाई का जन्म हुआ, जिसके हाथ पर वह लाल डोर बांधी गई थी. उसका नाम ज़ेराह रखा.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]