Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Exodus 39 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 From the blue, purple, and scarlet yarn they made finely woven garments for serving in the holy place; they made the holy garments for Aaron, as our Father commanded Moses. नीले, बैंगनी और लाल रंग के सूत से पवित्र स्थान में सेवा के अवसर पर पहनने के लिए वस्त्र बनाए, और अहरोन के लिए पवित्र वस्त्र, जैसा याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, वैसा ही बनाया.
2 He made the ephod of gold, of blue, purple, and scarlet yarn, and of finely woven linen. उन्होंने एफ़ोद को सुनहरे और नीले बैंगनी तथा लाल रंग के कपड़े का और सूक्ष्म बंटे हुए सन के कपड़े का बनाया.
3 They hammered gold into sheets, cut it into threads, and worked them into the blue, purple, and scarlet yarn and fine linen—the work of a skilled designer. उन्होंने सोने को पीटकर उसकी पत्तियां बनाई तथा इन्हें काटकर इनके धागे बनाए ताकि इन्हें नीले, बैंगनी तथा लाल रंग के सूत के उत्तम रेशों में बुना जा सके, जो एक कुशल कारीगर का काम था.
4 They made shoulder pieces for it, joined together at its two edges. उन्होंने एफ़ोद के जोड़ने के लिए कंधों की पट्टियां बनाईं और कंधे की इन पट्टियों को एफ़ोद के कंधे पर टांका
5 The ephod's woven band was one piece with it, made the same way: gold, blue, purple, and scarlet yarn, and finely twisted linen, as our Father commanded Moses. कमरबंध एफ़ोद के साथ बुना हुआ बनाया, और एक ही प्रकार की सामग्री से बनाया, अर्थात् सुनहरे, नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों और बंटी हुई मलमल से बनाया, जैसा ही याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.
6 They made the onyx stones, mounted in gold filigree settings, engraved like seal engravings, with the names of Israel's sons. उन्होंने सुलेमानी गोमेद को सोने की महीन जालियों में जड़ा और उनमें इस्राएली पुत्रों के नाम मुहर जैसे खोदकर सोने के खानों में लगा दिये.
7 He put them on the ephod's shoulder pieces as memorial stones for Israel's sons, as our Father had commanded Moses. इन दोनों मणियों को इस्राएल के पुत्रों के यादगार मणियों के रूप में एफ़ोद के कंधों में लगाया, जैसा मोशेह को याहवेह ने आज्ञा दी थी.
8 He made the breastpiece—skilled work like the ephod's—of gold, blue, purple, scarlet yarn, and finely twisted linen. उन्होंने एक कुशल शिल्पकार द्वारा न्याय की पेटी बनवाई, उसे बेलबूटेदार एफ़ोद के समान बनवाया. उसे सुनहरे, नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े तथा बंटी हुई मलमल से बनवाया.
9 Square and doubled, they made the breastpiece—about nine inches long and nine inches wide, doubled. इसे मोड़कर दो भाग बनाए, और इसका आकार चौकोर था, यह साढ़े बाईस सेंटीमीटर लंबा तथा साढ़े बाईस सेंटीमीटर चौड़ा था.
10 They set in it four rows of stones. The first row was carnelian, topaz, and emerald; इस पर उन्होंने मणियों की चार पंक्तियां बनाई. पहली पंक्ति में एक माणिक्य, एक पुखराज और एक मरकत थे.
11 the second row, turquoise, sapphire, and emerald; दूसरी पंक्ति में एक लाल मणि, एक नीलम और एक हीरा लगाए.
12 the third row, jacinth, agate, and amethyst; तीसरी पंक्ति में एक तृणमणि, एक यशब और एक याकूत.
13 the fourth row, beryl, onyx, and jasper. They were enclosed in gold filigree settings. चौथी पंक्ति में एक स्वर्णमणि, एक सुलेमानी और एक सूर्यकांत मणि; इन्हें नक्काशी किए हुए सोने के खांचों में लगा दिये.
14 Twelve stones, one per name of Israel's sons, each engraved like a seal with its own name, for the twelve tribes. ये इस्राएल के बारह पुत्रों के अनुसार बारह मणियां थी. हर मणि पर बारह गोत्रों में से एक नाम लिखे गये, जिस तरह एक कारीगर मुहर पर खोदता है. एक मणि पर इस्राएल के बारह गोत्रों में से एक का नाम था.
15 For the breastpiece they made braided chains of pure gold, like cords. वक्षपेटिका के लिए बंटी हुई डोरियों के रूप में सोने की गुंथी हुई जंजीर बनवाया.
16 They made two gold filigree settings and two gold rings, fastening the two rings to the breastpiece's two ends. वक्षपेटिका के लिए सोने के दो कड़े भी बनवाये, और इन दोनों कड़ों को वक्षपेटिका के दोनों सिरों पर लगवाये.
17 They fastened the two gold cords to the two rings at the ends of the breastpiece. इसके बाद सोने की इन दोनों डोरियों को वक्षपेटिका के सिरों में लगे हुए दोनों कड़ों में लगवाये.
18 They put the two ends of the two cords on the two filigree settings, and put them on the ephod's shoulder pieces, at its front. उन्होंने दोनों डोरियों के दूसरे सिरों को नक्काशी किए हुए दोनों खांचों में जुड़वाये. उन्हें एफ़ोद के कंधों में सामने की ओर लगवाये.
19 They made two gold rings and put them on the breastpiece's two ends, on its inner edge facing the ephod. उन्होंने फिर सोने के दो और कड़े बनाकर इन्हें वक्षपेटिका के सिरों पर अंदर की ओर एफ़ोद से सटाकर लगवाये.
20 They made two gold rings and put them on the two shoulder pieces of the ephod, low on the front, near the seam above its woven band. फिर उन्होंने दो कड़े बनाए और उन्हें एफ़ोद के कंधों की तरफ़ की छोर के सामने की तरफ़ से मिला दिया, जो एफ़ोद की बुनी हुई पट्टी के पास से थी.
21 They fastened the breastpiece's rings to the ephod's rings with a blue cord, so it would rest on the ephod's woven band and not come loose from the ephod, as our Father commanded Moses. उन्होंने वक्ष पटल को उसके कड़ों के द्वारा एफ़ोद के कड़ों से एक नीले रंग की रस्सी द्वारा बांध दिया, जिससे यह अब एफ़ोद के बुने हुए भाग पर जुड़ गया, जिससे वक्ष पटल एवं एफ़ोद एक दूसरे से जुड़े रहते थे. यह सब याहवेह द्वारा मोशेह से कहे गये वचन के अनुसार किया गया.
22 Bezalel made the robe of the ephod entirely of blue, the work of a weaver. फिर उन्होंने एफ़ोद का पूरा अंगरखा नीले कपड़े का बनवाया.
23 Its opening was in the center, like a collar's opening, with a woven binding around it so it wouldn't tear. इस वस्त्र के बीच में एक छेद था. छेद के चारों ओर एक कोर बनाया ताकि वह फट न पाए.
24 They made pomegranates of blue, purple, and scarlet yarn and twisted linen on the robe's hem. इस वस्त्र की किनारी पर नीली, बैंगनी तथा लाल, सूक्ष्म बंटी हुई सन के रेशों से अनार बनाए.
25 They made pure gold bells and set them between the pomegranates on the robe's hem, all around between the pomegranates. उन्होंने सोने की घंटियां भी बनाईं और इन्हें वस्त्र की किनारी के चारों ओर अनारों के बीच में लगा दिया.
26 Bell and pomegranate, bell and pomegranate, around the robe's hem for serving, as our Father commanded Moses. वस्त्र में एक अनार, फिर एक घंटी, और एक अनार फिर एक घंटी लगाई गई कि वह वस्त्र पहनकर सेवा का काम करें. यह वैसा ही किया जैसा याहवेह ने मोशेह से कहा था.
27 For Aaron and his sons they made the tunics of fine linen, the work of a weaver, अहरोन एवं उनके पुत्रों के लिए उन्होंने मलमल के कुर्ते,
28 the fine-linen turban, the beautiful fine-linen caps, and linen undergarments of finely twisted linen. पगड़ियां एवं टोपियां और जांघिया बनाई.
29 The sash: finely woven linen, blue, purple, and scarlet yarn, embroidered work, as our Father commanded Moses. उन्होंने नीले, बैंगनी तथा लाल रंग के मलमल से पगड़ी बनाई, जैसा याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.
30 They made the holy crown's plate from pure gold, engraved like a seal: "Holy to our Father." शुद्ध सोने की एक पट पर मुहर के समान ये अक्षर खोदे गए: याहवेह के लिए पवित्र.
31 They tied a blue cord to it, fastening it on the turban above, as our Father commanded Moses. उन्होंने उसमें एक नीला फीता लगाया कि वह पगड़ी के ऊपर रहे—जैसा याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.
32 All the work of the tabernacle, the tent of meeting, was finished. Israelites did everything our Father commanded Moses—so they did. इस प्रकार मिलनवाले तंबू और पवित्र स्थान का काम पूरा हुआ. इस्राएलियों ने सब कुछ वैसा ही किया, जैसे जैसे याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.
33 They brought Moses the tabernacle: the tent, all its furnishings, clasps, frames, crossbars, posts, and bases; फिर वे पवित्र स्थान की सब वस्तुएं मोशेह के पास लाए: अर्थात् तंबू, इसकी अंकुड़ियों, तख्ते, छड़ें, खंभे तथा कुर्सियां;
34 the covering of red-dyed ram skins, the covering of fine leather, and the screening curtain, मेढ़े की खालों का ओढ़ना जो लाल रंग से रंगी गई थी, सूंस की खाल का ओढ़ना तथा पर्दा;
35 the ark of the testimony with its poles and the mercy seat; संदूक, डंडों समेत करुणासन, बीच वाला पर्दा;
36 the table with all its utensils and the bread of the Presence; मेज़ और उसके सभी सामान, भेंट की रोटी,
37 the pure gold lampstand, its arranged lamps, all its utensils, and oil for the light; सारे सामान सहित, दीवट उसकी सजावट के दीपक, और दीये के लिए तेल,
38 the gold altar, anointing oil, fragrant incense, and the tent entrance screen; सोने की वेदी और अभिषेक का तेल, सुगंधधूप और तंबू के द्वार का पर्दा;
39 the bronze altar with its bronze grate, poles, and all its utensils, the basin and its stand; कांसे की वेदी और उसकी कांसे की झंझरी, उसके डंडे तथा उसके सामान; कांसे की हौदी;
40 the courtyard's curtains, posts, and bases, the courtyard entrance screen, ropes, pegs, and all the equipment for the tabernacle's service, the tent of meeting; आंगन के द्वार का पर्दा, उसके खंभे और कुर्सियां सहित आंगन का पर्दा; उसकी डोरियां, उसकी खूंटियां; तथा मिलनवाले तंबू के पवित्र स्थान का सारा सामान;
41 and the finely woven garments for serving in the holy place, the holy garments for Aaron the priest, and his sons' garments for priestly service. पवित्र स्थान में सेवा के अवसर पर पहनने के बुने हुए वस्त्र, अहरोन तथा उनके पुत्रों के लिए पवित्र वस्त्र, जो पुरोहित के पद पर कार्य करते समय पहनकर जाना था.
42 The people of Israel had done all the work just as our Father had commanded Moses. इस प्रकार इस्राएलियों ने वह सब काम पूरा किया, जिसकी याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.
43 Moses inspected all the work: they had done it as our Father commanded—so they had done it. Moses blessed them. मोशेह ने उन सब कामों को जांचा जो उन्होंने किया था, और सब काम जैसी याहवेह की आज्ञा थी, उसी के अनुसार ही किया गया था. फिर मोशेह ने सबको आशीष दी.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]