Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Genesis 21 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Now our Father visited Sarah, just as he had said, and did for her what he had promised. याहवेह ने अपने कहे वचन के मुताबिक साराह पर अनुग्रह किया, और उन्होंने साराह से जो वायदा किया था, उसे पूरा किया.
2 Sarah conceived, bore Abraham a son in his old age, at the set time our Father had promised him. साराह गर्भवती हुई और उसने अब्राहाम के बुढ़ापे में, परमेश्वर के नियुक्त किए गये समय में एक बेटे को जन्म दिया.
3 Abraham named the son Sarah had borne him Isaac. अब्राहाम ने साराह से जन्मे इस पुत्र का नाम यित्सहाक रखा.
4 Abraham circumcised his son Isaac at eight days old, as our Father had commanded him. जब उसका बेटा यित्सहाक आठ दिन का हुआ, तब अब्राहाम ने परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार उसका ख़तना किया.
5 Abraham was one hundred years old when his son Isaac was born to him. यित्सहाक के जन्म के समय अब्राहाम की आयु एक सौ वर्ष की थी.
6 Sarah said, "our Father made me laugh; everyone who hears will laugh with me." साराह ने कहा, “मुझे परमेश्वर ने हंसी से भर दिया और जो कोई यह बात सुनेगा, वह भी मेरे साथ हंसेगा.”
7 She added, "Who would have told Abraham that Sarah would nurse children? Yet I've borne him a son in his old age." और उसने यह भी कहा, “अब्राहाम से कौन कहता था कि साराह बच्‍चे को दूध पिला पायेगी? किंतु मैंने उनके बुढ़ापे में उनको एक पुत्र दिया.”
8 The child grew and was weaned; the day Isaac was weaned, Abraham threw a great feast. साराह का बेटा बड़ा होता गया और उसका दूध छुड़ाया गया, और जिस दिन यित्सहाक का दूध छुड़ाया गया, उस दिन अब्राहाम ने एक बड़ा भोज दिया.
9 But Sarah saw the son whom Hagar the Egyptian had borne to Abraham, and he was mocking. पर साराह ने देखा कि मिस्री हागार का बेटा, जो अब्राहाम से जन्मा था, उपहास कर रहा है,
10 She said to Abraham, "Drive out this slave woman and her son; this slave woman's son will never inherit with my son Isaac." तो साराह ने अब्राहाम से कहा, “इस दासी तथा इसके पुत्र को यहां से निकाल दो, क्योंकि इस दासी का पुत्र मेरे पुत्र यित्सहाक के साथ वारिस कभी नहीं हो सकता.”
11 This troubled Abraham deeply, because it concerned his son. इस बात ने अब्राहाम को बहुत दुखित कर दिया, क्योंकि यह बात अपने पुत्र इशमाएल के सम्‍बन्‍ध में थी.
12 But our Father said to Abraham, "Don't be upset about the boy and your slave woman. Listen to Sarah in all she tells you, for your offspring will be named through Isaac. किंतु परमेश्वर ने अब्राहाम से कहा, “उस लड़के और दासी के बारे में सोचकर परेशान मत हो जो कुछ साराह तुमसे कहे, उसे सुन लो क्योंकि तुम्हारे वंशज यित्सहाक के माध्यम से नामित होंगे.
13 I will also make the slave woman's son a nation, since he is your offspring." दासी के पुत्र से भी मैं एक जाती बनाऊंगा, क्योंकि वह तुम्हारा है.”
14 Early next morning Abraham took bread and a skin of water, gave them to Hagar, put them on her shoulder along with the child, and sent her away. She left and wandered the wilderness of Beersheba. तब अब्राहाम ने जल्दी उठकर खाना और पानी देकर हागार और उसके पुत्र को वहां से चले जाने को कहा हागार वहां से निकल गई और बेअरशेबा के सुनसान रास्ते में भटकती रही.
15 When the water in the waterskin was gone, she put the boy under one of the bushes. और जब पानी खत्म हो गया, उसने अपने बेटे को एक झाड़ी की छांव में लेटा दिया.
16 She went and sat down about a bowshot away, for she said, "I can't watch the boy die." Then she sat there, lifted her voice, and wept. वह स्वयं एक तीर की दूरी में जाकर बैठ गई, क्योंकि वह सोच रही थी, “मैं अपने बेटे का रोना और उसकी परेशानी नहीं देख पाऊंगी.” और वहां बैठते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी.
17 Our Father heard the boy's voice; his messenger called to Hagar from heaven: "What's wrong, Hagar? Don't be afraid—our Father has heard the boy's voice where he lies. परमेश्वर ने उस बेटे का रोना सुना और स्वर्ग से परमेश्वर के दूत ने हागार से पूछा, “हे हागार, क्या हुआ तुम्हें? डरो मत; क्योंकि जहां तेरा बेटा पड़ा है, वहां से परमेश्वर ने उसके रोने को सुन लिया हैं.
18 Get up, lift the boy and take him by the hand, for I will make him a great nation." अब उठो, अपने बेटे को उठाओ, क्योंकि मैं उससे एक बड़ी जाति बनाऊंगा.”
19 Then our Father opened her eyes; she saw a well of water, went and filled the waterskin, then gave the boy a drink. यह कहते हुए परमेश्वर ने हागार को एक कुंआ दिखाया. उसने उस कुएं से पानी लेकर अपने बेटे को पिलाया.
20 Our Father was with the boy as he grew up. He lived in the wilderness and became an archer. वह बेटा परमेश्वर के अनुग्रह से बड़ा हो गया और वह धनुर्धारी बना.
21 He lived in the wilderness of Paran, and his mother got him a wife from Egypt. वह पारान के निर्जन देश में रहता था. उसकी माता ने उसके लिए मिस्र देश से ही शादी के लिए लड़की ढूंढ़ ली.
22 At that time, Abimelech and Phicol, commander of his army, said to Abraham, "God is with you in all you do. अबीमेलेक तथा उसकी सेना के सेनापति फीकोल ने अब्राहाम से कहा, “आपके सब कामों में परमेश्वर की आशीष रही है.
23 Now swear to me here by God that you won't betray me, my children, or my descendants. Show me and this land where you've lived as a foreigner the same kindness I've shown you." इसलिये आप हमसे वायदा कीजिये कि आप मुझे, मेरे वंशजों से अथवा मेरी भावी पीढ़ियों से कभी धोखा नहीं करेंगे, लेकिन आप हम सब पर दया करना-जैसा मैंने आपसे किया था.”
24 Abraham said, "I swear it." अब्राहाम ने कहा, “मैं आपसे वायदा करता हूं.”
25 Then Abraham complained to Abimelech about a well of water that Abimelech's servants had seized. और अब्राहाम ने अबीमेलेक से उस कुएं के विषय में कहा, जिसे अबीमेलेक के सेवकों ने ले लिया था.
26 Abimelech replied, "I don't know who did this. You didn't tell me, and I only heard of it today." अबीमेलेक ने उत्तर दिया, “न तो आपने मुझे इसके विषय में कभी बताया, न आज तक मैंने इस विषय में सुना है और न मुझे यह बात मालूम है.”
27 Abraham took sheep and cattle and gave them to Abimelech, and the two made a covenant. अब्राहाम ने अबीमेलेक को भेंट में भेड़ें एवं बछड़े दिए तथा दोनों ने वायदा किया.
28 Abraham set apart seven ewe lambs from the flock, फिर अब्राहाम ने सात मेमनों को अलग किया,
29 and Abimelech asked Abraham, "What is the meaning of these seven ewe lambs you have set apart?" अबीमेलेक ने अब्राहाम से पूछा, “क्या मतलब है इन सात मेमनों को अलग करने का?”
30 He replied, "Accept these seven ewe lambs from me as proof that I dug this well." अब्राहाम ने कहा, “कि आप ये सात मेमने लें ताकि यह हमारे बीच सबूत होगा, कि यह कुंआ मैंने खोदा है.”
31 So that place was called Beersheba, because there the two of them swore an oath. इसलिये अब्राहाम ने उस स्थान का नाम बेअरशेबा रखा, क्योंकि यहां उन दोनों ने यह शपथ ली थी.
32 So they made a covenant at Beersheba. Then Abimelech and Phicol, his army commander, returned to Philistine land. अतः उन दोनों ने बेअरशेबा में यह वाचा स्थापित की. फिर अबीमेलेक तथा उसका सेनापति फीकोल फिलिस्तिया देश चले.
33 Abraham planted a tamarisk in Beersheba, and there he called on the name of our Father, El Olam—our everlasting Father. अब्राहाम ने बेअरशेबा में एक झाऊ का पेड़ लगाया और वहां उसने याहवेह, सनातन परमेश्वर की आराधना की.
34 And Abraham stayed in the land of the Philistines for a long time. और बहुत समय तक अब्राहाम फिलिस्तिया देश में रहा.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]