Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Exodus 1 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 These are the names of Israel's sons who came to Egypt with Jacob, each with his household: याकोब के साथ मिस्र में अपने-अपने घराने के साथ आकर रहनेवाले इस्राएलियों के नाम निम्न लिखित हैं:
2 Reuben, Simeon, Levi, and Judah, रियूबेन, शिमओन, लेवी और यहूदाह;
3 Issachar, Zebulun, and Benjamin, इस्साखार, ज़ेबुलून तथा बिन्यामिन;
4 Dan and Naphtali, Gad and Asher. दान एवं नफताली; गाद एवं आशेर.
5 All who descended from Jacob were seventy people; Joseph was already in Egypt. याकोब के वंश में सत्तर जन थे, योसेफ़ पहले ही मिस्र में थे.
6 Then Joseph died, and all his brothers, and all that generation. वहां योसेफ़ और उनके सभी भाई तथा पूरी पीढ़ी के लोगों की मृत्यु हो गई थी.
7 But Israel's people were fruitful, swarmed, multiplied, and grew immensely strong, till the land was filled with them. इस्राएली बहुत फलवंत थे और वे बढ़ते चले गए, और बहुत सामर्थ्यी होकर पूरे देश में भर गए.
8 Now a new king came to power in Egypt, who did not know Joseph. फिर मिस्र में एक नया राजा बना, जो योसेफ़ को नहीं जानता था.
9 He said to his people, "Look, the Israelites are more numerous and powerful than we are. उसने अपनी प्रजा से यह कहा, “इस्राएल के लोग संख्या में और बल में हमसे अधिक हैं.
10 Come, let's deal shrewdly with them, or they'll multiply, and if war comes, they'll join our enemies, fight us, and leave the land." इसलिये हम समझदारी से रहें, ये लोग तो बढ़ते जाएंगे! ऐसा न हो कि युद्ध की स्थिति में हमारे शत्रुओं के साथ मिलकर, हमसे ही युद्ध करने लगें और देश छोड़कर चले जाएं.”
11 So they set taskmasters over them to crush them with forced labor, building Pharaoh's supply cities: Pithom and Rameses. इस विचार से उन्होंने इस्राएलियों को कड़ी मेहनत कराने के उद्देश्य से ठेकेदार नियुक्त कर दिए. तब फ़रोह के लिए पिथोम तथा रामेसेस नामक भण्डारगृह नगरों को बनाए.
12 But the more the Egyptians oppressed them, the more the Israelites multiplied and spread out, until the Egyptians dreaded Israel's people. जितना इस्राएलियों को कष्ट दिया गया, उतने ही वे बढ़ते और देश में फैलते गए, इसलिये इस्राएली मिस्रवासियों के लिए डर का कारण बन गये.
13 So the Egyptians ruthlessly made the people of Israel work as slaves. मिस्री इस्राएलियों से कठोर मेहनत कराते रहे.
14 They made their lives bitter with hard labor in mortar and brick and all kinds of field work. In all their harsh labor the Egyptians worked them ruthlessly. इस प्रकार मिस्रियों ने इस्राएलियों के जीवन को दुःखपूर्ण कर दिया. उन्हें गारे तथा ईंट के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी. सभी कामों में उन्हें दुःखी कर सताया जाता था.
15 Then the king of Egypt said to the Hebrew midwives, one named Shiphrah and the other Puah, यह देख मिस्र देश के राजा ने इब्री धायों को बुलवाया. इनमें एक का नाम शिफ्राह तथा दूसरी का पुआह था.
16 "When you assist the Hebrew women in childbirth, watch at the birthstool: if it's a son, kill him; but if a daughter, let her live." राजा ने उनसे कहा, “इब्री स्त्रियों का प्रसव कराते समय जैसे ही तुम्हें यह पता चली कि लड़का है, तुम उसकी हत्या कर देना; किंतु यदि वह पुत्री हो, तो उसे जीवित रहने देना.”
17 But the midwives feared our Heavenly Father and did not do as Egypt's king commanded them; they let the boys live. किंतु धायें परमेश्वर का भय मानने वालीं थीं. इस कारण उन्होंने राजा की बात नहीं मानी; वे पुत्रों को जीवित छोड़ती चली गईं.
18 So the king of Egypt called the midwives and said to them, "Why have you done this, letting the boys live?" इसलिये राजा ने धायों को बुलवाया और उनसे पूछा, “तुम ऐसा क्यों कर रही हो? क्यों लड़कों को जीवित छोड़ रही हो?”
19 The midwives told Pharaoh, "Hebrew women aren't like Egyptian women—they're vigorous, giving birth before the midwife arrives." उन्होंने फ़रोह को उत्तर दिया, “इब्री स्त्रियां मिस्री स्त्रियों के समान नहीं होती; वे हृष्ट-पुष्ट होती हैं, इसलिये हमारे पहुंचने से पहले ही प्रसव कर चुकी होती हैं.”
20 So our Father was good to the midwives, and the people multiplied and grew very strong. इस कारण परमेश्वर की दया उन धायों पर बनी रही, इस्राएली बढ़ते और शक्तिशाली होते गए.
21 And because the midwives feared our Father, he gave them households of their own. धायों के मन में परमेश्वर का भय था, इस कारण परमेश्वर ने उनको अपने परिवार दिये.
22 Then Pharaoh commanded all his people, "Throw every son born to the Hebrews into the Nile, but let every daughter live." फिर फ़रोह ने सब लोगों से कहा, “हर नवजात पुत्र को, जो तुम्हारे आस-पास जन्म लेता है, उन्हें नील नदी में फेंक दिया करना, किंतु पुत्री को जीवित रहने देना.”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]